मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

इस दौरान डेविड वॉर्नर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिनमें उनके लिए सबसे सफल रहे विजय शंकर जिन्होंने अपने 3 ओवर के कोटे में महज़ 19 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किये| उनके अलावा मुजीब को 2 जबकि खलील को 1 सफलता हाथ लगी| एक वक़्त ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद मुंबई को कम स्कोर पर रोक देगी लेकिन भुवनेश्वर के अंतिम के ओवर में 17 रन लगाकर पोलार्ड ने टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचा दिया जिसे अब डिफेंड करने मुंबई कुछ ही देर में मैदान पर आएगी|

शुरुआत तो मुंबई की अच्छी रही थी लेकिन रोहित के आउट होने के बाद मानो पिच ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया| बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने में काफी दिक्कत हुई, बल्ले पर गेंद ही नहीं आ रही थी इसलिए मुंबई के बल्लेबाजों ने समझदारी के साथ सिंगल बटोरना शुरू कर दिया| हालाँकि अंतिम के ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी की और मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज़ों की पहुंच से गेंदों को दूर रखा|


क्विंटन डी कॉक (40) और रोहित शर्मा (32) की बेहतरीन सलामी जोड़ी के दमपर मुंबई ने इस टफ पिच पर हैदराबाद के सामने 151 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर बनाया| वैसा देखा जाए तो ये पिच धीरे-धीरे स्लो होती जा रही जिसपर एक रन चेज़ वो भी मुंबई के दिग्गज गेंदबाजों के सामने कोई आसान सा काम नहीं होगा| अंतिम के ओवरों में पोलार्ड ने एक बहुमूल्य पारी खेलते हुए टीम को उस टोटल तक पहुंचाया जहाँ से मुंबई इसे डिफेंड करने के लिए अपनी जान लगा देगी|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ मुंबई की पारी हुई समाप्त| पोलार्ड के पॉवर के दम पर मुंबई ने 150 रन बोर्ड पर खड़ा कर दिया| अब हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 151 रन बनाने हुए| जोकि बुमराह और बोल्ट कि ख़तरनाक गेंदबाज़ी के आगे आसान नही होने वाला| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ ज़बर्दस्त संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला छक्का| MI vs SRH: Match 9: It's a SIX! Kieron Pollard hits Bhuvneshwar Kumar. MI 150/5 (20.0 Ov). CRR: 7.5

19.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी तरह के शॉट खेलने के लिए जाने जाते है पोलार्ड| फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| MI vs SRH: Match 9: It's a SIX! Kieron Pollard hits Bhuvneshwar Kumar. MI 144/5 (19.5 Ov). CRR: 7.26

19.4 ओवर (2 रन) गुड लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर तेज़ी से पोलार्ड ने 2 रन भागकर पूरा किया|

19.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन डाली गेंद को ऑफ साइड की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

19.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर खेलकर 1 रन निकाला|

19.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलना चाहते थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ इस ओवर की हुई समाप्ति| शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड किया और रन हासिल किया|

18.5 ओवर (1 रन) कवर्स पॉइंट की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

18.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! हार्दिक पंड्या 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खलील अहमद के खाते में आती हुई पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की फुल लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलना चाहते थे| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कवर्स की दिशा में गई| डीप पॉइंट से भगाकर विराट सिंह ने एक शानदार कैच पकड़ा| 131/5 मुंबई| MI vs SRH: Match 9: WICKET! Hardik Pandya c Virat Singh b Khaleel Ahmed 7 (5b, 1x4, 0x6). MI 131/5 (18.4 Ov). CRR: 7.02

18.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद, लेकिन शंकर के हाथ को लगती हुई बॉल ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 1 रन भागकर पूरा किया|

18.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

18.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल कीपर के दाँए ओर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| MI vs SRH: Match 9: Kieron Pollard hits Khaleel Ahmed for a 4! MI 130/4 (18.1 Ov). CRR: 7.16

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेलकर एक रन पूरा किया| 11 रन इस ओवर से आये| 126/4 मुंबई|

17.5 ओवर (2 रन) पंच किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लेकिन एक रन को दो रनों में तब्दील कर लिया| शानदार रनिंग विकटों के बीच दोनों बल्लेबाजों द्वारा| वॉर्नर का तेज़ थ्रो था लेकिन हार्दिक उनसे भी ज्यादा तेज़ बन गए और दूसरा रन भी चुरा लिया|

17.4 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

17.3 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और गैप से दो रन हासिल किया|

17.2 ओवर (4 रन) चौके के साथ हार्दिक ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को स्लिप एयर कीपर के बीच से खेला| गैप मिला और फेल्डर को बीट करते हुए गेंद थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई| MI vs SRH: Match 9: Hardik Pandya hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! MI 120/4 (17.2 Ov). CRR: 6.92

17.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

भुवनश्वर कुमार को अगले स्पेल के लिए लाया गया है...

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन पैड्स से जा टकराई बॉल|

16.6 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर चली गई ये गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

हार्दिक पांड्या अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

16.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगता हुआ तीसरा झटका| ईशान किशन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेकिन मुंबई के दर्शकों को निराश होने की ज़रुरत नही हैं क्योंकि अब मैदान पर हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने आयेंगे| जोकि पोलार्ड के साथ मिलकर बड़े-बड़े छक्के और चौके लगाते हुए नज़र दिखाई देंगे| इसी बीच मुजीब उर रहमान ने किया अपना पहला शिकार| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए किशन| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से जॉनी बेयरस्टो ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| 114/4 मुंबई| MI vs SRH: Match 9: WICKET! Ishan Kishan c Jonny Bairstow b Mujeeb Ur Rahman 12 (21b, 0x4, 0x6). MI 114/4 (16.5 Ov). CRR: 6.77

16.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को दूर से कवर्स की दिशा में ड्राइव करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|

16.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

16.2 ओवर (0 रन) इस बार भी गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

16.1 ओवर (6 रन) छक्का ओहोहो!! वो भी 105 मीटर सिक्स!! इस सीज़न का अबतक का सबसे लम्बा सिक्स!!! गेंद मैदान के बाहर चली गई है यानी अब दूसरी बॉल लानी होगी| बैकफुट पर जाकर इस गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया और गेंद सीधा स्टैंड्स के बाहर चली गई| गेंदबाज़ भी इसे ताकते चले गए| MI vs SRH: Match 9: It's a SIX! Kieron Pollard hits Mujeeb Ur Rahman. MI 113/3 (16.1 Ov). CRR: 6.99

15.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

15.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

15.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा|

15.4 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

15.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर ईशान किशन के द्वारा एक अहम समय पर होता हुआ|

15.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विएत की दिशा में पुल किया| लॉन्ग ऑन से भगाकर वॉर्नर ने बॉल को फील्ड करते हुए विजय शंकर के हाथ में दिया| जिसके बाद शंकर ने गेंद उठाकर क्रीज़ की ओर थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भगाकर 2 रन पूरा कर लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए पोलार्ड| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से सिंगल मिला|

मैच रिपोर्ट