चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!

14.5 ओवर (2 रन) क्विक सिंगल!! गेंदबाज़ के पास थ्रो आया, बोलर उसे पकड़ नहीं पाए| ओवर ठो हुआ, एक अतिरिक्त रन मिल गया| शॉर्ट मिड मिड ऑफ़ पर गेंद को खेलकर सिंगल भाग खड़े हुए थे जहाँ से कप्तान मयंक ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया था|


14.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

14.3 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ रायडू का अर्धशतक भी पूरा हुआ| उनके करियर का 22वां| कमाल की पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए एक मुश्किल परिस्थिति से अपनी टीम को निकालकर मुकाबले में ऊपर लाते हुए| इस बार क्रीज़ में डीप जाकर बॉल को लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से छह रन मिल गए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: FIFTY! Ambati Rayudu completes 52 (28b, 6x4, 3x6). CSK 114/4 (14.3 Ovs). Target: 188; RRR: 13.45

14.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

14.2 ओवर (4 रन) चौका! चालाकी भरा शॉट!! पॉइंट फील्डर के ऊपर से जान बूझकर ये शॉट खेला| बस फील्डर को टपाया और चौका हासिल किया| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Rahul Chahar for a 4! CSK 107/4 (14.2 Ov). Target: 188; RRR: 14.29

14.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 36 गेंदों पर 85 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ हुए बीट! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

13.4 ओवर (4 रन) चौका! आक्रामक भरा शॉट!! इस बार आगे आकर बॉल को सामने की तरफ दे मारा| कोई फील्डर न होने की वजह से बाउंड्री हासिल हो गई| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Sandeep Sharma for a 4! CSK 102/4 (13.4 Ov). Target: 188; RRR: 13.58

13.3 ओवर (4 रन) चौका! फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| फाइन लेग पर गई जहाँ से चौका गया| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Sandeep Sharma for a 4! CSK 98/4 (13.3 Ov). Target: 188; RRR: 13.85

13.3 ओवर (2 रन) वाइड और बाई का एक अतिरिक्त रन आया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद\ बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया था| कीपर तक गई गेंद जहाँ से मिस्फील्ड हुई और एक अतिरिक्त रन मिल गया|

13.2 ओवर (1 रन) रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद| फील्डर जबतक उसे फील्ड करते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|

12.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में रन आया| फ्लिक मारने गए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर चली गई गेंद| गैप था इस वजह से सिंगल मिल गया|

12.4 ओवर (0 रन) जडेजा का कड़क स्वागत!! शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|

रवीन्द्र जडेजा अगले बल्लेबाज़....

12.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मयंक अग्रवाल बोल्ड कगिसो रबाडा| मिस टाइम शॉट और कैच थमा बैठे| पिछली गेंद की तरह जी इस बॉल पर भी मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाने गए थे लेकिन इस बार मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद जहाँ फील्डर मयंक ने बॉल के नीचे आकर कैच को लपका| अब कप्तान जडेजा पर होगी काफी सारी ज़िम्मेदारी| 89/4 चेन्नई, लक्ष्य से 99 रन दूर| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: WICKET! Ruturaj Gaikwad c Mayank Agarwal b Kagiso Rabada 30 (27b, 4x4, 0x6). CSK 89/4 (12.3 Ov). Target: 188; RRR: 13.2

12.2 ओवर (4 रन) वन बाउंस चौका! मिड ऑफ़ के ऊपर से इस गेंद को उठाकर मारा| फील्डर घेरे के अंदर थे इस वजह से बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद| चार रन मिल जाएगा| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ruturaj Gaikwad hits Kagiso Rabada for a 4! CSK 89/3 (12.2 Ov). Target: 188; RRR: 12.91

12.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| एक ही रन मिलेगा|

11.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल| पिछली गेंद तेज़ गति से डाली तो इस गेंद में गति डाल दी| बल्लेबाज़ बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|

11.5 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं|

11.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

11.3 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप यहाँ पर हासिल नहीं हुआ|

11.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर हलके हाथों से मोड़ा, एक ही रन मिल पाया|

11.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

10.6 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| 54 गेंदों पर 107 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को बैकफुट से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

10.4 ओवर (6 रन) छक्का! पहले चौका और अब बिगी!! लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग स्वीप किया मिड विकेट की तरफ| बल्ले पर शानदार तरीके से आई गेंद और 74 मीटर लम्बा छक्का मिल गया| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: It's a SIX! Ambati Rayudu hits Liam Livingstone. CSK 80/3 (10.4 Ov). Target: 188; RRR: 11.57

10.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को पॉइंट की ओर जगह बनाकर अंबाती ने कट शॉट खेला| दो फील्डर के बीच से गई गेंद डीप पॉइंट की ओर चार रनों के लिए| पंजाब vs चेन्नई: Match 38: Ambati Rayudu hits Liam Livingstone for a 4! CSK 74/3 (10.3 Ov). Target: 188; RRR: 12

10.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

मैच रिपोर्ट