नामीबिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

नामीबिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

नामीबिया बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने इस मुकाबले में नामीबिया के सामने बोर्ड पर 189 रन लगा दिए हैं| एक बेहतरीन शुरुआत इन दो सलामी बल्लेबाजों द्वारा दी गई थी जिसका फायदा उठाते हुए इस टफ पिच पर एक बढ़िया स्कोर लगा दिया गया| दोनों के बीच 113 रनों की शतकीय साझेदारी हुई जिसके कारण बेस बढ़िया मिल गया| हाँ आखिरी के ओवर में सेट बल्लेबाज़ रिजवान ने स्मित पर 24 रन बनाए और टोटल को 189 तक ले गए| एक वक़्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान टीम 150 के आस-पास पहुँच पायेंगे लेकिन अंतिम के ओवरों में खराब गेंदबाजी नामीबिया द्वारा देखने को मिली जिसका फल उन्हें एक बड़े स्कोर के रूप में मिला| इस पारी के दौरान नामीबिया के लिए फ्राईलिंक और वीजे के खाते में 1-1 विकेट गई लेकिन उसके अलावा सभी गेंदबाज़ बेहद महंगे साबित हुए| अब देखना है कि पाकिस्तानी गेंदबाज़ किस तरह से इस टोटल को डिफेंड करते हुए बड़े मार्जिन से जीत पाते हैं या नामीबिया कुछ दमखम दिखाती है|

19.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 189 रन बोर्ड पर पाकिस्तान ने लगा दिए यानी अब नामीबिया को अगर जीतना है तो 190 का टार्गेट पूरा करना होगा जो कि मुश्किल लग रहा है| इस गेंद को कवर्स की तरफ मार दिया था जहाँ से दो रन बटोरे|


19.5 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| अबतक 22 रन ओवर से आ अगया है| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Rizwan hits JJ Smit for a 4! PAK 187/2 (19.5 Ov). CRR: 9.43

19.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और चौका!! इस बार धीमी गति की गेंद थी जिसे पॉइंट के पास जो गैप था वहां से मार दिया और चौका बटोर लिया| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Rizwan hits JJ Smit for a 4! PAK 183/2 (19.4 Ov). CRR: 9.31

19.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! काफी बड़ा ओवर गुज़रता हुआ| गेंदबाज़ परेशान| इस गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट कर दिया जहाँ से चार रन आसानी से हासिल हुए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Rizwan hits JJ Smit for a 4! PAK 179/2 (19.3 Ov). CRR: 9.18

19.2 ओवर (6 रन) छक्का! फ्लैट सिक्स!!! स्क्वायर लेग पर अगर कोई फील्डर होता तो इस कैच को लपक लेता| ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे, लो फुल टॉस गेंद थी जिसे स्लॉग कर दिया लेग साइड पर और पूरे छह रन हासिल हुए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: It's a SIX! Mohammad Rizwan hits JJ Smit. PAK 175/2 (19.2 Ov). CRR: 9.05

19.1 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| फील्डर वीजा का एक बेहतरीन प्रयास था लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Rizwan hits JJ Smit for a 4! PAK 169/2 (19.1 Ov). CRR: 8.82

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ विकटों से टकराने के बाद मिड ऑन की ओर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|

18.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

18.4 ओवर (6 रन) छक्का! वीजा की गेंद बिना पासपोर्ट के भेज दी गई है हवाई यात्रा पर जहाँ से पूरे छह रन मिले| इसी के साथ रिजवान का अर्धशतक भी पूरा हुआ| अलग तरीके की पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खीचकर लेग साइड पर मारा और छह रन हासिल किये| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: FIFTY! Mohammad Rizwan completes 54 (42b, 4x4, 3x6). PAK 164/2 (18.4 Ovs). CRR: 8.79

18.3 ओवर (1 रन) इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

18.2 ओवर (0 रन) बढ़िया यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने सही समय पर उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं|

18.1 ओवर (2 रन) फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, गैप से दो रन हासिल हुआ|

17.6 ओवर (4 रन) तीसरा चौका इस ओवर का!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को घसीटकर स्वीप किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन मिल गए| कमाल की बल्लेबाज़ी रिजवान द्वारा जारी है| 155/2 पाकिस्तान| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Rizwan hits Ruben Trumpelmann for a 4! PAK 155/2 (18.0 Ov). CRR: 8.61

17.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

17.4 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ 150 रन पाकिस्तान के पूरे हुए| हवा में गेंद को उठाकर खेला था और दो रन मिल गया|

17.3 ओवर (2 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

17.2 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन प्रयास वीजे द्वारा| लेकिन चौका नहीं रोक पाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस कर दिया था, डीप पॉइंट से फील्डर आगे भागते हुए आये, कैच को लपकना चाहा लेकिन असफल रहे, गेंद टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Hafeez hits Ruben Trumpelmann for a 4! PAK 146/2 (17.2 Ov). CRR: 8.42

17.1 ओवर (4 रन) चौका! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया रैम शॉट!! फाइन लेग फील्डर को पूरी तरह से बीट करते हुए अपने और टीम के खाते में चौका बटोर लिया| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Hafeez hits Ruben Trumpelmann for a 4! PAK 142/2 (17.1 Ov). CRR: 8.27

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 11 रनों का ओवर हुआ समाप्त| छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन मिला|

16.5 ओवर (0 रन) पैड्स से लगकर लेग सिदेपर गई गेंद, रिजवान रन के लिए भागे लेकिन हफीज ने दिलचस्पी नहीं दिखाई|

16.4 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Hafeez hits JJ Smit for a 4! PAK 137/2 (16.4 Ov). CRR: 8.22

16.3 ओवर (4 रन) चौका! हफीज द्वारा लगाया गया स्कूप शॉट| वेलडन! बल्लेबाज़ ने झुककर इसे पैडल किया और फाइन लेग बाउंड्री से चौका बटोरा| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Hafeez hits JJ Smit for a 4! PAK 133/2 (16.3 Ov). CRR: 8.06

16.2 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, गैप में गई गेंद, दो रन हासिल किया|

16.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| फील्डर तेज़ी से उसपर लपके, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 127/4 पाकिस्तान|

15.5 ओवर (4 रन) बाउंड्री के साथ हफीज ने खोला अपना खाता| बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: Mohammad Hafeez hits Jan Frylinck for a 4! PAK 126/2 (15.5 Ov). CRR: 7.96

मोहम्मद हफीज अगले बल्लेबाज़...

15.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!  कॉट जेन ग्रीन बोल्ड जैन फ्रायलिंक| शानदार कैच विकेट के पीछे ग्रीन द्वारा| एक हाथ से अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए कैच को लपक लिया| आगे आके थर्ड मैन की तरफ गाइड करना चाहते थे बल्लेबाज़, किनारा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ एक बेहतरीन कैच पकड़ा गया| बेहतरीन इसलिए भी का जाएगा क्योंकि कीपर पहले लेग साइड पर चले गए थे और फिर वहां से ऑफ़ साइड पर डाईव लगाई और कैच को लपका| 122/2 पाकिस्तान| पाकिस्तान vs नामीबिया: Super 12 - Match 31: WICKET! Fakhar Zaman c Zane Green b Jan Frylinck 5 (5b, 0x4, 0x6). PAK 122/2 (15.4 Ov). CRR: 7.79

15.3 ओवर (2 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

15.2 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! अब नामीबिया के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर लग रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) पुश्किया जड़ की गेंद को सामने की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

मैच रिपोर्ट