कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (2 रन) बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव और इस दुग्गी के साथ स्कोर हुआ बराबर| जीत से महज़ 1 रन दूर कोलकाता| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर इस गेंद को फील्ड किया गया, दो ही रन मिल पाया|

14.5 ओवर (1 रन) शरीर पर डाली गई गेंद को गली की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|


14.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिला|

14.3 ओवर (4 रन) चौका!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को राहुल ने फाइन लेग की दिशा में बॉल को खेला| फील्डर वहां मौजूद नहीं| गैप में गई बॉल मिला चार रन, कोलकाता को जीत के लिए 5 रन चाहिए|

14.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया, रन नहीं हो सका|

नितीश राणा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 

14.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट जस्सी के खाते में गई| अगर कोई और गेंदबाज़ उनका साथ देता आज यहाँ तो मुकाबले का नतीजा कुछ और ही होता| इस बार कप्तान मॉर्गन को छोटी गेंद पर फंसाया| पुल लगाया लेकिन एलिवेशन नहीं मिला| स्क्वायर लेग पर फील्डर बोल्ट तैनात थे जहाँ उन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया| लक्ष्य से अब 9 रन दूर कोलकाता|

13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एडम के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| महज़ दो ही रन इस ओवर से आये| पटकी हुई गेंद को पुल कर दिया था लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 36 गेंदों पर 9 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (0 रन) कड़क शॉट लेकिन सीधा रोहित की तरफ| कोई रन नहीं|

13.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

13.2 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट खेलना चाहा लेकिन अच्छा संपर्क नहीं हुआ|

13.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को अपर कट करते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला और सिंगल हासिल किया|

12.6 ओवर (6 रन) ओह!! शॉट!! सिक्स!! कप्तान ने भी आते ही अपने रंग दिखाए| फ्लैट सिक्स!!! करारा पुल शॉट, क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! पटकी गई गेंद को फ्रंटफुट से लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| 42 गेंदों पर 11 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

12.4 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

12.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बार बल्लेबाज़ को मिला भाग्य का साथ| आगे आकर ड्राइव लगाने गए| बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई गेंद| फील्डर इशान उसके पीछे भागे, गेंद को पहले रोक तो लिया लेकिन उनका पैर उसी दौरान सीमा रेखा से टकरा गया|

12.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का! राहुल को आज टारगेट करते हुए राहुल!! इस बार गेंद को स्लॉग स्वीप किया, पाले में थी गेंद, बड़ा शॉट तो आना ही था भैया| अब तो मुकाबले में महज़ औपचारिकता ही बची है|

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

11.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, थर्ड मैन की दिशा में खेला|

इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

11.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! एक बेहतरीन पारी का अंत बुमराह की एक सटीक बॉल से हुआ| मुंबई के लिए कुछ ख़ुशी के पल| क्या यहाँ से वो वापसी कर पायेंगे? कहना मुश्किल!! लेंथ बॉल थी जिसे लेग साइड पर हीव करने गए बल्लेबाज़| गेंद की गति से बीट हुए यहाँ पर और बॉल जाकर लेग स्टम्प को उड़ा गई| कोलकाता को झटका तो लगा लेकिन वो खुश होंगे की अय्यर ने उनके लिए काम पूरा कर दिया है| 128/2 कोलकाता, लक्ष्य से 28 रन दूर|

11.3 ओवर (1 रन) 1 रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

11.2 ओवर (4 रन) चौका! लेग साइड पर इस गेंद को खेला| फील्डर को बीट किया जहाँ से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हुई|

11.1 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ त्रिपाठी जी का अर्धशतक पूरा हुआ| टॉप एज लेकर ये गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई पूरे छह रनों के लिए| एक कड़क अर्धशतक भी बल्लेबाज़ त्रिपाठी का यहाँ पर पूरा हुआ| वाह जी वाह!! मज़ा आ गया|

10.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया| 54 गेंदों पर जीत के लिए कोलकाता की टीम को 39 रन चाहिए|

10.5 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! चाहर खुद अपने फॉलो थ्रू में उसके लिए भागे लेकिन गेंद तक पहुँच नहीं सके| जीवनदान राहुल त्रिपाठी को मिलता हुआ| अगर सामने से पोलार्ड इसके लिए आते तो कैच का मौका बन सकता था| विकेट लाइन की गेंद को स्लॉग करने गए थे और टॉप एज लगा बैठे थे|

10.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

10.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर ऑफ साइड की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

10.2 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) दुग्गी और इसी के साथ अय्यर ने महज़ 25 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया| कमाल की बल्लेबाज़ी इस युवा खिलाड़ी द्वारा| इस तरह के प्रदर्शन की कोलकाता को दरकार थी और वो आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी के साथ हासिल किया, दूसरे की मांग और उसे पूरा करते हुए अपने अर्धशतक तक पहुंचे|

मैच रिपोर्ट