राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 30 गेंदों पर 58 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|


14.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

14.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

टिम डेविड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड! रविचंद्रन अश्विन ने तिलक को 61 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा| एक बेमिसाल पारी का हुआ अंत| अश्विन एक दिग्गज गेंदबाज़ हैं और उन्होंने यहाँ पर वही दिखाया| हवा में ललचाया, बल्लेबाज़ स्वीप मारने गए, टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| अब यहाँ से मुकाबला एक बार फिर से बराबरी पर आ खड़ा हुआ है| 135/4 मुंबई| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: WICKET! Tilak Varma b Ravichandran Ashwin 61 (33b, 3x4, 5x6). MI 135/4 (14.2 Ov). Target: 194; RRR: 10.41

14.1 ओवर (6 रन) छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट थर्ड मैन की ओर| मैक्सिमम| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए तिलक, अश्विन को हक्का बक्का कर दिया| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Tilak Varma hits Ravichandran Ashwin. MI 135/3 (14.1 Ov). Target: 194; RRR: 10.11

13.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! ना ही कैच और ना ही स्टम्पिंग!! अम्पायर द्वारा बिग स्क्रीन पर देखने पर पता चला कि पोलार्ड सेफ हैं| लेग स्पिन गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए पोलार्ड| कीपर ने बॉल को पकड़कर बेल्स उड़ाई थी लेकिन पोलार्ड सुरक्षित|

13.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|

13.4 ओवर (4 रन) चौका! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, फाइन लेग फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन हासिल कर लिए| अच्छा प्लेसमेंट तिलक द्वारा, गैप को बराबर ढून्ढ रहे हैं| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Tilak Varma hits Yuzvendra Chahal for a 4! MI 128/3 (13.4 Ov). Target: 194; RRR: 10.42

13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|

13.3 ओवर (1 रन) वाइड! गुगली डाली थी गेंद लेकिन ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर चली गई|

13.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन आ गया|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ तिलक का अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल का है ये युवा खिलाड़ी, अपने दूसरे ही मुकाबले में जिस तरह से आज प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: FIFTY! Tilak Varma completes 50 (28b, 2x4, 4x6). MI 122/3 (13.1 Ovs). Target: 194; RRR: 10.54

युज्वेंद्र चहल को गेंदबाजी में वापिस लाया गया है..

कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट नवदीप सैनी बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| एक लाजवाब कैच के चलते किशन की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| ज़रा सा ऊपर अगर ये शॉट होता तो सीधा छक्का मिल जाता लेकिन बीच में सैनी आ गए और एक बढ़िया कैच लपक लिया| इसी दौरान उनके सर में पीछे की ओर चोट भी आई है शायद| पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट लगाया था ऐसा लगा कि छह रनों के लिए जा रही है ये गेंद लेकिन बीच में सैनी ने इसे कैच में तब्दील कर दिया| 121/3 मुंबई, लक्ष्य से 73 रन दूर| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: WICKET! Ishan Kishan c Navdeep Saini b Trent Boult 54 (43b, 5x4, 1x6). MI 121/3 (13.0 Ov). Target: 194; RRR: 10.43

12.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

12.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

12.3 ओवर (4 रन) चौका! कड़क शॉट और इसी के साथ किशन का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए किशन अपनी टीम के लिए| रोहित के आउट होने के बाद उनपर एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी जिसे बखूबी निभाते हुए| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: FIFTY! Ishan Kishan completes 53 (41b, 5x4, 1x6). MI 119/2 (12.3 Ovs). Target: 194; RRR: 10.00

12.3 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ मुंबई के लिए|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

12.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| ये गेंद सीधा जाकर कैमरामैन के सर पर जा लगी| उम्मीद करते हैं वो ठीक होंगे| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Tilak Varma hits Riyan Parag. MI 112/2 (11.5 Ov). Target: 194; RRR: 10.04

11.4 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

11.3 ओवर (1 रन) बढ़िया बल्लेबाज़ी तिलक द्वारा| रूम बनाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, एक रन मिला|

11.2 ओवर (1 रन) स्वीप किया गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, फील्डर चहल वहां पर तैनात, एक ही रन मिला|

11.1 ओवर (2 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला, गैप से दो रन हासिल किया|

10.6 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.5 ओवर (2 रन) दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| एक लाजवाब प्रयास यशस्वी द्वारा| गेंद को चौका जाने से रोक दिया| स्वीप शॉट खेला गया था वहां पर जिसे सीमा रेखा के पार जाने से रोका गया, दो रन मिल गए|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, एक ही रन मिला|

10.3 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच, दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

10.2 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) एक अह्म डॉट बॉल यहाँ देखने को मिली है|

मैच रिपोर्ट