इरफान पठान के साथ लाइव चैट कर रहे थे सुरेश रैना, तभी वाइफ ने दिया "चाय" का ऑर्डर..देखें Video
सुरेश रैना (Suresh Raina) और इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत की और साथ ही अपने पुराने क्रिकेट के दिनों की यादों को एक दूसरे के साथ शेयर किया.
- Posted by Vishal Kumar
- Updated: May 10, 2020 11:07 AM IST

हाईलाइट्स
- इरफान पठान ने दोस्त सुरेश रैना से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की
- खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने का मिले छूट
- रैना को भारतीय टीम में अपनी वापसी की उम्मीद
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण क्रिकेटर घरों में कैद हैं. घर पर ही रहकर अपनी फिटनेस पर वर्क कर रहे हैं इसके साथ-साथ क्रिकेटर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर अपने समय को बिता रहे हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर सुरेश रैना (Suresh Raina) और इरफान पठान (Irfan Pathan) ने लाइव बातचीत की और अपने पुराने दिनों को याद कर इमोशनल नजर आए. दोनों ने बातचीत के दौरान अपने करियर को लेकर बात की. खासकर रैना ने कहा कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है और वो भारतीय टीम में फिर से वापसी करना चाहते हैं, इसके अलावा इरफान ने रैना को मोटीवेट किया और कहा कि आप यकीनन मेहनत करेंगे तो टीम इंडिया का हिस्सा एक बार फिर से बनेगे. दोनों की लाइव चैट को दौरान सुरेश रैना की वाइफ प्रियंका ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया. कमेंट में प्रियंका ने चाय का जिक्र किया. दरअसल दोनों काफी देर से बात कर रहे थे ऐसे में प्रियंक को शायद चाय पीने का मन किया होगा. ऐसे में लाइव चैट के दौरान ही प्रियंका ने कमेंट में चाय लिखा. बता दें कि लाइव चैट के दौरान रैना ने खुलासा किया कि अभी उनकी वाइफ रेस्ट में है, ऐसे में घर पर रहकर वो खाना भी बना रहे हैं.
दरअसल कुछ दिन पहले ही रैना दूसरी बार पिता बने हैं जिसके कारण प्रियंका इस समय बेड रेस्ट में हैं. यही कारण रहा कि जब प्रियंका को चाय पीने का मन किया तो उन्होंने लाइव चैट के दौरान चाय का जिक्र कर डाला. वैसे, रैना ने इरफान पठान को कहा कि इस समय वो अपने बेटे रियो की काफी देखभाल कर रहे हैं.

इरफान ने रैना के साथ बात करके कहा कि बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने की अनुमती दे देनी चाहिए जिनकी उम्र साल पार कर चुकी है. इरफान ने रैना से कहा कि उन्होंने अब संन्यास ले लिया है लेकिन तुम अभी खेलो और कोशिश करो कि भारतीय टीम में शामिल हो.
लाइव चैट में दोनों ने एक दूसरे को अपने पुराने मैचों की तस्वीर भी दिखाई. दोनों एक दूसरे के साथ बात कर इमोशनल भी नजर आ रहे थे. रैना ने इरफान को कहा कि आपने मेरे करियर में मुझे काफी मोटीवेट किया है उसके लिए शुक्रिया, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि टीम इंडिया में एक बार फिर मेरा चयन हो सके.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.