पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हार्दिक ने खोला अपना खाता| लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ खेला और भागकर एक रन हासिल कर लिया| 10 के बाद 62/3 मुंबई| 60 गेंदों पर 74 रनों की दरकार|

हार्दिक पांड्या अगले बल्लेबाज़ हो सकते हैं...


9.5 ओवर (0 रन) आउट!!! प्ले एंड डाउन!!! मुंबई को लगा तीसरा झटका| क्विंटन डी कॉक 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ पुल लगाने गए| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अन्दर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स को जा लगी| 61/3 मुंबई|

9.4 ओवर (4 रन) चौका!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई  गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

9.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.2 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 9 ओवर के बाद 54/2 मुंबई, जीत के लिए 66 गेंदों पर 82 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक के साथ देते हुए सौरभ तिवारी शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में सभी मुंबई दर्शक की यहीं दुआ होगी कि ये दोनों बल्लेबाज़ मुकाबले को जीतकर ही वापिस लौटे...

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन पर खेलकर एक रन पूरा किया| 9 के बाद 54/2 मुंबई| 66 गेंदों पर 82 रनों की दरकार|

8.5 ओवर (0 रन) इस बार सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला, रन नहीं मिल पायेगा|

8.4 ओवर (2 रन) क्रिस गेल ने शॉर्ट थर्ड मैन पर डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन पकड नहीं पाए| दूसरे फील्डर ने बॉल को कट दिया, दो ही रन मिले|

8.3 ओवर (6 रन) छक्का! ये बल्लेबाज़ फॉर्म में है और उसका संकेत भी दे दिया| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार पहुंचा दिया छह रनों के लिए| इसी के साथ मुंबई के 50 रन भी पूरे हुए|

8.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को खेला| गैप से सिंगल हासिल किया|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.6 ओवर (4 रन) चौका!!! लेकिन बेहतरीन कोशिश एडेन मार्क्रम की ओर से देखने को मिला| अगर ये कैच हो जाता तो मेरे लिहाज़ से ये इस पूरे लीग का सबसे शानदार कैच होता| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में उड़ाकर खेला| हवा में काफ़ी ऊँची गई| एडेन मार्क्रम लॉन्ग ऑफ से भगाकर डीप कवर्स की ओर गए और अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ने गए| गेंद हाथ को लगकर बाउंड्री रोप को जा लगी, चार रन मिला|

7.5 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप किया शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

7.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ निकालते हुए|

7.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया, गैप में गई गेंद 2 रन हुआ|

रवी बिश्नोई इस वक़्त मैदान से बाहर गए हुए हैं| उनकी छोटी ऊँगली में कुछ चोट आई है| उम्मीद करते हैं वो जल्द से जल्द ठीक होकर अंदर मैदान में आयें...

6.6 ओवर (1 रन) 1ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|

6.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक रन आया गया|

6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

6.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बच गए तिवारी| सही समय पर डी कॉक ने उन्हें वापिस भेजा| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आ गए थे और गेंदबाज़ की तरफ थ्रो भी किया| जब तक बेल्स उड़ाई जाती बल्लेबाज़ क्रीज़ में वापिस पहुँच गए|

6.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, एक रन मिल गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 के बाद 30/2 मुंबई, लक्ष्य से अभी भी 106 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक के साथ सौरवतिवारी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| गेंद लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ डिफेंड कर बदिया| रन का मौका नहीं बन पाया| 6 के बाद 30/2 मुंबई|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!! दबाव मुंबई से हटकर अब पंजाब पर चढ़ता हुआ| दिशा से भटके और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे|

5.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे से तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

5.2 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑफ़ की तरफ| फील्डर रवी ने डाईव लगाकर गेंद को रोका और एक चौका बचाया| फुल लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया था|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

मैच रिपोर्ट