रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स, Match 28 Commentary, Live Updates
बैंगलोर vs कोलकाता, 2020 - T20 Live Commentary
मैच खत्म
Match 28, शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह , Oct 12, 2020
194/2 (20.0/20)
112/9 (20.0/20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से हराया
% Chance to Win
बैंगलोर
कोलकाता
Inn Break
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ बैंगलोर ने कोलकाता को 82 रनों से शिकस्त दे दिया और पॉइंट टेबल में तीसरा नंबर हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात चेन्नई और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के साथ जो कि दुबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एबी डी विलियर्स को उनकी लाजवाब बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इस अवार्ड को हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं थी लेकिन मैंने जिस तरह से इसपर खेला और टीम के लिए प्रदर्शन किया उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला है| अपनी पारी और बल्लेबाज़ी के बारे में कहा कि उनके पास अच्छी गेंदबाज़ी थी लेकिन मैंने अपनी ताक़त पर खेला और बीच में जिस तरह की एनर्जी विराट से मिली उससे मुझे काफी मदद मिली| जाते-जाते एबी ने ये भी कहा कि हमारे गेंदबाज़ इस साल काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जो हमारे हक़ में जा रहा है|
विनिंग कप्तान विराट कोहली ने बात करते हुए कहा कि ये मुकाबले भी हमारे प्लान के मुताबिक़ गया और मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| क्रिस मॉरिस के आने से गेंदबाज़ी यूनिट काफी तगड़ा हो गया है| फिर ये भी बोले कि पिच बाद में धीमी हो जाती जिसकी वजह से हमने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया था जबकि हमारे दिमाग में 160-170 का टोटल था लेकिन उससे कहीं ज्यादा बना जिससे हमें आत्मविश्वास भी मिला| कोहली ने ये भी कहा कि एबी अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और उनका ये प्रदर्शन काबिले तारीफ़ है| ये एक ऐसी पिच थी जहाँ सिर्फ वही ऐसा कमाल कर सकते थे| मेरे अनुसार ये एक स्पेशल पारी रही| जाते-जाते कोहली ने ये भी कहा कि हमें अपनी फ़ील्डिंग पर थोड़ा ध्यान देते हुए आगे के मुकाबले को पकड़ना होगा|
मैच हारने के बाद बात करने आए कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि एबी डी विलियर्स एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और उन्होंने जिस तरह से आज बल्लेबाज़ी किया वो काबिले तारीफ़ है| हमारे गेंदबाजों ने अच्छी लाइन पर गेंदबाज़ी शुरुआत में ज़रूर की लेकिन जैसे ही एबी डी विलियर्स ने रन बनाना शुरू किया उससे हम पार नहीं पा सके| जिसके कारण जो स्कोर बैंगलोर का 30-40 रन कम बनता वो 190 के बाहर चला गया| हमारी बल्लेबाज़ी में साझेदारी नही बनी और एक के बाद एक विकट गिरती चली गई| मैं जब बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर गया तो मैंने अपने साथी खिलाड़ी से यह बात भी की थी के हमे पहले क्रीज़ पर थोडा टाइम देना होगा उसके बाद कुछ शॉट्स लगाने होंगे| लेकिन ऐसा नही हो सका और हमने मुकाबले को अपने हाथ से गँवा दिया|
कमाल की जीत है ये बैंगलोर टीम के दृष्टिकोण से यहाँ पर| जीत का सेहरा पूरी तरह से एबी के सर पर बंधना चाहिए और ऐसा ही होगा|
कमाल का गेंदबाज़ी प्रदर्शन आज देखने को मिला बैंगलोर के गेंदबाज़ों द्वारा| पहले बल्लेबाज़ी में किया कमाल और फिर गेंद से दिखाया अपना दम| 194 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई बैंगलोर की शुरुआत बेहतरीन रही अपने पहले ही ओवर में नवदीप सैनी ने टॉम बैंटन को पवेलियन लौटाते हुए टीम को पहला विकेट दिलाया| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ बनकर उभरे एक बार फिर से क्रिस मॉरिस (4-0-17-2) जिन्होंने दो विकेट अपने नाम करते हुए कोलकाता के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी| उनका साथ देते हुए वाशिंगटन सुन्दर ने भी 2 विकेट लिया और एक बार फिर से पॉवर प्ले में कसी हुई गेंदबाज़ी का नमूना पेशा किया| नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, इसुरू उड़ाना और युज्वेंद्र चहल के हाथ 1-1 विकेट लगी जो टीम की जीत का सूत्र बनी|
सुंन्दर की अतिसुंन्दर गेंदबाज़ी दवारा बैंगलोर ने कोलकाता को 82 रनों से बड़ी शिकस्त दे दी| 195 रनों को हासिल करने मैदान पर आई कोलकाता की शुरुआत सही नही रही| पहले विकेट के रूप में टॉम बैंटन 8 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए| वहीँ नितीश राणा (9) ने बड़ा हिट लगाने का इरादा किया और अपना विकेट सुंन्दर को दे बैठे| हालाँकि शुबमन गिल (34) ने कुछ शॉट लगाते हुए टीम को 60 रनों के पार पहुँचाया लेकिन वो भी अपना विकेट सिंगल लेने के चक्कर में गँवा बैठे| जिसके बाद विकेट का सिलसिला जारी रहा| एक के बाद एक बल्लेबाज़ आते रहे और पवेलियन की ओर जाते रहे| आंद्रे रसेल 16 रन ही बनाया और उनके आउट होते ही टीम की आखिरी उम्मीद भी वहीँ पर समाप्त होगी| अंत में बल्लेबाज़ी करते हुए कमलेश नागरकोटी 4 तो वरुण चक्रवर्ती 7 रन ही बनाया लेकिन वो टीम को जीत के लिए बिलकुल भी काफी नहीं था|
ओवर की समाप्ति 20 : 112/9
4 रन
- 019.1
- 119.2
- 119.3
- 119.4
- 019.5
- 119.6
प. कृष्णा
2 (3)
व. चक्रवथी
7 (10)
इ. उदाना
2-0-19-1
19.6
1
इसुरू उदाना To प्रसिद्ध कृष्णा
सिंगल लेकिन कोई मतलब नहीं बनता अब| जीत बैंगलोर के खाते में जाती हुई!! क्या कमाल का मुकाबला देखनेको मिला विराट एंड कम्पनी द्वारा| 82 रनों से कोलकाता को दी है मात| इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच गई है ये टीम|
19.5
0
इसुरू उदाना To प्रसिद्ध कृष्णा
डॉट बॉल!! पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
19.4
1
इसुरू उदाना To वरुण चक्रवथी
सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा लेकिन कोई फर्क नही पड़ेगा बैंगलोर को इससे|
19.3
1
इसुरू उदाना To प्रसिद्ध कृष्णा
एक और सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेला और एक रन हासिल किया|
19.2
1
इसुरू उदाना To वरुण चक्रवथी
सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला एक रन मिला|
19.1
0
इसुरू उदाना To वरुण चक्रवथी
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! सही फैसला, गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर जा रही थी| गुड लेंथ की गेंद लेग साइड पर खेलने गए और पैड्स पर खा बैठे थे|
ओवर की समाप्ति 19 : 108/9
4 रन
- 018.1
- 118.2
- 118.3
- 118.4
- 118.5
- W18.6
क. नागरकोटी
4 (7)
व. चक्रवथी
5 (7)
क. मॉरिस
4-0-17-2
18.6
W
क्रिस मॉरिस To कमलेश नागरकोटी OUT!
आउट!! बोल्ड!!! एक और विकेट मॉरिस के खाते में गई| कोलकाता के खैमे में और सुई चुभती हुई| तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी इनर लेकर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| बैंगलोर ने मनाई ख़ुशी| 108/9 कोलकाता|
18.5
1
क्रिस मॉरिस To वरुण चक्रवथी
छोटी लेंथ की गेंद को पंच करते हुए ऑफ़ साइड पर एक रन हासिल किया|
18.4
1
क्रिस मॉरिस To कमलेश नागरकोटी
यॉर्कर!! ब्लॉक किया उसे और सामने की तरफ खेलते हुए रन हासिल किया|
18.3
1
क्रिस मॉरिस To वरुण चक्रवथी
कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव किया एक रन मिला|
18.2
1
क्रिस मॉरिस To कमलेश नागरकोटी
सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेला और रन हासिल किया|
18.1
0
क्रिस मॉरिस To कमलेश नागरकोटी
धीमी गति से डाली गई गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 104/8
5 रन
- 017.1
- 117.2
- 117.3
- 017.4
- 1 WD17.5
- 217.5
- 017.6
व. चक्रवथी
3 (5)
क. नागरकोटी
2 (3)
न. सैनी
3-0-17-1
17.6
0
नवदीप सैनी To वरुण चक्रवथी
नॉट आउट!! आउट!! ओह!!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर| कप्तान कोहली का मिड विकेट पर एक बेहतरीन प्रयास लेकिन गेंद उनके आगे गिर गई| लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| कोहली ने आगे की तरफ़ छलांग लगाते हुए गेंद को लपका| कैच की अपील के बाद थर्ड अम्पायर द्वारा रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ज़मीन पर लग गई थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया|
कैच की अपील!!! अम्पायर सहमत नहीं दिखे वहां पर इसलिए थर्ड अम्पायर की मदद ली है...
17.5
2
नवदीप सैनी To वरुण चक्रवथी
छोटी लेंथ की गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ| दो रन मिल गए|
17.5
1WD
नवदीप सैनी To वरुण चक्रवथी
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाज़ी| कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
17.4
0
नवदीप सैनी To वरुण चक्रवथी
जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| गैप नहीं मिल पायेगा|
17.3
1
नवदीप सैनी To कमलेश नागरकोटी
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
17.2
1
नवदीप सैनी To वरुण चक्रवथी
कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक ही रन मिल पायेगा|
17.1
0
नवदीप सैनी To वरुण चक्रवथी
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 17 : 99/8
4 रन
- 016.1
- 016.2
- 416.3
- 016.4
- 016.5
- W16.6
र. त्रिपाठी
16 (22)
क. नागरकोटी
1 (2)
म. सिराज
3-0-24-1
16.6
W
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!!! बेहतरीन कैच क्रिस मॉरिस द्वारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर!!! आगे की तरफ 10 से 15 कदम भागे और कैच को आगे की तरफ डाईव लगाते हुए पकड़ा| छोटी लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुल किया| हवा में रही गेंद जहाँ मॉरिस ने गेंद को लपकते हुए काम तमाम किया| 99/8 कोलकाता| बैंगलोर जीत से दो विकेट दूर|
16.5
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
पुल मारने गए धीमी गति की बाउंसर पर लेकिन चूक गए बल्लेबाज़|
16.4
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिला|
16.3
4
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
शानदार शॉट!! कवर्स की दिशा में मारा और चार रन हासिल किया| धीमी गति की गेंद को इस तरह से मारना आसान नहीं| इस शॉट से नज़र आया कि वो कितने शानदार फॉर्म में हैं| क्या कोलकाता ने उन्हें ऊपर न भेजकर ग़लती की, शायद हाँ|
16.2
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
16.1
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन रन नहीं मिला|
मोहम्मद सिराज (2.0-0-20-0) को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 16 : 95/7
5 रन
- 015.1
- 215.2
- 1 LB15.3
- 115.4
- 115.5
- 015.6
क. नागरकोटी
1 (2)
र. त्रिपाठी
12 (16)
य. चहल
4-0-12-1
15.6
0
युज़वेंद्र चहल To कमलेश नागरकोटी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नही बन पाया| कोलकाता को 24 गेंदों में 25 रन प्रति ओवर की दर से 100 रन चाहिए|
15.5
1
युज़वेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए 1 रन निकला|
15.4
1
युज़वेंद्र चहल To कमलेश नागरकोटी
मिड ऑफ की तरफ पंच किया| सिंगल हैसल हुआ|
15.3
1LB
युज़वेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की ओर फ्लिक करने का प्रयास| गेंद पैड्स को लगती हुई मिड विकेट की ओर निकाल गई| लेग बाई के रूप में आया 1 रन|
15.2
2
युज़वेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
ऊपर डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए 2 रन पूरा किया|
15.1
0
युज़वेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे पैड्स को जा लगी|
ओवर की समाप्ति 15 : 90/7
4 रन
- 114.1
- 014.2
- 114.3
- 114.4
- W14.5
- 114.6
र. त्रिपाठी
9 (12)
क. नागरकोटी
0 (0)
क. मॉरिस
3-0-13-1
14.6
1
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
सिंगल के साथ हुई मॉरिस के एक बेहतरीन और सफ़ल ओवर की समाप्ति| 15 के बाद 90/7 कोलकाता|
कमलेश नागरकोटी बल्लेबाज़ी करने आए...
14.5
W
क्रिस मॉरिस To पैट कमिन्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट कोलकाता की गिरती हुई| मॉरिस के खाते में गई पहली सफलता| जीत के एक कदम और नज़दीक पहुँचती हुई बैंगलोर| इस बार कैच पकड़ने में देवदत ने नहीं की कोई ग़लती| धीमी गति से आगे की तरफ डाली गई गेंद को कमिंस मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| फील्डर नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 89/7 कोलकाता, लक्ष्य से 106 रन दूर|
14.4
1
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
धीमी गति से आगे की तरफ डाली गई गेंद| एक ही रन मिल पायेगा|
14.3
1
क्रिस मॉरिस To पैट कमिन्स
जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ कमिंस ने मारा और एक ही रन मिला|
14.2
0
क्रिस मॉरिस To पैट कमिन्स
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
14.1
1
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा लेकिन एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 86/6
15 रन
- 413.1
- 613.2
- 413.3
- 013.4
- W13.5
- 113.6
र. त्रिपाठी
6 (9)
प. कमिन्स
0 (0)
इ. उदाना
1-0-15-1
13.6
1
इसुरू उदाना To राहुल त्रिपाठी
सिंगल के साथ मैच के सबसे रोमांचक ओवर की हुई समाप्ति, रसेल का एक बड़ा विकेट भी एक ओवर से आया| मैच टर्निंग ओवर कह सकते हैं इसे| धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|
पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने आए...
13.5
W
इसुरू उदाना To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! आंद्रे रसेल बाहर यानी बैंगलोर मैच में अंदर!!! बड़ी मछली जाल में फ़स गई| इस विकेट की अहमियत आप कोहली से पूछिए!!!! आंद्रे रसेल 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन| इसुरु उडाना को मिली पहली विकेट वो भी इस बल्लेबाज़ के रूप में| लाजवाब गेंदबाज़ी यहाँ पर देखने को मिली बैंगलोर के गेंदबाजों दवारा| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ उसे कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले के निचले हिस्से को लगती हुई मिड ऑफ की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद, मोहम्मद सिराज ने किया कैच और सभी खिलाड़ी जश्न मनाने लगे| 85/6 कोलकाता जीत के लिए अभी भी 110 रनों की दरकार यहाँ पर कार्तिक एंड कंपनी को यहाँ पर|
13.4
0
इसुरू उदाना To आंद्रे रसेल
ये सही गेंद!!! ऑफ़ स्टम्प के बहार डाली गई फुल लेंथ की गेंद जिसका बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं था|
13.3
4
इसुरू उदाना To आंद्रे रसेल
चौका!! मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल किया और कारारी बाउंड्री हासिल कर ली यहाँ पर|
13.2
6
इसुरू उदाना To आंद्रे रसेल
छक्का!!! ओह!!! बेहतरीन फील्डिंग लेकिन कैच रोक तो नहीं पाए छक्का दे बैठे| गेंद को हवा में रहकर रोका ज़रूर लेकिन उनका जूता बाउंड्री से सट गया था इसकी वजह से छह रन मिल गया|
13.1
4
इसुरू उदाना To आंद्रे रसेल
चौका!!! ये लीजिये रसेल के बल्ले से आगे है वो बाउंड्री जिसका उन्हें काफी देर से इंतज़ार होगा| धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा और चार रन हासिल किया|
इसुरु उडाना की हुई गेंदबाज़ी आक्रमण पर एंट्री...
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 71/5 कोलकाता| 42 गेंदों पर 124 रनों की दरकार| इस बीच आंद्रे रसेल का एक बहुमूल्य कैच छूटा है देवदत द्वारा जो कि काफी महंगा पड़ सकता है बैंगलोर को आज| अब वो कितना महंगा पड़ेगा ये तो आने वाले कुछ ओवर ही बता देंगे!!! कोहली ने अभी तक इसुरु उडाना को नहीं दी है गेंद, क्या अब उनकी गेंदबाज़ी की बारी है, शायद हाँ!!!
ओवर की समाप्ति 13 : 71/5
2 रन
- 012.1
- 112.2
- 012.3
- 112.4
- 012.5
- 012.6
र. त्रिपाठी
5 (8)
आ. रसेल
2 (5)
क. मॉरिस
2-0-9-0
12.6
0
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही हो सका|
12.5
0
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए बल्ले पर नही आई गेंद कीपर ने बॉल को पकड़ा|
12.4
1
क्रिस मॉरिस To आंद्रे रसेल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
12.3
0
क्रिस मॉरिस To आंद्रे रसेल
कैच ड्रॉप!!! बड़ा मौका यहाँ पर बैगलोर के हाथ के से निकलती हुई यहाँ पर| पदीकल के हाथों से छोटा कैच| आंद्रे रसेल को 1 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| आगे डाली हुई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद| फील्डर वहां गेंद तक भागते हुए आए और गेंद को पकड़ने के लिए अपनी आगे की ओर डाईव लगाया| गेंद हाथ को लगती हुई ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाज़ ने नही लिया रन|
12.2
1
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
यॉर्कर लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
12.1
0
क्रिस मॉरिस To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही बन पाया
क्रिस मॉरिस (1.0-0-7-0) की हुई गेंदबाज़ी आक्रमण पर वापसी...
ओवर की समाप्ति 12 : 69/5
5 रन
- W11.1
- 111.2
- 111.3
- 211.4
- 011.5
- 111.6
र. त्रिपाठी
4 (4)
आ. रसेल
1 (3)
व. सुंदर
4-0-20-2
11.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
सिंगल के साथ हुई सुंदर के एक अति सुंदर स्पेल की हुई समाप्ति| क्या कमाल की गेंदबाज़ी की है अपनी टीम के लिए एक बार फिर से यहाँ पर| अपने चार ओवर के कोटे में महज़ 20 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किये| 48 गेंद 126 रनों की दरकार|
11.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
11.4
2
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
बेहतरीन फील्डिंग चहल द्वारा| थर्ड मैन तक भागते हुए| डाईव लगाई और गेंद को चार रनों से जाने से रोका|
11.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To आंद्रे रसेल
बड़े शॉट के लिए गए रसेल| ठीक तरह से बल्ले पर ई नहीं गेंद| लेग साइड पर गई, एक रन मिला|
11.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| ऊपर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|
मैन इन फॉर्म राहुल त्रिपाठी क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
11.1
W
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन OUT!
आउट !!! कैच आउट!!!! एक और विकेट बैंगलोर के हाथ लगती हुई| कोहली एंड कंपनी ने मुकाबले को अपने पकड़ में कर लिया है| इयोन मॉर्गन 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन| वाशिंगटन सुन्दर ने किया अपना दूसरा शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए बल्लेबाज़| गेंद उछाल के साथ बल्ले पर आई| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद शॉट थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर वहां मौजूद इसुरु उडाना ने किया आसानी से कैच| 64/5 कोलकाता|
ओवर की समाप्ति 11 : 64/4
3 रन
- 010.1
- 110.2
- W10.3
- 1 LB10.4
- 110.5
- 010.6
आ. रसेल
0 (2)
इ. मॉर्गन
8 (11)
य. चहल
3-0-8-1
10.6
0
युज़वेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| महज़ 3 रन और एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| 54 गेंद 131 रनों की दरकार|
10.5
1
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
विकेट लाइन की गेंद को स्वीप किया फाइन लेग की तरफ| एक ही रन मिल पायेगा|
10.4
1LB
युज़वेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
आंद्रे रसेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.3
W
युज़वेंद्र चहल To दिनेश कार्तिक OUT!
आउट!!! बोल्ड!!! दबाव बना और विकटों के साथ बैंगलोर ने मनाया जश्न| कार्तिक को गुगली में फंसाया, अंदरूनी किनारा लगा और गेंद विकटों से जा टकराई| एक बड़ी विकेट, इनफॉर्म बल्लेबाज़ लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गुगली डाली गई थी जिसे कार्तिक ड्राइव कर बैठे| बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर गेंद अंदर आई और ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| 62/4 कोलकाता, 57 गेंदों पर 133 रनों की दरकार|
10.2
1
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|
10.1
0
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|
ओवर की समाप्ति 10 : 61/3
7 रन
- 19.1
- 09.2
- W9.3
- 19.4
- 49.5
- 19.6
इ. मॉर्गन
6 (8)
द. कार्तिक
1 (1)
व. सुंदर
3-0-15-1
9.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| कोलकाता को 60 गेंदों में 13.4 रन प्रति ओवर की दर से 134 रन चाहिए|
9.5
4
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
चौका!!!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To दिनेश कार्तिक
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल 1 रन आया|
9.3
W
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन OUT!
आउट!!! रन आउट!!!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर लगता हुआ कोलकाता की टीम को सेट बल्लेबाज़ शुबमन गिल 34 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए रन लेने को मॉर्गन भागे| फील्डर कवर्स की दिशा से भागते हुए आए और गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| कीपर ने बॉल पकड़कर गेंद को स्टंप्स पर लगा दिया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता लगा कि गेंद कीपर ने पकड़कर जा स्टंप्स को लगाया तो बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर थे| थर्ड अक्म्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे बल्लेबाज़| 55/3 कोलकाता|
रन आउट की मांग!! अम्पायर ने ली है थर्ड अम्पायर की मदद!!! काफी बाहर लग रहे क्रीज़ से बल्लेबाज़!!
9.2
0
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
9.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर गिल ने मिड ऑफ की दिशा में खेला 1 रन ही मिला|
ओवर की समाप्ति 9 : 54/2
3 रन
- 18.1
- 08.2
- 18.3
- 18.4
- 08.5
- 08.6
इ. मॉर्गन
1 (4)
श. गिल
33 (24)
य. चहल
2-0-6-0
8.6
0
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
एलबीडबल्यू की हलकी अपील लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ| स्वीप मारने गए थे लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| लेग स्टम्प के बाहर की लाइन पर लगी थी जिसकी वजह से कोई नुक्सान नहीं हुआ|
8.5
0
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
डॉट बॉल!!! ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच तो किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.4
1
युज़वेंद्र चहल To शुभमन गिल
ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|
8.3
1
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
8.2
0
युज़वेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
नॉट आउट!!! बैंगलोर का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! बाल बाल बचे मॉर्गन| अपनी पहली ही गेंद पर रिवर्स मारने गए लेकिन फॉर आर्म्स पर लगकर हवा में गई थी गेंद| एबी के कैच के बाद अपील हुई थी जिसे अम्पायर ने नकारा| कोहली द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में दिखा कि गेंद फॉर आर्म्स पर लगी है जिसकी वजह से ये नॉट आउट रहा|
कैच आउट की अपील अम्पायर ने उसे नकारा| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने लिया रिव्यु...
8.1
1
युज़वेंद्र चहल To शुभमन गिल
कैच ड्रॉप!!!! 31 रनों पर गिल को मिला बड़ा जीवनदान!! फिंच ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर छोड़ा एक आसान सा कैच| ओह!!! ये क्या कर दिया है आपने| कैच काफी महंगा पड़ सकता है यहाँ पर| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद, फिंच भागते हुए उसके पीछे आये लेकिन एक आसान सा कैच टपका बैठे|
इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 51/2
5 रन
- 17.1
- 17.2
- 17.3
- 17.4
- 17.5
- W7.6
न. राणा
9 (14)
श. गिल
31 (22)
व. सुंदर
2-0-8-1
7.6
W
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!!! बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता को राणा के रूप में लगता हुआ| वाशिंगटन सुन्दर को मिली पहली सफ़लता| नितीश राणा 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में क्रॉस खेलने गए| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नही हुआ| टर्न से बीट हुए यहाँ पर बल्लेबाज़| गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगी| राणा की पारी हुई यहीं पर समाप्त| 51/2 बैंगलोर|
7.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To शुभमन गिल
विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया 1 रन मिला|
7.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
7.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To शुभमन गिल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिल पाएगा यहाँ पर|
7.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
विकेट लाइन पर डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को राणा ने मिड ऑन की तरफ पंच करते हुए सिंगल निकला|
7.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To शुभमन गिल
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 46/1
3 रन
- 16.1
- 16.2
- 16.3
- 06.4
- 06.5
- 06.6
न. राणा
7 (11)
श. गिल
28 (19)
य. चहल
1-0-3-0
6.6
0
युज़वेंद्र चहल To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ हुई एक और सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 3 रन इस ओवर से आये| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 7 के बाद 46/1 कोलकाता, 78 गेंदों पर 149 रनों की दरकार|
6.5
0
युज़वेंद्र चहल To नितीश राणा
ओहोहो!!! बेहतरीन फील्डिंग सिराज द्वारा!!! डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| ये एक निश्चित चौका था जिसे सिराज ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर रोका है| ऑफ़ स्टम्प के बहार की गेंद को राणा ने कट कर दिया था लेकिन रन नहीं मिला|
6.4
0
युज़वेंद्र चहल To नितीश राणा
एक और गुगली राणा के लिए लेकिन इस बार वो पढ़ नहीं पाए और पूरी तरह से बीट हुए|
6.3
1
युज़वेंद्र चहल To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव किया कवर्स की तरफ| फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिलेगा|
6.2
1
युज़वेंद्र चहल To नितीश राणा
गुगली!!! फ्लिक किया राणा ने मिड विकेट की तरफ और एक रन हासिल किया|
6.1
1
युज़वेंद्र चहल To शुभमन गिल
लेग स्पिन!!! फ्लिक किया लेग साइड पर गेंद को और एक रन मिला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 43/1 कोलकाता| रन चेज़ में कोलकाता ने अभी तक मात्र एक विकेट टॉम बैंटन के रूप में गवां दिया| फ़िलहाल क्रीज़ पर शुबमन गिल और नितीश राणा बल्लेबाज़ी करते हुए| बैंगलोर को होगी एक और विकेट की तालाश| कोलकाता को 84 गेंदों में 10.85 रन प्रति ओवर की दर से 152 रन चाहिए|
शानदार गेंदबाज़ी का नमूना बैंगलोर के गेंदबाज़ो दवारा देखने को मिल रहा है यहाँ पर| कोलकाता के बल्लेबाजों को अभी तक पूरी तरह से हाथ खोलने का मौका नही दिया है| ऐसे में गिल और राणा की जोड़ी चाहेंगी कुछ बड़े हिट लगते हुए टीम के स्कोर बोर्ड को आगे की ओर ले जाए...
ओवर की समाप्ति 6 : 43/1
4 रन
- 15.1
- 15.2
- 1 LB5.3
- 15.4
- 05.5
- 05.6
न. राणा
6 (7)
श. गिल
26 (17)
व. सुंदर
1-0-3-0
5.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ हुई सुंदर के एक अति सुंदर ओवर की समाप्ति| महज़ 3 रन ही इस ओवर से आये| स्लॉग करने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| 6 के बाद 43/1 कोलकाता| 84 गेंद 152 रनों की दरकार|
5.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|
5.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To शुभमन गिल
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
5.3
1LB
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
लेग बाई के रूप में आया रन| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए थे और पैड्स से लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद| एक रन मिल गया|
5.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To शुभमन गिल
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और गैप से रन हासिल किया|
5.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और गैप से रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 39/1
16 रन
- 14.1
- 44.2
- 04.3
- 14.4
- 44.5
- 64.6
श. गिल
24 (15)
न. राणा
5 (3)
म. सिराज
2-0-20-0
4.6
6
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
छक्का!!!बैक टू बैक बाउंड्री!!!!समझेदारी भरा शॉट यहाँ पर गिल की ओर से दिखाई दिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| गेंद सीधे गई स्टैंड में मिला सिक्स|
4.5
4
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को गिल ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
4.4
1
मोहम्मद सिराज To नितीश राणा
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
4.3
0
मोहम्मद सिराज To नितीश राणा
एक और बार पैड्स पर डाली गई गेंद राणा के लिए लेकिन इस बार गैप नहीं हासिल कर पाए|
4.2
4
मोहम्मद सिराज To नितीश राणा
नितीश राणा के पास मौका और पहली ही गेंद पर जड़ा चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ| गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए चौका हासिल कर लिया|
4.1
1
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और एक रन भागकर पूरा किया|
नितीश राणा को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया है...
ओवर की समाप्ति 4 : 23/1
7 रन
- 43.1
- 13.2
- 13.3
- 03.4
- 13.5
- W3.6
ट. बैंटन
8 (12)
श. गिल
13 (12)
न. सैनी
2-0-12-1
3.6
W
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! पहली सफलता बैंगलोर के हाथ लगती हुई यहाँ पर| टॉम बैंटन 8 रन बनाकर लौत्ये पवेलियन| नवदीप सैनी ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| कोलकाता को लगा पहला झटका| 23/1 कोलकाता को 96 गेंदों में 10.75 रन प्रति ओवर की दर से 172 रन चाहिए|
3.5
1
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
मिड ऑफ की दिशा में पंच करते हुए गिल ने सिंगल हासिल किया|
3.4
0
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हो सका|
3.3
1
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
3.2
1
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
3.1
4
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
चौका!!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट ओर कवर्स के बीच से खेला| हवा में गई गेंद लकिन गैप निकलने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| गेंद गई सीधे समा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 3 : 16/0
4 रन
- 22.1
- 02.2
- 02.3
- 02.4
- 12.5
- 12.6
श. गिल
7 (8)
ट. बैंटन
7 (10)
म. सिराज
1-0-4-0
2.6
1
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
धीमी गति की गेंद को ऑफ़ साइड पर टैप करते हुए सिंगल हासिल किया| एक बेहतरीन ओवर हुआ समाप्त| 3 के बाद 16/0 कोलकाता| कसी हुई गेंदबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
2.5
1
मोहम्मद सिराज To टॉम बैंटन
पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
2.4
0
मोहम्मद सिराज To टॉम बैंटन
बाउंसर!!! बल्लेबाज़ उसे पुल मारने गए लेकिन गेंद की लाइन और गति से चकमा खा गये|
2.3
0
मोहम्मद सिराज To टॉम बैंटन
छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|
2.2
0
मोहम्मद सिराज To टॉम बैंटन
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने गए लेकिन लीडिंग एज लेकर गैप में गिरी गेंद| कोई रन नही कोई नुक्सान नहीं हुआ|
2.1
2
मोहम्मद सिराज To टॉम बैंटन
शानदार कवर ड्राइव!!! ताक़त से मारा गया शॉट लेकिन कोहली ने हाथ लगाकर उसकी गति को कम किया| फिंच ने गेंद का पीछा करते हुए सीमा रेखा से पहले रोका और दो ही रन मिले|
मोहम्मद सिराज को गेंदबाज़ी के लिए बुलाया गया है..
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
5 रन
- 1 WD1.1
- 11.1
- 01.2
- 01.3
- 11.4
- 01.5
- 1 WD1.6
- 11.6
ट. बैंटन
4 (5)
श. गिल
6 (7)
न. सैनी
1-0-5-0
1.6
1
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से कवर्स की ओर खेलते हुए सिंगल लिया|
1.6
1WD
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.5
0
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया| शॉट मिड विकेट की दिशा में फील्डर ने किया गेंद को फील्ड रन नही हुआ|
1.4
1
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
फुल लेंथ की गेंद को सीधे सामने की ओर खेला| हवा में काफी तेज़ी से गई गेंद| गेंदबाज़ ने झुकते हुए हाथ को गेंद पर ज़रूर लगाया| लेकिन कैच नही पकड़ पाए| गेंद सैनी के हाथ को लगती हुई मिड ऑन की दिशा में गई| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गिरी बॉल| 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
1.3
0
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नही हुआ|
1.2
0
नवदीप सैनी To शुभमन गिल
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
1.1
1
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
1.1
1WD
नवदीप सैनी To टॉम बैंटन
वाइड!!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने नवदीप सैनी आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
- 10.1
- 00.2
- 40.3
- 00.4
- 10.5
- 10.6
ट. बैंटन
2 (2)
श. गिल
5 (4)
क. मॉरिस
1-0-7-0
0.6
1
क्रिस मॉरिस To टॉम बैंटन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे स्क्वायर लेग की तरफ खेला यूर रन हासिल किया|
0.5
1
क्रिस मॉरिस To शुभमन गिल
रन आउट का मौका फाइन लेग फील्डर सुन्दर के पास लेकिन चूक गए| पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया था लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| टॉम ने रन की कॉल की और अंत में क्रीज़ में डाईव लगाकर एंट्री मारी|
0.4
0
क्रिस मॉरिस To शुभमन गिल
बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
0.3
4
क्रिस मॉरिस To शुभमन गिल
चौका!!! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुई| पैड्स लाइन डाली गई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ और चार रन बटोर लिया|
0.2
0
क्रिस मॉरिस To शुभमन गिल
छोटी लेंथ की गेंद की लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1
1
क्रिस मॉरिस To टॉम बैंटन
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद| हवा में हिली ज़रूर लेकिन बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की तरफ खेला और रन हासिल किया|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 194 रनों को डिफेंड करने बैंगलोर की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार टॉम बैंटन और शुबमन गिल के कंधो पर होगा| वहीँ बैंगलोर के लिए पहला ओवर लेकर क्रिस मॉरिस तैयार...

मैच की जानकारी
- स्थान शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह
- मौसम साफ़
- टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच एबी डी विलियर्स
- अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, कृष्णमाचारी श्रीनिवासन, केएन अनंथापद्मनाभन
- रेफ़री वी नारायणन कुट्टी
मैच नोट्स
- Innings Break: Bangalore 194/2 in 20.0 overs
- 3rd wkt Partnership: 100 off 47 balls between V Kohli (22) and de Villiers (73)
- de Villiers T20 Fifty: 53 runs in 23 balls (4x4) (5x6)
- Bangalore 152/2 in 17.1 overs
- 3rd wkt Partnership: 51 off 27 balls between V Kohli (9) and de Villiers (42)
- Strategic Time-out: Bangalore 129/2 in 16.0 overs
- Bangalore 100/2 in 13.1 overs
- Strategic Time-out: Bangalore 67/1 in 7.4 overs
- 1st wkt Partnership: 50 off 38 balls between A Finch (27) and D Padikkal (22)
- Bangalore 50/0 in 6.2 overs
- Mandatory Power play (1-6): Bangalore 47/0
- A Finch dropped on 19 by K Nagarkoti in 5.6 overs
- Tom Banton makes his IPL debut for Kolkata
- Kolkata 100/8 in 17.2 overs
- A Russel dropped on 6 by D Padikkal in 13.2 overs
- Strategic Time-out: Kolkata 71/5 in 13.0 overs
- Referral 1 (8.2 ovs): BLR against E Morgan (Caught) Unsuccessful (BLR: 0, KOL: 1)
- Kolkata 50/1 in 7.4 overs
- Strategic Time-out: Kolkata 43/1 in 6.0 overs
- Mandatory Power play (1-6): Kolkata 43/1
- S Gill dropped on 5 by N Saini in 1.4 overs
Advertisement
वर्म
Player | Runs | Avg. |
---|---|---|
KL Rahul PBKS | 670 | 55.83 |
Shikhar Dhawan DC | 618 | 44.14 |
David Warner SRH | 548 | 39.14 |
Shreyas Iyer DC | 519 | 34.60 |
Ishan Kishan MI | 516 | 57.33 |
Player | Wickets | Eco. |
---|---|---|
Kagiso Rabada DC | 30 | 8.34 |
Jasprit Bumrah MI | 27 | 6.73 |
Trent Boult MI | 25 | 7.97 |
Anrich Nortje DC | 22 | 8.39 |
Yuzvendra Chahal RCB | 21 | 7.08 |