चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

9.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|


9.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| रन नहीं आ सका|

9.3 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

9.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ अंबाती ने खेलकर एक रन निकाला|

9.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 9 के बाद 64/3 चेन्नई, 66 गेंदों पर 124 रनों की दरकार| मुकाबला होगा टाईट..

8.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Rishi Dhawan. CSK 64/3 (9.0 Ov). Target: 188; RRR: 11.27

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

8.4 ओवर (4 रन) चौका!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को अंबाती ने घुटना टिकाते हुए स्वीप शॉट खेला| गेंद गई फाइन लेग की ओर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Rishi Dhawan for a 4! CSK 58/3 (8.4 Ov). Target: 188; RRR: 11.47

8.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

8.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल एल लिया|

7.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Rahul Chahar for a 4! CSK 51/3 (7.5 Ov). Target: 188; RRR: 11.26

7.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

7.2 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

7.1 ओवर (4 रन) चौका! पिछली गेंद पर विकेट गिरी लेकिन इस बॉल पर चौका लगाया| लेग स्पिन गेंद को कवर फील्डर के ऊपर से खेला| वैन बाउंस चौका हासिल हुआ| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ruturaj Gaikwad hits Rahul Chahar for a 4! CSK 44/3 (7.1 Ov). Target: 188; RRR: 11.22

अंबाती रायडू अब बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे..

6.6 ओवर (0 रन) आउट!!! प्ले डाउन!!! तीसरा विकेट चेन्नई की टीम ने यहाँ पर गंवाया!! ऋषि धवन के किया अपना पहला शिकार| शिवम दुबे 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई| बल्ले और पैड्स के बीच में गैप बन गया जिसके कारण बल्ले के अंदरूनी किनारा लेकर लेग स्टंप पर जा लगी बॉल| 40/3 चेन्नई| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: WICKET! Shivam Dube b Rishi Dhawan 8 (7b, 1x4, 0x6). CSK 40/3 (7.0 Ov). Target: 188; RRR: 11.38

6.5 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

6.4 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग स्टंप पर डाली हुई शॉटपिच गेंद को फाइन लेग की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Shivam Dube hits Rishi Dhawan for a 4! CSK 38/2 (6.4 Ov). Target: 188; RRR: 11.25

6.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ कट शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल एक टप्पा खाती हुई कीपर के हाथ में गई| रन नहीं हुआ|

6.2 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 32/2 चेन्नई, लक्ष्य से अभी भी 156 रन दूर| एक सधी हुई शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम चेन्नई के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन दो महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाए गए|    

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला| 32/2 चेन्नई|

5.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|

5.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|

5.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

शिवम दुबे होंगे अगले बल्लेबाज़...

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! दूसरा झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली विकेट और एक अलग अंदाज़ में जश्न भी मनाया गया| मिचेल सैंटनर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट| चालाकी करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंदबाज़ ने दी उन्हें मात!! ऑफ स्टंप पर जाकर लेग स्टंप की गेंद को फ्लिक करना चाहते थे| अर्शदीप ने ऐसा करते हुए बल्लेबाज़ को देखा लिया था और गेंद को तेज़ी से लेग स्टंप की ओर फेका| बल्लेबाज़ गति से चकमा खा गए और बॉल सीधे लेग स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश तो गेंदबाज़ ने मनाया जश्न| 30/2 चेन्नई| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: WICKET! Mitchell Santner b Arshdeep Singh 9 (15b, 1x4, 0x6). CSK 30/2 (5.3 Ov). Target: 188; RRR: 10.90

5.2 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| गेंद स्विंग हुई और बाहरी लेती हुई गेंद कीपर के बाँए ओर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Mitchell Santner hits Arshdeep Singh for a 4! CSK 30/1 (5.2 Ov). Target: 188; RRR: 10.77

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट