दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 21, 2022 08:22 PM IST

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| रिषभ पंत ने जगह बनाकर डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| एक रन ही मिल सका|
9.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
9.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ रोवमन| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बेल्स को किस कर थी| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर स्वीप करने गए थे| पेट पर पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
9.2 ओवर (0 रन) एक और शार्प टर्न!! बल्लेबाज़ ने बैकफुट से ब्लॉक कर दिया|
9.1 ओवर (1 रन) आगे आकर सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
8.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| एक बड़ा विकेट इस ओवर से आये| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए| 52/4 दिल्ली|
8.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
रोवमन पॉवेल अब पन्त का साथ देने आये हैं...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 8.4 ओवर की समाप्ति के बाद 50/4 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान रिषभ पंत टिके हुए हैं| वहीँ एक छोर से विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार है| ऐसे में दिल्ली की टीम को एक अहम साझेदारी करते हुए स्कोर को बेहतर टोटल की ओर ले जाना होगा...
8.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट ईशान किशन बोल्ड मयंक मार्कंडेय| एक और शार्प कैच ईशान द्वारा| आज मुंबई कुछ भी छोड़ने के मूड में नहीं| 10 रन बनाकर सरफ़राज़ लौटे पवेलियन| मार्कंडेय के खाते में जाती हुई पहली विकेट| लेग ब्रेक थी गेंद जिसे क्रीज़ में जाकर ऑफ़ साइड पर लेट कट खेलने गए| टर्न काफी ज्यादा हुई और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया| कीपर की ओर गई जहाँ किशन ने एक शानदार जज कैच लपका| कैच की एक बड़ी अपील की, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लेने के लिए कप्तान से बात की लेकिन अंत में रिव्यु लिया नहीं| इस कैच की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी| 50/4 दिल्ली|
8.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ दिल्ली का पचास रन पूरा हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और डीप से सिंगल हासिल किया|
7.6 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| पन्त ने आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 48/3 मुंबई|
7.5 ओवर (0 रन) इस बार तेज़ी से अंदर आई गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं|
7.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| फील्डर वहां तैनात थे|
7.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गुड लेन्थ की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ़ाईन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.6 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका तो नहीं था लेकिन एक बेहतरीन फील्डिंग ने इसे रन आउट का मौका बना दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ में सही समय पर वापिस आ गए इस वजह से बाल बाल बच गए| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर पुश करते हुए पन्त रन चाहते थे लेकिन सरफ़राज़ ने मना कर दिया था| पन्त तेज़ी से वापिस भागे| थ्रो आया कीपर की तरफ, बेल्स भी उड़ाई गई लेकिन बल्लेबाज़ सेफ| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
6.5 ओवर (2 रन) दुग्गी मिल जायेगी| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|
6.4 ओवर (1 रन) घुटना टिकाकर गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.1 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 37/3 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान रिषभ पंत के साथ सरफ़राज़ खान संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
5.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ सरफ़राज़ खान ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स| 6 ओवर के बाद 37/3 दिल्ली|
5.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना बेहतर समझा|
सरफ़राज़ खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड जसप्रीत बुमराह| लाजवाब बाउंसर लेकिन कैच बेमिसाल!! उड़ता हुआ ईशान विकेट के पीछे दिखा| मैंने कहा था न कि मुंबई के खिलाड़ी आज अपनी जान झोंकते नज़र आयेंगे और देख लीजिये, ईशान का ये कैच मेरी इस बात का गवाह है| शार्प बाउंसर!! शॉ हट नहीं पाए| झुके ज़रूर लेकिन ग्लव्स से जा लगी गेंद और कीपर की तरफ हवा में खिल गई| किशन ने अपने आगे की तरफ भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और कैच को दस्तानों में लिया| वाह जी वाह!! ये कैच देखकर दिल खुश हो गया| इस विकेट के साथ मुंबई ही नहीं बल्कि बैंगलोर के फैन्स भी जश्न मना रहे होंगे| 31/3 दिल्ली|
5.3 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
5.2 ओवर (2 रन) दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई शुरुआत| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
9.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 10 ओवर के बाद 55/4 दिल्ली|