न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच मेकलीन पार्क, नेपियर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

14.5 ओवर (1 रन) कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|


14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ ग्लेन फिलिप्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया!!! ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं फिलिप्स यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद पर फिलिप्स ने लेग साइड की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीमा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: FIFTY! Glenn Phillips completes 53 (31b, 5x4, 3x6). NZ 127/2 (14.4 Ovs). CRR: 8.66

14.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर फिलिप्स ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

14.2 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

14.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|

13.6 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से आती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और थर्ड मैन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: Glenn Phillips hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! NZ 120/2 (14.0 Ov). CRR: 8.57

दूसरी गेंद अब अम्पायर द्वारा दी गई है..

13.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल और बॉल गई मैदान के बाहर छह रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Glenn Phillips hits Bhuvneshwar Kumar. NZ 116/2 (13.5 Ov). CRR: 8.39

13.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से मिड ऑफ की ओर पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

13.2 ओवर (2 रन) फ्लिक किया और मिड ऑन से दो रन हासिल गया|

13.1 ओवर (3 रन) तीन रन!!! इसी के साथ डेवोन कॉनवे ने अर्धशतक जड़ दिया!!! बेहतरीन फॉर्म में चार रहे हैं डेवोन कॉनवे!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में जा गिरी गेंद| फील्डर गेंद उठाने भागकर आए| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से ३ रन पूरा कर लिया| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: FIFTY! Devon Conway completes 51 (39b, 4x4, 2x6). NZ 108/2 (13.1 Ovs). CRR: 8.2

12.6 ओवर (6 रन) सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की  ग्लेन फिलिप्स यहाँ पर करते हुए नज़र आ रहे हैं!! गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Glenn Phillips hits Yuzvendra Chahal. NZ 105/2 (13.0 Ov). CRR: 8.08

12.5 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधा कवर्स बाउंड्री की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: Glenn Phillips hits Yuzvendra Chahal for a 4! NZ 99/2 (12.5 Ov). CRR: 7.71

12.4 ओवर (1 रन) इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

12.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

12.1 ओवर (2 रन) ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाया| सिराज ने बाउंड्री लाइन पर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| बल्लेबाजों ने इसी बीच तेज़ी से 2 रन ले लिया|

11.6 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

11.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|

11.4 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

11.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

11.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद थाई पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई| रन नहीं मिल सका|

11.1 ओवर (4 रन) चौका! महज़ एक पुश था ये| लेकिन फिर भी थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| न्यूज़ीलैंड vs भारत: 3rd T20I: Glenn Phillips hits Mohammed Siraj for a 4! NZ 86/2 (11.1 Ov). CRR: 7.7

10.6 ओवर (2 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|

10.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

10.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

10.3 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

10.2 ओवर (1 रन) आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर गैप में खेलकर दो रन ले लिया|

मैच रिपोर्ट