दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 02, 2021 05:28 PM IST

पंड्या भाइयों के द्वारा लास्ट के कुछ ओवरों में लगाया गया बड़ा शॉट की दम पर मुंबई ने दिल्ली के सामने 130 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई मुंबई की टीम ने दूसरे ही ओवर में अपने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गँवा दिया| जिसके बाद कुछ समय तक क्विंटन डी कॉक (19) के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव (33) ने कुछ हिट लगाए और अपनी टीम का स्कोर 50 के पार ले गए लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में दोनों बल्लेबाज़ एक के बाद एक अक्षर को अपना विकेट दे बैठे| वहीँ सौरव तिवारी (15) का भी बल्ला आज ख़ामोश रहा और उन्हें भी अक्षर ने अपना शिकार कर लिया| अंत में क्रुणाल पंड्या ने अंतिम गेंद पर सिक्स लगाकर टीम के स्कोर को 129 रनों तक पहुँचाया|
19.6 ओवर (6 रन) छक्के के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 129 रन ही बोर्ड पर लगा पाई मुंबई की टीम| इस आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर क्रुणाल ने मोमेंटम गें किया है| यानी अब दिल्ली के सामने 130 रनों का टारगेट है| इस आखिरी गेंद पर सामने की तरफ बड़ा हिट लगाकर छह रन हासिल किये|
19.5 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को मारा लेकिन पैड्स पर जाकर लगी गेंद|अम्पायर ने इस वजह से वाइड नहीं दिया|
19.4 ओवर (0 रन) सामने की तरफ मारा लेकिन सिंगल नहीं लिया|
19.3 ओवर (1 रन) 1 रन, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
19.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! छक्का खाने के बाद अश्विन ने विकेट हासिल कर ली है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से मारने गए लेकिन सीधा फील्डर स्मिथ के हाथों में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा है यहाँ परा|
19.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
18.6 ओवर (1 रन) लेग साइड पर खेला, सिंगल के साथ ओवर समाप्त| एक बेहतरीन ओवर हुआ समाप्त| 116/7 मुंबई|
18.5 ओवर (4 रन) चौका! आते ही पहली गेंद पर सामने की तरफ उठाकर मारा और एक अहम बाउंड्री हासिल की है|
अगला बल्लेबाज़ कौन?
18.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और शानदार गेंदबाजी|न पहली ही गेंद पर कूल्क्टर नाइल को पवेलियन भेज दिया| ऑफ़ स्टम्प से लहराते हुए अंदर की तरफ आई गेंद| लेग साइड पर बड़े शॉट के लिए गए लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए| बॉल जाकर ऑफ़ स्टम्प पर जा लगी| ये तो कमाल का स्पेल चल रहा है इसद गेंदबाज़ द्वारा|
18.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, फाइन लेग की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.1 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! दोनों पैर के बीच से डाली गई यॉर्कर और महत्वपूर्ण विकेट हासिल हुआ| आवेश के खाते एमिन एक और बड़ी विकेट, पहले रोहित और अब हार्दिक| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए हार्दिक मिड विकेट की तरफ मारने गए लेकिन यॉर्कर बॉल से बीट हुए और बोल्ड हो गए| बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए युवा आवेश| 109/6 मुंबई|
17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा देने में कामयाब हुए| 109/5 मुंबई| दो ओवर शेष, कितना स्कोर बनेगा?
17.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल तो किया लेकिन इस बार सिंगल हासिल ही हुआ|
17.4 ओवर (0 रन) एक और यॉर्कर!! हार्दिक कुछ भी नहीं कर सके इसका|
17.3 ओवर (4 रन) एक और चौका! छोटी गेंद पर बड़ी तेज़ी के साथ पुल शॉट लगाया| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर का एक भरसक प्रयास लेकिन बाउंड्री नहीं बचा पाए|
17.2 ओवर (0 रन) बेहतर वापसी नोकिया द्वारा चौका खाने के बाद| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसपर रन नहीं बटोर पाए|
17.1 ओवर (4 रन) चौका! बैक ऑफ़ द हैण्ड स्लोवर गेंद!! हार्दिक ने उसे परख लिया और गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और बाउंड्री हासिल किया| अच्छी शुरुआत हुई है यहाँ पर|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई का 100 रन पूरा हुआ| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|
16.5 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
16.4 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के हाथ में लगकर बॉल लॉन्ग ऑफ की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
16.2 ओवर (2 रन) डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर 2 रन तेज़ी से पूरा किया|
16.1 ओवर (1 रन) फ्री हिट का फ़ायदा नहीं उठा सके क्रुणाल पंड्या यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन ही मिला|
16.1 ओवर (2 रन) सिंगल, कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल हासिल हुआ| ओह!! ये तो नो बॉल हो गई यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी|
टाइम आउट बका हुआ समय!! 16 के बाद 88/5 मुंबई| अब महज़ चार ओवर शेष, रोहित चाहेंगे कि पंड्या भाई कम से कम स्कोर को 130 तक लेकर जायें...
15.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, शानदार गेंदबाज़ी करते हुए आवेश खान यहाँ पर| बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं मिला| लास्ट 12 गेंदों में मात्र 1 रन ही मुंबई के बल्लेबाजों ने जोड़े यहाँ पर|
15.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
15.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की ओर पुल लगाते हुए सिंगल लिया| मुंबई के लिए ये एक रन 10वें गेंद पर आया|
15.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
15.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे कीपर की ओर जाने दिया लेकिन अम्पायर ने उसे वाइड करार नहीं दिया| शायद बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप पार्ट चले गए थे इसी वजह से अम्पायर ने वाइड नहीं दिया|
टॉस को अपने नाम करने के बाद मैदान पर गेंदबाज़ी करने आई दिल्ली की टीम ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए विकटों की लाइन लगा दिया और एक के बाद एक बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन की ओर चलता करते हुए मुंबई की टीम को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया| इसी बीच कप्तान रिषभ पंत ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उन्हें आवेश खान और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट निकालकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए आर अश्विन और एनरिक नोकिया के हाथ एक-एक विकेट आई| जिसके कारण मुंबई की मज़बूत बल्लेबाज़ी क्रम को मात्र 129 रनों पर दिल्ली के गेंदबाजों ने रोक दिया| अब देखना होगा कि क्या बूम बूम बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाज़ी से मुंबई इस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हो जायेंगी| या फिर दिल्ली के बल्लेबाज़ इस लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 और पॉइंट्स अपने खाते में अर्जित कर जायेंगी|