Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs किंग्स XI पंजाब, Match 22 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs पंजाब, 2020 - T20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs किंग्स XI पंजाब स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 22, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई , Oct 08, 2020
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
201/6 (20.0/20)
किंग्स XI पंजाब किंग्स XI पंजाब
132 (16.5/20)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने किंग्स XI पंजाब को 69 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जॉनी बेयर्सटो
    97(55)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ हैदराबाद ने पंजाब को 69 रनों से शिकस्त दे दिया और पॉइंट टेबल में तीसरा नंबर हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात राजस्थान और दिल्ली के बीच होने वाले मैच के साथ जोकि शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार जॉनी बेयर्सटो को दिया गया| उनके बाद बात करते हुए बेयर्सटो बोले कि मुझे ख़ुशी है की मेरी पारी से टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुँच पाई और हमने मुकाबले को जीत लिया| आगे जॉनी बोले कि हमने पहले से ही यह सोच लिया था की पॉवर प्ले में बाउंड्री लगाना है और जैसा ही किया| पिच भी बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी और बॉल बल्ले पर पूरी तरह से आ रही थी|
मैच जीतने का बाद बात करने आए हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हम मुकाबले को अपने नाम कर पाए| आगे वॉर्नर बोले कि जिस तरफ से राशिद खान ने गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया वो काबिले तारीफ़ है|
मैच हारने के बाद कप्तान के एल राहुल ने कहा कि ऐसा होता है लेकिन हमे इससे सीखने की ज़रुरत है| हम एक अच्छा चेज़ कर रहे थे लेकिन छोटे-छोटे अंतराल पर हमने अपनी लय गंवाई और मुकाबला भी गंवा दिया| पूरन जिस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे थे वो काबिले तारीफ़ है| वो हर मुकाबले के साथ बेहतर होते जा रहे हैं| रवि बिश्नोई पर राहुल ने कहा कि वो भी कमाल के ख़िलाड़ी हैं और जिगर से गेंदबाज़ी करते हैं| हमारे पास सब प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं जो अपना खेल समझते हैं| कभी कभी चीज़ें आपके लिए सही नही जाती ऐसे समय पर आपको धैर्य रखना होता है|
201 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने जान लगाकर अपनी गेंदबाज़ी ओर फील्डिंग के दम पर मुकाबले को जीत लिया| हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| उनमे से सबसे सफल गेंदबाज़ बनकर उभरे एक बार फिर से राशिद ख़ान जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम करते हुए पंजाब को बैकफूट पर लाकर खड़ा कर दिया| उनका साथ देते हुए खलील अहमद और टी नटराजन के हाथ 2-2 विकेट लगी| वहीँ अभिषेक शर्मा को 1 ही विकेट हासिल हुई और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिला दिया|
राशिद करामाती ख़ान (4-1-12-3) के शानदार गेंदबाज़ी की दम पर हैदराबाद ने मुकाबले को 19 बॉल और 69 रनों के बड़े अंतर से पंजाब को शिकस्त दे दिया| 202 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई पंजाब की शुरुआत ख़राब रही| पहली विकेट मात्र 11 रनों पर मयंक अगरवाल के रूप में गिरी| वहीँ के एल राहुल (11) अपने फॉर्म को जारी नही रख पाए और अभिषेक शर्मा को अपना विकेट दे बैठे| हालाकिं निकोलस पूरन (77) ने अपना अर्धशतक ज़रूर पूरा किया लेकिन टीम को जीत के पार नही लेजा सके और राशिद ख़ान के शिकार हो गए| अंत में पंजाब के 8 बल्लेबाजों ने मिलकर 30 रन ही जोड़े जिसके कारण पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा|
16.5
W
थंगरसु नटराजन To अर्शदीप सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!! हैदराबाद ने 69 रनों से जीता मुकाबला| पंजाब पूरी तरह से तार तार हो गई| लगातार पांचवीं हार| नटराजन के खाते में गई एक और विकेट| सीधा कप्तान डेविड वॉर्नर के हाथों में मार बैठे गेंद| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई थी फुल लेंथ की गेंद जिसे हवा में मारा और फील्डर वॉर्नर ने कैच को पकड़ते हुए हवा में पंच किया और जीत का जश्न मनाया|
16.4
0
थंगरसु नटराजन To अर्शदीप सिंह
जड़ में डाली गई गेंद को ऑन साइड पर खेला| गैप नहीं मिला|
16.3
0
थंगरसु नटराजन To अर्शदीप सिंह
जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| रन नहीं मिला|
आखिरी बल्लेबाज़ अर्शदीप बल्लेबाज़ी के लिए आये|
16.2
W
थंगरसु नटराजन To शेल्डन कॉटरेल OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! यु मिस आई हिट!!! नटराजन यु ब्यूटी!!! क्या कमाल का है ये गेंदबाज़, बल्लेबाज़ के पास ज़रा भी मौका नहीं था कि गेंद को ब्लॉक भी कर पाए| गेंद की गति से बीट हुए और बूम| सर झुकाए लौटे पवेलियन| महज़ एक विकेट दूर मुकाबले से हैदराबाद|
16.1
1
थंगरसु नटराजन To रवि बिश्नोई
यॉर्कर गेंद को स्लाइस किया पॉइंट की तरफ एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 131/8
5 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
श. कॉटरेल
0 (1)
र. बिश्नोई
5 (6)
स. शर्मा
4-0-27-0
15.6
0
संदीप शर्मा To शेल्डन कॉटरेल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 24 गेंद 71 रनों की दरकार|
15.5
1
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ और एक रन हासिल कर ली|
15.4
0
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे हेलमेट पर जा लगी रन नही मिला| बल्लेबाज़ ने तुरंत कहा कि मैं ठीक हूँ|
15.3
4
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.2
0
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
आगे डाली गई गेंद को सीधे मिड ऑफ पर पुश किया| रन नही मिला|
15.1
0
संदीप शर्मा To रवि बिश्नोई
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
शेलडन कॉट्रेल बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
ओवर की समाप्ति 15 : 126/8
0 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • W14.5
  • W14.6
म. शमी
0 (1)
र. बिश्नोई
0 (1)
र. ख़ान
4-1-12-3
14.6
W
राशिद ख़ान To मोहम्मद शमी OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! दो गेंद दो विकेट, राशिद ख़ान ऑन फायर| शमी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| जीत से महाजा दो विकेट दूर हैदराबाद| गुगली डाली गई थी जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई| बैकफुट पर चले गए थे और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने बिना संकोच आउट दिया|
मोहम्मद शमी बल्लेबाज़ी करने आए...
14.5
W
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन OUT!
आउट!!! कैच आउट!! बड़ी विकेट, जी हाँ, आखिरकार राशिद ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा शिकार कर लिया है| 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे बल्लेबाज़| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| गुगली थी जिसे कट किया पॉइंट की तरफ लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में ही मार बैठे| हैदराबाद के खैमे में ख़ुशी की लहर| 126/7 पंजाब|
14.4
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
लगातार चार डॉट बॉल!!! पूरन दबाव में आते हुए| मुकाबला अबतक राशिद के नाम रहा है|
14.3
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
14.2
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
बैकफुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं मिला|
14.1
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
टर्न के साथ खेलने गए गेंद को लेकिन बीट हुए|
ओवर की समाप्ति 14 : 126/6
9 रन
  • 013.1
  • 413.2
  • 413.3
  • 113.4
  • W13.5
  • 013.6
र. बिश्नोई
0 (1)
न. पूरन
77 (32)
ख. अहमद
3-0-24-2
13.6
0
खलील अहमद To रवि बिश्नोई
डॉट बॉल इसी के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड लिया|
रवी बिश्नोई बल्लेबाज़ी करने आए...
13.5
W
खलील अहमद To मुजीब उर रहमान OUT!
आउट!!! कैच आउट!! मुजीब उर रहमान का रिव्यु हुआ असफ़ल| मुजीब 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन| खलील अहमद को मिली दूसरी सफलता| ऑफ स्टंप पर डाली हुई यॉर्कर बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| कीपर की ओर गई बॉल| जॉनी बेयर्सटो ने कैच करते हुए कीपर आउट की अपील| अम्पायर ने उसे नकारा| लेग अम्पायर ने स्टेट अम्पायर से बात करते हुए| थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पाता लगा की गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गई कीपर की ओर थी| थर्ड अम्पायर का फ़ैसला आया आउट| लेकिन बल्लेबाज़ उसे खुश नही और उन्होंने लिया रिव्यु| एक बार फिर से थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा लेकिन मुजीब आउट ही करार पाएगा| काफी देर तक चला यहाँ पर ड्रामा लेकिन अंत में नतीजा आउट रहा| 126/6 पंजाब|
कैच आउट की अपील थर्ड अम्पायर का इशारा आउट| लेकिन मुजीब उर रहमान उसे ख़ुश नही और खुद किया रिव्यु का इशारा...
कैच आउट की अपील अम्पायर ने उसे नकारा लेकिन लेग अम्पायर ने स्टेट अम्पायर से बात करने के बाद थर्ड अम्पायर का सहारा लिया|
13.4
1
खलील अहमद To निकोलस पूरन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में
13.3
4
खलील अहमद To निकोलस पूरन
चौका !!! चलाखी दिखाते हुए बल्लेबाज़, ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को कट किया| बॉल गई थर्ड मैन की दिशा में कोई फील्डर वहां मौजूद नही सीधा गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
13.2
4
खलील अहमद To निकोलस पूरन
चौका!!! करारा पुल शॉर्ट!!!! शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
13.1
0
खलील अहमद To निकोलस पूरन
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 117/5
5 रन
  • 112.1
  • 212.2
  • W12.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
उर रहमान
1 (2)
न. पूरन
68 (28)
र. ख़ान
3-0-12-1
12.6
0
राशिद ख़ान To मुजीब उर रहमान
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
12.5
1
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
12.4
1
राशिद ख़ान To मुजीब उर रहमान
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
12.3
W
राशिद ख़ान To मनदीप सिंह OUT!
बोल्ड!!!! क्लीन बोल्ड!!! मंदीप सिंह 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन| राशिद खान ने किया अपना पहला शिकार| गुड लेंथ पर डाली हुई गुगली गेंद टप्पा खाकर टर्न होती हुई अन्दर की ओर आई| बल्लेबाज़ उसे समझे नही पाए| कट करने का प्रयास मंदीप का लेकिन गेंद बल्ले को मिस करती हुई सीधे जा लगी स्टंप्स को हैदराबाद मुकाबले को अपनी ओर करता हुआ| 115/5 पंजाब को 45 गेंदों में 11.6 रन प्रति ओवर की दर से 87 रन चाहिए|
12.2
2
राशिद ख़ान To मनदीप सिंह
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद डेविड वॉर्नर लेकिन तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
12.1
1
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
ऑफ स्टंप पर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को पूरन ने पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 112/4
7 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 1 WD11.3
  • 011.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
म. सिंह
4 (4)
न. पूरन
66 (26)
स. शर्मा
3-0-22-0
11.6
2
संदीप शर्मा To मनदीप सिंह
हवा में खेला लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| पॉइंट फील्डर से काफी दूर रही और दो रनों का मौका बन गया| 12 के बाद 112/4 पंजाब|
11.5
1
संदीप शर्मा To निकोलस पूरन
लो फुल टॉस!!! सीधे बल्ले से गेंद को खेला और रन हासिल किया|
11.4
1
संदीप शर्मा To मनदीप सिंह
समझदारी के साथ पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया और रन हासिल किया|
11.3
0
संदीप शर्मा To मनदीप सिंह
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.3
1WD
संदीप शर्मा To मनदीप सिंह
वाइड!!! काफी बाहर डाल बैठे गेंद जिसकी वजह से अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
11.2
1
संदीप शर्मा To निकोलस पूरन
पॉइंट की तरफ गेंद को खेला और गैप से रन हासिल किया|
11.1
1
संदीप शर्मा To मनदीप सिंह
बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए रन हासिल किया|
मंदीप सिंह को बल्लेबाज़ी के लिए लाया गया है..
डायरेक्ट हिट!!! रन आउट की अपील और एक बार फिर से अम्पायर ने ली है थर्ड अम्पायर की मदद| देखने में ये साफ़ रन आउट लग रहा, फिर भी पता नहीं क्यों अम्पायर ने ली है थर्ड अम्पायर की मदद|
ओवर की समाप्ति 11 : 105/4
9 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 1 WD10.3
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • W10.6
ग. मैक्सवेल
7 (12)
न. पूरन
64 (24)
थ. नटराजन
3-0-23-0
10.6
W
थंगरसु नटराजन To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!!!! रन आउट!!!! डायरेक्ट हिट!!! बड़ा झटका यहाँ पर पंजाब को लगता हुआ| ग्लेन मैक्सवेल 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन| सिंगल लेने के चक्कार में अपना अहम विकेट दे बैठे मैक्सवेल यहाँ पर| जिस विकेट की अहम ज़रूर थी हैदराबाद को वो हासिल होती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लेने गए| फील्डर वहां मौजूद प्रियम गर्ग ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| गेंद सीधे जा लगी स्टंप्स को अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने से पाता चला की थ्रो लगने के समय बल्लेबाज़ काफी बाहर थे क्रीज़ से, मैक्सवेल को लौटना होगा पवेलियन| 105/4 पंजाब को 54 गेंदों में 10.77 रन प्रति ओवर की दर से 97 रन चाहिए|
10.5
1
थंगरसु नटराजन To निकोलस पूरन
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए 1 रन लिया|
10.4
4
थंगरसु नटराजन To निकोलस पूरन
चौका!!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को पूरन ने फाइन लेग की दिशा में पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद नहीं| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
10.3
1
थंगरसु नटराजन To ग्लेन मैक्सवेल
ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल मिड विकेट की दिशा में गई| 1 रन हो सका|
10.3
1WD
थंगरसु नटराजन To ग्लेन मैक्सवेल
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10.2
1
थंगरसु नटराजन To निकोलस पूरन
लो फुल टॉस बॉल को मिड ऑफ की ओर पंच किया| 1 रन आसानी से मिला|
10.1
1
थंगरसु नटराजन To ग्लेन मैक्सवेल
कैच ड्रॉप!!!! मैक्सवेल को 5 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| यह बड़ा मौका था मुकाबले का यहाँ पर इस तरह से कैच नही छोर सकते है आप| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर से खेला| हवा में गई बॉल गेंदबाज़ के हाथ से लगती हुई मिड ऑफ की ओर गई| 1 रन आसानी से मिला|
टी नटराजन को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है..
ओवर की समाप्ति 10 : 96/3
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
ग. मैक्सवेल
5 (9)
न. पूरन
58 (21)
र. ख़ान
2-0-7-0
9.6
1
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
सिंगल के साथ राशिद के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 5 ही रन इस ओवर से आये| अच्छी वापसी कह सकते हैं इसे हैदराबाद के लिए| 60 गेंदों पर 106 रनों की दरकार|
9.5
0
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
डॉट बॉल!! लेग स्पिन को कट करने गए लेकिन बीट हुए मैक्सवेल|
9.4
1
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
तेज़ गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद जिसे पुल किया लेकिन एक ही रन मिलेगा|
9.3
1
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
एक और सिंगल राशिद के इस ओवर से अआता हुआ| समझदारी के साथ इस दिग्गज गेंदबाज़ को खेलते हुए|
9.2
1
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
फ्लैट और शॉर्ट!! बल्लेबाज़ ने बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच करते हुए रन हासिल किया|
9.1
1
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
गुगली थी जिसे मैक्सवेल ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया और एक रन हासिल किया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 91/3 पंजाब| फ़िलहाल क्रीज़ पर पूरन नामक तूफ़ान आया हुआ है| 17 गेंदों पर निकोलस पूरन ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए बल्लेबाज़ी कर रहे है| हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए मुशकिले बढ़ती हुई नज़र आ रही है यहाँ पर| अगर मुकाबले को हैदराबाद अपनी ओर रखन चाहतीं है तो इस साझेदारी को जल्द से जल्द यहीं पर रोका होगा| पंजाब को 66 गेंदों में 10.09 रन प्रति ओवर की दर से 111 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 91/3
28 रन
  • 68.1
  • 48.2
  • 68.3
  • 68.4
  • 68.5
  • 08.6
न. पूरन
56 (19)
ग. मैक्सवेल
2 (5)
अ. समद
1-0-28-0
8.6
0
अब्दुल समद To निकोलस पूरन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 9 के बाद 91/3 पंजाब| आखिरी गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया लेकिन इस बार बड़ा शॉट लगाने में हुए असफ़ल|
8.5
6
अब्दुल समद To निकोलस पूरन
ये लीजिये एक और सिक्सर!!! 28 रन इस ओवर से आ गए हैं भाई| ये काफी बड़ा ओवर जिसकी दरकार टीम को चाहिए थी और मोमेंटम एक बार फिर से पुन्जबा की ओर जाता हुआ|
8.4
6
अब्दुल समद To निकोलस पूरन
सिक्स!!! 17 गेंद 50 रन, क्या कमल का अर्धशतक पूरा किया है यहाँ पर| मुकाबला बदलते हुए| 22 रन आ चुके हैं अबतक और दो गेंद बची पड़ी है| झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
8.3
6
अब्दुल समद To निकोलस पूरन
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 105 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई|
8.2
4
अब्दुल समद To निकोलस पूरन
चौका!! बेहतरीन शॉट लेकिन उससे भी लाजवाब प्रयास गर्ग द्वारा| सौ में से सौ अंक| लेकिन गेंद उनके हाथों से लगकर सीमा रेखा से जा टकराई|
8.1
6
अब्दुल समद To निकोलस पूरन
छक्का!!! अब्दुल समद का स्वागत छक्के के साथ करते हुए पूरन| गुगली को पढ़ा और उसी दिशा में मारा| बल्ले से लगते ही गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा क्ले पार निकल गई|
ओवर की समाप्ति 8 : 63/3
2 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
ग. मैक्सवेल
2 (5)
न. पूरन
28 (13)
र. ख़ान
1-0-2-0
7.6
0
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर खेला| फील्डर ने बॉल को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया| पंजाब को 72 गेंदों में 11.58 रन प्रति ओवर की दर से 139 रन चाहिए|
7.5
0
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
लेग स्पिन गेंद लेग स्टंप की ओर डाली गई बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| लेकिन रन नही मिल पाया|
7.4
0
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
7.3
1
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
विकेट लाइन पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की ओर खेलते हुए 1 रन पूरा किया|
7.2
0
राशिद ख़ान To निकोलस पूरन
लेंथ में छोटी डाली हुई लेग स्पिन गेंद को कट किया| थर्ड मैन की दिशा में गई बॉल| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
7.1
1
राशिद ख़ान To ग्लेन मैक्सवेल
ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| 1 रन हुआ|
राशिद ख़ान को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है..
ओवर की समाप्ति 7 : 61/3
16 रन
  • 66.1
  • 66.2
  • 1 LB6.3
  • W6.4
  • 16.5
  • 26.6
न. पूरन
27 (11)
ग. मैक्सवेल
1 (1)
अ. शर्मा
1-0-15-1
6.6
2
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए पूरन| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल थर्ड मैन की दिशा में गई| खलील बॉल के पीछे गए| लेकिन 2 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
6.5
1
अभिषेक शर्मा To ग्लेन मैक्सवेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को मैक्सवेल ने मिड ऑफ की ओर खेलते हुए सिंगल लिया|
ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
6.4
W
अभिषेक शर्मा To के एल राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! इनफॉर्म बल्लेबाज़ राहुल 11 रन बनाकर लौट गए पवेलियन| सीधा फाइन लेग फील्डर केन के हाथों में मार बैठे गेंद| क्या यहाँ से हैदराबाद के लिए मुकाबला उनकी ओर झुका है, शायद हाँ| पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे स्वीप किया| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर हवा में गई और सीधा फील्डर के हाथों में गई| 58/3 पंजाब, लक्ष्य से फिलहाल 144 रन दूर|
6.3
1LB
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! स्वीप मारने गए थे लेकिन गेंद पैड्स पर जा लगी और एक रन भागने में हुए कामयाब|
6.2
6
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
छक्का!!! एक बेहतर तो दूसरा बेहतरीन| ये और ज्यादा दूर जाकर गिरी है और वो भी साईट स्क्रीन के ठीक पीछे| एक्शन रिप्ले जैसा शॉट देखने को मिला है वहां पर|
6.1
6
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
छक्का!! शर्मा जी का स्वागत छह रनों के साथ किया है| पूरन ऑन फायर| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ दे मारा और गेंद को सीमा रेखा के बहर मारने में हुए कामयाब|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 45/2 पंजाब| फ़िलहाल क्रीज़ पर के एल राहुल और निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करते हुए| मयंक और सिमरन सिंह के रूप में पंजाब को लगा दो बड़ा झटका| पंजाब को 84 गेंदों में 11.21 रन प्रति ओवर की दर से 157 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 45/2
8 रन
  • 05.1
  • 1 LB5.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 05.6
एल राहुल
11 (15)
न. पूरन
13 (7)
थ. नटराजन
2-0-14-0
5.6
0
थंगरसु नटराजन To के एल राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल टॉस बल थी जिसका फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 45/2 पंजाब|
5.5
1
थंगरसु नटराजन To निकोलस पूरन
फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
5.4
0
थंगरसु नटराजन To निकोलस पूरन
डॉट बॉल!! पुल लगाया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद|
5.3
6
थंगरसु नटराजन To निकोलस पूरन
छक्का!!! बेहतरीन गेंद लेकिन शॉट उससे भी कमाल का रहा यहाँ पर और पूरे छह रन मिल गए| नटराजन की गेंद पर नटराज शॉट लगाकर मैस्किमम हासिल किया|
5.2
1LB
थंगरसु नटराजन To के एल राहुल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! रैम शॉट लगाने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे| लेग साइड पर गई गेंद और एक रन पूरा किया|
5.1
0
थंगरसु नटराजन To के एल राहुल
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 37/2
10 रन
  • 44.1
  • W4.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 24.5
  • 04.6
न. पूरन
6 (4)
एल राहुल
11 (12)
ख. अहमद
2-0-15-1
4.6
0
खलील अहमद To निकोलस पूरन
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
4.5
2
खलील अहमद To निकोलस पूरन
पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए, 2 रन तेज़ी से लिया|
4.4
0
खलील अहमद To निकोलस पूरन
गुड लेंथ पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया|
4.3
4
खलील अहमद To निकोलस पूरन
चौका!!! पहली ही गेंद पर पूरन ने बाउंड्री लगाकर खोला अपना खाता| आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
निकोलस पूरन बल्लेबाज़ी करने आए...
4.2
W
खलील अहमद To सिमरन सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! हैदराबाद के हाथ लगी दूसरी विकेट| खलील अहमद ने किया अपना पहला शिकार| सिमरन सिंह 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| हवा में गई बॉल फील्डर प्रियम गर्ग ने किया शानदार कैच| 31/2 पंजाब को 94 गेंदों में 10.91 रन प्रति ओवर की दर से 171 रन चाहिए|
4.1
4
खलील अहमद To सिमरन सिंह
चौका!!!! आगे डाली गई गेंद को सिमरन सिंह ने उसे मिड ऑफ के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 4 : 27/1
7 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 03.6
एल राहुल
11 (12)
स. सिंह
7 (6)
थ. नटराजन
1-0-7-0
3.6
0
थंगरसु नटराजन To के एल राहुल
लेग स्टंप पर डाली हुई छोटी लेंथ की गेंद को फाइन लेग की ओर पुल किया| शॉट फाइन लेग पर फील्डर मौजूद, रन नही हो सका| पंजाब को 97 गेंदों में 10.82 रन प्रति ओवर की दर से 175 रन चाहिए|
3.5
1
थंगरसु नटराजन To सिमरन सिंह
विकेट लाइन पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की ओर पुश करते हुए सिंगल पूरा किया|
3.4
4
थंगरसु नटराजन To सिमरन सिंह
चौका!!! सिमरन सिंह के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
3.3
1
थंगरसु नटराजन To के एल राहुल
ऊपर डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया|
3.2
1
थंगरसु नटराजन To सिमरन सिंह
ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए 1 रन पूरा किया|
3.1
0
थंगरसु नटराजन To सिमरन सिंह
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
टी नटराजन को सौंपी गई है गेंदबाजी...
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
6 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 22.6
एल राहुल
10 (10)
स. सिंह
1 (2)
स. शर्मा
2-0-15-0
2.6
2
संदीप शर्मा To के एल राहुल
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए गैप से दो रन हासिल किया| 3 के बाद 20/1 पंजाब, लक्ष्य से फिलहाल 182 रन दूर|
2.5
2
संदीप शर्मा To के एल राहुल
धीमी गति से पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला दो रन मिले|
2.4
0
संदीप शर्मा To के एल राहुल
डॉट बॉल!!! बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में पंच तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
2.3
1
संदीप शर्मा To सिमरन सिंह
टैप किया इस बार पॉइंट की दिशा में गेंद को और एक रन हासिल कर लिया|
2.2
0
संदीप शर्मा To सिमरन सिंह
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को कट ज़रूर लगाया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
2.1
1
संदीप शर्मा To के एल राहुल
क़दमों का इस्तेमाल लेते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/1
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • W1.3
  • 01.4
  • 21.5
  • 11.6
एल राहुल
5 (6)
स. सिंह
0 (0)
ख. अहमद
1-0-5-0
1.6
1
खलील अहमद To के एल राहुल
रन आउट की अपील लेकिन बाल बल बचे बल्लेबाज़| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए रन के लिए गए| फील्डर ने बॉल उठकर गेंद को स्टंप्स में लगा दिया| रन आउट की हुई अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता चला की कीपर ने जब गेंद को स्टंप्स पर लगता तो उसे समय बल्लेबाज़ का बल्ला क्रीज़ के अन्दर आ गया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला, 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
रन आउट की अपील!!! अम्पायर को एक बार फिर से समझ नहीं आया!! थर्ड अम्पायर की मदद ली गई है| क्या ये एक और विकेट हो सकती है?
1.5
2
खलील अहमद To के एल राहुल
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई बॉल 2 रन हासिल हुआ|
1.4
0
खलील अहमद To के एल राहुल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| टप्पा खाकर बॉल इनस्विंग होती हुई अन्दर की ओर आई| राहुल ने उसे डिफेंड करने गए बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल थर्ड मैन की दिशा में फील्रडर वहां मौजूद, रन नही बन पाया|
सिमरन सिंह बल्लेबाज़ी करने आए...
1.3
W
खलील अहमद To मयंक अग्रवाल OUT!
आउट!!! रन आउट!! बेहतरीन फील्डिंग, कमाल का थ्रो और बड़ी मछली जाल में फसी| डेविड वॉर्नर यु ब्यूटी!! 9 रन बनाकर अगरवाल लौटे पवेलियन| वाह भाई वाह, ये फील्डिंग देखकर तो मज़ा ही आ गया| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर कमाल का शॉट लगाया था| गेंद गोली की रफ़्तार से कवर्स की ओर जा रही थी| वॉर्नर ने बीच में डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और गेंदबाज़ की तरफ थ्रो किया| इस बीच दोनों बल्लेबाजों के बीच खराब ताल मेल हुआ और दूसरे रन के चक्कर में क्रीज़ से काफी बाहर रह गए मयंक| दोनों ही बल्लेबाजों की ग़लती थी यहाँ पर| राहुल ने काफी लेट मना किया यहाँ पर जिसकी वजह से ये विकेट गिरी| 11/1 पंजाब|
1.2
1
खलील अहमद To के एल राहुल
इनस्विंगर!!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद जिसे राहुल ने ऑन साइड पर खेला और एक रन हासिल किया|
1.1
0
खलील अहमद To के एल राहुल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन लाइन से चूक गए|
दूसरे छोर से खलील अहमद गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 10.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 20.4
  • 40.5
  • 00.6
म. अग्रवाल
8 (5)
एल राहुल
1 (1)
स. शर्मा
1-0-9-0
0.6
0
संदीप शर्मा To मयंक अग्रवाल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पहले ओवर से आये 9 रन| क्या ये एक ठोस शुरुआत है, दोनों बल्लेबाजों की लय को देखकर ये कहना ग़लत नहीं होगा|
0.5
4
संदीप शर्मा To मयंक अग्रवाल
बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.4
2
संदीप शर्मा To मयंक अग्रवाल
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से दो रन हासिल किया|
0.3
0
संदीप शर्मा To मयंक अग्रवाल
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट पर खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिला|
0.2
2
संदीप शर्मा To मयंक अग्रवाल
हवा में गेंद!! काफी ऊंची गई है लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| दो खिलाड़ी घेरे से उसके पीछे भागे लेकिन गेंद से दूर रह गए| दो रन मिल गए|
0.1
1
संदीप शर्मा To के एल राहुल
इनस्विंगर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ| सिंगल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 201 रनों को डिफेंड करने हैदराबाद की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार के एल राहुल और मयंक अगरवाल के कंधो पर होगा| वहीँ हैदराबाद के लिए पहला ओवर लेकर संदीप शर्मा तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने किंग्स XI पंजाब को 69 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जॉनी बेयर्सटो
  • अंपायर नितिन मेनन, अनिल चौधरी, यशवंत बर्डे
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement