Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 10 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs कोलकाता, 2021 - T20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 10, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 18, 2021
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
204/4 (20.0/20)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
166/8 (20.0/20)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    एबी डिविलियर्स
    76(34)
अब आज के इस पहले मुकाबले में बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, आपसे अब मुलाकात होगी आज के दूसरे मुकाबले में जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है...
इस पारी के दौरान कोलकाता की ओर से आज आंद्रे रसेल का बल्ला तो चला लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी| आखिरी के चार ओवर में करीब 80 रनों की ज़रुरत थी जहाँ से रसेल ने अपना बल्ला चलाना शुरू किया लेकिन 19 वें ओवर में सिराज ने महज़ 1 रन देकर रसेल के इस तूफ़ान को पूरी तरह से शांत कर दिया| अंतिम के ओवर में 43 रन चाहिए थे जो नामुमकिन थे और फिर हर्शल पटेल ने अपनी जादुई गेंद से कमाल करते हुए रसेल का विकेट हासिल कर लिया जिसके बाद बैंगलोर मुकाबले में टॉप पर चली गई| वैसे तो आज के इस मुकाबले में जीत के कई हीरो रहे लेकिन सबसे शानदार काम जिसने किया वो हैं एबी डिविलियर्स जिनकी शानदार पॉवर हिटिंग ने मुकाबले को पूरी तरह से बैंगलोर की तरफ मोड़ दिया|
3 मैच में मिली 3 जीत| क्या कमाल का ओवर ऑल प्रदर्शन इस टीम द्वारा देखने को मिला| इस जीत के साथ बैंगलोर का खैमा टॉप पर| इस लीग में पहली बार ऐसा कुछ नज़ारा देखने को मिल रहा है हमें जहाँ कोहली एंड आर्मी लगातार अपने पहले तीन मुकाबले को जीतकर टॉप पर विराजमान है| पहले शानदार बल्लेबाज़ी और फिर लाजवाब गेंदबाज़ी, ये रही है अबतक इस टीम की ताक़त जिसका फिलहाल कोई तोड़ नहीं| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक ऐसी पिच पर 204 रन बनाये जहाँ 150 का आंकड़ा छूना किसी भी टीम के लिए काफी टफ था और फिर उसके बाद कोलकाता जैसे खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन को उस टोटल तक पहुँचने से रोक दिया, ये गेंदबाज़ों का कमाल था|
ओवर की समाप्ति 20 : 166/8
4 रन
  • W19.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 119.5
  • 119.6
ह. सिंह
2 (2)
व. चक्रवर्ती
2 (3)
ह. पटेल
4-0-17-2
19.6
1
हर्षल पटेल To हरभजन सिंह
सिंगल और इसी के साथ बैंगलोर ने 38 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया| 3 मैच में मिली 3 जीत| क्या कमाल का ओवर ऑल प्रदर्शन इस टीम द्वारा देखने को मिला| इस गेंद को लेग साइड की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया| जीत के साथ बैंगलोर का खैमा टॉप पर|
19.5
1
हर्षल पटेल To वरुण चक्रवर्ती
सिंगल!! मिड ऑफ़ पर डाईव मारकर गेंद को रोका| आगे डाली गई गेंद को सामने उठाकर मारा और एक रन हासिल किया|
19.4
1
हर्षल पटेल To हरभजन सिंह
चिप किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन का ही मौका बन सका|
19.3
1
हर्षल पटेल To वरुण चक्रवर्ती
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया एक रन बन सका|
19.2
0
हर्षल पटेल To वरुण चक्रवर्ती
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
19.1
W
हर्षल पटेल To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! बोल्ड!!! अब बैंगलोर की जीत पक्की| आंद्रे रसेल की बड़ी विकेट मिल गई| 5 गेंदों पर 43 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को हीव करने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| इस विकेट के साथ बैंगलोर की सांस में सांस आई| कमाल की गेंदबाज़ी पिछले ओवर हुई थी जिसका दबाव यहाँ पर दिखा|
ओवर की समाप्ति 19 : 162/7
1 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 118.6
आ. रसेल
31 (19)
ह. सिंह
0 (0)
म. सिराज
3-0-17-0
18.6
1
मोहम्मद सिराज To आंद्रे रसेल
फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| कोलकाता को 6 गेंदों पर 43 रनों की दरकार|
18.5
0
मोहम्मद सिराज To आंद्रे रसेल
लाजवाब गेंदबाज़ी यहाँ पर देखने को मिल रहा है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डक करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद कंधे को लगाकर कीपर के हाथ में गई|
18.4
0
मोहम्मद सिराज To आंद्रे रसेल
वाह जी वाह!! एक और यॉर्कर!! एक और डॉट बॉल| सिराज यु ब्यूटी!! बल्लेबाज़ को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं|
18.3
0
मोहम्मद सिराज To आंद्रे रसेल
एक और यॉर्कर!! एक और डॉट बॉल!! इस समय पर ऐसी गेंदे डालना क्या कमाल की बात है|
18.2
0
मोहम्मद सिराज To आंद्रे रसेल
एक और डॉट बॉल!! ओहोहो!! कमाल की गेंदबाज़ी सिराज द्वारा| पूरी तरह से जड़ में डाली गई गेंद|
18.1
0
मोहम्मद सिराज To आंद्रे रसेल
थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ सीधा फील्डर की ओर गई गेंद| जहाँ से सिंगल नहीं नहीं लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 161/7
15 रन
  • 117.1
  • 617.2
  • 1 WD17.3
  • 117.3
  • W17.4
  • 617.5
  • W17.6
प. कमिंस
6 (2)
आ. रसेल
30 (13)
क. जेमीसन
3-0-41-3
17.6
W
काइल जेमीसन To पैट कमिंस OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट इस ओवर से आती हुई| खतरनाक कमिंस भी लौट गए पवेलियन| 12 गेंद पर 44 रनों की दरकार| अब मुकाबला सिर्फ और सिर्फ रसेल के ऊपर निर्भर करता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारने गए| गेंद ने बल्ले का बहरी किनारा लिया और कीपर एबी के हाथों में गई गेंद|
17.5
6
काइल जेमीसन To पैट कमिंस
छक्का!!! पहली ही गेंद पर बड़ा हित लगा दिया| लेंथ बॉल थी जिसका पूरा फायदा उठाया और उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया| मुकाबला अब रोमांचक होता हुआ|
पैट कमिंस अब अगले बल्लेबाज़...
17.4
W
काइल जेमीसन To शाकिब अल हसन OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! ग़लत समय पर कोलकाता ने गंवाया एक और विकेट| शाकिब अल हसन 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| काइल जेमीसन ने किया अपना दूसरा शिकार| ऑफ स्टंप पर आकर पटकी हुई गेंद का इंतज़ार कर रहे थे शाकिब लेकिन गेंदबाज़ ने दिमाग लगाते हुए बॉल को लेग स्टंप पर दे मारा| बॉल सीधे लेग स्टंप्स को जा लगी| 155/6 कोलकाता|
17.3
1
काइल जेमीसन To आंद्रे रसेल
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.3
wd
काइल जेमीसन To आंद्रे रसेल
वाइड!!! धीमी गति की डाली हुई बाउंसर गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.2
6
काइल जेमीसन To आंद्रे रसेल
छक्का!!! रसेल शो देखने को मिल रहा है यहाँ पर| फुल लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
17.1
1
काइल जेमीसन To शाकिब अल हसन
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 146/5
20 रन
  • 616.1
  • 416.2
  • 416.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 116.6
अल हसन
25 (23)
आ. रसेल
23 (11)
य. चहल
4-0-34-2
16.6
1
युजवेंद्र चहल To शाकिब अल हसन
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 20 रन इस ओवर से आये| 18 गेंद 59 रनों की दरकार| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का ही मौका मिला|
16.5
1
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
इस बार भी कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन यहाँ फील्डर ने उसे कर कर लिया| एक ही रन मिला|
16.4
4
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
चौका!! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| लगातार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली जा रही गेंद जिसपर रसेल का मसल पॉवर जारी है|
16.3
4
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर रसेल के बल्ले से आती हुई यहाँ पर| रसेल ने युजवेंद्र चहल की गेंदबाजों को दिया मसाल| ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को पूरे पॉवर के साथ कट किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गैप में गई गेंद गोली की रफ़्तार में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार|
16.2
4
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रसेल के बल्ले से आती हुई| आगे डाली गई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में गैप में गई गेंद| एक टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.1
6
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
छक्का!! पहली ही गेंद पर बड़ा हिट आया| छोटी गेंद को मिड विकेट के पार मारने में हुए कामयाब| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा मिड विकेट रेखा के पार जाकर गिरी, ऐसे कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
ओवर की समाप्ति 16 : 126/5
5 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
आ. रसेल
4 (6)
अल हसन
24 (22)
ह. पटेल
3-0-13-1
15.6
1
हर्षल पटेल To आंद्रे रसेल
सिंगल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| 24 गेंद 79 रनों की दरकार|
15.5
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
एक और सिंगल!! अबतक कसा हुआ ओवर| लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल आता हुआ| बड़े शॉट्स की सख्त दरकार|
15.4
1
हर्षल पटेल To आंद्रे रसेल
चतुराई के साथ धीमी गति की गेंद| रसेल ने बल्ला चलाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ, एक ही रन मिल पाया|
15.3
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
इस समय पर बेहतरीन गेंदबाज़ी!! यॉर्कर डाला जिसे लॉन्ग ऑन की ओर खेला और सिंगल ही मिल पाया|
15.2
1
हर्षल पटेल To आंद्रे रसेल
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ दूरी नहीं हासिल हो पायी| मैक्सवेल ने उसे फील्ड कर लिया| एक ही रन मिला|
15.1
0
हर्षल पटेल To आंद्रे रसेल
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद जिसे रसेल ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 121/5
6 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 014.4
  • 414.5
  • 014.6
अल हसन
22 (20)
आ. रसेल
1 (2)
क. जेमीसन
2-0-26-1
14.6
0
काइल जेमीसन To शाकिब अल हसन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को शाकिब रैम शॉट लगाने गए| बल्ले और गेंद का संपर्क नही हुआ| गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| कोलकाता को यहाँ से अब मैच जीतने के लिए 30 गेंदों पर 84 रन बनाने होंगे|
14.5
4
काइल जेमीसन To शाकिब अल हसन
चौका!!! शाकिब के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेप शॉट खेला| बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आई जिसके बाद कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
14.4
0
काइल जेमीसन To शाकिब अल हसन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
14.3
1
काइल जेमीसन To आंद्रे रसेल
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
14.2
0
काइल जेमीसन To आंद्रे रसेल
पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
14.1
1
काइल जेमीसन To शाकिब अल हसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 115/5
3 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 113.3
  • W13.4
  • 013.5
  • 113.6
अल हसन
17 (16)
आ. रसेल
0 (0)
ह. पटेल
2-0-8-1
13.6
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.5
0
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर अहम समय पर आता हुआ|
13.4
W
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई| इयोन मॉर्गन 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हर्षल पटेल को मिली पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद विराट कोहली जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 114/5 कोलकाता|
13.3
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया| पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर के बीच में जा गिरी गेंद| किसी भी फील्डर ने बॉल को कैच नही किया| इसी बीच 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
13.2
1
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.1
0
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
एक सही समय पर आता हुआ डॉट बॉल|
ओवर की समाप्ति 13 : 112/4
14 रन
  • 612.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 612.4
  • 112.5
  • 012.6
अल हसन
15 (13)
इ. मॉर्गन
28 (20)
ग. मैक्सवेल
2-0-24-0
12.6
0
ग्लेन मैक्सवेल To शाकिब अल हसन
ओहो!!! बड़ा मौका यहाँ पर स्टंपिंग का मिस होता हुआ एबी डिविलियर्स के द्वारा| शाकिब को 15 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को आगे आकर खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई| गेंद को पकड़ने में एबी डिविलियर्स हुए नाकाम| बाल बाल बचे शाकिब यहाँ पर|
12.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.4
6
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री| करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
12.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
12.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To शाकिब अल हसन
लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.1
6
ग्लेन मैक्सवेल To शाकिब अल हसन
झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से गेंद को खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 12 : 98/4
5 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
अल हसन
8 (10)
इ. मॉर्गन
21 (17)
ह. पटेल
1-0-5-0
11.6
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
यॉर्कर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में गाइड करते हुए एक रन लिया|
11.5
1
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 1 रन निकाला|
11.4
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.3
1
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
11.2
0
हर्षल पटेल To इयोन मॉर्गन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, रन नही आया|
11.1
1
हर्षल पटेल To शाकिब अल हसन
पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 93/4
10 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 610.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 110.6
अल हसन
5 (7)
इ. मॉर्गन
19 (14)
ग. मैक्सवेल
1-0-10-0
10.6
1
ग्लेन मैक्सवेल To शाकिब अल हसन
सिंगल के साथ हुई इस अच्छे ओवर की समाप्ति| एक बड़ा हिट इस ओवर से आया| लेग साइड पर फ्लिक शॉट का इस्तेमाल करते हुए रन बटोरा|
10.5
1
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|
10.4
0
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
ओह!! इस बार गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए बल्लेबाज़| कीपर द्वारा बेहतरीन कीपिंग, एक चौका बचाया|
10.3
6
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबा|, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
10.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To शाकिब अल हसन
लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To इयोन मॉर्गन
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अच्छी सोच कोहली द्वारा मैक्सवेल को लगाया है|
ओवर की समाप्ति 10 : 83/4
8 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
इ. मॉर्गन
11 (10)
अल हसन
3 (5)
व. सुंदर
4-0-33-1
9.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया लेग साइड की ओर जहाँ एक रन आया|
9.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To शाकिब अल हसन
कदमो का इस्तेमाल करते हुए शाकिब आगे की ओर आये और गेंद को लेग साइड की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|
9.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
9.3
4
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
चौका!!! मॉर्गन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स करने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कीपर के ऊपर से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई, जहाँ से मिला चार रन|
9.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To शाकिब अल हसन
ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
9.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To शाकिब अल हसन
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
ओवर की समाप्ति 9 : 75/4
2 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • W8.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
इ. मॉर्गन
5 (7)
अल हसन
1 (2)
य. चहल
3-0-14-2
8.6
0
युजवेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को खेला ज़रूर लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया| 75/4 कोलकाता|
8.5
1
युजवेंद्र चहल To शाकिब अल हसन
कैच का मौका चहल के पास लेकिन एक टफ चांस!! मौका मिल गया बल्लेबाज़ को इस बार| सामने की तरफ हवा में मारा था| चहल ने छलांग लगते हुए उसे एक हाथ से लपकना चाहा लेकिन उनकी उँगलियों से टकराते हुए लॉन्ग ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.4
0
युजवेंद्र चहल To शाकिब अल हसन
ओह!! इस बार अपनी गुगली से पूरी तरह से बीट करा दिया| पिक नहीं कर पाए इस बार शाकिब|
शाकिब अल हसन अब अगले बल्लेबाज़..
8.3
W
युजवेंद्र चहल To दिनेश कार्तिक OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! चौथा बड़ा झटका यहाँ पर कोलकाता को लगता हुआ| युजवेंद्र चहल के हाथ लगी दूसरी विकेट| दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने समय गंवाए बिना आउट का इशारा किया| बैक फूट पर जाती हुई मॉर्गन आर्मी| 74/4 कोलकाता|
8.2
0
युजवेंद्र चहल To दिनेश कार्तिक
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
8.1
1
युजवेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल सका|
ओवर की समाप्ति 8 : 73/3
6 रन
  • 2 WD7.1
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
इ. मॉर्गन
4 (5)
द. कार्तिक
2 (3)
व. सुंदर
3-0-25-1
7.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| समझदारी के साथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ ढकेला और रन हासिल किया| 8 के बाद 73/3 कोलकाता|
7.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To दिनेश कार्तिक
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.3
0
वॉशिंगटन सुंदर To दिनेश कार्तिक
गली की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
7.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
समझदारी के साथ इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल किया|
7.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To दिनेश कार्तिक
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
7.1
wd
वॉशिंगटन सुंदर To इयोन मॉर्गन
वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर| कीपर से हुई चूक और बाई के रूप में एक और सिंगल भी आया|
ओवर की समाप्ति 7 : 67/3
10 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 06.3
  • 46.4
  • W6.5
  • 16.6
इ. मॉर्गन
2 (2)
द. कार्तिक
0 (0)
य. चहल
2-0-12-1
6.6
1
युजवेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखा|
दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...
6.5
W
युजवेंद्र चहल To नितीश राणा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मॉर्गन एंड कंपनी को लगता हुआ| दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन की ओर चालते बने| नितीश राणा 18 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का बने पहला शिकार| लेग स्पिन आगे डाली गई जिसको दूर से ही मिड विकेट की दिशा में स्वीप कर बैठे| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा ताल मेल नही हुआ कि गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद देवदत पदिकल जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 66/3 कोलकाता|
6.4
4
युजवेंद्र चहल To नितीश राणा
चौका!! रैम शॉट!! पहले ही मन बना लिया था कि पीछे मारना है| गुगली थी जिसे कीपर के ऊपर से मार  दिया| कोहली गेंद के पीछे भागे लेकिन गेंद ये रेस जीत गई और पहले सीमा रेखा के पार निकल गई|
6.3
0
युजवेंद्र चहल To नितीश राणा
पॉइंट पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
6.2
4
युजवेंद्र चहल To नितीश राणा
चौका!! काफी रिस्की शॉट था और स्लिप फील्डर कोहली के पास से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका मिल गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को लेट कट कर दिया|
6.1
1
युजवेंद्र चहल To इयोन मॉर्गन
लेग स्पिन गेंद को स्वीप किया लेग साइड पर और सिंगल के साथ खाता मॉर्गन का खुला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 57/2 कोलकाता| अभी भी मॉर्गन एंड आर्मी को जीत के लिए 48 गेंदों पर 148 रन चाहिए| हालाँकि चेन्नई की इस ख़तरनाक पिच पर वो भी बैंगलोर के शानदार गेंदबाज़ी के आगे काफ़ी मुश्किल सा लगता हुआ| लेकिन कोलकाता के पास अभी भी काफी बड़े-बड़े हिट लगाने वाले बल्लेबाज़ मैदान में आना बाकी हैं| फ़िलहाल क्रीज़ पर अभी नितीश राणा के साथ इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करते हुए...
ओवर की समाप्ति 6 : 57/2
12 रन
  • 15.1
  • 65.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 05.5
  • W5.6
र. त्रिपाठी
25 (20)
न. राणा
10 (7)
व. सुंदर
2-0-19-1
5.6
W
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!! बड़ा विकेट इस मोमेंट पर आता हुआ| पॉवर प्ले की आखिरी गेंद पर मिल गई वो विकेट जिसकी बैंगलोर को तलाश थी| 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए राहुल| ऊपर डाली गई गेंद को स्लॉग करने गए मिड विकेट की ओर| गेंद टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज ले बैठी| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जहाँ सिराज ने एक बेहतरीन कैच को कम्प्लीट किया और टीम को बड़ी राहत दिलाई| 57/2 कोलकाता|
5.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट लेग की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
5.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री त्रिपाठी के बल्ले से यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद सीधे चार रन के लिए|
5.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
पॉइंट की दिशा में इस गेंद को कट किया| सिराज द्वारा शानदार स्टॉप!! एक ही रन मिल पाया चौके की जगह|
5.2
6
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
छक्का!!! इसी के साथ कोलकाता का 50 रन पूरा हुआ| राणा के बल्ले से निकालता हुआ पहला छक्का!!! आगे डाली गई गेंद को कदमो का इस्तेमाल करते हुए राणा ने गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
5.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/1
9 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
र. त्रिपाठी
20 (16)
न. राणा
3 (5)
म. सिराज
2-0-16-0
4.6
1
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
बहित बढ़िया है ये गेंद| यॉर्कर थी जिसे मिड विकेट की ओर खेला, एक रन का मौका बन गया| 5 के बाद 45/1 कोलकाता| शानदार रन चेज़ को अंजाम देते हुए|
4.5
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
एक बार फिर से आगे आकर इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास था लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा दे दिया|
4.4
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
धीमी गति की गेंद से इस बार बल्लेबाज़ को चकमा देने में कामयाब हुए|
4.3
4
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑन के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.2
0
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला लेकिन इस बार गैप को भेद नहीं पाए बल्लेबाज़|
4.1
4
मोहम्मद सिराज To राहुल त्रिपाठी
चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लैप शॉट लगाया फाइन लेग की दिशा में जहाँ गैप हासिल हुआ और एक बाउंड्री आ गई|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/1
7 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 13.6
र. त्रिपाठी
11 (10)
न. राणा
3 (5)
व. सुंदर
1-0-7-0
3.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल लगना चाहते थे| लेकिन गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ को हरकत करते हुए देखा और गेंद को बॉडी की ओर डाला| त्रिपाठी शॉट लगाने गए लेकिन बॉल को बल्ले से नही लगा सके और बॉडी पर खा बैठे|
3.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन पूरा किया|
3.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से सिंगल लिया|
3.2
0
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
मिड ऑफ की ओर खेला, रन नही आया|
गेंदबाज़ी में एक और बदलाव!! वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी के लिए आये हैं...
3.1
4
वॉशिंगटन सुंदर To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! राहुल त्रिपाठी ने वॉशिंगटन सुंदर का बाउंड्री लगाकर स्वागत किया| फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आई जिसके बाद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर निकाल गई, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 3 : 29/1
2 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
न. राणा
2 (4)
र. त्रिपाठी
5 (5)
य. चहल
1-0-2-0
2.6
0
युजवेंद्र चहल To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ हुई कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 2 रन इस ओवर से आये| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 3 के बाद 29/1 कोलकाता|
2.5
1
युजवेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
2.4
0
युजवेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
2.3
0
युजवेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|
2.2
0
युजवेंद्र चहल To राहुल त्रिपाठी
आगे आकर गेंद को खेलने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लगा और पैड्स से टकराई गेंद|
2.1
1
युजवेंद्र चहल To नितीश राणा
स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 27/1
20 रन
  • 41.1
  • 01.2
  • 61.3
  • 61.4
  • W1.5
  • 41.6
र. त्रिपाठी
4 (1)
न. राणा
1 (2)
क. जेमीसन
1-0-20-1
1.6
4
काइल जेमीसन To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! इसी के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति| काइल जेमीसन के इस ओवर से आए 20 रन| राहुल त्रिपाठी ने आते ही अपना खाता बाउंड्री लगाकर खुला| फुल लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.5
W
काइल जेमीसन To शुभमन गिल OUT!
आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन कैच डेनियल द्वारा मिड ऑन पर| क्या कमाल का कैच लपका है, हवा में छलांग लगाते हुए मानो कोई चिड़िया उड़ रही हो| ओहोहो, मज़ा आ गया ये कैच देखकर| काइल को मिली उनकी पहली विकेट| खतरनाक दिख रहे गिल लौट गए पवेलियन| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को फंसा लिया| ऊपर रखी गेंद जिसे मिड ऑन के ऊपर से मारने गए| मिस टाइम हुई, गेंद फील्डर के दाएं ओर हवा में गई जहाँ दो चार कदम भागते हुए फुल स्ट्रेच डाईव लगाई और कैच को लपक लिया| 23/1 कोलकाता|
1.4
6
काइल जेमीसन To शुभमन गिल
छक्का!!! इस ओवर से आती हुई तीसरी बाउंड्री गिल के बल्ले से यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
1.3
6
काइल जेमीसन To शुभमन गिल
छक्का!!! फ्लैट सिक्स!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ| गेंद बल्ले से लगने के बाद रॉकेट की तरफ निकल गई और छह दे गई|
1.2
0
काइल जेमीसन To शुभमन गिल
गुड लेंथ की गेंद को सामने की तरफ पंच किया जहाँ काइल ने ही उसे फील्ड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.1
4
काइल जेमीसन To शुभमन गिल
चौका!!! घांस को आग लगाती हुई गेंद गई सीमा रेखा के पार| इसी के साथ काइल जेमीसन का स्वागत बाउंड्री के साथ किया गिल ने यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की दिशा में पंच किया| दो फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर जहाँ से मिला चार रन|
दूसरे छोर से काइल जेमीसन गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 1 WD0.3
  • 40.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
श. गिल
5 (4)
न. राणा
1 (2)
म. सिराज
1-0-7-0
0.6
1
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 7 रन इस पहले ओवर से आये| पंच किया मिड ऑन की तरफ गेंद को और फील्डर से दूर रखा| एक रन की कॉल की और उसे पूरा किया|
0.5
0
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
ऊपर डाली गई गेंद को गिल ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|
0.4
0
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.3
4
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
चौका!!! बेहतरीन शॉट गिल द्वारा| चौके के साथ अपना खाता खोला| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे के किया कवर्स की तरफ, गैप मिला और बड़ी आसानी से स्वीट टाइमिंग के साथ चौका निकल गया|
0.3
wd
मोहम्मद सिराज To शुभमन गिल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
0.2
1
मोहम्मद सिराज To नितीश राणा
सिंगल के साथ टीम का खाता खुला| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ गैप मिल गया और सिंगल भी|
0.1
0
मोहम्मद सिराज To नितीश राणा
डॉट बॉल के साथ शुरुआत!! पहली ही गेंद पर बड़े शॉट्स के लिए गए लेकिन संपर्क नहीं हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ मारने गए लेकिन संपर्क नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच एबी डिविलियर्स
  • अंपायर नितिन मेनन, छेट्टिथोडी शमशुद्दीन, क्रिस गैफ़नी
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement