विज्ञापन
This Article is From May 09, 2022

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद पर कवर्स की ओर पुश किया| एक रन मिला|

14.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट ईशान किशन बोल्ड जसप्रीत बुमराह| 43 रनों पर राणा की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| एक ही ओवर में दो बड़े विकेट्स हासिल करते हुए बुमराह ने मुकाबले को पूरी तरह से मुंबई की तरफ मोड़ दिया है| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Nitish Rana c Ishan Kishan b Jasprit Bumrah 43 (26b, 3x4, 4x6). KKR 139/5 (14.5 Ov). CRR: 9.37

14.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिला|

14.3 ओवर (2 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|

रिंकू सिंह अगले बल्लेबाज़...

14.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा सबसे बड़ा झटका!! आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले पर गेंद गति के साथ आई जिसके कारण अपने शॉट में रसेल पॉवर नहीं झोंक सके| बल्ले को लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पास हवा में गई जहाँ से पोलार्ड ने पकड़ा आसान सा कैच| 136/4 कोलकाता| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Andre Russell c Kieron Pollard b Jasprit Bumrah 9 (5b, 0x4, 1x6). KKR 136/4 (14.2 Ov). CRR: 9.49

14.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर!! जड़ में डाली गई गेंद पर रसेल ने डिफेंड किया| रन नहीं मिल सका|

13.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर राणा ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप किया| एक रन मिल गया|

13.5 ओवर (4 रन) चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को लेग साइड बाउंड्री के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Nitish Rana hits Murugan Ashwin for a 4! KKR 136/3 (13.5 Ov). CRR: 9.83

13.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.3 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है आंद्रे रसेल का! पाले में थी गेंद, शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर बल लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Andre Russell hits Murugan Ashwin. KKR 131/3 (13.3 Ov). CRR: 9.7

13.2 ओवर (2 रन) पहली गेंद पर जोर से बल्ला घुमाया| टर्न हुई गेंद और बल्ले पर स्लाइस होते हुए कवर्स की तरफ नो मेंस लेन में गिरी| दो रन मिले|

आंद्रे रसेल क्रीज़ पर| अब मुकाबले में बड़े बड़े शॉट्स देखने को मिलेंगे यहाँ...

13.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर कोलकाता की टीम को लगता हुआ!!! टिपिकल लेग स्पिन डिसमिसल!! मुरुगन अश्विन के हाथ लगी पहली सफ़लता| श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शानदार सोच के साथ गेंदबाज़ी यहाँ पर मुंबई की ओर से देखने को मिली!!! मिडिल स्टंप पर आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर उछाल के साथ टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के हाथ में गई| विकटों के पीछे ईशान ने शार्प कैच लपका| 123/3 कोलकाता| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Shreyas Iyer c Ishan Kishan b Murugan Ashwin 6 (8b, 1x4, 0x6). KKR 123/3 (13.1 Ov). CRR: 9.34

दूसरे टाइम आउट का समय हुआ| ढाई मिनट का ब्रेक बनता है यहाँ पर जहाँ टीमें आगे के बारे में सोच विचार करती नज़र आएँगी... 

12.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| 13 के बाद 123/2 कोलकाता|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर राणा के बल्ले से आती हुई!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Nitish Rana hits Kieron Pollard. KKR 123/2 (12.5 Ov). CRR: 9.58

12.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Nitish Rana hits Kieron Pollard for a 4! KKR 117/2 (12.4 Ov). CRR: 9.24

12.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने गए राणा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के पास टप्पा खाकर गई|

12.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को जगह बनाकर ओवर कवर की शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Nitish Rana hits Kieron Pollard. KKR 112/2 (12.1 Ov). CRR: 9.21

11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! श्रेयस अय्यर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर अय्यर ने बैक फुट पंच किया| डीप कवर की ओर गैप में गई गेंद| गैप मिला, सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: Shreyas Iyer hits Riley Meredith for a 4! KKR 106/2 (12.0 Ov). CRR: 8.83

11.5 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने एंगल बल्ले से थर्ड मैन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की बाउंसर गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|

11.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट की ओर अय्यर ने पुल शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

11.2 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

11.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद पर अय्यर ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नहीं आ सका|

10.6 ओवर (6 रन) सिक्स!!! इसी के साथ कोलकाता टीम का 100 रन पूरा होता हुआ!! नितीश राणा के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक छक्का| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया| गेंद ऊँची गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Nitish Rana hits Kumar Kartikeya. KKR 100/2 (11.0 Ov). CRR: 9.09

10.5 ओवर (6 रन) छक्का! स्लॉट में गेंद और उसे भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी और छह रन मिल गए| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: It's a SIX! Nitish Rana hits Kumar Kartikeya. KKR 94/2 (10.5 Ov). CRR: 8.68

10.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ श्रेयस ने खोला अपना खाता| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई शुरुआत!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|

श्रेयस अय्यर अगले बल्लेबाज़...

10.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! कोलकाता को लगा दूसरा झटका!! सत बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कुमार कार्तिकेय के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप लगाने का प्रयास किया| गेंद धीमी आई और बल्लेबाज़ शॉट जल्दी खेल बैठे| बॉल रहाणे को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| एक अहम समय पर बड़ी विकेट मुंबई के हाथ लगती हुई| 87/2 कोलकाता| मुंबई vs कोलकाता: Match 56: WICKET! Ajinkya Rahane b Kumar Kartikeya 25 (24b, 3x4, 0x6). KKR 87/2 (10.2 Ov). CRR: 8.42

10.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया| गेंद बल्ले को लगकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: