दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 21, 2022 08:50 PM IST

14.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|
14.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर कवर्स की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| हवा में गई गेंद डैनियल ने उसे पकड़ने के लिए हाथ लगाया| बॉल उनके हाथ को लगकर लॉन्ग ऑफ की ओर गई जहाँ से दो रन मिल गया|
14.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी के साथ दोनी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई|
14.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.6 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
13.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|
13.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
13.3 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन ले लिया|
13.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.1 ओवर (0 रन) बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|
13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
12.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल वो भी चतुराई भरा| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.2 ओवर (4 रन) बाई के रूप में आया चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| ईशान को चकमा देती हुई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
12.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! पॉवेल के बल्ले से आता हुआ मैक्सिमम!!! ऊपर डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गेंद बल्ले के निचले भाग को लगकर सीधा लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार गई छह रनों के लिए| मिस टाइम हुआ था लेकिन ताक़त इतनी थी कि छह रनों के लिए निकल गई गेंद|
11.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन आ गया|
11.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.5 ओवर (4 रन) चौका!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया| आखिरी समय में उसे शॉर्ट थर्ड की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद जिनके हाथों के नीचे से निकलकर बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
11.4 ओवर (6 रन) छक्का! दूसरा सिक्स इस ओवर से आता हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे| हीव किया बॉल को मी विकेट बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल किया|
11.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
11.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! रोवमन पॉवेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
11.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.5 ओवर (4 रन) चौका! लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर बॉल को जज नहीं कर पाए और गेंद उनको छकाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
10.4 ओवर (2 रन) बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये| हवा में थी ये गेंद लेकिन फील्डर से काफी दूर| थोड़ा देर के लिए तो पन्त की जान हलक मिहं अटक गई थी|
10.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.2 ओवर (0 रन) बाहरी किनारा लेकिन गेंद स्लिप फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई| रोहित ने पकड़ने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और फिर हाथ में आई|
10.1 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को कट किया, एक रन के लिए|
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया| 15 ओवर के बाद 106/4 दिल्ली|