
4.5 ओवर (0 रन) अहो!! शानदार फील्डिंग हसरंगा के द्वारा देखने को मिली!!! अपनी टीम के लिए चार रन बचाए!! उड़ता हुआ हसरंगा दिखा हमें यहाँ पर| अपने दाएं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गेंद को रोक दिया और एक निश्चित चौका टीम के लिए बचाया|
4.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट शाहबाज अहमद बोल्ड जोश हेज़लवुड| खतरनाक दिख रहे वोहरा को भी बैंगलोर ने पवेलियन भेज दिया| दो गेंदों पर दस रन देने के बाद जोश ने की जोशीली वापसी! 19 रन बनाकर वोहरा लौटे पवेलियन| हार्ड लेंथ गेंद जिसे लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर कैचिंग मिड विकेट की ओर हवा में गई गेंद जहाँ से शाहबाज़ ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 41/2 लखनऊ|
4.2 ओवर (6 रन) छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! ऑन द अप लगाया गया शॉट!! मिड ऑफ़ के ऊपर से खेला| टाइमिंग शानदार और छह रन हासिल कर लिया|
4.1 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.6 ओवर (0 रन) पहली दो गेंदों पर दस रन देने के बाद अच्छी वापसी शाहबाज़ द्वारा| एक और डॉट बॉल| इस गेंद को राहुल ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| 31/1 लखनऊ|
3.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
3.4 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
3.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
3.2 ओवर (6 रन) छक्का! ये लगा जले पर नमक!! पिछली गेंद पर जीवनदान मिला और इस गेंद पर सिक्स जड़ दिया दिया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
3.1 ओवर (4 रन) स्टम्पिंग का मौका लेकिन मिल गया बाई का चौका!! दिनेश कार्तिक ये आपने क्या कर दिया| एक बड़ा मौका दे दिया| अब ये आपको काफी महंगा पड़ सकता है| आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर भी बीट हुए और फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद|
2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन अपने खाते में जोड़ लिया| 20/1 लखनऊ|
2.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.5 ओवर (2 रन) बाउंसर!! वाइड और बाई का एक अतिरिक्त रन आया!!! अच्छा स्टॉप डीके द्वारा और बाई के रूप का एक चौका बचाया| ग्लव्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| एक रन वहां से भी मिला|
2.4 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| मनन ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
2.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
2.2 ओवर (1 रन) सिंगल ही आएगा इस गेंद पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|
2.1 ओवर (2 रन) बैकफुट से राहुल ने इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया| एक ही रन हासिल हुआ|
1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला| 13/1 लखनऊ|
1.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
1.2 ओवर (3 रन) शानदार फील्डिंग डीप मिड विकेट की ओर लोमरोर के द्वारा देखने को मिली!!! अपनी टीम के लिए एक रन बचाया| पैड्स लाइन की गेंद पर राहुल ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| शॉर्ट मिड विकेट से लोमरोर भागे तो फाइन लेग बाउंड्री से हर्षल पटेल भागकर आए| दोनों के बीच टकराव हुई| इसी बीच लोमरोर ने डाईव लगकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| फिर तीन दफ़ा की कोशिश के बाद गेंद को अपने हाथ में पकड़ा और कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर तीन रन ले लिया|
1.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
मनन वोहरा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
0.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट फाफ डु प्लेसिस बोल्ड मोहम्मद सिराज| जिस तरह का स्टार्ट बैंगलोर को चाहिए था वो मिल गया है यहाँ पर| बड़ी मछली जाल में फंसती हुई| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलने गए| मिस टाइम हुए और हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर फाफ ने एक बढ़िया कैच पकड़ लिया| इस विकेट के साथ फाफ की टीम ने मुकाबले में एक शानदार शुरुआत कर ली है| 8/1 लखनऊ, लक्ष्य से 200 रन दूर|
0.5 ओवर (6 रन) छक्का! रन चेज़ का पहला मैक्सिमम!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
0.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.3 ओवर (1 रन) बढ़िया कीपिंग कार्तिक द्वारा!! अपने दाएं ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| हाफ स्टॉप हुआ, एक ही रन मिला वो भी लेग बाई के रूप में आया|
0.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
0.1 ओवर (0 रन) पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर ने उसे नकार दिया| मिसिंग लेग थी इस वजह से बाल बाल बच गए डी कॉक!! अंदर की तरफ स्विंग होकर आई और पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ दीपक हूडा ने अपना खाता खोला!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे की इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 5 ओवर के बाद 45/2 लखनऊ|