मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!!

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की तरफ कट शॉट खेलकर सिंगल लिया|


तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने आए...

9.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट सब कृष्णप्पा गौतम बोल्ड क्रुणाल पंड्या| बड़ा विकेट मुंबई का रोहित के रूप में गिर गया है यहाँ पर| 39 रन बनाकर कप्तान लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्लॉग करने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में खिल गई गेंद जिसके नीचे आकर फील्डर ने एक आसान सा कैच लपक लिया| 58/3 मुंबई, लक्ष्य से 111 रन दूर| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: WICKET! Rohit Sharma c sub Krishnappa Gowtham b Krunal Pandya 39 (31b, 5x4, 1x6). MI 58/3 (9.4 Ov). Target: 169; RRR: 10.74

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक ही रन मिल पायेगा|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

9.1 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का पर्यास रोहित द्वारा लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की दिशा में पुल किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद, एक रन मिल गया|

8.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

8.4 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर द्वारा हाफ स्टॉप जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने एक रन हासिल कर लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने आए...

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8.3 ओवर के बाद 54/2 मुंबई, जीत के लिए 69 गेंदों पर 115 रन चाहिए|

8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! वन ब्रिंग्स टू!! कॉट दुशमंथा चमीरा बोल्ड मोहसिन खान| एक बार फिर से बड़ी पारी खेले बिना पवेलियन लौटे ब्रेविस| डीप थर्ड मैन बाउंड्री पर चमीरा द्वारा एक बढ़िया जज कैच पकड़ा गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को कट लगाने गए| बल्ले का उपरी हिस्सा लेकर थर्ड मैन की तरफ हवा में चली गई बॉल जिसके नीचे आकर फील्डर ने गेंद को लपक लिया| 54/2 मुंबई, लक्ष्य से अभी भी 115 रन दूर| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: WICKET! Dewald Brevis c Dushmantha Chameera b Mohsin Khan 3 (5b, 0x4, 0x6). MI 54/2 (8.3 Ov). Target: 169; RRR: 10.00

8.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर को भेद नहीं पाए|

8.1 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद पर पुल लगाने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

7.6 ओवर (2 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई लेग स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप में दो रनों के लिए|

7.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन का मौका नहीं बन सका|

7.4 ओवर (0 रन) फुलटॉस गेंद को कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|

7.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को डेवाल्ड ब्रेविस ने लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन पूरा किया|

डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.1 ओवर (0 रन) आउट!!!! कैच आउट!!! निराशाजनक पतन| खुद से नहीं बल्कि आज अपनी किस्मत से खफ़ा होंगे किशन| जिस तरह से आउट हुए हैं वो सबको हैरान कर देगा| 8 रनों पर पवेलियन लौटे| बिश्नोई ने आते ही पहली ही गेंद पर सफलता हासिल की| गुगली गेंद को दूर से कट लगाने गए थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर डी कॉक के जूतों पर टप्पा खाकर स्लिप में खड़े फील्डर होल्डर के हाथों में चली गई गेंद| होल्डर ने फम्बल करते हुए दूसरी बार में कैच को लपक लिया| किशन अगर इस गेंद को छोड़ देते तो ये पक्का वाइड हो जाती| 49/1 मुंबई, लक्ष्य से 120 रन दूर| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: WICKET! Ishan Kishan c Jason Holder b Ravi Bishnoi 8 (20b, 0x4, 0x6). MI 49/1 (7.1 Ov). Target: 169; RRR: 9.35

6.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पुल किया| ज़मीनी शॉट था, फील्डर वहां तैनात| सिंगल से काम चलाया| 49/0 मुंबई, लक्ष्य से 120 रन दूर|

6.5 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच रोहित द्वारा कवर्स की दिशा में जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

6.4 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

6.3 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर| कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

6.2 ओवर (1 रन) स्लॉग किया विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 43 बिना किसी नुकसान के मुंबई, जीत के लिए 84 गेंदों पर 126 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर ईशान किशन और रोहित शर्मा संभलकर पारी को आगे की ओर तेज़ी से बढ़ा रहे हैं| जबकि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को होगी पहले विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) इस बार लेग साइड पर गेंद को पुल किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| रोहित आक्रमण करते हुए| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: Rohit Sharma hits Jason Holder for a 4! MI 42/0 (5.5 Ov). Target: 169; RRR: 8.96

5.4 ओवर (6 रन) छक्का! ह्यूज फ्रॉम द हिट मैन!! ये है वो रोहित शर्मा जिन्हें हम सब जानते हैं| इस बार क़दमों का इस्तेमाल किया| बोलर ने बॉल पटक दी, रोहित ने उसपर फाइन लेग की तरफ पुल लगाया और और एक बड़ा सिक्स हासिल कर लिया| लखनऊ vs मुंबई: Match 37: It's a SIX! Rohit Sharma hits Jason Holder. MI 38/0 (5.4 Ov). Target: 169; RRR: 9.14

5.3 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर अंदर की तरफ आई गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं हुआ|

5.2 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए मिड विकेट से एक रन लिया|

मैच रिपोर्ट