आगामी मैच
Advertisement
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच Match Summary
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2020 - ODI Summary
मैच खत्म
तीसरा एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Jan 19, 2020
भारत
289/3 (47.3/50)
ऑस्ट्रेलिया
286/9 (50.0/50)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकटों से हराया
% Chance to Win
भारत
ऑस्ट्रेलिया
Inn Break
- प्लेयर ऑफ द मैचरोहित शर्मा119(128)
- प्लेयर ऑफ द सीरीजविराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया 286/9
टॉप बैट्समैन
स्टीव स्मिथ
131 (132)
- 14x4s
- 1x6s
- 99.24SR
मार्नस लबुशेन
54 (64)
- 5x4s
- 0x6s
- 84.37SR
टॉप बॉलर्स
भारत 289/3
टॉप बैट्समैन
रोहित शर्मा
119 (128)
- 8x4s
- 6x6s
- 92.96SR
विराट कोहली
89 (91)
- 8x4s
- 0x6s
- 97.80SR
टॉप बॉलर्स
Advertisement
क्रिकेट फैन्स!! उम्मीद है आपको आज का ये फाइनल मुकाबला ज़रूर अच्छा लगा होगा ख़ासकर तब जब भारत ने 2-1 से सीरीज़ पर कब्ज़ा किया| फिलहाल इस सीरीज़ के लिए बस इतना ही अब एक बार फिर से आपसे होगी मुलाक़ात भारत की अगली श्रृंखला के साथ जो जनवरी 24 से न्यूज़ीलैंड दौरे से टी20 के रूप में शुरू होनी है| तबतक के लिए आप रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द सीरीज़ और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संजय मान्झ्रेकर से बात की| अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मैंने और रोहित ने जिस तरह की पारी खेली वो टीम के लिए बेहद ज़रूरी थी| खासकर तब जब शिखर चोटिल हो चुके थे| आगे उन्होंने कहा कि हमने ये तय किया था कि दोनों में से किसी एक को पूरा खेलना होगा जबकि हम राहुल को जल्दी खो बैठे थे| बल्लेबाज़ी के बारे में कहा कि हम नेट्स में उसी चीज़ का अभ्यास करते हैं और ऐसे शॉट्स को खेलने के लिए अपनी तकनीक पर भरोसा करते हैं| आगे उन्होंने कहा जब आप आत्मविश्वास से भरे होते हैं तो आप ऐसे शॉट खेलने में कामयाब हो पाते हैं| सीरीज़ पर बात करते हुए बोला कि पिछली बार उन्होंने पीछे से आते हुए बाज़ी मारी थी लेकिन इस बार हम ऐसा करने में कामयाब रहे|
मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार रोहित शर्मा को दिया गया| उसके बाद संजय मान्झ्रेकर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ| आगे उन्होंने बोला कि जिस तरह की ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी है उसे देखते हुए कोहली और मैंने ऐसा सोचा था कि पहले के कुछ ओवर में आराम से बल्लेबाज़ी करेंगे| लेकिन जैसे-जैसे हमारी आखें पिच पर जम गई हमने बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया| हाँ मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया एक बड़ी टीम है और शुरुआत से ही उनके पास काफी शानदार गेंदबाज़ रहे हैं| हमने टॉप के 3 गेंदबाजों को पहले समझेदारी के साथ खेला जिसका असर निचले क्रम के गेंदबाजों पर पड़ा और हम उनपर दबाव बनाने में कामयाब हुए| जाते-जाते उन्होंने कहा कि मुझे काफी ख़ुशी है कि मैं भारतीय टीम का हिस्सा हूँ और मैं चाहता हूँ कि आगे भी रहूँ और अपने बेस्ट प्रदर्शन देते हुए टीम को जीत दिलाऊं|
आरोन फिंच ने संजय मान्झ्रेकर बात करते हुए इस सीरीज़ के बारे में काफी सारी बातचीत की| इस दौरान उन्होंने बताया कि हाँ हमने बोर्ड पर स्कोर तो लगाया लेकिन हम कुछ रन कम बना बैठे जिसकी वजह से मुकाबला हमसे दूर चला गया| आगे बोले कि गेंदबाज़ी में अगर हम एक दो विकेट शुरुआत में चटका लेते तो भारतीय मध्यक्रम को तकलीफ में ला सकते थे| एगर के बारे में बात करते हुए कहा कि वो जडेजा की तरह ही गेंदबाज़ी करते हैं और अगर आप उनकी गेंद पर चूके तो अपना विकेट दे बैठेंगे| कमिंस और स्टार्क पर कहा कि वो वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों के सामने गेंदबाज़ी कर रहे थे इसलिए मैं समझ सकता था कि उनपर कैसा दबाव होगा|
संजय मान्झ्रेकर से श्रेयस अय्यर ने बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराना एक बड़ी बात है खासकर पहला मुकाबला हारने के बाद| उनके ख़िलाफ़ आकर खेलना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि वो बेस्ट गेंदबाज़ी अटैक हैं| आगे अय्यर ने बताया कि वो एक प्लान के साथ मेरे ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करने आये थे लेकिन मैं भी उन गेंदों के लिए तैयार था| जब मैं बल्लेबाज़ी के लिए आया तो वो मुझपर आक्रमण करना चाहते थे लेकिन फिर मैंने कोहली से बात किया और उनके अनुसार अपना गेम आगे रखा|
संजय मान्झ्रेकर से बात करते रवि शास्त्री दिखे| इस बात चीत के दौरान उन्होंने बताया कि है मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी शानदार है| लेकिन जिस तरह से हमारी टीम ने सीरीज़ में वापसी किया है वो काबिले तारीफ़ है| हर तरह से चाहे वो गेंदबाज़ी हो या बल्लेबाज़ी हमारे सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है| ख़ासकर रोहित शर्मा और खुद कप्तान कोहली ने| गेंदबाज़ी में भी शमी को हम नज़रअंदाज़ नही कर सकते| उन्होंने टीम को जब ज़रूरत थी तो विकेट हासिल करके दिया| सैनी भी दूसरे मुकाबले से टीम के साथ जुड़े और उन्होंने भी अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया|
गेंदबाज़ी की बात करें तो 287 रनों के स्कोर को डिफेंड करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम गेंदबाज़ी में कुछ ख़ास नज़र नहीं आई| हालांकि उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज़ राहुल को सस्ते में ज़रूर निपटाया लेकिन कोहली और रोहित के सामने फीके पड़ गए| जोश हेज़लवुड (9.3-1-55-1) को छोड़ दे तो और कोई भी गेंदबाज़ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में असमर्थ रहा| दोनों स्पिनरों को एक-एक विकेट मिली ज़रूर लेकिन उनकी ओर से भी कुछ ख़ासा दिक्कत बल्लेबाजों को नहीं हुई| वैसे सीरीज़ में जिस तरह से भारत ने वापसी करते हुए 2-1 से कब्ज़ा किया वो काबिले तारीफ है| जबकि टॉस जीतकर आरोन फिंच का फैसला उनके ही ख़िलाफ़ चला गया जिसकी एक बड़ी वजह बोर्ड पर उनके द्वारा लगाया गया कम स्कोर था|
हालाँकि रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि उस समय भारत को जीत के लिए महज़ 80 रन ही चहिये थे| इसके बाद अय्यर ने जिस तरह से कोहली के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को टीम इंडिया के पक्ष में डाला उससे मेहमान टीम पूरी तरह से मुकाबले से बाहर हो गई| हालाँकि 13 रन पहले कोहली एक बड़ा शॉट लगाते हुए शतक से चूके ज़रूर लेकिन उनके विकेट से भारत को किसी तरह का नुक्सान नहीं हुआ| वैसे देखा जाए तो टीम इंडिया जिस चीज़ के लिए जानी जाती है वैसा ही कुछ प्रदर्शन देखने को भी मिला हमें इस फाइनल मुकाबले में यहाँ पर|
रोहित शर्मा (119) और विराट कोहली (89) के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने टीम इंडिया को एक शानदार जीत दिला दी| समझबूझ भरा रन चेज़ देखने को मिला हमें यहाँ पर| कहीं पर ऐसा लगा ही नहीं कि भारत इस रन चेज़ में पिछड़ा हो| शिखर धवन की गैरमौजूदगी में जिस तरह से रोहित ने ज़िम्मेदारी लेते हुए टीम को रन चेज़ में बनाये रखा वो काबिले तारीफ़ है| धवन चोट के कारण बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आ पाए लेकिन उनकी जगह सलामी बल्लेबाज़ी करने आये के एल राहुल (19) कुछ ख़ास तो नहीं कर पाए लेकिन रोहित के साथ मिलकर 69 रनों की एक बेहतरीन शुरुआत दी थी| उनके आउट होने के बाद कोहली ने रोहित के साथ मिलकर 137 रन जोड़े और टीम को जीत की पटरी तक लेकर आये|
टीम इंडिया ऑन फायर!! क्या कमाल का रन चेज़ रहा यहाँ पर मेन इन ब्लू द्वारा| कंगारुओं को पूरी तरह से मुकाबले के साथ साथ सीरीज़ से भी बाहर कर दिया| 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज़ में जिस तरह से वापसी करते हुए 2-1 से कब्ज़ा किया वो होम टीम के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है| ऐसा ही कुछ नज़ारा इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ किया था लेकिन इस बार कोहली एंड आर्मी ने उसका बदला लेते हुए सीरीज़ को अपने शिकंजे में रखा| जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वानखड़े में हराया था उससे कोहली एंड टीम को एक बड़ा झटका ज़रूर लगा था लेकिन उसके बाद से इस तरह की वापसी करना चैंपियन टीम की निशानी है|
47.3
4
जोश हेज़लवुड To मनीष पांडे
चौका!! एक और बाउंड्री!! भारत 7 विकेट से विजई| खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाना भी शुरू कर दिया| 2-1 से शानदार वापसी करते हुए सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाया| क्या कमाल का रन चेज़ देखने को मिला टीम इंडिया द्वारा| ऊपर डाली गई गेंद को मनीष ने सीधे बल्ले से चिप किया और गेंदबाज़ के सर के हिट करते हुए लॉन्ग ऑफ़ पर बाउंड्री हासिल कर ली| भारत विजई, फैन्स खुश|
47.3
1WD
जोश हेज़लवुड To मनीष पांडे
वाइड!! छोटी लेंथ की गेंद से बल्लेबाज़ को परेशान करने गए थे लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे| भारत जीत से 2 रन दूर|
47.2
0
जोश हेज़लवुड To मनीष पांडे
गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट से डिफेंड कर दिया| गैप नहीं मिल पाया|
47.1
4
जोश हेज़लवुड To मनीष पांडे
चौका!! लाजवाब ऑफ़ ड्राइव पांडे के बल्ले से आता हुआ| महज़ 3 रन दूर टीम इंडिया इस लक्ष्य से| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर महज़ दर्शक बनकर रह गए वहां पर|
ओवर 47 : 280/3
6 रन
- 446.1
- 046.2
- 046.3
- 246.4
- 046.5
- 046.6
श. अय्यर
44 (35)
म. पांडे
0 (1)
म. स्टार्क
9-0-66-0
46.6
0
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया, फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन पाया, 18 गेंदों पर 7 रनों की दरकार|
46.5
0
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
यॉर्क लाइन पर डाली गई गेंद को अय्यर ने उसे डिफेंड कर दिया|
46.4
2
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
ओवरपिच डाली गई गेंद को कवर्स पॉइंट की ओर ड्राइव किया, गैप में गई गेंद 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
46.3
0
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
No run. आगे डाली हुई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, रन नही आया|
46.2
0
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन का मौका नही बन पाया|
46.1
4
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
चौका !!! फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला, एक अत्प्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 46 : 274/3
6 रन
- 145.1
- 145.2
- 445.3
- 045.4
- W45.5
- 045.6
म. पांडे
0 (1)
श. अय्यर
38 (29)
ज. हेज़लवुड
9-1-46-1
45.6
0
जोश हेज़लवुड To मनीष पांडे
कवर्स की दिशा में पंच किया, रन नही मिला|
मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने आये...
45.5
W
जोश हेज़लवुड To विराट कोहली OUT!
बोल्ड !!!! क्लीन बोल्ड !!! विराट कोहली 89 रन बनाकर लौटे पवेलियन, जोश हेज़लवुड को मिली पहली विकेट, शानदार यॉर्क गेंद सीधे जर में डाली हुई कोहली उसे मिड ऑन की दिशा में खेलने गए बल्ले पर नही ऐया बॉल सीधे मिडिल स्टंप को जा लगी, 274/3 भारत जीत से अभी भी 13 रन दूर|
45.4
0
जोश हेज़लवुड To विराट कोहली
मिड ऑन की दिशा में पंच किया, फील्डर पीछे मौजूद रन नही मिला|
45.3
4
जोश हेज़लवुड To विराट कोहली
चौका !!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया, एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
45.2
1
जोश हेज़लवुड To श्रेयस अय्यर
मिड ऑफ की दिशा में पंच किया, 1 रन हासिल हुआ|
45.1
1
जोश हेज़लवुड To विराट कोहली
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को कोहली ने उसे फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया, 1 रन मिला|
जोश हेज़लवुड गेंदबाज़ी के लिए आये...
ओवर 45 : 268/2
14 रन
- 244.1
- 144.2
- 044.3
- 144.4
- 644.5
- 444.6
श. अय्यर
37 (28)
व. कोहली
84 (87)
म. स्टार्क
8-0-60-0
44.6
4
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
चौका!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| टीम इंडिया धीरे धीरे लक्ष्य के काफी नज़दीक आते हुए| अपने लिए रूम बनाकर गेंद को इन साइड आउट शॉट लगाया और गैप से चौका हासिल कर लिया|
44.5
6
मिचेल स्टार्क To श्रेयस अय्यर
छक्का!! ओहोहोहो!! अय्यर यु ब्यूटी!! क्या कमाल का शॉट लगाया है स्टार्क को यहाँ पर| हाफ पुल किया बेहतरीन टाइमिंग के साथ और छह रनों के लिए निकल गई गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार|
47 OV
6 रन
म. स्टार्क to श. अय्यर
- 446.1
- 046.2
- 046.3
- 246.4
- 046.5
- 046.6
46 OV
6 रन
ज. हेज़लवुड to व. कोहली श. अय्यर म. पांडे
- 145.1
- 145.2
- 445.3
- 045.4
- W45.5
- 045.6
45 OV
14 रन
म. स्टार्क to श. अय्यर व. कोहली
- 244.1
- 144.2
- 044.3
- 144.4
- 644.5
- 444.6
44 OV
8 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली श. अय्यर
- 443.1
- 243.2
- 143.3
- 043.4
- 043.5
- 143.6
43 OV
11 रन
ज. हेज़लवुड to व. कोहली श. अय्यर
- 142.1
- 042.2
- 242.3
- 042.4
- 442.5
- 442.6
42 OV
8 रन
म. स्टार्क to व. कोहली श. अय्यर
- 1 WD41.1
- 041.1
- 141.2
- 141.3
- 141.4
- 441.5
- 041.6
41 OV
3 रन
ए. एगर to व. कोहली श. अय्यर
- 040.1
- 140.2
- 140.3
- 140.4
- 040.5
- 040.6
40 OV
5 रन
म. स्टार्क to व. कोहली श. अय्यर
- 039.1
- 139.2
- 039.3
- 439.4
- 039.5
- 039.6
39 OV
7 रन
ए. एगर to व. कोहली श. अय्यर
- 438.1
- 138.2
- 138.3
- 138.4
- 038.5
- 038.6
38 OV
5 रन
म. स्टार्क to व. कोहली श. अय्यर
- 137.1
- 137.2
- 037.3
- 137.4
- 137.5
- 137.6
37 OV
2 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा श. अय्यर
- 136.1
- 036.2
- 036.3
- W36.4
- 136.5
- 036.6
36 OV
13 रन
प. कमिन्स to व. कोहली र. शर्मा
- 1 LB35.1
- 135.2
- 435.3
- 435.4
- 235.5
- 135.6
35 OV
4 रन
ए. ज़म्पा to र. शर्मा व. कोहली
- 134.1
- 034.2
- 134.3
- 134.4
- 034.5
- 134.6
34 OV
9 रन
प. कमिन्स to र. शर्मा व. कोहली
- 133.1
- 433.2
- 133.3
- 133.4
- 133.5
- 133.6
33 OV
4 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा
- 032.1
- 132.2
- 032.3
- 132.4
- 132.5
- 132.6
32 OV
14 रन
ज. हेज़लवुड to र. शर्मा व. कोहली
- 131.1
- 131.2
- 631.3
- 131.4
- 431.5
- 131.6
31 OV
5 रन
ए. एगर to र. शर्मा व. कोहली
- 130.1
- 130.2
- 130.3
- 230.4
- 030.5
- 030.6
30 OV
5 रन
ज. हेज़लवुड to र. शर्मा व. कोहली
- 229.1
- 129.2
- 029.3
- 129.4
- 129.5
- 029.6
29 OV
4 रन
ए. एगर to व. कोहली र. शर्मा
- 128.1
- 228.2
- 028.3
- 028.4
- 028.5
- 128.6
28 OV
9 रन
ऐ. फ़िंच to व. कोहली र. शर्मा
- 127.1
- 027.2
- 627.3
- 027.4
- 127.5
- 127.6
27 OV
3 रन
ए. एगर to व. कोहली र. शर्मा
- 126.1
- 026.2
- 026.3
- 126.4
- 126.5
- 026.6
26 OV
7 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा
- 025.1
- 125.2
- 025.3
- 625.4
- 025.5
- 025.6
25 OV
6 रन
म. स्टार्क to र. शर्मा व. कोहली
- 424.1
- 124.2
- 024.3
- 024.4
- 024.5
- 124.6
24 OV
4 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा
- 123.1
- 123.2
- 123.3
- 023.4
- 123.5
- 023.6
23 OV
6 रन
म. स्टार्क to र. शर्मा व. कोहली
- 022.1
- 122.2
- 422.3
- 022.4
- 122.5
- 022.6
22 OV
5 रन
ए. ज़म्पा to र. शर्मा व. कोहली
- 121.1
- 021.2
- 121.3
- 121.4
- 121.5
- 121.6
21 OV
11 रन
म. लबुशेन to र. शर्मा व. कोहली
- 120.1
- 220.2
- 120.3
- 620.4
- 120.5
- 020.6
20 OV
4 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा
- 119.1
- 019.2
- 119.3
- 019.4
- 119.5
- 119.6
19 OV
2 रन
ए. एगर to र. शर्मा
- 018.1
- 018.2
- 018.3
- 018.4
- 218.5
- 018.6
18 OV
2 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा
- 117.1
- 017.2
- 017.3
- 117.4
- 017.5
- 017.6
17 OV
4 रन
ए. एगर to र. शर्मा
- 016.1
- 016.2
- 016.3
- 416.4
- 016.5
- 016.6
16 OV
4 रन
ए. ज़म्पा to व. कोहली र. शर्मा
- 115.1
- 015.2
- 115.3
- 115.4
- 115.5
- 015.6
15 OV
3 रन
ए. एगर to व. कोहली र. शर्मा
- 014.1
- 014.2
- 114.3
- 014.4
- 114.5
- 114.6
14 OV
6 रन
ज. हेज़लवुड to र. शर्मा व. कोहली
- 1 LB13.1
- 113.2
- 013.3
- 013.4
- 013.5
- 413.6
13 OV
4 रन
ए. एगर to एल राहुल र. शर्मा व. कोहली
- 112.1
- 112.2
- W12.3
- 012.4
- 112.5
- 112.6
12 OV
3 रन
ज. हेज़लवुड to एल राहुल र. शर्मा
- 111.1
- 011.2
- 111.3
- 111.4
- 011.5
- 011.6
11 OV
3 रन
ए. एगर to एल राहुल र. शर्मा
- 110.1
- 010.2
- 010.3
- 010.4
- 110.5
- 110.6
10 OV
0 रन
ज. हेज़लवुड to र. शर्मा
- 09.1
- 09.2
- 09.3
- 09.4
- 09.5
- 09.6
9 OV
13 रन
प. कमिन्स to र. शर्मा एल राहुल
- 48.1
- 08.2
- 48.3
- 18.4
- 48.5
- 08.6
8 OV
1 रन
ज. हेज़लवुड to र. शर्मा एल राहुल
- 07.1
- 07.2
- 07.3
- 07.4
- 17.5
- 07.6
7 OV
8 रन
प. कमिन्स to एल राहुल र. शर्मा
- 06.1
- 16.2
- 16.3
- 16.4
- 46.5
- 16.6
6 OV
1 रन
ज. हेज़लवुड to एल राहुल
- 05.1
- 05.2
- 05.3
- 05.4
- 05.5
- 15.6
5 OV
7 रन
प. कमिन्स to एल राहुल र. शर्मा
- 04.1
- 14.2
- 04.3
- 04.4
- 04.5
- 64.6
4 OV
11 रन
म. स्टार्क to एल राहुल र. शर्मा
- 13.1
- 43.2
- 03.3
- 63.4
- 03.5
- 03.6
3 OV
10 रन
प. कमिन्स to एल राहुल
- 02.1
- 02.2
- 02.3
- 5 WD2.4
- 02.4
- 42.5
- 12.6
2 OV
5 रन
म. स्टार्क to र. शर्मा
- 01.1
- 1 WD1.2
- 01.2
- 01.3
- 01.4
- 01.5
- 41.6
1 OV
5 रन
प. कमिन्स to र. शर्मा
- 20.1
- 20.2
- 00.3
- 00.4
- 00.5
- 10.6
मैच की जानकारी
- स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
- मौसम सूरज की साफ़ किरने
- टॉस ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा
- प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट कोहली
- अंपायर माइकल गौफ, छेट्टिथोडी शमशुद्दीन, रिचर्ड केटलबरो
- रेफ़री रंजन मदुगले