...केवल तभी उमर अकमल पाकिस्तान के लिए रेगुलर खेल पाएंगे, कोच मिस्बाह ने दी सलाह
हाल ही में पीएसएल पर उन पर भ्रष्टाचार निरोधक आचार-संहिता के आरोप लगे और उन्हें निलंबित कर दिया गया. इसके बाद पीसीबी ने अकमल से वह तमाम पैसा वापस लौटाने को कहा, जो उन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से मिला था.
हाईलाइट्स
- बहुत ही प्यार से समझा दिया मिस्बाह ने...
- हाल ही में पीएसएल से निलंबित हुए थे अकमल
- आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए थे
अब यह तो आप जानते ही हैं पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल का करियर किस तरह का रहा है. इतनी बार टीम के अंदर-बाहर हुए हैं कि दस साल के करियर में सिर्फ 121 वनडे मैच ही खेल सके हैं. अब पाकिस्तान के कोच व दिग्गज खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक ने उमर अकमल पर सवाल उठाते हुए उन्हें सलाह दी है. अब आप जानते ही हैं कि उमर अकमल का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है. कभी किसी झगड़े में फंस जाते हैं, तो विवादित बयान दे बैठते हैं. हाल ही में पीएसएल पर उन पर भ्रष्टाचार निरोधक आचार-संहिता के आरोप लगे और उन्हें निलंबित कर दिया गया. इसके बाद पीसीबी ने अकमल से वह तमाम पैसा वापस लौटाने को कहा, जो उन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से मिला था.
और अब मिस्बाह-उल-हक ने उमर अकमल को अपने रवैये में बदलाव करने के साथ ही पाकिस्तान टीम में नियमित रूप से जगह बनाने के लिए ज्यादा समर्पण की बात कही है. पाक कोच ने कहा कि बतौर बल्लेबाज उमर अकमल की काबिलियत को लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन एक पेशवर क्रिकेटर होने के नाते उन्हें अपनी प्राथमिकताओं का आंकलन करने की जरूरत है.
मिस्बाह ने रिपोर्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा कि कोई शख्स उमर अकमल का भला नहीं कर सकता. और खुद ही अपने में सुधार करते हुए अनुशासन लाना होगा. मिस्बाह ने कहा कि अगर अकमल यह सोचते हैं कि वह इसी रवैये के साथ खेल सकते हैं, तो उनके लिए खासी मुश्किल होगी.
VIDEO: पिछले दिनों विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था.
मिस्बाह ने कहा कि उमर अकमल को पाक टीम का नियमित सदस्य बनने के लिए ज्यादा समर्पित और ज्यादा अनुशासित होना होगा.