दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 21, 2022 10:04 PM IST

4.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
4.4 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर गेंद को खेलना चाहा लेकिन मिड ऑन फील्डर की तरफ खेल बैठे| रन नहीं मिला|
4.3 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
4.2 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर!!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.6 ओवर (1 रन) दसवीं गेंद पर हिट मैन ने खोला अपना खाता| इस गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया जिसे शॉ ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर रोक दिया लेकिन एक रन मिल गया| 24/0 मुंबई|
3.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल रोहित के बल्ले से निकलती हुई| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं|
3.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.3 ओवर (6 रन) छक्का! शॉर्ट पिच गेंद को पिक किया और पुल कर दिया फाइन लेग की दिशा में जहाँ से आधा दर्जन रन मिल गए| ये है किशन की क्लास| गेंद अब स्टैंड्स से मंगवानी पड़ेगी|
3.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद|इस बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| समय लेकर खेलते हुए दोनों बल्लेबाज़|
3.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर ने बॉल को रोक दिया| कोई रन नहीं|
2.6 ओवर (0 रन) ये भी अच्छी गेंद| इस बार भी गति से डाला और रोहित को बीट करा दिया| अच्छी गेंदों का हिट मैन ने भी सम्मान किया| ये है बड़े खिलाड़ी की पहचान| कोई रन नहीं|
2.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रोहित भी अब मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं|
2.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
2.4 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं| अच्छा ओवर गुज़रता हुआ गेंदबाज़ के लिए, रोहित इसे सम्भलकर खेल रहे हैं|
2.3 ओवर (0 रन) ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई| खलील ने रोहित को देखा और मुस्कुराया|
2.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 15/0 मुंबई|
1.5 ओवर (6 रन) छक्का! बाउंसर और उसपर किया कड़ा प्रहार!! ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ इस गेंद के लिए पहले से ही तैयार थे| जैसे ही गेंद आई उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया|
1.4 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
1.3 ओवर (4 रन) चौका! आगे डालते जाइए सामने की तरफ खाते जाइए बाउंड्री!! इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से खेला| गेंद गई चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार|
1.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.1 ओवर (4 रन) चौका! नोकिया को ईशान ने यस कर दिया| शानदार कवर ड्राइव पहली ही गेंद पर और चौका बटोरा| लाजवाब बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है हमें ईशान द्वारा|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने एनरिक नॉर्तजे आए...
0.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
0.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद पर लेग साइड की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया|
0.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
0.2 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल सका|
0.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| ईशान ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
4.6 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|