Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 27 Match Summary

मुंबई vs चेन्नई, 2021 - T20 Summary

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 27, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 01, 2021
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
219/6 (20.0/20)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
218/4 (20.0/20)
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कीरोन पोलार्ड
    87(34)&2/12(2)
चेन्नई 218/4
Bat टॉप बैट्समैन
अंबाति रायुडू
अंबाति रायुडू
72 (27)
  • 4x4s
  • 7x6s
  • 266.66SR
मोइन अली
मोइन अली
58 (36)
  • 5x4s
  • 5x6s
  • 161.11SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 219/6
Bat टॉप बैट्समैन
कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड
87 (34)
  • 6x4s
  • 8x6s
  • 255.88SR
क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक
38 (28)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 135.71SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
दोस्तों तो कैसा लगा आपको आज का मुकाबला जहाँ मुंबई ने चेन्नई को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब कल एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस लीग के एक और डबल हेडर मुकाबले में हमे साथ जहाँ पहला मैच दोपहर 3.30 बजे हैदराबाद और राजस्थान के बीच दिल्ली के मैदान पर खेला जायेगा| तो दूसरा मुकाबला  शाम 7.30 बजे पंजाब और दिल्ली के बीच अहमदाबाद के ग्राउंड पर होगा| तबतक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हासिल करने के बाद कीरोन पोलार्ड ने कहा कि खुश हूँ कि आज अपनी टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेल सका| इसके बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया| अपनी गेंदबाजी पर पहले बात करते हुए बोले कि वो लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे लेकिन मेरी धीमी गति की गेंदों ने यहाँ पर कमाल किया| फिर अपनी बल्लेबाज़ी पर बोले कि जब हमारे गेंदबाज़ यहाँ रन खा रहे थे तो मुझे लगा कि वो ज्यादा बेहतर होकर यहाँ रन खा गए तो सामने वाले भी खा सकते हैं| मैंने शुरुआत में अपनी रेंज की गेंदों को चुनकर बड़े हिट लगाए और फिर बाद में जब बल्ले पर गेंद आने लगी तो मैं हर बॉल को हिट लगाने गया| ये भी कहा कि गेंदबाजों के लिए ये काफी टफ मैदान है जिसे मैं समझ सकता हूँ|
मैच जीतने के बाद बात करने आये मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि हमने आज के मैच को इस तरह से जीत लिया| आगे रोहित ने कहा कि पोलार्ड के द्वारा ऐसी बल्लेबाज़ी की उम्मीद रहती है और आज उनके इस अंदाज़ में खेलने की टीम को अहम ज़रुरत थी| जैसा कि उन्होंने करके भी दिखाया| जाते-जाते रोहित ने कहा कि क्रुणाल पंड्या को टीम में खिलाना एक अतरिक बल्लेबाज़ और ऑफ स्पिनर की जगह को पूरा करता है| वो इस तरह के बल्लेबाज़ है जो किसी भी समय आपको रन बनाकर दे सकते हैं| साथ ही गेंदबाज़ी में भी विकेट चटकाने में महारथ रखते हैं|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये एमएस धोनी ने कहा कि ये एक बेहतरीन विकेट थी| फर्क बस इतना था दोनों ही टीमों के बीच कि हमने एक अहम मोमेंट पर कैच टपकाए जो हार का कारण बना| आगे कहा कि जो हम करना चाहते हैं वो भी इस छोटे मैदान पर हम उससे ऑफ़ टारगेट रहे| हाँ इससे तकलीफ होती है लेकिन ऐसा होता रहता है, कभी आप क्लोज़ मुकाबला जीतते हैं तो कभी हारते हैं| उम्मीद करता हूँ कि आज के इस प्रदर्शन से गेंदबाजों ने काफी कुछ सीखा होगा| धोनी ने ये भी कहा कि हम छोटी छोटी बातों का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं|
माही के लगातार जीत का सिलसिला यहीं पर रुकता हुआ| 218 रनों को डिफेंड करना में चूके धोनी| इसी बीच धोनी ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सैम करन ने 3 अहम विकेट निकालकर दिए| उनका साथ देते हुए रवीन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और मोईन अली के हाथ 1-1 विकेट आई| हालाँकि ऐसा नही था कि माही मुकाबले को नही जीत सकते थे लेकिन कुछ कैच ड्रॉप तो ख़राब गेंदबाज़ी के कारण 218 रनों के बड़े स्कोर को डिफेंड नही कर पाए|
तो क्विंटन डी कॉक (38) भी अपना विकेट मोईन अली को दे बैठे| एक समय ऐसा लग रहा था कि धोनी की सेना मुंबई पर विजय पा लेगी| लेकिन अभी मैदान पर आना बाकी था पोलार्ड का तूफ़ान| क्रुणाल पंड्या (32) के साथ मिलकर पोलार्ड ने 89 रनों की अहम साझेदारी करते हुए मैदान के हर तरफ बड़े-बड़े हिट लगाए| हालाँकि क्रुणाल सैम की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए| बड़े भाई के जाने के बाद ग्राउंड पर आया छोटा भाई हार्दिक पंड्या (16) जिन्होंने आते ही शॉट लगाना शुरू कर दिया लेकिन वो भी एक बड़ा हिट लगाने के फ़िराक में अपना विकेट सैम को सौंप गए| अंत में कीरोन पोलार्ड नाबाद (87) ने बड़े-बड़े हिट लगाते हुए 8 बार गेंद को मैदान के बाहर भेजा| जिसके बाद अंतिम ओवर में 16 रन मुंबई को जीत के लिए चाहिए थे तब पोलार्ड ने अपने दम पर छक्के और चौके लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया|
पोलार्ड ने मुंबई के दुनिया हिला देने के दावें को सही साबित कर दिया| मुंबई ने इस लीग में सबसे बड़े रन चेज़ हो कर लिया हासिल| वाह भाई पोलार्ड वाह जैसा आप ने अपने बल्ले से यहाँ बिग शो सभी को दिखाया वो भोलाए नही भोला जायेगा| कीरोन पोलार्ड की तूफ़ानी पारी के दम पर मुंबई ने अंतिम गेंद पर मुकाबले को 4 विकटों से  जीतकर अपने लिए एक इतिहास लिख दिया| 219 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई मुंबई की टीम ने शुरुआत अंदाज़ में किया| पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों 71 रन जोड़े| हालाँकि इसी बीच पहला झटका हिट मैन शर्मा (35) के रूप में मुंबई को लगा| जिसके कुछ देर बाद ही स्काई भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए|
ओवर 20 : 219/6
16 रन
  • 019.1
  • 419.2
  • 419.3
  • 019.4
  • 619.5
  • 219.6
क. पोलार्ड
87 (34)
ध. कुलकर्णी
0 (0)
ल. एनगिडी
4-0-62-0
19.6
2
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
दो रन!! इसी के साथ मुंबई ने 4 विकेट से जीत लिया मुकाबला!!! सबसे सफल और बड़ी रन चेज़ मुंबई द्वारा!!! ओहोहो, दुनिया हिलाकर रख दी है यहाँ पर| ये है वो दिग्गज खिलाडी जिससे पूरी दुनिया खौफ खाती है और क्यों ये आज की इस पारी ने बता दिया| दो रनों के साथ पोलार्ड ने एक नामुमकिन मुकाबले को जीतकर मुमकिन बना दिया| आखिरी गेंद जड़ में डाली गई थी जिसे मिड विकेट की तरफ ढकेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे के लिए आँख बंद करके भागे और अंत में उसे पूरा भी कर लिया| वाह भाई वाह, मज़ा ही आ गया|
19.5
6
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
छक्का अब 1 गेंद 2 रनों की दरकार!!! अब मुकाबला मुंबई की ओर झुक गया है| लो फुल टॉस गेंद को लेकर स्क्वायर लेग की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल कर लिए|
19.4
0
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल!! मुंबई को जीत के लिए 2 गेंदों पर 8 रन चाहिए| जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| लेकिन पोलार्ड ने नही लिया रन|
19.3
4
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
चौका!! एक और बाउंड्री!!! अब 3 गेंद 8 रनों की दरकार| हाई फुल टॉस!!! फान लेग की तरफ उसे लेकर घूम गए और गेंद बाउंड्री लाइन पार कर गई|
19.2
4
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! मुंबई को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 12 रन चाहिए| जड़ में डाली गई गेंद को पोलार्ड ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
19.1
0
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
लो फुल टॉस!! मिड विकेट की तरफ खेला लेकिन रन नहीं लिया| 5 गेंद 16 रनों की दरकार|
ओवर 19 : 203/6
15 रन
  • 618.1
  • 618.2
  • 218.3
  • W18.4
  • 118.5
  • W18.6
ज. नीशम
0 (1)
क. पोलार्ड
71 (28)
स. करन
4-0-34-3
18.6
W
सैम करन To जेम्स नीशम OUT!
आउट!! कैच आउट!! अब 6 गेंद 16 रनों की दरकार!!! मुकाबला अभी भी बना हुआ है क्योंकि पोलार्ड अभी भी क्रीज़ पर| करन ने किया अपना इस ओवर का दूसरा शिकार, नीषम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| लो फुल टॉस गेंद पर लैप शॉट लगाने गए लेकिन सीधा स्क्वायर लेग फील्डर की गोद में मार बैठे गेंद| 203/6 मुंबई|
18.5
1
सैम करन To कीरोन पोलार्ड
बेहतरीन यॉर्कर!!! लेग साइड पर पोलार्ड ने इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.4
W
सैम करन To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! ट्विस्ट इन टेल!!! 16 रन बनाकर हार्दिक लौट गए पवेलियन| अब 8 गेंद 17 रनों की दरकार!!! सामने की तरफ गेंद को उठाकर मारा लेकिन हार्दिक को एलिवेशन नहीं मिल पाया और फील्डर फाफ ने इस बार कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा एक आसान सा कैच|
18.3
2
सैम करन To हार्दिक पंड्या
मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को हलके हाथों से खेला जहाँ से दो रन मिल गए|
18.2
6
सैम करन To हार्दिक पंड्या
एक और छक्का!!! इस बार कुंगफू पंडया!!! लेंथ बॉल को बड़े शानदार तरीके से गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मार दिया जहाँ से पूरे के पूरे छह रन मिल गए|
18.1
6
सैम करन To हार्दिक पंड्या
छक्का!!! लेंथ बॉल!! ऑफ़ स्टम्प पर आकर हार्दिक ने सामने की तरफ इस गेंद को मारा वो भी बैकफुट से| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
ओवर 18 : 188/4
17 रन
  • 117.1
  • 1 WD17.2
  • 617.2
  • 417.3
  • 217.4
  • 217.5
  • 1 WD17.6
  • 017.6
क. पोलार्ड
70 (27)
ह. पंड्या
2 (3)
श. ठाकुर
4-0-56-1
17.6
0
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ ने इस बार पोलार्ड ने चकमा दे दिया| 12 गेंद 31 रनों की दरकार|
17.6
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद!!! अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
17.5
2
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
हवा में गेंद!! मिड विकेट पर फाफ उसके नीचे!! एक आसान सा कैच टपका दिया| ओहोहो!! फाफ ये आपने क्या कर दिया, अब पोलार्ड और भी खतरनाक हो जायेंगे| कैच ड्रॉप किया जहाँ से दो रन भी दे दिया| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी ये गेंद|
17.4
2
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
पुल किया लेग साइड पर इस गेंद को जहाँ से दो रन मिल गए|
17.3
4
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
चौका!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा!! एक बार फिर से लॉन्ग ऑफ़ फील्डर वहां पर हिल भी नहीं पाए| बाप रे बाप!! क्या मार रहा है ये बल्लेबाज़|
17.2
6
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! ओहोहो!! ताक़तवर शॉट!! बिलकुल सामने की तरफ| गेंद जाकर लगी सीधा साईट स्क्रीन पर| फ्लैट सिक्स!!! ऊपर डाली गई गेंद को जिस ताक़त से मारा फील्डर हिल भी नहीं पाए|
17.2
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
नॉट आउट!! साथ में ये एक वाइड भी हो गई| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पोलार्ड कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई| एलबीडबल्यू की हुई अपील| अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद धोनी ने लिया रिव्यु थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ले को नही लगकर गई थी गेंद| डॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.1
1
शार्दूल ठाकुर To हार्दिक पंड्या
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक रन मिल पाया| 17 गेंद 47 रनों की दरकार|
ओवर 17 : 171/4
2 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • W16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
क. पोलार्ड
56 (22)
ह. पंड्या
1 (2)
स. करन
3-0-19-1
16.6
0
सैम करन To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और बेहतरीन ओवर की समाप्ति| इस ओवर से महज़ 2 रन और एक बड़ी विकेट आई| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन पैड्स पर जा लगी गेंद|
16.5
1
सैम करन To हार्दिक पंड्या
पैरों पर डाली गई गेंद को हार्दिक ने मिड विकेट की तरफ मारा, एक ही रन मिल पाया|
16.4
0
सैम करन To हार्दिक पंड्या
एक अहम डॉट बॉल धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
20 OV
16 रन
ल. एनगिडी to क. पोलार्ड
  • 019.1
  • 419.2
  • 419.3
  • 019.4
  • 619.5
  • 219.6
19 OV
15 रन
स. करन to ह. पंड्या क. पोलार्ड ज. नीशम
  • 618.1
  • 618.2
  • 218.3
  • W18.4
  • 118.5
  • W18.6
18 OV
17 रन
श. ठाकुर to ह. पंड्या क. पोलार्ड
  • 117.1
  • 1 WD17.2
  • 617.2
  • 417.3
  • 217.4
  • 217.5
  • 1 WD17.6
  • 017.6
17 OV
2 रन
स. करन to क. पोलार्ड क. पंड्या ह. पंड्या
  • 016.1
  • 116.2
  • W16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
16 रन
ल. एनगिडी to क. पंड्या क. पोलार्ड
  • 615.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
15 OV
23 रन
श. ठाकुर to क. पोलार्ड क. पंड्या
  • 1 WD14.1
  • 614.1
  • 414.2
  • 1 WD14.3
  • 414.3
  • 414.4
  • 1 WD14.5
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
16 रन
ल. एनगिडी to क. पंड्या क. पोलार्ड
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 613.4
  • 613.5
  • 113.6
13 OV
20 रन
र. जडेजा to क. पोलार्ड क. पंड्या
  • 112.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 012.4
  • 612.5
  • 612.6
12 OV
10 रन
श. ठाकुर to क. पंड्या क. पोलार्ड
  • 611.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
3 रन
र. जडेजा to क. पंड्या क. पोलार्ड
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
10 OV
1 रन
म. अली to क. पंड्या डी कॉक क. पोलार्ड
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • W9.4
  • 09.5
  • 09.6
9 OV
6 रन
र. जडेजा to डी कॉक स. यादव क. पंड्या
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • W8.4
  • 18.5
  • 28.6
8 OV
6 रन
श. ठाकुर to डी कॉक र. शर्मा स. यादव
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • W7.4
  • 17.5
  • 27.6
7 OV
10 रन
द. चाहर to डी कॉक र. शर्मा
  • 16.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 1 WD6.6
  • 26.6
6 OV
14 रन
ल. एनगिडी to र. शर्मा डी कॉक
  • 65.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 15.6
5 OV
4 रन
द. चाहर to डी कॉक र. शर्मा
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 14.6
4 OV
10 रन
स. करन to र. शर्मा डी कॉक
  • 13.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 03.6
3 OV
15 रन
द. चाहर to र. शर्मा डी कॉक
  • 42.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 62.6
2 OV
7 रन
स. करन to डी कॉक र. शर्मा
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 1 WD1.6
  • 01.6
1 OV
8 रन
द. चाहर to डी कॉक र. शर्मा
  • 40.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 1 WD0.4
  • 00.4
  • 20.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कीरोन पोलार्ड
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, सी.के. नंदन, क्रिस गैफ़नी
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement