Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs किंग्स XI पंजाब, Match 22 Match Summary

हैदराबाद vs पंजाब, 2020 - T20 Summary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs किंग्स XI पंजाब स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 22, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई , Oct 08, 2020
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
201/6 (20.0/20)
किंग्स XI पंजाब किंग्स XI पंजाब
132 (16.5/20)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने किंग्स XI पंजाब को 69 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जॉनी बेयर्सटो
    97(55)
हैदराबाद 201/6
Bat टॉप बैट्समैन
जॉनी बेयर्सटो
जॉनी बेयर्सटो
97 (55)
  • 7x4s
  • 6x6s
  • 176.36SR
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर
52 (40)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 130SR
Bowl टॉप बॉलर्स
पंजाब 132/10
Bat टॉप बैट्समैन
निकोलस पूरन
निकोलस पूरन
77 (37)
  • 5x4s
  • 7x6s
  • 208.10SR
सिमरन सिंह
सिमरन सिंह
11 (8)
  • 2x4s
  • 0x6s
  • 137.50SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ हैदराबाद ने पंजाब को 69 रनों से शिकस्त दे दिया और पॉइंट टेबल में तीसरा नंबर हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात राजस्थान और दिल्ली के बीच होने वाले मैच के साथ जोकि शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार जॉनी बेयर्सटो को दिया गया| उनके बाद बात करते हुए बेयर्सटो बोले कि मुझे ख़ुशी है की मेरी पारी से टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुँच पाई और हमने मुकाबले को जीत लिया| आगे जॉनी बोले कि हमने पहले से ही यह सोच लिया था की पॉवर प्ले में बाउंड्री लगाना है और जैसा ही किया| पिच भी बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी और बॉल बल्ले पर पूरी तरह से आ रही थी|
मैच जीतने का बाद बात करने आए हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हम मुकाबले को अपने नाम कर पाए| आगे वॉर्नर बोले कि जिस तरफ से राशिद खान ने गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया वो काबिले तारीफ़ है|
मैच हारने के बाद कप्तान के एल राहुल ने कहा कि ऐसा होता है लेकिन हमे इससे सीखने की ज़रुरत है| हम एक अच्छा चेज़ कर रहे थे लेकिन छोटे-छोटे अंतराल पर हमने अपनी लय गंवाई और मुकाबला भी गंवा दिया| पूरन जिस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे थे वो काबिले तारीफ़ है| वो हर मुकाबले के साथ बेहतर होते जा रहे हैं| रवि बिश्नोई पर राहुल ने कहा कि वो भी कमाल के ख़िलाड़ी हैं और जिगर से गेंदबाज़ी करते हैं| हमारे पास सब प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं जो अपना खेल समझते हैं| कभी कभी चीज़ें आपके लिए सही नही जाती ऐसे समय पर आपको धैर्य रखना होता है|
201 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने जान लगाकर अपनी गेंदबाज़ी ओर फील्डिंग के दम पर मुकाबले को जीत लिया| हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| उनमे से सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे एक बार फिर से राशिद ख़ान जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम करते हुए पंजाब को बैकफूट पर लाकर खड़ा कर दिया| उनका साथ देते हुए खलील अहमद और टी नटराजन के हाथ 2-2 विकेट लगी| वहीँ अभिषेक शर्मा को 1 ही विकेट हासिल हुई और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिला दिया|
राशिद करामाती ख़ान (4-1-12-3) के शानदार गेंदबाज़ी की दम पर हैदराबाद ने मुकाबले को 19 बॉल और 69 रनों के बड़े अंतर से पंजाब को शिकस्त दे दिया| 202 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई पंजाब की शुरुआत ख़राब रही| पहली विकेट मात्र 11 रनों पर मयंक अगरवाल के रूप में गिरी| वहीँ के एल राहुल (11) अपने फॉर्म को जारी नही रख पाए और अभिषेक शर्मा को अपना विकेट दे बैठे| हालाकिं निकोलस पूरन (77) ने अपना अर्धशतक ज़रूर पूरा किया लेकिन टीम को जीत के पार नही लेजा सके और राशिद ख़ान के शिकार हो गए| अंत में पंजाब के 8 बल्लेबाजों ने मिलकर 30 रन ही जोड़े जिसके कारण पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा|
16.5
W
थंगरसु नटराजन To अर्शदीप सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!! हैदराबाद ने 69 रनों से जीता मुकाबला| पंजाब पूरी तरह से तार तार हो गई| लगातार पांचवीं हार| नटराजन के खाते में गई एक और विकेट| सीधा कप्तान डेविड वॉर्नर के हाथों में मार बैठे गेंद| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई थी फुल लेंथ की गेंद जिसे हवा में मारा और फील्डर वॉर्नर ने कैच को पकड़ते हुए हवा में पंच किया और जीत का जश्न मनाया|
16.4
0
थंगरसु नटराजन To अर्शदीप सिंह
जड़ में डाली गई गेंद को ऑन साइड पर खेला| गैप नहीं मिला|
16.3
0
थंगरसु नटराजन To अर्शदीप सिंह
जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| रन नहीं मिला|
आखिरी बल्लेबाज़ अर्शदीप बल्लेबाज़ी के लिए आये|
16.2
W
थंगरसु नटराजन To शेल्डन कॉटरेल OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! यु मिस आई हिट!!! नटराजन यु ब्यूटी!!! क्या कमाल का है ये गेंदबाज़, बल्लेबाज़ के पास ज़रा भी मौका नहीं था कि गेंद को ब्लॉक भी कर पाए| गेंद की गति से बीट हुए और बूम| सर झुकाए लौटे पवेलियन| महज़ एक विकेट दूर मुकाबले से हैदराबाद|
16.1
1
थंगरसु नटराजन To रवि बिश्नोई
यॉर्कर गेंद को स्लाइस किया पॉइंट की तरफ एक रन के लिए|
ओवर 16 : 131/8
5 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
श. कॉटरेल
0 (1)
र. बिश्नोई
5 (6)
स. शर्मा
4-0-27-0
15.6
0
संदीप शर्मा To शेल्डन कॉटरेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 24 गेंद 71 रनों की दरकार|
15.5
1
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ और एक रन हासिल कर ली|
15.4
0
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे हेलमेट पर जा लगी रन नही मिला| बल्लेबाज़ ने तुरंत कहा कि मैं ठीक हूँ|
15.3
4
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.2
0
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
आगे डाली गई गेंद को सीधे मिड ऑफ पर पुश किया| रन नही मिला|
15.1
0
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
शेलडन कॉट्रेल बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
ओवर 15 : 126/8
0 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • W14.5
  • W14.6
म. शमी
0 (1)
र. बिश्नोई
0 (1)
र. ख़ान
4-1-12-3
14.6
W
राशिद ख़ान To मोहम्मद शमी OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! दो गेंद दो विकेट, राशिद ख़ान ऑन फायर| शमी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| जीत से महाजा दो विकेट दूर हैदराबाद| गुगली डाली गई थी जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई| बैकफुट पर चले गए थे और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने बिना संकोच आउट दिया|
मोहम्मद शमी बल्लेबाज़ी करने आए...
14.5
W
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन OUT!
आउट!!! कैच आउट!! बड़ी विकेट, जी हाँ, आखिरकार राशिद ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा शिकार कर लिया है| 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे बल्लेबाज़| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| गुगली थी जिसे कट किया पॉइंट की तरफ लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में ही मार बैठे| हैदराबाद के खैमे में ख़ुशी की लहर| 126/7 पंजाब|
14.4
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
लगातार चार डॉट बॉल!!! पूरन दबाव में आते हुए| मुकाबला अबतक राशिद के नाम रहा है|
14.3
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
14.2
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
बैकफुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं मिला|
14.1
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
टर्न के साथ खेलने गए गेंद को लेकिन बीट हुए|
ओवर 14 : 126/6
9 रन
  • 013.1
  • 413.2
  • 413.3
  • 113.4
  • W13.5
  • 013.6
र. बिश्नोई
0 (1)
न. पूरन
77 (32)
ख. अहमद
3-0-24-2
13.6
0
खलील अहमद To रवि बिश्नोई
डॉट बॉल इसी के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड लिया|
रवी बिश्नोई बल्लेबाज़ी करने आए...
13.5
W
खलील अहमद To मुजीब उर रहमान OUT!
आउट!!! कैच आउट!! मुजीब उर रहमान का रिव्यु हुआ असफ़ल| मुजीब 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन| खलील अहमद को मिली दूसरी सफलता| ऑफ स्टंप पर डाली हुई यॉर्कर बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| कीपर की ओर गई बॉल| जॉनी बेयर्सटो ने कैच करते हुए कीपर आउट की अपील| अम्पायर ने उसे नकारा| लेग अम्पायर ने स्टेट अम्पायर से बात करते हुए| थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पाता लगा की गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गई कीपर की ओर थी| थर्ड अम्पायर का फ़ैसला आया आउट| लेकिन बल्लेबाज़ उसे खुश नही और उन्होंने लिया रिव्यु| एक बार फिर से थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा लेकिन मुजीब आउट ही करार पाएगा| काफी देर तक चला यहाँ पर ड्रामा लेकिन अंत में नतीजा आउट रहा| 126/6 पंजाब|
कैच आउट की अपील थर्ड अम्पायर का इशारा आउट| लेकिन मुजीब उर रहमान उसे ख़ुश नही और खुद किया रिव्यु का इशारा...
16 OV
5 रन
स. शर्मा to र. बिश्नोई श. कॉटरेल
  • 015.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
15 OV
0 रन
र. ख़ान to न. पूरन म. शमी
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • W14.5
  • W14.6
14 OV
9 रन
ख. अहमद to न. पूरन उर रहमान र. बिश्नोई
  • 013.1
  • 413.2
  • 413.3
  • 113.4
  • W13.5
  • 013.6
13 OV
5 रन
र. ख़ान to न. पूरन म. सिंह उर रहमान
  • 112.1
  • 212.2
  • W12.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
12 OV
7 रन
स. शर्मा to म. सिंह न. पूरन
  • 111.1
  • 111.2
  • 1 WD11.3
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
11 OV
9 रन
थ. नटराजन to ग. मैक्सवेल न. पूरन
  • 110.1
  • 110.2
  • 1 WD10.3
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • W10.6
10 OV
5 रन
र. ख़ान to ग. मैक्सवेल न. पूरन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
28 रन
अ. समद to न. पूरन
  • 68.1
  • 48.2
  • 68.3
  • 68.4
  • 68.5
  • 08.6
8 OV
2 रन
र. ख़ान to ग. मैक्सवेल न. पूरन
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
16 रन
अ. शर्मा to न. पूरन एल राहुल ग. मैक्सवेल
  • 66.1
  • 66.2
  • 1 LB6.3
  • W6.4
  • 16.5
  • 26.6
6 OV
8 रन
थ. नटराजन to एल राहुल न. पूरन
  • 05.1
  • 1 LB5.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 05.6
5 OV
10 रन
ख. अहमद to स. सिंह न. पूरन
  • 44.1
  • W4.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 24.5
  • 04.6
4 OV
7 रन
थ. नटराजन to स. सिंह एल राहुल
  • 03.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
6 रन
स. शर्मा to एल राहुल स. सिंह
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 22.6
2 OV
5 रन
ख. अहमद to एल राहुल म. अग्रवाल
  • 01.1
  • 11.2
  • W1.3
  • 01.4
  • 21.5
  • 11.6
1 OV
9 रन
स. शर्मा to एल राहुल म. अग्रवाल
  • 10.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 20.4
  • 40.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने किंग्स XI पंजाब को 69 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जॉनी बेयर्सटो
  • अंपायर नितिन मेनन, अनिल चौधरी, यशवंत बर्डे
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement