PAK vs BAN 1st Test: नसीम शाह जैसा कारनामा 143 साल के टेस्ट इतिहास में कोई नहीं कर सका

PAK vs BAN: नसीम शाह (Naseem Shah) ने यह कारनामा बांग्लादेश की पहली पारी के 41वें ओवर में किया. पहले शाह ने शंटो को एलबीडब्ल्यू कर चलता किया, जब वह रिव्यू में खुद को नहीं बचा सके

PAK vs BAN 1st Test: नसीम शाह जैसा कारनामा 143 साल के टेस्ट इतिहास में कोई नहीं कर सका

Pak vs Ban: Nassem Shah ने इतिहास रच दिया

रावलपिंडी:

पाकिस्तान के युवा सीमर नसीम शाह (Naseem Shah) ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन वो कारनामा कर दिखाया, जो टेस्ट इतिहास के करीब 143 साल के इतिहास में कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका. न ही यह सौभाग्य इमरान खान को नसीब हुआ और न ही वसीम अकरम को, जो नसीम शाह की किस्मत में आया. जी हां, नसीम शाह Naseem Shah) ने टेस्ट के तीसरे दिन हैट्रिक जड़ डाली. और बांग्लादेश के खिलाफ जब हैट्रिक बनी, तो रिकॉर्डविदों का काम बहुत ही ज्यादा बढ़ गया. 

यह भी पढ़ें:  इसलिए यशस्वी जयसवाल को सचिन तेंदलुकर को उनके घर बोलना पड़ा सॉरी...

नसीम शाह ने यह कारनामा बांग्लादेश की पहली पारी के 41वें ओवर में किया. पहले शाह ने शंटो को एलबीडब्ल्यू कर चलता किया, जब वह रिव्यू में खुद को नहीं बचा सके. पहले अंपायर निजेल लांग ने उन्हें नॉटआउट करार दिया था. नए बल्लेबाज तैजुल इस्लमाम भी अगली गेंद पर साफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. 


यह भी पढ़ें:  कुछ ऐसे यशस्वी जयसवाल ने जूनियर वर्ल्ड कप में बैटिंग के 'सभी विभागों' में गाड़ा झंडा

लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह इस हैट्रिक को टाल पाने में नाकाम रहे. गुडलेंथ पर पड़ी इस गेंद पर वह ड्राइव खेलने गए, और स्लिप में हैरिस सोहेल ने बेहतरीन कैच पकड़कर नसीम का नाम इतिहास में लिखवा दिया. नसीम शाह इसी के साथ ही टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक जड़े वाले बॉलर बन गए. चलिए नजर दौड़ा लीजिए किस बॉलर ने कितनी उम्र में हैट्रिक ली


    उम्र                          गेंदबाज                 देश                         साल
16 साल 359 दिन       नसीम शाह           पाकिस्तान                  2020
19 साल 240 दिन     आलोक कपाली       बांग्लादेश                   2003
20 साल 202 दिन     अब्दुल रज्जाक        पाकिस्तान                  2000
20 साल 251 दिन      हरभजन सिंह        भारत                          2001

VIDEO: काफी समय पहले सर्फराज खान ने एनडीटीवी से खास बात की थी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निश्चित ही, यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ने के लिए किसी भी गेंदबाज को बहुत ही ज्यादा पापड़ बेलने पड़ेंगे.