रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 25, 2022 09:00 PM IST

9.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| ग्लेन के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| सामने की तरफ शॉट लगाया| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
9.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
9.3 ओवर (0 रन) इस बार कट लगाने गए थे गेंद को लेकिन टर्न से बीट हो गए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं होगा|
9.2 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन टर्न से बीट हुए मैक्सवेल| पैड्स पर लगी गेंद लेकिन ऑफ़ स्टम्प के बाहर| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
9.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
8.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! रजत पाटीदार के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई छह रनों के लिए|
8.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ मैक्सवेल ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेला| एक रन आया|
8.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट मोहसिन खान बोल्ड आवेश खान| ये गेम चेंजिंग मोमेंट हो सकता है| 25 रन बनाकर विराट लौटे पवेलियन| धीमी गति की गेंद पर एक बड़ी मछली आवेश ने अपने जाल में फंसा ली| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| काफी उछाल था इस गेंद में इसलिए विराट उसे दूर से ही अपर कट करने चले गए| गेंद पिच से थोड़ा रुककर आई इस वजह से दूरी हासिल नहीं हुई और थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 70/2 बैंगलोर|
8.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
8.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| ऊपर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
7.6 ओवर (2 रन) टिपिकल विराट कोहली गेम!! हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर पुश किया| पहला रन तेज़ी से लिया, फील्डरों पर दबाव डाला और दूसरा भी चुरा लिया| 69/1 बैंगलोर|
7.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| मिस हिट हुई, एक ही रन मिला|
7.4 ओवर (1 रन) सिंगल| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.3 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फ्लिक किया गेंद को फाइन लेग की तरफ और दो रन हासिल कर लिया|
7.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर टर्न होकर निकली गेंद और अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
7.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को पुल किया लेग साइड पर और फील्डर तक गई गेंद| एक ही रन मिला|
7.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर उसे खेला और एक रन हासिल किया|
6.6 ओवर (4 रन) चौका! आखिरी गेंद पर आई बाउंड्री!! शॉर्ट आर्म जैब| मानो इस लेंथ के लिए पहले से ही तैयार थे रजत| जैसे ही पाले में दिखी गेंद उसपर जमकर प्रहार कर दिया और मिड विकेट बाउंड्री पार कर दिया|
6.5 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
6.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद पर पुल शॉट लगाया लॉन्ग ऑन की तरफ और एक रन हासिल कर लिया|
6.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पंच करने गए ऑफ़ साइड पर लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
6.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल करने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
6.1 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया| फील्डर काफी तेज़ी से इस गेंद पर आये थे||
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| इसी के साथ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 52/1 बैंगलोर| फ़िलहाल क्रीज़ पर विराट कोहली के साथ रजत पाटीदार ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 20 रनों के एक बड़े ओवर की हुई समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| इसी के साथ पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त| 6 के बाद 52/1 बैंगलोर|
5.5 ओवर (4 रन) एक और बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! इसी के साथ बैंगलोर का 50 रन भी पूरा हुआ| क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! दो लगातार चौका लगाने के बाद तीसरी गेंद पर पाटीदार ने लगाया सिक्स!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जैसे ही इस गेंद पर मिड ऑफ़ फील्डर को अंदर किया रजत ने उसी ओर शॉट खेल दिया|
5.3 ओवर (4 रन) एक और चौका!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.2 ओवर (4 रन) चौका! बड़े शॉट के लिए गए रजत!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
5.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.6 ओवर (1 रन) एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन टाइम नहीं कर पाए| लॉन्ग ऑफ़ से एक सिंगल मिल गया| 10 के बाद 84/2 बैंगलोर|