मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौका! मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Rahul Tripathi hits Jasprit Bumrah for a 4! SRH 46/1 (5.0 Ov). CRR: 9.2

4.5 ओवर (4 रन) चौका! धीमी गति से डाली गई गेंद पर हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Rahul Tripathi hits Jasprit Bumrah for a 4! SRH 42/1 (4.5 Ov). CRR: 8.69


4.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! राहुल त्रिपाठी के बल्ले आता हुआ सिक्स यहाँ पर!!! शॉटपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्रेंट फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतरीन संपर्क| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: It's a SIX! Rahul Tripathi hits Jasprit Bumrah. SRH 38/1 (4.4 Ov). CRR: 8.14

4.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल सका|

4.2 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद पर त्रिपाठी ने डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|

4.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर फ्लिक किया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुँची| बल्लेबाजों ने इसी बीच तेज़ी से एक रन ले लिया|

3.6 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

3.5 ओवर (4 रन) चौका!!! राहुल त्रिपाठी स्पेशल!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Rahul Tripathi hits Sanjay Yadav for a 4! SRH 31/1 (3.5 Ov). CRR: 8.09

3.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने स्वीप लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा फ्रेंट पैड्स को जा लगी जिसे अम्पायर ने नकार दिया था| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

3.3 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Rahul Tripathi hits Sanjay Yadav for a 4! SRH 27/1 (3.3 Ov). CRR: 7.71

3.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर त्रिपाठी ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

3.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|

2.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से टपा दिया और चौका हासिल किया| 23/1 हैदराबाद| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Priyam Garg hits Daniel Sams for a 4! SRH 23/1 (3.0 Ov). CRR: 7.67

2.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ खाता खुला| पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

नम्बर तीन पर कौन आएगा बल्लेबाज़ी के लिए? राहुल त्रिपाठी को भेजा गया है...

2.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! हैदराबाद को लगा पहला बड़ा झटका!! डैनियल सैम्स के हाथ लगी सफ़लता| इनफॉर्म बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बाहर की ओर निकली| मिसटाइम हुआ शॉट और गेंद मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ से मयंक मार्कंडेय ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 18/1 हैदराबाद| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: WICKET! Abhishek Sharma c Mayank Markande b Daniel Sams 9 (10b, 1x4, 0x6). SRH 18/1 (2.4 Ov). CRR: 6.75

2.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

2.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ प्रियम गर्ग ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Priyam Garg hits Daniel Sams for a 4! SRH 17/0 (2.2 Ov). CRR: 7.29

2.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन निकाला|

1.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

1.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

1.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश शॉट खेलकर तेज़ी से एक रन ले लिया|

1.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर लिया|

1.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|

1.1 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया कवर ड्राइव पहली ही गेंद पर और बाउंड्री हासिल की| ऑफ़ स्टम्प पर ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव किया गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| मुंबई vs हैदराबाद: Match 65: Abhishek Sharma hits Riley Meredith for a 4! SRH 9/0 (1.1 Ov). CRR: 7.71

दूसरे छोर से राइली मेरेडिथ को गेंद थमाई गई है...

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| कड़ाके वाली बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| रन नहीं हुआ|

0.5 ओवर (4 रन) चौका!! लेग बाई के रूप में आती हुई बाउंड्री!! इसी बीच एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद बल्ले पर आई नहीं और पैड्स को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला लेग बाई के रूप में चार रन|

0.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन ले लिया|

0.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने देखा और रोकना बेहतर समझा|

0.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

0.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना सही समझा|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ मुंबई की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा के कन्धों पर होगा| वहीँ मुंबई के लिए पहला ओवर लेकर डैनियल सैम्स तैयार...

(playing 11 ) मुंबई (प्लेइंग इलेवन) - ईशान किशन, रोहित शर्मा, डैनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, राईली मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

(playing 11 ) हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) - अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन

केन विलियमसन ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाज़ी ही करते| टीम में बदलाव पर बोले कि हाँ आज दो बदलाव किया गया है| इस मुकाबले को देखते हुए हमने ये परिवर्तन किया है| हाँ हम बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव करने को देख रहे हैं और अभिषेक के साथ आज प्रियम टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते दिखेंगे|

टॉस जीतकर बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| टीम में बदलाव पर कहा कि आज दो स्पिनरों को मौका नहीं दिया गया है और उनकी जगह मयंक मार्कंडे और संजय यादव को लाया गया है| आगे रोहित ने बोला कि हमारी कोशिश रहेगी कि सामने वाली टीम को कम से कम रनों पर रोका जाए|

टॉस – रोहित शर्मा ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..

हैदराबाद अगर यहाँ से अपने दोनों मुकाबले जीतती है तो 14 अंकों पर ही पहुँच पाएगी जबकि अगर हार मिली तो प्ले ऑफ्स से उनका सफ़र भी समाप्त हो जाएगा| लगातार पांच जीत के बाद पांच हार ने इस टीम का मनोबल पूरी तरह से तोड़ दिया और बची कुची कसर आज मुंबई निकालने को देखेगी| आज एक छोर से उमरान मलिक की रफ़्तार दिखेगी तो दूसरी तरफ से बूम बूम बुमराह का क़हर| एक तरफ से भुवि और नटराजन की यॉर्कर दिखेगी तो दूसरी ओर से मेरेडिथ और सैम्स की स्लोवर| बल्लेबाजों के लिए आज इस पिच पर इन गेंदबाजों से पार पाना काफी मुश्किल नज़र आ रहा है| लेकिन मेरी माने तो मैं हिटमैन शर्मा से एक शतक देखना चाहता हूँ| तो तैयार हो जाइए दोस्तों वानखेड़े पर रनों के तूफ़ान के लिए| 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रोहित रोहित, रोहित रोहित!! वानखेड़े के मैदान में आज इस नाम की गूंज चारो तरफ सुनाई देगी| जब भी हिटमैन इस मैदान पर खेलते हैं तो हर तरफ उनकी ही चर्चा और उनकी ही तस्वीर नज़र आती है| खासकर जब इंडियन टी20 लीग में मुंबई के लिए रोहित कप्तानी कराते नज़र आ रहे हों, तब भी माहौल कुछ ऐसा ही होता है| और हो भी क्यों न, ये खिलाड़ी है ही इतना महान| आज हम हाज़िर हैं आपके सामने मुकाबला नम्बर-65 लेकर जहाँ एक तरफ मुंबई पलटन होगी तो दूसरी तरफ ऑरेंज आर्मी| मैदान खचाखच दर्शकों से भरा हुआ होगा क्योंकि आज हमें गेंद और बल्ले की खतरनाक जंग देखने को मिलेगी| एक तरफ हैदराबाद की धारधार गेंदबाजी तो दूसरी ओर मुंबई की बल्लेबाज़ी का फायर पॉवर|