मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स में खेलना चाहते थे विराट सिंह| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद एक टप्पा खाती हुई बॉल शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के हाथ में गई जहाँ से, रन का मौका नही बन पाया|

9.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|


9.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

9.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

विराट सिंह अपने डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! एक और बड़ी विकेट के साथ मुंबई फिर से मुकाबले में वापसी करते हुई| जिस चीज़ के लिए जानी जाती है ये टीम वही कारनामा दोहराती हुई| फ्लाईट में बल्लेबाज़ को फंसा लिया| लालच को रोक नहीं पाए और ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गेंद बल्ले से लगने के सीमा रेखा के काफी आगे हवा में गई जहाँ पोलार्ड ने आगे की तरफ झुकते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 71/2 हैदराबाद| MI vs SRH: Match 9: WICKET! Manish Pandey c Kieron Pollard b Rahul Chahar 2 (7b, 0x4, 0x6). SRH 71/2 (9.0 Ov). Target: 151; RRR: 7.27

8.5 ओवर (0 रन) टर्न हुई गेंद जिसे मनीष ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.4 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

8.4 ओवर (1 रन) वाइड!! ये गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर रह गई जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

8.3 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बच गए वॉर्नर!! लेग स्टम्प के काफी पास से निकल गई ये गेंद वरना क्लीन बोल्ड हो जाते| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर स्वीप मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की टर्न को समझ नहीं पाए थे|

8.2 ओवर (1 रन) इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पुश करते हुए रन बटोर लिया|

8.1 ओवर (0 रन) लेग ब्रेक!!! बैकफुट से इसे मिड विकेट की तरफ पुल किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|

7.5 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

7.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की बॉल को सीधे बल्ले से वहीँ पर रोका|

7.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.2 ओवर (0 रन) आउट!! हिट विकेट!! इस सीज़न में पहली बार ऐसा देखने को मिला| मुंबई को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई है अब यहाँ से उनके लिए वापसी के द्वार खुल गए| गेंदबाज़ ने इस गेंद को पैड्स पर तेज़ी से डाला जिसे फाइन लेग की तरफ खेलने गए बल्लेबाज़| क्रीज़ में काफी डीप चले गए थे इस वजह से शॉट खेलते वक़्त विकटों से जा टकराए| खुद से काफी निराश होकर जॉनी पवेलियन की तरफ चलते बने| 67/1 हैदराबाद| MI vs SRH: Match 9: WICKET! Jonny Bairstow hit wicket b Krunal Pandya 43 (22b, 3x4, 4x6). SRH 67/1 (7.2 Ov). Target: 151; RRR: 6.63

आज मैदान में काफ़ी ज़्यादा ड्यू नज़र आता हुआ...

7.1 ओवर (0 रन) बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

6.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|

6.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में हलके हाथों से गेंद को खेला| फील्डर हार्दिक का एक बेहतरीन प्रयास लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए| एक रन मिल गया|

6.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ये गेंद अप वॉर्नर को ना डाले तो बेहतर होगा| ऐसी ही गेंद के फ़िराक में रहते है वॉर्नर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में| हवा में गई गेंद सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स| MI vs SRH: Match 9: It's a SIX! David Warner hits Adam Milne. SRH 65/0 (6.4 Ov). Target: 151; RRR: 6.45

6.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की पटकी हुई गेंद को बेयरस्टो ने स्क्वायर लेग की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से भगाकर एक रन मिला|

6.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लेट कट किया थर्ड मैन की ओर वॉर्नर ने जहाँ से सिंगल मिला|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नही मिला|

टाइम आउट का हुआ समय!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 57/0 हैदराबाद, लक्ष्य से फिलहाल 94 रन दूर| बेयरस्टो और वॉर्नर की आक्रामक जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी है लेकिन मुंबई को बस एक विकेट की तालाश उसके बाद मैच में कैसे वापसी करनी है ये टीम जानती है|

5.6 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद को ऑफ साइड की ओर बेयरस्टो ने पंच किया| टप्पा खाकर फील्डर तक पहुंची बॉल, रन नही मिल सका|

5.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को शॉर्ट थर्ड मन की तरफ कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन का मौका नही बन पाया|

5.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से 1 रन निकाला|

5.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

5.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की डाली हुई धीमी गति की गेंद को समझे नही सके बेयरस्टो| बल्ले के स्टीकर को लगती हुई बॉल मिड ऑन ओर लॉन्ग ऑन के फील्डर के बीच में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भगाकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट