Advertisement
Advertisement

श्रीलंका vs नामीबिया, मैच 4 Commentary, Live Updates

श्रीलंका vs नामीबिया, 2021 - टी-20 Live Commentary

श्रीलंका vs नामीबिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 4, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 18, 2021
श्रीलंका श्रीलंका
100/3 (13.3)
नामीबिया नामीबिया
96 (19.3)
श्रीलंका ने नामीबिया को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    महीश थीक्षाना
    3/25(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ पहले मैच में आयरलैंड ने नीदरलैंड को 7 विकटों से शिकस्त दिया| तो दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने नामीबिया को 7 विकटों से मात दे दी| आज के लिए बस इतना ही कल फिर आपसे होगी मुलाकात डबल हेडर के मुकाबले के साथ जहाँ पहला मैच दोपहर 3.30 बजे स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला होगा| जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे ओमान और बांग्लादेश के बीच उसी ग्राउंड पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
श्रीलंकाई कप्तान का कहना है कि हम काफी प्लानिंग कर रहे थे और हम इस क्वालीफाइंग चरण से गुजरना चाहते हैं। हमारे लिए अबतक सब अच्छा चला। आगे कहा कि अभी आगे के लिए और भी बहुत कुछ है। तेज़ गेंदबाजों पर कहा कि वे पिछले कुछ महीनों में शानदार रहे हैं और हमारे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। आगे जाकर आप उनके लिए अच्छी चीजें देख सकते हैं। जाते जाते ये भी कहा कि सभी 3 मैच जीतने से हमें अच्छी मानसिक स्थिति मिलेगी क्योंकि हम परिस्थितियों और सब कुछ जानते हैं।
नामीबिया के कप्तान ने कहा कि हमने इस मुकाबले से सकारात्मकता ली है। अब हमें फिर से संगठित होना है। दो महत्वपूर्ण मुकाबले आगे आने वाले हैं। ये भी कहा कि श्रीलंका के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है। मुझे लगता है कि बोर्ड पर 96 के साथ हम मुकाबला नहीं जीत सकते हैं|
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार महेश दीक्षाना को दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करके वास्तव में खुश हूँ। यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है क्योंकि मैं केवल 21 वर्ष का हूँ। ऑफ-ब्रेक मेरी स्टॉक बॉल है। आखिरी मैच मैंने यहां खेला था| जाते-जाते दीक्षाना ने बोला कि मैं और अधिक खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद करता हूँ।
शुरुआत में जब लगातार कम स्कोर पर तीन विकेट गिरी तो ऐसा लगा कि ये लो स्कोरिंग मुकाबला टाईट हो जाएगा लेकिन अविष्का और भानुका की जोड़ी ने कमाल का खेल दिखाते हुए इसे एक आसन जीत में तब्दील कर दिया| इसी के साथ श्रीलंका के खैमे ने ली होगी चैन की सांस| हाँ अगर यही स्कोर 130 के आस पास होता तो नतीजा कुछ और ही होता और एक तरफ़ा जीत नहीं मिलती लेकिन ऐसा नहीं हो सकता| इन दो अंकों के साथ ही श्रीलंका का नेट रन रेट भी बेहतर होगा|
ये एक अच्छी विकेट थी जहाँ टॉस जीतकर श्रीलंका ने फील्डिंग करने का फैसला किया जो पहली पारी में उनके हक में गया| विरोधी टीम को महज़ 96 रनों पर बुक किया और शानदार गेंदबाज़ों का नमूना पेश किया| थीक्षाना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया और टीम को कम स्कोर पर ऑल आउट किया| उसके बाद एक समझ बूझ भरा रन चेज़ देखने को मिला|
हालाँकि इस रन चेज़ में टीम की शुरुआत खराब रही थी और महज़ 26 रनों पर तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर गए थे लेकिन उसके बाद  अविष्का फर्नान्डो (30) और भानुका राजपक्षे (42) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिसने मुकाबले को पूरी तरह से श्रीलंका के पक्ष में कर दिया| लाजवाब बल्लेबाज़ी इस बीच इन दो बल्लेबाजों द्वारा देखने को मिली|
एक आसान सी जीत श्रीलंका द्वारा!! 7 विकटों से नामीबिया को दी मात!! एक अच्छी शुरुआत उनके लिए इस वर्ल्ड कप एडिशन में होती है| टीम को इस जीत से बेशक ही एक मोमेंटम तो हासिल होगा ही साथ में आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा| पहले नामीबिया को महज़ 96 रनों पर समेट दिया और उसके बाद समझदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए रन चेज़ को अंजाम दिया|
13.3
6
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
छक्का!!! इसी के साथ श्रीलंका ने नामीबिया को 7 विकटों से शिकस्त दे दिया| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
13.2
2
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर 2 रन हासिल किया|
13.1
1
जैन फ्रायलिंक To अविष्का फर्नांडो
आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 91/3
11 रन
  • 612.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
अ. फर्नांडो
29 (27)
भ. राजपकसा
34 (25)
र. ट्रम्पेलमैन
3-0-27-1
12.6
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
आगे डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
12.5
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To भानुका राजपकसा
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
12.4
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
शॉटपिच गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन हो गया|
12.3
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To भानुका राजपकसा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
12.2
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.1
6
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
छक्का!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| सीधे स्टैंड में जा गिरी और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 12 : 80/3
7 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 1 WD11.3
  • 111.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 211.6
भ. राजपकसा
32 (23)
अ. फर्नांडो
20 (23)
ड. वीजे
2-0-11-0
11.6
2
डेविड वीजे To भानुका राजपकसा
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, गैप में गई बॉल, 2 रन मिला|
11.5
1
डेविड वीजे To अविष्का फर्नांडो
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
11.4
0
डेविड वीजे To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
11.3
1
डेविड वीजे To भानुका राजपकसा
सिंगल!!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन निकाला|
11.3
wd
डेविड वीजे To भानुका राजपकसा
वाइड! बाउंसर थी, बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकल गई जिसे वाइड करार दिया गया|
11.2
1
डेविड वीजे To अविष्का फर्नांडो
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
11.1
1
डेविड वीजे To भानुका राजपकसा
सिंगल!!! मिड ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 73/3
5 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 1 WD10.4
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
भ. राजपकसा
28 (20)
अ. फर्नांडो
18 (20)
ग. इरासमस
1-0-5-0
10.6
1
गेरहार्ड इरासमस To भानुका राजपकसा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
10.5
1
गेरहार्ड इरासमस To अविष्का फर्नांडो
लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.4
1
गेरहार्ड इरासमस To भानुका राजपकसा
लॉन्ग ऑफ़ पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.4
wd
गेरहार्ड इरासमस To भानुका राजपकसा
वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर बल्लेबाज़ी टीम के खाते में जुड़ता हुआ|
10.3
0
गेरहार्ड इरासमस To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.2
1
गेरहार्ड इरासमस To अविष्का फर्नांडो
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
10.1
0
गेरहार्ड इरासमस To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, पॉइंट की दिशा में खेला|
ड्रिंक्स!!! खिलाडियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय!! 10 के बाद 68/3 श्रीलंका, जल्द से जल्द इस लक्ष्य को हासिल करना चाहेगी बल्लेबाज़ी टीम!!
ओवर की समाप्ति 10 : 68/3
8 रन
  • 09.1
  • 49.2
  • 09.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 09.6
भ. राजपकसा
26 (17)
अ. फर्नांडो
16 (17)
ज. फ्रायलिंक
1-0-8-0
9.6
0
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| श्रीलंका को जीत के लिए 60 गेंदों पर 29 रन चाहिए|
9.5
0
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
स्लोवर बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
9.4
4
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल किया|
9.3
0
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
9.2
4
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर भानुका राजपकसा के बल्ले से देखने को मिली| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
9.1
0
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/3
10 रन
  • 08.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 08.6
अ. फर्नांडो
16 (17)
भ. राजपकसा
18 (11)
ब. शॉल्ट्ज
3-0-16-1
8.6
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| 60/3 श्रीलंका|
8.5
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To भानुका राजपकसा
आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.4
6
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To भानुका राजपकसा
छक्का! क़दमों का इस्तेमाल!! लेग साइड पर इस गेंद को हीव किया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और बॉल जाकर मिड विकेट बाउंड्री के पार जाकर गिरी| मिले पूरे छह रन|
8.3
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To अविष्का फर्नांडो
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
8.2
2
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To अविष्का फर्नांडो
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
8.1
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 8 : 50/3
7 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
अ. फर्नांडो
13 (13)
भ. राजपकसा
11 (9)
निकोल लॉफ्टी
1-0-7-0
7.6
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To अविष्का फर्नांडो
सिंगल!!! इसी के साथ श्रीलंका टीम का 50 रन पूरा हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.5
0
निकोल लॉफ्टी-ईटन To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.4
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To भानुका राजपकसा
सिंगल!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|
7.3
0
निकोल लॉफ्टी-ईटन To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
ओह!! ये तो चौका था अम्पायर ने उसे डेड बॉल दे दिया| वजह, गेंदबाज़ का रुमाल गेंदबाजी के समय गिर गया था और बल्लेबाज़ ने उसे एक हाथ से कवर्स के ऊपर से मार दिया था|
7.2
4
निकोल लॉफ्टी-ईटन To भानुका राजपकसा
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
7.1
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To अविष्का फर्नांडो
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ, मिड विकेट की दिशा में खेला था यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 7 : 43/3
6 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 16.6
अ. फर्नांडो
11 (10)
भ. राजपकसा
6 (6)
या फ्रांस
1-0-6-0
6.6
1
पिक्की या फ्रांस To अविष्का फर्नांडो
आगे डाली गई गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.5
1
पिक्की या फ्रांस To भानुका राजपकसा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.4
4
पिक्की या फ्रांस To भानुका राजपकसा
चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला, गैप में गई बॉल फील्डर भगाकर गेंद तक डाईव लगाकर पहुंचे तो ज़रूर लेकिन गेंद को फील्ड करने से हुए नाकाम| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
6.3
0
पिक्की या फ्रांस To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
6.2
0
पिक्की या फ्रांस To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
6.1
0
पिक्की या फ्रांस To भानुका राजपकसा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 के बाद 37/3 श्रीलंका, एक लो स्कोरिंग मुकाबले को श्रीलंका के लिए पूरी तरह से टफ बनाते हुए नामीबिया के गेंदबाज़...
ओवर की समाप्ति 6 : 37/3
11 रन
  • W5.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 65.4
  • 05.5
  • 4 LB5.6
अ. फर्नांडो
10 (9)
भ. राजपकसा
1 (1)
जे स्मित
1-0-7-1
5.6
lb
जे जे स्मित To अविष्का फर्नांडो
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु भी समाप्त हो गया यहाँ पर| पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से बल्लेबाज़ बाल बाल बच गए यहाँ पर| लेग बाई के रूप में आया चौका!! आउटस्विंग होकर गेंद पैड्स से टकराई थी और कीपर को बीट करते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.5
0
जे जे स्मित To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.4
6
जे जे स्मित To अविष्का फर्नांडो
छक्का! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
5.3
0
जे जे स्मित To अविष्का फर्नांडो
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
5.2
1
जे जे स्मित To भानुका राजपकसा
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
भानुका राजपक्षे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.1
W
जे जे स्मित To दिनेश चंडीमल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जेन ग्रीन बोल्ड जे जे स्मित| एक और बड़ा झटका श्रीलंका को लगता हुआ यहाँ पर| नामीबिया पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम पर हावी होते हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे कट लगाने गए थे बल्लेबाज़| बल्ले का किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| यहाँ से पूरी तरह से बैकफुट पर जा चुकी है श्रीलंका| 26/3, लक्ष्य से 71 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 5 : 26/2
3 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 14.6
द. चंडीमल
5 (11)
अ. फर्नांडो
4 (5)
ब. शॉल्ट्ज
2-0-6-1
4.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
4.5
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To अविष्का फर्नांडो
फुल टॉस गेंद को अविष्का ने सहलाते हुए लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, एक रन ही मिला|
4.4
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4.3
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
4.2
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
4.1
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 4 : 23/2
5 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 23.6
अ. फर्नांडो
3 (4)
द. चंडीमल
3 (6)
र. ट्रम्पेलमैन
2-0-16-1
3.6
2
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
दुग्गी!! बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|
3.5
0
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.4
0
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
3.3
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To दिनेश चंडीमल
हलके हाथों से पॉइंट की तरफ गेंद को खेला, एक रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|
3.2
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To अविष्का फर्नांडो
पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल करते हुए एक रन बटोर लिया|
3.1
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To दिनेश चंडीमल
हलके हाथों से गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से तेज़ी से भागते हुए रन चुरा लिया|
नम्बर 4 पर बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे अविष्का फर्नान्डो....
ओवर की समाप्ति 3 : 18/2
3 रन
  • 1 WD2.1
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • W2.6
प. निसंका
5 (6)
द. चंडीमल
1 (4)
ब. शॉल्ट्ज
1-0-3-1
2.6
W
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To पाथुम निसंका OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! श्रीलंका ने गंवाया अपना रिव्यु भी और दूसरे बल्लेबाज़ को भी यहाँ पर| पाथुम निसंका 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बर्नार्ड शॉल्ट्ज के हाथ आई पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बैकफुट से डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं ऐया गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगे की बल्ले का बिना किनारा लिए हुए गेंद पैड्स को जा लगी थी और स्टंप्स को भी हिट कर रही थी आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 18/2 श्रीलंका|
2.5
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला, गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
2.4
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
हलकी सी अपील एलबीडबल्यू की लेकिन बल्ला लगाया हुआ था| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
एक और डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
2.2
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दिनेश चंडीमल
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
2.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To पाथुम निसंका
हलके हाथों से बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.1
wd
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To पाथुम निसंका
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/1
11 रन
  • 41.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 11.4
  • W1.5
  • 11.6
प. निसंका
4 (4)
द. चंडीमल
0 (0)
र. ट्रम्पेलमैन
1-0-11-1
1.6
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To पाथुम निसंका
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को लेग साइड पर पंच करते हुए रन भागे| 2 के बाद 15/1 श्रीलंका|
दिनेश चंदिमल अगले बल्लेबाज़...
1.5
W
रूबेन ट्रम्पेलमैन To कुसल परेरा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! कुसल परेरा 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रूबेन ट्रम्पेलमैन के हाथ लगी पहली विकेट| श्रीलंका को लगा पहला बड़ा झटका| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर ठीक तरह से ऐया नही गेंद सीधे हवा में फील्डर के पास गई| जहाँ से जेजे स्मिट ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 14/1 श्रीलंका|
1.4
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To पाथुम निसंका
सिंगल!!! मिड विकेट की दिशा में खेला, एक रन हुआ|
1.3
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To कुसल परेरा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
1.2
4
रूबेन ट्रम्पेलमैन To कुसल परेरा
बैक टू बैक चौका! आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए कुसल| चौका!!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
1.1
4
रूबेन ट्रम्पेलमैन To कुसल परेरा
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 10.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
क. परेरा
2 (4)
प. निसंका
2 (2)
ड. वीजे
1-0-4-0
0.6
1
डेविड वीजे To कुसल परेरा
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
0.5
0
डेविड वीजे To कुसल परेरा
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
0.4
0
डेविड वीजे To कुसल परेरा
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
0.3
1
डेविड वीजे To पाथुम निसंका
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगा लिया|
0.2
1
डेविड वीजे To कुसल परेरा
सिंगल एक और यहाँ पर देखने को मिला| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन निकाला|
0.1
1
डेविड वीजे To पाथुम निसंका
सिंगल!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने नामीबिया को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच महीश थीक्षाना
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, पॉल राईफल, रॉड टकर
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement