पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ पंजाब ने चेन्नई को 11 रनों से मात दी!! आज के लिए बस इतना ही| अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात बैंगलोर और राजस्थान के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शिखर धवन को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद गब्बर काफी खुश दिखाई दिए| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि मैं अपने प्रोसेस पर ध्यान देता हूँ| फिटनेस एक महत्वपूर्ण चीज़ है जिसपर मैं अक्सर ध्यान देना पसंद करता हूँ| ये काफी स्पेशल था मेरे लिए और मैं इसे एन्जॉय कर रहा हूँ| मैं अपने जीवन के सबसे बेहतरीन समय से गुज़र रहा हूँ और इसे जारी रखने की पूरी कोशिश करूँगा| शुरुआत में मैंने समय लेकर बल्लेबाज़ी की लेकिन जैसे ही सेट हुआ मैंने बड़ा शॉट्स लगाना शुरू कर दिया| हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं और टीम मीटिंग में भी यही बात होती है| आगे कहा कि मैं सीनियर हूँ लेकिन मुझे ऐसा लगता नहीं, समय काफी जल्दी पास होता चला गया है|


मैच जीतने के बाद बात करने आए पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने बताया कि हमने आज के मैच को जीतकर 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया जो कि हमारे आगे के सफ़र के लिए काफी अहम है| आगे मयंक ने बोला कि अर्शदीप सिंह ने मुकाबले को बनाया| उन्होंने जिस तरह से डेथ ओवरों में बोलिंग की वो काबिले तारीफ़ है| पिछले कुछ मुकाबलों से वो अक्सर हमारी टीम के लिए ऐसी परिस्थिति में बॉल डाल रहे हैं| आज भी उनकी बेहतर गेंदबाज़ी ने हमें मैच में बनाए रखा| अंबाती रायडू ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी ज़रूर की लेकिन उनका विकेट हासिल करने के बाद हम मैच में ऊपर आ गए|

मैच गंवाने के बाद बात करने आए चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताया कि हमने अपनी गेंदबाज़ी में 10-15 रन अधिक दे दिए| अगर बोर्ड पर 175 रनों तक का लक्ष्य रहता तो हम मैच को जीत सकते थे| आगे जडेजा ने बोला कि हमने शुरुआत में ही अपने टॉप 3 बल्लेबाजों को 7 ही ओवर में गँवा दिया जिसके कारण रन रेट बढ़ता गया| जाते-जाते जडेजा ने कहा कि अगर विकेट्स हाथ में होते तो हम बीच के ओवरों में खुलकर के खेल पाते लेकिन ऐसा नही हो सका|

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

हालांकि अंबाती रायडू (78) ने शानदार तरीके से पारी को सम्भाला और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया लेकिन पंजाब द्वारा डेथ गेंदबाजी कमाल की रही| पहले अर्शदीप और फिर रबाडा ने बेमिसाल बोलिंग की और धोनी और जडेजा जैसे फिनिशर्स के सामने अधिक रन्स नहीं दिए| 19वें ओवर में अर्शदीप ने एक बार फिर से इन दो दिग्गजों के सामने रहते हुए महज़ 8 रन लुटाये जो इस रन चेज़ में बड़ा फर्क पैदा कर गया| इसमें कोई शक नहीं कि अर्शदीप का ये ओवर मुकाबले का टर्निंग पॉइंट बन गया| आखिरी ओवर में 27 रन चाहिए थे जो धोनी के लिए भी काफी अधिक हो गया और अंत में पंजाब ने 11 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया|

लेकिन फिर उसके बाद पंजाब टीम के इनफॉर्म गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर से डेथ गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया और 17वें ओवर में महज़ 6 रन देकर समीकरण को 18 गेंदों पर 41 रनों का कर दिया| लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सभी को क्रिकेट का पूरा रोमांच दिया| धोनी और जडेजा सामने रहे लेकिन गेम को फिनिश नहीं कर पाए| साथ ही साथ गेंद और बल्ले के बीच एक कांटे की टक्कर भी देखने को मिली| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आज रवीन्द्र जडेजा के लिए सही नहीं साबित हुआ| पंजाब जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को 187 रन बनाने दिया और फिर रन चेज़ में मध्यक्रम का फ्लॉप होना चेन्नई को कहीं ना कहीं महंगा पड़ गया|

दो महत्वपूर्ण अंक पंजाब की टीम के खाते में गया| कहने को सिर्फ ये एक स्लो पिच थी लेकिन जिस प्रकार का हाई स्कोरिंग गेम आज यहाँ देखने को मिला है वो बल्लेबाजों की बेहतरीन क्वालिटी को दर्शाता है| इस रन चेज़ के 16वें ओवर में 23 रन आये जिसने मुकाबले को पूरी तरह से चेजिंग टीम की ओर मोड़ दिया| वरना उससे पहले मुकाबला पूरी तरह से गेंदबाज़ी टीम की तरफ झुका हुआ था| प्रति ओवर 14 के आस पास का रन रेट चाहिए था लेकिन इस ओवर ने उस रन रेट को 11 के आसपास पर ला दिया|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ पंजाब ने 11 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| जड़ की गेंद को सामने की तरफ खेला, ज़मीनी शॉट था इस वजह से सिंगल ही मिल पाया| अब दो अंक पंजाब के खाते में गए|

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! 1 गेंद 13 रन की दरकार| सामने की तरफ इस गेंद को जडेजा ने उठाकर मारा और बॉल साईट स्क्रीन के पार जाकर गिरी| जीत के मुहाने पर बैठी है पंजाब| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Rishi Dhawan. CSK 175/6 (19.5 Ov). Target: 188; RRR: 78

19.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| बड़ा शॉट यहाँ पर भी नहीं आ सका| 2 गेंदों पर 19 रनों की दरकार|

ड्वेन प्रिटोरियस अगले बल्लेबाज़...

19.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! धोनी के आउट होते ही पंजाब के लिए मुकाबला बन गया है अब!! 3 गेंदों पर 20 रन चाहिए| ऋषि धवन के हाथ लगी दूसरी विकेट| एमएस धोनी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को फाइन लेग की ओर शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर धीमी आई, धोनी ने बल्ला तेज़ी से चलाया और गेंद बल्ले के लीडिंग एज को लेकर मिड विकेट की ओर हवा में गई जहाँ से जॉनी बेयरस्टो ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 168/6 चेन्नई| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: WICKET! MS Dhoni c Jonny Bairstow b Rishi Dhawan 12 (8b, 1x4, 1x6). CSK 168/6 (19.3 Ov). Target: 188; RRR: 40.00

19.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! 4 गेंदों पर 20 रनों की दरकार!! जड़ में डाली गई गेंद जिसपर माही बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| कोई रन नहीं|

19.2 ओवर (1 रन) वाइड! स्लोवर बाउंसर!! धोनी ने अम्पायर की तरफ देखा लेकिन उससे पहले वाइड का इशारा आ गया था| 5 गेंद 20 रनों की दरकार|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! धोनी के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पॉवर के साथ पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 5 गेंदों पर 21 रन चाहिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! MS Dhoni hits Rishi Dhawan. CSK 167/5 (19.1 Ov). Target: 188; RRR: 25.2

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ओवर की हुई समाप्ति!!! स्ट्राइक धोनी के पास रहेगी| 6 गेंदों पर 27 रनों की दरकार| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर धोनी ने एक रन लिया|

18.5 ओवर (4 रन) चौका!!! धोनी के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! 7 गेंदों पर अब 28 रन चाहिए| लो फुलटॉस डाली गई गेंद को कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: MS Dhoni hits Arshdeep Singh for a 4! CSK 160/5 (18.5 Ov). Target: 188; RRR: 24

18.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| चेन्नई को जीत के लिए अब 8 गेंदों पर 32 रन चाहिए|

18.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जड़ में डाली हुई गेंद को एक हाथ से थर्ड मैन की ओर धोनी ने खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|

18.2 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की ओर धोनी ने खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद, रन नहीं मिला| 10 गेंदों पर 34 रन चाहिए|

18.1 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर जडेजा ने सिंगल लिया|

17.6 ओवर (0 रन) बाउंसर से किया धोनी का स्वागत!! माही ने इस गेंद को लीव कर दिया| डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|

एमएस धोनी क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये| 13 गेंदों पर 35 रनों की दरकार..

17.5 ओवर (0 रन) आउट!!! प्ले डाउन!!! बेहतरीन यॉर्कर!! चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौटती हुई!! कगिसो रबाडा के हाथ लगी दूसरी विकेट| अंबाती रायडू 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जड़ में डाली गई गेंद को बैकफुट से अंबाती लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे| गेंद की गति से चकमा खा गए यहाँ पर रायडू| बॉल तेज़ी से स्विंग होकर अंदर आई और पैड्स को लगकर लेग स्टंप्स पर जा लगी| 153/5 चेन्नई, जीत के लिए अब13 गेंदों पर 35 रनों की दरकार| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: WICKET! Ambati Rayudu b Kagiso Rabada 78 (39b, 7x4, 6x6). CSK 153/5 (17.5 Ov). Target: 188; RRR: 16.15

17.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

17.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर जडेजा ने खेला| एक रन मिल गया|

17.2 ओवर (4 रन) चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ravindra Jadeja hits Kagiso Rabada for a 4! CSK 152/4 (17.2 Ov). Target: 188; RRR: 13.50

17.1 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को अंबाती ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद गैप में गई, एक रन मिला|

16.6 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| दो रन मिल गया| चेन्नई को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 41 रन चाहिए|

16.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद फुलटॉस गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड किया, एक रन मिला|

16.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

16.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

16.2 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को अंबाती ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|

16.1 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर जडेजा ने खेलकर सिंगल लिया|

टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! चेन्नई को 24 गेंदों पर 47 रनों की दरकार है| यानी मुकाबला अब पूरी तरह से रोमांचक मोड़ पर आ गया है..

15.6 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री!! इस ओवर से 23 रन आए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| चेन्नई को जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 47 रन चाहिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Sandeep Sharma for a 4! CSK 141/4 (16.0 Ov). Target: 188; RRR: 11.75

15.5 ओवर (6 रन) छक्का!! हैट्रिक सिक्स यहाँ पर अंबाती रायडू लगाते हुए!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले से लगते ही गेंद स्टैंडस में चली गई और मिला सिक्स| 25 गेंदों पर 51 रनों की दरकार| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Sandeep Sharma. CSK 137/4 (15.5 Ov). Target: 188; RRR: 12.24

15.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स अंबाती रायडू के बल्ले से यहाँ पर आती हुई!!! एक और फुलटॉस गेंद लेग स्टंप के बाहर इस दफा डाली गई गेंदबाज़ द्वारा| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गेंद गई स्टैंड में छह रनों के लिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Sandeep Sharma. CSK 131/4 (15.4 Ov). Target: 188; RRR: 13.15

15.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! अंबाती के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Sandeep Sharma. CSK 125/4 (15.3 Ov). Target: 188; RRR: 14.00

15.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाकर जडेजा ने गेंद को लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक रन लेने से नहीं रोक पाएगे|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट