राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| 10 ओवर के बाद 94/2 मुंबई|

9.5 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Tilak Varma hits Yuzvendra Chahal for a 4! MI 94/2 (9.5 Ov). Target: 194; RRR: 9.84


9.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|

9.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी होती हुई!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Tilak Varma hits Yuzvendra Chahal. MI 90/2 (9.3 Ov). Target: 194; RRR: 9.90

9.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

9.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 9 के बाद 82/2 मुंबई, 66 गेंदों पर 112 रनों की दरकार, 10 की औसत से रन चाहिए जिसे हासिल करने में मुंबई की टीम पूरी तरह से सक्षम है|

8.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Tilak Varma hits Navdeep Saini. MI 81/2 (8.5 Ov). Target: 194; RRR: 10.12

8.4 ओवर (1 रन) एक और गेंद सैनी द्वारा ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|

8.3 ओवर (2 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डीप पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|

8.2 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेला, एक रन हुआ|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने फुलटॉस डाली गई इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Tilak Varma hits Navdeep Saini for a 4! MI 71/2 (8.1 Ov). Target: 194; RRR: 10.39

7.6 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलने गए बल्लेबाज़| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से शॉर्ट फाइन लेग की ओर टप्पा खाकर गई, एक रन हो गया|

7.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से लेग साइड की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन पूरा किया|

7.4 ओवर (1 रन) फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|

7.3 ओवर (2 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर 2 रन ले लिया|

7.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला| एक रन हुआ|

7.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|

6.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Tilak Varma hits Ravichandran Ashwin. MI 61/2 (7.0 Ov). Target: 194; RRR: 10.23

6.5 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

6.4 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक और सिंगल मिल गया|

6.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.1 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 50/2 मुंबई, लक्ष्य से अभी भी 144 रन दूर| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर बल्लेबाज़ी टीम द्वारा लेकिन इसी बीच दो बहुमूल्य विकेट भी गंवाए| देखने में लग रहा है कि एक टाईट मुकाबला होने वाला है| मुंबई को अब अपने मध्यक्रम पर आश्रित रहना होगा जबकि ईशान किशन के ऊपर अब एक बड़ी ज़िम्मेदारी होगी|

5.6 ओवर (0 रन) ओह!! हवा में गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई!!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद बल्ले को लगकर शॉर्ट मिड ऑफ की ओर हवा में गई| फील्डर भागकर आए और अपने आगे की ओर डाईव लगाकर उसे पकड़ने गए| गेंद एक टप्पा खाकर हाथ में आई|

5.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं आया|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! पॉइंट की ओर गेंद को कट खेलकर एक रन निकाला|

5.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को अपर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और थर्ड मैन बाउंड्री पर कर गई| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Ishan Kishan hits Prasidh Krishna for a 4! MI 49/2 (5.1 Ov). Target: 194; RRR: 9.78

मैच रिपोर्ट