Advertisement
Advertisement

भारत vs पाकिस्तान, मैच 8 Match Summary

भारत vs पाकिस्तान, 2022 - टी-20 Summary

भारत vs पाकिस्तान स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 8, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई , Sep 04, 2022
भारत भारत
181/7 (20.0)
पाकिस्तान पाकिस्तान
182/5 (19.5)
पाकिस्तान ने भारत को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मोहम्मद नवाज
    42(20)&1/25(4)
भारत 181/7
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
60 (44)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 136.36SR
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
28 (16)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 175SR
Bowl टॉप बॉलर्स
पाकिस्तान 182/5
Bat टॉप बैट्समैन
मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान
71 (51)
  • 6x4s
  • 2x6s
  • 139.21SR
मोहम्मद नवाज
मोहम्मद नवाज
42 (20)
  • 6x4s
  • 2x6s
  • 210SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो दोस्तों आज के मुकाबले से बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, अब 6 सितंबर को होगी आपसे होगी मुलाकात अगले मुकाबले के साथ जो भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर राउंड का तीसरा मैच होगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद नवाज़ को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी गेंदबाज़ी में लाईन और लेंथ को बेहतर रखने की कोशिश करता हूँ| आगे नवाज़ ने कहा कि जब मैं बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आया तो हमें 10 रन प्रति ओवर चाहिए था और हम बस उसी चीज़ को हासिल करने को देख रहे थे| जाते-जाते उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश यहीं थी कि ख़राब गेंदों पर बड़ा शॉट हासिल किया जाए और जीत के करीब पहुँचा जाए|
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने बात करते हुए कहा कि ये एक बढ़िया जीत है हमारे लिए| आगे कहा कि रिजवान ने कमाल की बल्लेबाज़ी की है अभी तक लेकिन नवाज़ की उस आतिशी पारी को मैं अधिक मान्यता दूंगा| उन्होंने बीच में आकर मोमेंटम को हमारी ओर मोड़ दिया| आगे कहा कि मैं चीज़ों को सिंपल रखने की कोशिश करता हूँ| जिस तरह से भारत ने पॉवर प्ले का इस्तेमाल किया था तो मैं सोचने पर मजबूर हुआ था लेकिन बाद में हमारे गेंदबाजों ने मैच में अच्छी वापसी कराई| मैं जैसी परिस्थिति को देखता हूँ उस हिसाब से बल्लेबाज़ को ऊपर नीचे भेजता हूँ| जाते-जाते कहा कि हमारे स्पिनरों ने भी आज शानदार गेंदबाजी की है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमें ऐसे मुकाबले में काफी कुछ सीखने को मिलता है| आगे रोहित ने कहा कि रिजवान और नवाज़ के बीच एक अच्छी साझेदारी होने के बाद भी हम शांत अंदाज़ में खेल रहे थे| हमें मालूम था कि एक विकेट हमें गेम में वापसी करा सकती है लेकिन ये साझेदारी काफ़ी देर तक चली और दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल का नमूना पेश किया| रोहित ने ये भी कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी हो जाती है| जाते-जाते रोहित शर्मा ने बोला कि 180 रनों से ऊपर का लक्ष्य अच्छा होता है मैच जीतने के लिए लेकिन जैसा कि मैंने कहा पाकिस्तान की टीम ने आज हमसे बेहतर खेल दिखाया और जीत को अपने नाम किया|  
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
रिजवान के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि मुकाबला भारत के लिए बन जाएगा और बन भी गया था लेकिन आसिफ का एक आसान सा कैच टपकाते हुए अर्शदीप ने पाकिस्तान को ड्राइविंग सीट पर आने का एक बड़ा मौका दे दिया| उसके बाद छक्का लगाकर आसिफ ने भारत को उस ग़लती का बड़ा अहसास दिला दिया| फिर अंत में जो ड्रामा हुआ वो हम सबने देखा| आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद तक मुकाबला गया जहाँ पाकिस्तान ने बाज़ी मार ली|
रिजवान, क्या कमाल की फॉर्म में है ये बल्लेबाज़| लगातार अपनी टीम के लिए रन्स बनाते हुए| आज जिस तरह की बल्लेबाज़ी की है वो काबिले तारीफ है| हार्दिक पंड्या, पिछले मुकाबले के हीरो आज अपनी टीम के लिए कुछ ख़ास तो नहीं कर सके लेकिन जाते-जाते अपने आखिरी ओवर में उन्होंने रिजवान का विकेट लेकर मुकाबले में फिर से जान डाल दी थी|
मोहम्मद नवाज़ (42) की आतिशी पारी ने पूरी तरह से इस रन चेज़ में पाकिस्तान को ऊपर ला दिया| वहीँ एक शानदार रन चेज़ देखने को मिला है हमें यहाँ पर| एक बढ़िया जीत बाबर एंड कम्पनी को हासिल हुई जो उनके आत्मविश्वास को आगे लेकर जायेगी| लीग स्टेज में भारत से मिली करारी हार का बदला यहाँ 5 विकटों की एक बड़ी जीत से ले लिया है| पहले गेंदबाजी करते हुए आखिरी के कुछ ओवरों में मोमेंटम को अपनी ओर वापिस खींचा| उसके बाद फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान (71) की बेहतरीन पारी की बदौलत शानदार तरीके से जीत की रेखा के पार पहुंचे|
वो तो सुना ही होगा आपने कि कैच छोड़ो मैच छोड़ो!! आज टीम इंडिया के लिए कुछ उसी तरह की परिस्थिति रही| 18वें ओवर में अर्शदीप द्वारा आसिफ अली का छोड़ा गया एक आसान सा कैच भारत को काफी महंगा पड़ गया| जिसके बाद उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को दी मात| ऐसा कहा जा सकता है कि पाकिस्तान टीम ने पिछले मुकाबले में मिली हार का लिया बदला| इस साल के एशिया कप में आमने-सामने के मुकाबले में अब दोनों ही टीमों के नाम 1-1 जीत दर्ज हो चुकी है|
19.5
2
अर्शदीप सिंह To इफ्तिख़ार अहमद
दुग्गी!!! इसी के साथ पाकिस्तान ने भारत को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए सुपर फोर के अपने पहले मुकाबले को जीत लिए है!! यॉर्कर के प्रयास में लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| फील्डर लॉन्ग ऑन से भागकर आए और बॉल को पकड़कर गेंदबाज़ की ओर थ्रो भी किया लेकिन इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर दो रन पूरे कर लिए| जिसके बाद सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
इफ्तिख़ार अहमद नए बल्लेबाज़, 2 गेंदों पर 2 रनों की दरकार...
19.4
W
अर्शदीप सिंह To आसिफ अली OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ!!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| पाकिस्तान टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल| आसिफ अली 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पाकिस्तान को अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रनों की दरकार| जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर आकर फ्लिक शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु, जिसके बाद अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| अब मैच पूरी तरह से रोमांचक हो गया है| क्या हमें आज एक सुपर ओवर होता हुआ दिखाई देगा? ये देखना अभी बाकि है| 180/2 पाकिस्तान|
19.3
0
अर्शदीप सिंह To आसिफ अली
डॉट गेंद!!! पाकिस्तान को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 2 रनों की दरकार| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
19.2
4
अर्शदीप सिंह To आसिफ अली
चौका!!! आसिफ अली के बल्ले से आती हुई एक महत्वपूर्ण बाउंड्री!!! पाकिस्तान टीम जीत के काफी करीब पहुँचती हुई!!! बाबर की सेना को यहाँ पर जीत के लिए 4 गेंदों पर 2 रनों की दरकार| लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| किसी भी फील्डर के पास उसे रोकने का मौका ही नहीं बन पाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
19.1
1
अर्शदीप सिंह To खुशदिल शाह
सिंगल!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई है इस आखिरी ओवर की शुरुआत| पाकिस्तान को जीत के लिए अब 5 गेंदों पर 6 रनों की दरकार है|
6 गेंद 7 रन की दरकार| अब एक फील्डर भारत को अंदर रखना होगा स्लो ओवर रेट के चलते|
ओवर 19 : 175/4
19 रन
  • 1 WD18.1
  • 118.1
  • 618.2
  • 1 WD18.3
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 418.6
आ. अली
12 (5)
ख. शाह
13 (10)
भ. कुमार
4-0-40-1
18.6
4
भुवनेश्वर कुमार To आसिफ अली
चौका!!! इसी के साथ अब जीत से पाकिस्तान बस 7 रनों की दूरी पर!! 6 गेंदों पर 7 रन चाहिए| मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ओवर कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
18.5
1
भुवनेश्वर कुमार To खुशदिल शाह
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.4
4
भुवनेश्वर कुमार To खुशदिल शाह
चौका!!! खुशदिल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| बहुमूल्य रन्स पाकिस्तान को मिलते हुए|
18.3
1
भुवनेश्वर कुमार To आसिफ अली
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.3
wd
भुवनेश्वर कुमार To आसिफ अली
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.2
6
भुवनेश्वर कुमार To आसिफ अली
छक्का!!! आसिफ के बल्ले से आता हुआ एक बड़ा शॉट!!! अर्शदीप को ये काफी चुभेगा| पाकिस्तान टीम को जीत के लिए इसी तरह का शॉट चाहिए| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| पाकिस्तान को जीत के लिए 10 गेंदों पर 18 रनों की दरकार|
18.1
1
भुवनेश्वर कुमार To खुशदिल शाह
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया| पाकिस्तान को जीत के लिए 11 गेंदों पर 24 रनों की दरकार|
18.1
wd
भुवनेश्वर कुमार To खुशदिल शाह
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर 18 : 156/4
8 रन
  • 1 WD17.1
  • 017.1
  • 117.2
  • 1 WD17.3
  • 017.3
  • 1 WD17.4
  • 117.4
  • 217.5
  • 117.6
ख. शाह
7 (7)
आ. अली
1 (2)
र. बिश्नोई
4-0-26-1
17.6
1
रवि बिश्नोई To खुशदिल शाह
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया| पाकिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
17.5
2
रवि बिश्नोई To खुशदिल शाह
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|
17.4
1
रवि बिश्नोई To आसिफ अली
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
17.4
wd
रवि बिश्नोई To आसिफ अली
वाइड!!! तीसरी वाइड इस ओवर की आती हुई!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3
0
रवि बिश्नोई To आसिफ अली
कैच ड्रॉप!! अर्शदीप ये आपने क्या कर दिया| एक आसान सा कैच टपका दिया| 4 रनों पर आसिफ से हुई एक बड़ी चूक| कप्तान रोहित पहली बार इतने गुस्से में दिखे| लेग स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेलना चाहा| टॉप एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर उसके नीचे आये और काफी आसानी से इसे लपकने के चक्कर में टपका दिया| आसिफ का ये कैच भारत को काफी महंगा पड़ सकता है|
17.3
wd
रवि बिश्नोई To आसिफ अली
नॉट आउट!!! भारत का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| गेंद और बल्ले के बीच कोई ताल मेल नही हो सका और बॉल सीधा कीपर पंत के हाथ में गई जिसके बाद उन्होंने कैच की अपील किया| अम्पायर ने नकारा| इसी बीच फील्डिंग टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिया रिव्यु| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने से ये पक्का हो गया कि गेंद ने ना बल्ले का भाग लिया था न ग्लव्स का| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| ग्राउंड अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
19 OV
19 रन
भ. कुमार to ख. शाह आ. अली
  • 1 WD18.1
  • 118.1
  • 618.2
  • 1 WD18.3
  • 118.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 418.6
18 OV
8 रन
र. बिश्नोई to ख. शाह आ. अली
  • 1 WD17.1
  • 017.1
  • 117.2
  • 1 WD17.3
  • 017.3
  • 1 WD17.4
  • 117.4
  • 217.5
  • 117.6
17 OV
9 रन
ह. पंड्या to ख. शाह म. रिजवान
  • 116.1
  • 416.2
  • 216.3
  • 016.4
  • 1 WD16.5
  • W16.5
  • 116.6
16 OV
4 रन
भ. कुमार to म. रिजवान म. नवाज ख. शाह
  • 115.1
  • 015.2
  • W15.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 215.6
15 OV
16 रन
य. चहल to म. नवाज म. रिजवान
  • 414.1
  • 414.2
  • 114.3
  • 414.4
  • 214.5
  • 114.6
14 OV
12 रन
ह. पंड्या to म. रिजवान म. नवाज
  • 213.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 413.5
  • 113.6
13 OV
11 रन
अ. सिंह to म. रिजवान म. नवाज
  • 212.1
  • 212.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 1 LB12.5
  • 112.6
12 OV
10 रन
र. बिश्नोई to म. नवाज म. रिजवान
  • 111.1
  • 111.2
  • 611.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
11 OV
10 रन
य. चहल to म. रिजवान म. नवाज
  • 610.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 010.6
10 OV
9 रन
ह. पंड्या to म. रिजवान म. नवाज
  • 19.1
  • 69.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
10 रन
य. चहल to फ. जमान म. रिजवान म. नवाज
  • 18.1
  • 18.2
  • 48.3
  • W8.4
  • 08.5
  • 48.6
8 OV
6 रन
र. बिश्नोई to म. रिजवान फ. जमान
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 1 LB7.5
  • 17.6
7 OV
7 रन
य. चहल to म. रिजवान फ. जमान
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 06.6
6 OV
8 रन
अ. सिंह to फ. जमान म. रिजवान
  • 05.1
  • 15.2
  • 65.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
14 रन
ह. पंड्या to म. रिजवान फ. जमान
  • 44.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 44.6
4 OV
3 रन
र. बिश्नोई to म. रिजवान ब. आजम फ. जमान
  • 13.1
  • 23.2
  • 03.3
  • W3.4
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
8 रन
भ. कुमार to ब. आजम म. रिजवान
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 22.5
  • 42.6
2 OV
2 रन
अ. सिंह to म. रिजवान ब. आजम
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
9 रन
भ. कुमार to म. रिजवान ब. आजम
  • 40.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पाकिस्तान ने भारत को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद नवाज
  • अंपायर मसुदुर रहमान, रवींद्र विमलासिरी, रुचिरा पल्लीयागुरुगे
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement