पाकिस्तान बनाम नामीबिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पाकिस्तान बनाम नामीबिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान बनाम नामीबिया लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 10 ओवर के बाद 70/2 नामीबिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 120 रन चाहिए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Gerhard Erasmus hits Shadab Khan for a 4! NAM 70/2 (10.0 Ov). Target: 190; RRR: 12

9.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, स्टैंड में और मिला सिक्स| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: It's a SIX! Gerhard Erasmus hits Shadab Khan. NAM 66/2 (9.5 Ov). Target: 190; RRR: 12.20


9.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

9.3 ओवर (2 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

9.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

9.1 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

8.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

8.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

8.4 ओवर (1 रन) आउट!!! रन आउट!!! नामीबिया को लगा दूसरा झटका!!! स्टीफन बार्ड 29 तन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| जबकि दूसरा लेने भागे तभी वहां पर से फील्डर ने आकर गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| कीपर रिजवान ने गेंद को पकड़कर सीधे स्तुम्प्प पर लगाया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद आउट करार पाया बल्लेबाज़ को यहाँ पर| 55/2 नामीबिया| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: WICKET! Stephan Baard run out (Haris Rauf / Mohammad Rizwan) 29 (29b, 1x4, 1x6). NAM 55/2 (8.4 Ov). Target: 190; RRR: 11.91

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

8.2 ओवर (6 रन) छक्का!! शानदार शॉट यहाँ पर क्रेग विलियम्स के बल्ले से देखने को मिला| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: It's a SIX! Craig Williams hits Mohammad Hafeez. NAM 54/1 (8.2 Ov). Target: 190; RRR: 11.66

8.1 ओवर (3 रन) रिवर्स स्वीप शॉट बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर महज़ दिशा दिखाई| जब तक गेंद फील्ड की जाती तीन रन मिल गए|

7.6 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

7.5 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

7.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|

7.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

7.1 ओवर (1 रन) गूगली डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Craig Williams hits Imad Wasim for a 4! NAM 40/1 (7.0 Ov). Target: 190; RRR: 11.54

6.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|

6.4 ओवर (1 रन) पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

6.2 ओवर (0 रन) स्टंपिंग की अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद जब कीपर ने स्टंप्स को लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में मौजूद थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

6.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 6 ओवर के बाद 34/1 नामीबिया|

5.5 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: It's a SIX! Stephan Baard hits Haris Rauf. NAM 34/1 (5.5 Ov). Target: 190; RRR: 11.01

5.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नहीं आ सका|

5.2 ओवर (2 रन) लेग साइड की ओर गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए खेला और 2 रन लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, मिसफील्ड हुई यहाँ पर 1 रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट