मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

4.5 ओवर (1 रन) आगे आकर बटलर ने गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन हुआ|


4.4 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

4.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

4.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|

4.1 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

3.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और सिक्स यहाँ पर बटलर लगाते हुए!! इस ओवर से आये 26 रन जिसमे तीन सिक्स और दो चौके शामिल हैं| फुल लेंथ की डाली हुई गेंद थी इस दफ़ा जिसको बटलर ने मिड विकेट की ओर खेला, गेंद तेज़ी से गई स्टैंड में और मिला छक्का| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Jos Buttler hits Basil Thampi. RR 43/1 (4.0 Ov). CRR: 10.75

3.5 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Jos Buttler hits Basil Thampi for a 4! RR 37/1 (3.5 Ov). CRR: 9.65

3.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और बड़ा हिट यहाँ पर बटलर के बल्ले से आती हुई!! बाउंड्री की हैट्रिक भी पूरा हो गया!! गुड लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Jos Buttler hits Basil Thampi. RR 33/1 (3.4 Ov). CRR: 9

3.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 101 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Jos Buttler hits Basil Thampi. RR 27/1 (3.3 Ov). CRR: 7.71

3.2 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बटलर ने लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Jos Buttler hits Basil Thampi for a 4! RR 21/1 (3.2 Ov). CRR: 6.3

3.1 ओवर (0 रन) ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|

2.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ देव ने खोला अपना खाता| नजाकत भरा शॉट बुमराह को लगाया| मिड ऑन के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| 17/1 राजस्थान| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Devdutt Padikkal hits Jasprit Bumrah for a 4! RR 17/1 (3.0 Ov). CRR: 5.67

2.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

अगले बल्लेबाज़ कौन होंगे? देवदत्त पडिकल क्रीज़ पर आयेंगे...

2.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पहली विकेट यहाँ पर मुंबई के हाथ लगती हुई!! जसप्रीत बुमराह ने किया पहला शिकार, कप्तान के भरोसे पर पूरा खरा उतरते हुए बुमराह| बढ़िया फील्ड प्लेसमेंट रोहित द्वारा| यशस्वी जयसवाल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन पर गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ बैक फुट से लेग साइड की ओर खेल बैठे| हवा में गई गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर खड़े हुए फील्डर टिम डेविड ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 13/1 राजस्थान| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: WICKET! Yashasvi Jaiswal c Tim David b Jasprit Bumrah 1 (2b, 0x4, 0x6). RR 13/1 (2.4 Ov). CRR: 4.88

2.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद को डिफेंड करने गए बटलर| गेंद तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

2.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी|

2.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बटलर ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की ओर खेला, रन नहीं आ सका|

1.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

1.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

1.4 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

1.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बटलर के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: It's a SIX! Jos Buttler hits Daniel Sams. RR 11/0 (1.3 Ov). CRR: 7.33

1.2 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका, रन नहीं आ सका|

1.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ यशस्वी जयसवाल ने भी अपना खाता खोला!!! ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|

0.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

0.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से वहीँ पर गेंद को रोककर रन लेना चाहा| लेकिन सही खिलाड़ी ने मना किया|

0.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ बटलर ने अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| मुंबई vs राजस्थान: Match 9: Jos Buttler hits Jasprit Bumrah for a 4! RR 4/0 (0.3 Ov). CRR: 8

0.2 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

0.1 ओवर (0 रन) लीव बल्लेबाज़ द्वारा, अंदर की तरफ आती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ मुंबई टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है, जबकि राजस्थान के लिए सलामी  जोस बटलर और यशस्वी जयसवालके कन्धों पर होगा, वहीँ मुंबई के लिए पहला ओवर लेकर जसप्रीत बुम्राह तैयार...

(playing 11 ) मुंबई (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी

(playing 11 ) राजस्थान (प्लेइंग इलेवन) - जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिकल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा

टॉस गंवाकर बात करने आए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते लेकिन अब हमें मुंबई जैसी बेहतरीन गेंदबाज़ी वाली टीम के खिलाफ़ बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाना होगा| टीम में बदलाव के बारे में संजू ने कहा कि हमने एक बदलाव किया है, नवदीप सैनी आज का मुकाबला खेल रहे हैं|

टॉस जीतकर बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करेंगे| आगे रोहित ने कहा कि पिच शानदार नज़र आ रही है और यहाँ चेज़ करना बेहतर होगा| जाते-जाते रोहित ने बोला कि हम अपनी सेम टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं|

टॉस - मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया...

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..

इस सीज़न में अभी तक ये देखा गया है कि टॉस जीतो और चेज़ करो लेकिन आज दिन का मुकाबला है तो ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इसी मूल मन्त्र के साथ जायेगी ये भी देखना अहम होगा| मुंबई फैन्स के लिए एक बढ़िया खबर ये है कि उनके दिग्गज सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव अब पूरी तरह से फिट हैं यानी वो पक्का आज का मुकाबला खेलने वाले हैं| तो ऐसे में ये एनकाउंटर और भी रॉयल होने वाला है, इसलिए मैंने तो अपने लिए पॉपकॉर्न और चिप्स तैयार रख लिए हैं, जाइए आप भी ले आइये क्योंकि एक बार ये मुकाबला शुरू हो गया तो आपको उठने का समय भी नहीं मिलेगा दोस्तों!!

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हैलो एंड वेलकम दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे साथ इस महामुकाबले में जहाँ मुंबई की पलटन पूरी तरह से राजस्थान के रजवाड़ों पर आक्रमण करने को तैयार है| रोहित शर्मा बनाम संजू सैमसन, ईशान किशन बनाम यशस्वी जयसवाल, हेटमायर बनाम पोलार्ड!! ये मैच देखने में लुत्फ़ आएगा, वहीँ गेंदबाजी में बुमराह बनाम बोल्ट एक तगड़ा मुकाबला होगा| पहले दोस्त और अब सामने वाली टीम के लिए खेलना, काफी दबाव होगा दोनों ही टीमों पर लेकिन मुंबई तो वो टीम है जो दबाव से निकलकर एक बेहतरीन प्रदर्शन देना जानती है और इसी वजह से तो इस टीम को कम बैक किंग कहते हैं|