मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) विकेट! कॉट वरुण चक्रवर्ती बोल्ड पैट कमिंस|

14.5 ओवर (0 रन) बल्लेबाज़ के शरीर की तरफ छोटी गेंद डाली गई| एम अश्विन ने देखा और लीव कर दिया|


एम अश्विन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शेल्डन जैकसन बोल्ड पैट कमिंस| एक और विकेट इस ओवर में पैट के खाते में जाती हुई| महज़ 1 के स्कोर पर सैम्स की पारी का हुआ अंत| तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे लेग साइड पर खेलने गए बल्लेबाज़| बल्ले से लगने के बाद हेलमेट पर जा लगी बॉल और कीपर की तरफ हवा में खिल गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़  लिया गया| मुंबई अब दबाव के अंदर दिख रही है| 102/6 मुंबई, लक्ष्य से 64 रन दूर| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Daniel Sams c Sheldon Jackson b Pat Cummins 1 (2b, 0x4, 0x6). MI 102/6 (14.4 Ov). Target: 166; RRR: 12

14.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलते हुए एक रन निकाला|

14.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

डैनियल सैम्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड पैट कमिंस| आते के साथ पहली ही गेंद पर कमिंस ने सेट बल्लेबाज़ ईशान को वापिस भेजा| 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे ईशान| लेंथ गेंद थी लेग साइड पर| ईशान ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में खिल गई गेंद| काफी ऊपर खिली थी ये गेंद और रिंकू ने नीचे आकर एक बढ़िया खिला हुआ कैच पकड़ा| 100/5 मुंबई, लक्ष्य से 66 रन दूर| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Ishan Kishan c Rinku Singh b Pat Cummins 51 (43b, 5x4, 1x6). MI 100/5 (14.1 Ov). Target: 166; RRR: 11.31

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 100 रन पूरा होता हुआ!!! लॉन्ग ऑन की ओर ईशान ने खेलकर एक रन ले लिया| मुंबई को जीत के लिए 36 गेंद पर 66 रन चाहिए|

13.5 ओवर (1 रन) कड़क पुल शॉट!! कैचिंग मिड विकेट पर फील्डर अय्यर की ओर हवा में गई गेंद| कैच के लिए हाथ लगाया गेंद पर लेकिन शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई| ये है पोलार्ड पॉवर! एक रन मिल गया|

13.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

13.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! मुश्किल के समय में इस तरह की पारी खेलना काबिले तारीफ बात है| लेग साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल ले लिया| अब टीम को उनसे एक मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: FIFTY! Ishan Kishan completes 50 (41b, 5x4, 1x6). MI 98/4 (13.3 Ovs). Target: 166; RRR: 10.46

13.2 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट लगाया| हालाँकि मिस टाइम हुआ था| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई थी गेंद लेकिन संपर्क इतना काफी था कि मिड विकेट बाउंड्री पार कर जाए गेंद| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Ishan Kishan hits Sunil Narine. MI 97/4 (13.2 Ov). Target: 166; RRR: 10.35

13.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर खेला| फील्डर के आगे से क्विक सिंगल चुरा लिया|

12.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर गेंद को खेलने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|

12.5 ओवर (1 रन) बड़ा प्रहार मिड विकेट की ओर किया गया लेकिन एक ही रन मिला|

12.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ताक़त का पूरा इस्तेमाल यहाँ पर करते हुए पोलार्ड!!! इसी के साथ सिक्स लगाकर अपना खाता पोलार्ड ने खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर पॉवर से हिट लगाया| गेंद ऊँची गई और मैदान के बाहर भी निकल गई छह रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Kieron Pollard hits Varun Chakaravarthy. MI 89/4 (12.4 Ov). Target: 166; RRR: 10.50

12.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर पोलार्ड ने आगे आकर डिफेंड कर दिया|

कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अजिंक्य रहाणे बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| 13 रन बनाकर टिम की पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा| बॉल टर्न हुई इस वजह से ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई| मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| 83/4 मुंबई, लक्ष्य से 83 रन दूर| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Tim David c Ajinkya Rahane b Varun Chakaravarthy 13 (9b, 3x4, 0x6). MI 83/4 (12.2 Ov). Target: 166; RRR: 10.83

12.1 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

11.6 ओवर (1 रन) आखिरी गेंद पर आया सिंगल!! कवर्स की तरफ बॉल को खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 48 गेंद पर 83 रन की दरकार|

11.5 ओवर (0 रन) इस बार भी सामने की तरफ गेंद को खेला| बोलर ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|

11.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|

11.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

11.2 ओवर (1 रन) इस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|

11.1 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

10.6 ओवर (4 रन) चौका!!! टिम डेविड 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर टिम लगाते हुए!!! शॉटपिच गेंद पर मिड विकेट की ओर पुल लगाया| गेंद गैप में गई और चार रन मिल गया| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Tim David hits Andre Russell for a 4! MI 81/3 (11.0 Ov). Target: 166; RRR: 9.44

10.5 ओवर (4 रन) चौका! दो गेंद दो बाउंड्री!! इस बार लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से शीशा दिखा दिया| मिड ऑन फील्डर अंदर था इस वजह से गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Tim David hits Andre Russell for a 4! MI 77/3 (10.5 Ov). Target: 166; RRR: 9.71

10.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ टिम डेविड ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Tim David hits Andre Russell for a 4! MI 73/3 (10.4 Ov). Target: 166; RRR: 9.96

टिम डेविड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

10.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट नितीश राणा बोल्ड आंद्रे रसेल| दूसरी सफलता रसेल के खाते में जाती हुई| 12 रन बनाकर रमनदीप लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेंथ गेंद को क्रॉस मारने चले गए| गेंद की उछाल के कारण ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल और मिस टाइम होकर पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और पकड़ा एक आसान सा कैच| 69/3 मुंबई, लक्ष्य से 97 रन दूर| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Ramandeep Singh c Nitish Rana b Andre Russell 12 (16b, 0x4, 0x6). MI 69/3 (10.3 Ov). Target: 166; RRR: 10.21

10.2 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

मैच रिपोर्ट