Mushtaq Ali Trophy: सूर्यकुमार यादव करेंगे मुंबई टी20 टीम की कप्तानी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिली जगह
Syed Mushtaq Ali Trophy: धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार अथर्व अंकोलेकर और शम्स मुलानी पर होगा. एमसीए ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को 29 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में पहुचने समय कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव होने की रिपोर्ट देनी होगी
- Posted by Manish Sharma
- Updated: December 27, 2020 01:47 PM IST

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में 20 सदस्यीय मुंबई क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे. मुंबई क्रिकेट संघ ने घरेलू सत्र शुरु करने वाले इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की.सूर्यकुमार यादव के अलावा टीम में आदित्य तारे, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), सरफराज खान (Sarfaraz Khan),सिद्धेश लाड और हरफनमौला शिवम दूबे जैसे नियमित खिलाड़ी भी है.
धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार अथर्व अंकोलेकर और शम्स मुलानी पर होगा. एमसीए ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को 29 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में पहुचने समय कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव होने की रिपोर्ट देनी होगी. मुंबई के संभावित खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी जगह मिली थी और इसके बाद ट्रॉयल मैच भी खेले गए थे, लेकिन अर्जुन टीम में जगह नहीं बना सके. बहरहाल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भारतीय घरेलू सत्र का आगाज होगा और घरेलू क्रिकेट की बड़ी टीम मुंबई अपने सभी मुकाबले इसी शहर में खेलेगी. टीम इस प्रकार है:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, आकर्षित गोमेल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दूबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, साईराज पाटिल, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश दाके, अथर्व अंकोलेकर, शशांक अत्तारदे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, आकाश पारकर और सूफियान शेख.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
