सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को आगे आकर मिड ऑफ की ओर खेलने गए पोलार्ड| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद को पॉइंट की ओर जहाँ से बल्लेबाजों ने भगाकर सिंगल लिया|

14.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|


14.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

14.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|

14.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ पोलार्ड ने खोला अपना खाता| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेलते हुए रन भाग लिया|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

कीरोन पोलार्ड अब आये हैं अगले बल्लेबाज़...

13.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका मुंबई की टीम को लगता हुआ| क्विंटन डी कॉक 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुजीब उर रहमान को मिली पहली विकेट| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की दिशा में खेला| गेंद बल्ले पर उतनी अच्छी तरह से आई नही जितनी अच्छी तरह से आनी चाहिए था| हवा में काफ़ी ऊँची गई बॉल नीचे फील्डर मौजूद सुचित जिन्होंने पकड़ा एक बेहतरीन कैच| 98/3 मुंबई| MI vs SRH: Match 9: WICKET! Quinton de Kock c sub Jagadeesha Suchith b Mujeeb Ur Rahman 40 (39b, 5x4, 0x6). MI 98/3 (13.5 Ov). CRR: 7.08

13.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

13.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला 1 रन मिला|

13.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन आया|

13.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 5 रन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में कट किया जहाँ से एक रन का मौका मिल गया| 94/2 मुंबई| धीरे धीरे रन गति को आगे की तरफ बढ़ाते हुए|

12.5 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला ज़रूर लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|

12.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को ईशान ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में ड्राइव किया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

12.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को चिप किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए क्विंटन डी कॉक| बल्ले पर नही आई गेंद| एक टप्पा खाकर सीधे गई कीपर हाथ ने जहाँ से रन नही मिल पाया|

12.1 ओवर (2 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को पुल किया| फील्डर का एक भरसक प्रयास लेकिन गेंद उनसे काफी दूर रह गए| नॉन स्ट्राइकर एंड पर एक ओवर थ्रो हुआ जिसकी वजह से एक अतिरिक्त रन मिल गए|

11.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन पाया|

11.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश किया जहाँ से एक रन हो गया|

11.4 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं डी कॉक जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सटीक लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| MI vs SRH: Match 9: Quinton de Kock hits Rashid Khan for a 4! MI 88/2 (11.4 Ov). CRR: 7.54

11.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन निकाला|

11.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

11.1 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गुगली गेंद जिसको क्विंटन डी कॉक ने मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 2 रन लिया|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 80/2 मुंबई|

10.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

10.4 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ बल्लेबाज़ द्वारा जहाँ से सिंगल मिल गया|

10.4 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग साइड के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

10.3 ओवर (0 रन) पंच किया कवर्स की तरफ गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

10.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट