Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 4 Commentary, Live Updates

राजस्थान vs चेन्नई, 2020 - T20 Live Commentary

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 4, शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह , Sep 22, 2020
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
216/7 (20.0/20)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
200/6 (20.0/20)
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    संजू सैमसन
    74(32)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ राजस्थान ने चन्नई को 16 रनों से हराते हुए 2 अंक हासिल कर लिया है| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात कोलकाता और मुंबई के बीच होने वाले मैच के साथ जो कि अबु धाबी के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री.
मैन ऑफ़ द मैच संजू सैमसन को दिया गया जिसके बाद उन्होंने बात करते हुए कहा कि खुश हूँ कि मेरे प्रदर्शन से टीम ने जीत हासिल की| मैंने पिछले कुछ वक़्त में अपनी फिटने और खेल में काफी सुधार किया है जिसका परिणाम मुझे मिल रहा| टी20 में बड़े शॉट्स की डिमांड रहती है और अब मेरी भूमिका भी ऐसी ही हो गई है| कीपिंग के बारे में कहा कि सबकी कीपिंग करना पसंद है लेकिन ये कोच और कप्तान का फैसला होता है| आगे कहा कि हम काफी खुशकिस्मत है कि हम मैदान पर आकर सबका मनोरंजन कर पते हैं|
मैच जीतकर बात करने आए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है के हम लीग का पहला मुकाबला एक अच्छी टीम के खिलाफ जीत सके| लास्ट के ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की उसे टीम को जीत की ओर कर दिया| संजू सैमसग के बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी है और उनको जब आप ऊपर गेंद खिलाते है उसके रोकना काफी मुश्किल होता है| आज की उनकी बल्लेबाज़ी से हमारी टीम काफी अच्छी लय में नज़र आ रही है|
जोफ्रा आर्चर बात करते हुए दिखे और कहा कि मैं काफी ख़ुश हूँ अपने इस प्रदर्शन से| खासकर जिस तरह से उस ओवर में मैंने बड़े शॉट्स लगाए वो टीम के हित में गया| लाइन और लेंथ के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने प्लान के हिसाब से गेंदबाज़ी की जिससे हमे काफी फायदा हुआ है|
एमएस धोनी मुकाबले के बाद बात करते आये और कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी| हमे शुरुआत तो मिली लेकिन वैसी नहीं मिल पायी जैसी हमें चहिये थी| हमसे एक जगह पर घाली हुई जहाँ हमने लगातार नो बॉल डाली जिससे हमे काफी नुक्सान हुआ| हाँ टीम में सेनियर खिलाडियों ने ज़िम्मेदारी उठाई है जो अच्छी बात है| फ़ाफ पर कहा कि वो एक अनुभवी बल्लेबाज़ हैं और अपनी ज़िम्मेदारी को जानते हैं|
राजस्थान ने चन्नई को 16 रनों से शिकस्त देते हुए लीग में अपना आगाज़ जीत के साथ कर लिया है| 217 रनों के विशाल स्कोर को डिफेंड करने मैदान पर आई राजस्थान ने अपने शानदार गेंदबाज़ी से शुरुआती ओवर में ही साफ़ कर दिया के बड़े शॉट जल्दी नही लगाने देगे| राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे राहुल तेवाटिया जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किया| उनका साथ देते हुए श्रेयस गोपाल, टॉम करन और जोफ्रा आर्चर के हाथ 1-1 विकेट लगी| लेकिन मुकाबले में एक बड़ा फ़र्क राजस्थान के स्पिनरों ने डाला और अधिक रन नहीं लुटाये|
एमएस धोनी के बड़े बड़े छक्के तो दिखाई दिए लेकिन वो टीम को जीत की रेखा के पार ले जाने के लिए काफी नहीं रहे| 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चन्नई की टीम 200 रन ही बना पाई| इसी के साथ राजस्थान ने इस लीग का अपना पहला मुकाबला 16 रनों से अपने नाम कर लिया| बड़े स्कोर को अपने हक़ में हासिल करने के लिए चन्नई की शुरुआत अच्छी रही लेकिन शुरुआत के दो ओवर में मात्र 8 रन आए जिसका असर उनको अंतिम के ओवर में पड़ा| धीमी गति से रन बनाते रहे और रन रेट काफी ऊपर की ओर जाता गया जिसको कम करने के चक्कर में बल्लेबाजों ने कुछ जोखिम भरे शॉट लगाया और अपना विकेट गंवाते चले गए| मुरली विजय (21) तो शेन वॉटसन (33) रन बनाकर पवेलियन लौट गए| बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए फ़ाफ डू प्लेसिस (72) रनों की शानदार पारी ज़रूर खेली लेकिन टीम को जीत नही दिला सके| अंत के ओवर में ज़रूर धोनी (29) ने कुछ चौके और छक्के देखने को मिली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी| अभी आतिशी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते है माही के बल्ले से सिक्स आए तो ज़रूर लेकिन लास्ट ओवर से तब तक टीम मुकाबले से काफी पीछे रह गई थी|
ओवर की समाप्ति 20 : 200/6
21 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • 619.3
  • 619.4
  • 619.5
  • 119.6
ए. धोनी
29 (17)
र. जडेजा
1 (2)
ट. करन
4-0-54-1
19.6
1
टॉम करन To एमएस धोनी
सिंगल और इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई को 16 रनों से हरा दिया| राजस्थान ने इस लीग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है| मेरे अनुसार से जोफ्रा आर्चर रहे इस जीत के हीरो जिनके रन ने यहाँ पर फ़र्क पैदा कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को धोनी ने कवर्स की तरफ मारा लेकिन सिंगल ही मिल पाया और खेल समाप्त हुआ|
19.5
6
टॉम करन To एमएस धोनी
हैट्रिक छक्का!!! ओहोहो, धोनी यु ब्यूटी!!! लेकिन काफी लेट कर दिया आपने, आपको पहले करना चाहिए था| इस बार छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट बाउंड्री के पार और छह रन हासिल कर लिया| लेकिन अबी इसका कोई फायदा नहीं होने वाला, मुकाबला पूरी तरह से राजस्थान के पक्ष में गया|
19.4
6
टॉम करन To एमएस धोनी
एक और छक्का!!! इस बार धीमी ह्गती की गेंद थी जिसे हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री के पार छह रन के लिए| मैदान के बाहर से दर्शक को गेंद लेकर जाते हुए देखा गया|
19.3
6
टॉम करन To एमएस धोनी
छक्का!!! 13 गेंदों के बाद पहला छक्का धोनी के बल्ले से आता हुआ और गेंद गई तारा मंडल के अंदर| अब तो नई गेंद लेकर देनी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
19.2
1
टॉम करन To रविंद्र जडेजा
सिंगल!! ऑफ़ साइड पर खेला, एक ही रन मिला| मुकाबला महज़ औपचारिकता|
19.1
1
टॉम करन To एमएस धोनी
छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए| मुकाबला चेन्नई के हाथों से निकलता हुआ|
ओवर की समाप्ति 19 : 179/6
10 रन
  • 218.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 618.4
  • W18.5
  • 018.6
र. जडेजा
0 (1)
ए. धोनी
9 (12)
ज. आर्चर
4-0-26-1
18.6
0
जोफ़्रा आर्चर To रविंद्र जडेजा
डॉट बॉल के साथ आर्चर के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति हुई| ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को खेलने में असमर्थ हुए बल्लेबाज़| 6 गेंद 38 रनों की दरकार|
18.5
W
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत!! कराटे किड का ये लड़का तो कमाल कर रहा है भाई!! क्या गति से बाउंसर डाली कि सेट बल्लेबाज़ को भी चकमा दे दिया| टॉप एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद और सैमसन ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| लक्ष्य से 38 रन दूर चेन्नई|
18.4
6
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
छक्का!!! फ़ाफ के बल्ले से एक और मैक्सिमम आता हुआ| छोटी लेंथ की गेंद को बड़े आराम से पुल कर दिया और गेंद से मैदान के बाहर भे दिया|
18.3
1
जोफ़्रा आर्चर To एमएस धोनी
छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ| एक ही रन मिल पायग|
18.2
1
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
एक और बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| 10 गेंद 45 रनों की दरकार|
18.1
2
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 169/5
10 रन
  • 117.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
डू प्लेसी
63 (33)
ए. धोनी
8 (11)
ट. करन
3-0-33-1
17.6
1
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
सिंगल !!! इसी के साथ हुई ओवर कि समाप्ति| लेंथ में छोटी गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुल करते हुए सिंगल पूरा किया| चेन्नई को 12 गेंदों में 24 रन प्रति ओवर की औसत से 48 रन चाहिए|
17.5
1
टॉम करन To एमएस धोनी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में 1 रन आया|
17.4
1
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
कवर्स की दिशा में पंच करते हुए सिंगल पूरा किया|
17.3
0
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
यॉर्क लाइन की गेंद| अच्छी वापसी टॉम करन द्वारा| अन्दर डाली गई गेंद को फ़ाइल लेग की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला|
17.2
6
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
छक्का !!! हेट्रिक बाउंड्री फाफ के बल्ले से आती हुई पीछे ओवर में दो सिक्स और एक ओवर में एक बैक टू बैक बड़े शॉट लगाते हुए फाफ| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला गेंद सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
17.1
1
टॉम करन To एमएस धोनी
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को धोनो ने पॉइंट ओर कवर्स के बीच से खेला 1 रन मिला|
ओवर की समाप्ति 17 : 159/5
21 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 616.5
  • 616.6
डू प्लेसी
55 (29)
ए. धोनी
6 (9)
ज. उनादकट
4-0-44-0
16.6
6
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
ये लीजिये!! जिसकी दरकार थी वो आ गया!!! तीसरा छक्का इस ओवर से आता हुआ, कुल 21 रन इस ओवर से आये, 18 गेंद पर 58 रनों की दरकार| फाफ ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया इस मैक्सिमम के साथ| ऊपर डाली गई गेंद का इंतज़ार कर रहे थे और वही मिला जिसका पूरा फायदा उठाते हुए छह रन जड़ दिए|
16.5
6
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
छक्का!!! दूसरा मैक्सिमम इस ओवर का!! धीमी गेंद के लिए पूरी तरह से तैयार थे फाफ!! पूरा फायदा उठाया और शायदा इसी वजह से धोनी उन्हें स्ट्राइक भी दे रहे हैं| एक और बड़े शॉट की दरकार होगी, क्या फाफ ऐसा कारनामा कर पायेंगे?
16.4
1
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
छोटी लेंथ की गेंद को धोनी ने ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया|
16.3
1
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
क़दमों का इस्तेमाल| गेंद की पिच तक आकर खेला और सिंगल हासिल किया|
16.2
6
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
क़दमों का इस्तेमाल, धीमी गेंद और उसका पूरा फायदा उठाया फाफ ने छह रन जड़ दिया| कुछ इसी तरह के स्कोर की दरकार है और ऐसा ही कुछ आता हुआ| मुकाबला अभी भी रोमांचक रुख लेता हुआ|
16.1
1
जयदेव उनादकट To एमएस धोनी
गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और सिंगल से काम चलाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 138/5
7 रन
  • 1 WD15.1
  • 015.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 115.6
ए. धोनी
4 (7)
डू प्लेसी
36 (25)
ज. आर्चर
3-0-16-0
15.6
1
जोफ़्रा आर्चर To एमएस धोनी
सिंगल !! इसी के साथ स्ट्राइक रखेगे माही| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश करते हुए 1 रन लिया| चेन्नई को 24 गेंदों में 19.75 रन प्रति ओवर की औसत से 79 रन चाहिए|
15.5
0
जोफ़्रा आर्चर To एमएस धोनी
बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की तरफ| रन नही हो सका|
15.4
0
जोफ़्रा आर्चर To एमएस धोनी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल करना चाहते थे माहि लेकिन बल्ले और गेंद का कोई समपर्क नही बॉल कीपर के हाथ में रन नही आया|
15.3
1
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर गेंद के बीचे लेकिन उस तक पहुँच नही पाए| 1 रन आसानी से पूरा किया|
15.2
4
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
चौका !!! मिल जाएगा यहाँ पर ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स और पॉइंट कि बीच से खेला| गैप में गई गेंद| मिला चार रन|
15.1
0
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| वहां मौजूद रन नही मिला|
15.1
1WD
जोफ़्रा आर्चर To फ़ाफ़ डू प्लेसी
वाइड !!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 131/5
16 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 114.6
डू प्लेसी
31 (22)
ए. धोनी
3 (4)
र. तेवतिया
4-0-37-3
14.6
1
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
लो फुल टॉस बॉल जिसे कवर्स की तरफ खेलते हुए सिंगल हासिल किया| 5 ओवर में अब रन चाहिए 86|
14.5
6
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
कनेक्शन कमाल का है और गेंद गई है काफी दूर!!! दूसरा छक्का है ये इस ओवर का, फाफ ऑन फायर!!! आगे आकर एक बार फिर से गेंद को हीव कर दिया लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार और छह रन हासिल कर लिए|
14.4
1
राहुल तेवतिया To एमएस धोनी
बैकफुट पंच लॉन्ग ऑन की तरफ| एक ही रन मिलेगा|
14.3
1
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
गेंद की पिच तक आकर लॉन्ग ऑन की तरफ खेला लेकिन रन एक ही मिलेगा|
14.2
6
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
कैच ड्रॉप और साथ में छह रन भी दे दिया| 17 रन पर फाफ को मिला एक बड़ा जीवनदान, क्या वो इस मौके को भुना पायेंगे? आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ मारा था| सीमा रेखा पर फील्डर तैनात थे लेकिन कैच को लपक नहीं पाए और हाथों के बीच से गेंद छह रनों के लिए निकल गई|
14.1
1
राहुल तेवतिया To एमएस धोनी
लेग स्पिन!!! धोनी ने हलके हाथों से लेग साइड पर खेला और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 115/5
7 रन
  • 213.1
  • 113.2
  • 2 NB13.3
  • 113.3
  • W13.4
  • 013.5
  • 113.6
ए. धोनी
1 (2)
डू प्लेसी
17 (18)
ट. करन
2-0-23-1
13.6
1
टॉम करन To एमएस धोनी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया और स्ट्राइक अपने पास रखेगे धोनी|
13.5
0
टॉम करन To एमएस धोनी
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| रन नही हासिल हो सका|
एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...
13.4
W
टॉम करन To केदार जाधव OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! खतरनाक बल्लेबाज़ी कर रहे केदार को लौटना होगा पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लेंथ बॉल को कवर्स के ऊपर से मारने गए थे| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों में गई| विकेट के पीछे सैमसन ने किया कमाल और एक अच्छा कैच पकड़ा| 114/5 चेन्नई|
13.3
1
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए फाफ यहाँ पर| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे| सिंगल ही मिल पायेगा वहां पर|
13.3
1NB
टॉम करन To केदार जाधव
नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट!! फ्रंटफुट से आकर गेंद को खेला और हाई फुल टॉस की वजह से नो बॉल मिला|
13.2
1
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
बैकफुट से लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला एक ही रन मिल पायेगा|
13.1
2
टॉम करन To फ़ाफ़ डू प्लेसी
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और दो रन हासिल किया|
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!!! 13 ओवर की समाप्ति के बाद 108/4 चेन्नई और अभी भी लक्ष्य से 109 रन दूर| अभी धोनी को आना बाक़ी है और फिलहाल क्रीज़ पर केदार और फाफ बल्लेबाज़ी कर रहे| काम मुश्किल तो नहीं लेकिन आसान भी नहीं होगा चेन्नई के लिए!!
ओवर की समाप्ति 13 : 108/4
7 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 1 WD12.5
  • 112.5
  • 112.6
डू प्लेसी
13 (15)
क. जाधव
21 (14)
ज. उनादकट
3-0-23-0
12.6
1
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
एक बार फिर से लिया सिंगल| ऑफ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| 1 रन हासिल हुआ| चेन्नई को 42 गेंदों में 15.57 रन प्रति ओवर की औसत से 109 रन चाहिए|
12.5
1
जयदेव उनादकट To केदार जाधव
विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| सिंगल लिया|
12.5
1WD
जयदेव उनादकट To केदार जाधव
वाइड !! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.4
1
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
एक बार फिर से लेग साइड पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| 1 रन हो सका|
12.3
1
जयदेव उनादकट To केदार जाधव
सिंगल से काम नही चालने वाला यहाँ पर| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|
12.2
1
जयदेव उनादकट To फ़ाफ़ डू प्लेसी
पैड्स लाइन पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया और सिंगल लिया|
12.1
1
जयदेव उनादकट To केदार जाधव
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया गैप में गई गेंद| 1 रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 101/4
15 रन
  • 411.1
  • 411.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
क. जाधव
18 (11)
डू प्लेसी
10 (12)
श. गोपल
4-0-38-1
11.6
1
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
मसल शॉट!! लेकिन रन मिलेगा मात्र एक ही| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया| 15 रन इस ओवर से आये, चेन्नई को 48 गेंदों में 14.5 रन प्रति ओवर की औसत से 116 रन चाहिए| मुकाबला पूरी तरह से खुला हुआ है यहाँ पर, फिफ्टी फिफ्टी कह सकते हैं इसे!
11.5
1
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
सिंगल और इसी के साथ चेन्नई का शतक पूरा हुआ| फाफ ने गेंद को स्वीप करते हुए मिड विकेट से सिंगल हासिल किया|
11.4
1
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
पुश किया इस बार हलके हाथों से और एक रन हासिल किया|
11.3
4
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
चौका!!! हैट्रिक चौका!!! गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में आता हुआ| इस बार इनसाइड आउट शॉट खेलते हुए कवर्स बाउंड्री को अपना निशाना बनाते हुए बल्लेबाज़ केदार|
11.2
4
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
चौका!! एक और बाउंड्री!! स्लाइस किया लेग स्पिन गेंद को और थर्ड मैन बाउंड्री पर गैप हासिल करते हुए बड़ी आसानी से चार रन हासिल कर लिए| ड्यू आ गई है शायद उसी का फायदा उठाते हुए केदार|
11.1
4
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
चौका!!! पहली ही गेंद पर केदार ने दबाव डाला और चार रन हासिल किया| शॉर्ट आर्म जैब कह सकते हैं इसे| फ्लिपर गेंद थी जिसे बड़ी आसानी से पढ़ लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 86/4
4 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 110.6
क. जाधव
4 (6)
डू प्लेसी
9 (11)
र. तेवतिया
3-0-21-3
10.6
1
राहुल तेवतिया To केदार जाधव
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ पर ज़ोर से मारा 1 रन ही मिला पीछे फील्डर मौजूद|
10.5
1
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
एक और सिंगल| विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया 1 रन हो सका|
10.4
0
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद 1 रन मिला|
10.3
1
राहुल तेवतिया To केदार जाधव
ऊपर डाली हुई गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| 1 रन आया|
10.2
0
राहुल तेवतिया To केदार जाधव
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| वहां मौजूद रन नही मिला|
10.1
1
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
हेट्रिक गेंद आगे डाली गई लेकिन फाफ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 82/4
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
क. जाधव
2 (3)
डू प्लेसी
7 (8)
श. गोपल
3-0-23-1
9.6
0
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेला था लेकिन रन नहीं स्कोर कर पाए| 10 के बाद 82/4, चेन्नई को 60 गेंदों में 13.5 रन प्रति ओवर की औसत से 135 रन चाहिए|
9.5
1
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये और सिंगल हासिल किया|
9.4
1
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
लॉन्ग ऑन की तरफ सीधे बल्ले से खेला और रन हासिल किया|
9.3
1
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
कट किया पॉइंट की तरफ, गैप से सिंगल हासिल किया गया|
9.2
1
श्रेयस गोपल To केदार जाधव
एक और फ्लिक शॉट लेकिन सिंगल ही मिल पायेगा|
9.1
1
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|
केदार जाधव आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए..
ओवर की समाप्ति 9 : 77/4
13 रन
  • 18.1
  • 68.2
  • 68.3
  • 08.4
  • W8.5
  • W8.6
र. गायकवाड
0 (1)
डू प्लेसी
4 (5)
र. तेवतिया
2-0-17-3
8.6
W
राहुल तेवतिया To रुतुराज गायकवाड OUT!
आउट !!! स्टंप्स आउट !!! हेट्रिक पर राहुल तेवाटिया शानदार गेंदबाज़ी का नमूना पेश करते हुए| दो गेंद और दो बड़ी विकेट अपने नाम किया| ऋतूराज गायकवाढ पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| कोई दरकार नही थी इस तरह की शॉट की यहाँ पर इसे पहले ही सैम करन आउट हुए थे| लेकिन फिर भी ऋतूराज ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को आगे आकर मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई समपर्क नही हुआ| बॉल सीधे संजू के हाथ में और गेंद को स्टंप्स पर लगा दिया| वापास लौटा हिगा बल्लेबाज़ को यहाँ पर राजस्थान मुकाबले को अपने पकड़ में करती हुई| 77/4 चेन्नई|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| सैम करन के आउट होने के ठीक बाद अमपायर ने टाइम का फ़ैसला किया| 8.3 ओवर के बाद 77/3 चन्नई| चेन्नई को 67 गेंदों में 12.53 रन प्रति ओवर की औसत से 140 रन चाहिए| शानदार दो बड़े हिट लगाकर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे सैम करन लेकिन अपने पारी को आगे की ओर नही ले जा सके और अपना विकेट दे बैठे| बल्लेबाज़ी करने ऋतूराज गायकवाढ क्रीज़ पर आए...
8.5
W
राहुल तेवतिया To सैम करन OUT!
आउट!!! स्टम्प!! करन की एक छोटी सी पारी हुई समाप्त| आगे आकर गेंद को हीव करने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए| टर्न को पढ़ नहीं पाए और चकमा खाते हुए स्टम्प हो गए| कीपर सैमसन ने फुर्ती के साथ बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ को पवेलियन वापिस लौटाया| खैर, करन ने अपना काम कर दिया है| 77/3 चेन्नई|
8.4
0
राहुल तेवतिया To सैम करन
बैकफुट से खिची हुई लाइन की गेंद को खेला लेकिन रन नहीं मिला|
8.3
6
राहुल तेवतिया To सैम करन
ये लीजिये!!! बैक टू बैक सिक्स!!! एक और बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे और उठाकर मार दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार और छह रन हासिल कर लिए|
8.2
6
राहुल तेवतिया To सैम करन
छक्का जिस काम के लिए सैम करन को भेजा गया है वैसा ही कुछ कारनामा दिखाते हुए| स्पिनर को पूरी तरह से दबाव में डाल रहे हैं| गेंदबाज़ अब अपनी लाइन को बदलने की कोशिश ज़रूर करेंगे|
8.1
1
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
क़दमों का इस्तेमाल फाफ द्वारा और लेग साइड पर खेलते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 64/2
7 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • W7.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 17.6
डू प्लेसी
3 (4)
स. करन
5 (2)
श. गोपल
2-0-18-1
7.6
1
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
सिंगल के साथ गोपाल का सफल ओवर हुआ समाप्त| फुल टॉस को मिड विकेट पर खेला और एक रन पूरा किया|
7.5
1
श्रेयस गोपल To सैम करन
इस बार चतुराई से लेग साइड पर खेला और सिंगल हासिल किया|
7.4
4
श्रेयस गोपल To सैम करन
करन ने आते ही पहली गेंद पर जड़ दिया है चौका!! लगता है ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आये हैं| छोटी गेंद को पुल करते हुए मिड विकेट से बाउंड्री हासिल की|
सैम करन आये हैं नम्बर चार पर बल्लेबाज़ी के लिए
7.3
W
श्रेयस गोपल To मुरली विजय OUT!
आउट !!! कैच आउट !!! चन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाजों को राजस्थान के स्पिनर गेंदबाजों ने चलता किया| मुरली विजय 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन| श्रेयस गोपाल को मिली पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया बल्ले और गेंद का उतना अच्छा समपर्क नही हुआ जिसके कारण गेंद मिड विकेट फील्डर के हाथ में गई| 58/2 राजस्थान|
7.2
1
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
कदमों का इस्तेमाल करते हुए फाफ| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| एक रन आया|
7.1
0
श्रेयस गोपल To फ़ाफ़ डू प्लेसी
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड किया| रन का मौका नही बन पाया|
ओवर की समाप्ति 7 : 57/1
4 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • W6.4
  • 16.5
  • 06.6
म. विजय
21 (20)
डू प्लेसी
1 (1)
र. तेवतिया
1-0-4-1
6.6
0
राहुल तेवतिया To मुरली विजय
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर कि समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया रन का मौका नही बन पाया|
6.5
1
राहुल तेवतिया To फ़ाफ़ डू प्लेसी
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में पुश किया| 1 रन आसानी से आया|
फ़ाफ डू प्लेसिस बल्लेबाज़ी करने आए...
6.4
W
राहुल तेवतिया To शेन वॉटसन OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! बड़ा विकेट!! शानदार अंदाज़ में जश्न मनाया गेंदबाज़ तेवतिया ने यहाँ पर| 33 रन बनाकर शेन वॉटसन लौट गए पवेलियन| जिस ब्रेक थ्रू की दरकार थी वो मिल गई| ज्यादा छोटी लेंथ की गेंद नहीं थी लेकिन बैकफुट से जाकर खेलने का मन बनाया और चूके| पहले फ्रंट पैर पर लगी गेंद और फिर रिफ्लेक्ट होकर लेग स्टम्प से जा टकराई| अपने पहले ही ओवर में बड़ी सफलता हासिल करते हुए| 56/1 चेन्नई, लक्ष्य से 161 रन दूर|
6.3
1
राहुल तेवतिया To मुरली विजय
छोटी गेंद को बैकफुट से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
6.2
1
राहुल तेवतिया To शेन वॉटसन
ड्राइव किया फ्लाईटेड गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ और सिंगल हासिल किया|
6.1
1
राहुल तेवतिया To मुरली विजय
मिस हिट विजय द्वारा!! लॉन्ग ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ से महज़ एक सिंगल ही मिलेगा|
पॉवरप्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 53/0 चेन्नई एक शानदार रन चेज़ जारी लेकिन अभी भी लक्ष्य से 164 रन दूर| शेन वॉटसन जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं ऐसा लग रहा कि राजस्थान मुकाबले में पीछे होता जा रहा|
ओवर की समाप्ति 6 : 53/0
17 रन
  • 05.1
  • 1 LB5.2
  • 65.3
  • 65.4
  • 45.5
  • 05.6
श. वॉटसन
32 (19)
म. विजय
19 (17)
ट. करन
1-0-16-0
5.6
0
टॉम करन To शेन वॉटसन
डॉट बॉल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| रन नही हो सका|
5.5
4
टॉम करन To शेन वॉटसन
चौका !!! इस बार नज़ाकत भरा शॉट| ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को कट किया थर्ड मैन की दिशा में गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
5.4
6
टॉम करन To शेन वॉटसन
छक्का !!! लीजिए एक बार फिर से क्या बोल सकते है अब इसे एक बार धोका खाए तो नादान दूसरे बार अगर धोका खाया तो भुधिमान| नही करनी है जो गेंद वही करते हुए सैम करन| आप इन्हें रात भार अगर ऐसी गेंद डालते रहेगे तो वो स्टैंड की ओर ही निगाह किए रहेगे| शॉट पिच गेंद को पुल किया कमाल का था यह शॉट और गेंद गई सीमा रेखा के बहार मिला सिक्स|
5.3
6
टॉम करन To शेन वॉटसन
छक्का !!! छोटी बार फिर से वही नतीजा पीछे ओवर में ही शॉट पिच बॉल डाली गई थी जिसका नतीजा गेंद मैदान से बाहर जाकर दिखा| लेकिन उसे भी शिख नही लेते हुए गेंदबाज़| नही नही भाई इन्हे आप छोटी गेंद नही डाल सकते है| लेंथ में छोटी बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया और गेंद सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स|
5.2
1LB
टॉम करन To मुरली विजय
गुड लेंथ की गेंद डाली गई बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बॉल पैड्स को लगती हुई मिड ऑन कि ओर गई| लेग बाई के रूप में आया 1 रन|
5.1
0
टॉम करन To मुरली विजय
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 5 : 36/0
11 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 64.6
श. वॉटसन
16 (15)
म. विजय
19 (15)
श. गोपल
1-0-11-0
4.6
6
श्रेयस गोपल To शेन वॉटसन
छक्का!!! ये लीजिये वॉटसन का तूफ़ान शुरू| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को देखा और उसके लाइन में आकर मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| गेंद गई मैदान के बाहर मिला सिक्स| इस तरह की गेंद आकार आप करते रहगे तो फिर गेंद भी स्टैंड से उठाकर लेन को तैयार हो जाइए|
4.5
0
श्रेयस गोपल To शेन वॉटसन
टर्न होती गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हुआ|
4.4
1
श्रेयस गोपल To मुरली विजय
हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
4.3
0
श्रेयस गोपल To मुरली विजय
लेग साइड पर गेंद को मोड़ा ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिला|
4.2
4
श्रेयस गोपल To मुरली विजय
चौका!!! गुगली डाली गई थी लेकिन छोटी थी| बैकफुट से पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| फीलोदर ने डाईव लगाया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4.1
0
श्रेयस गोपल To मुरली विजय
टर्न होती गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
स्पिनर श्रेयस गोपाल को दी गई गेंदबाज़ी..
ओवर की समाप्ति 4 : 25/0
6 रन
  • 63.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
श. वॉटसन
10 (13)
म. विजय
14 (11)
ज. आर्चर
2-0-9-0
3.6
0
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ़ की ओर पंच किया रन नही आया| ओवर से आये बस 6 रन पहले गेंद पर छक्का लेकिन उसके बाद कमाल की वापसी आर्चर दवारा|
3.5
0
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
मिड ऑफ की ओर पंच किया लेकिन रन नही मिल सका|
3.4
0
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
लेंथ में छोटी गेंद को पुल करने का मन बनाया| बल्ले पर नही आई बॉल| गेंद गई कीपर के हाथ में|
3.3
0
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद कीपर के हाथ में एक टप्पा खाकर गई|
3.2
0
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
एलबीडबल्यू की अपील!!! अम्पायर ने उसे नकारा, क्या थर्ड अम्पायर के लिए जाएगे? जी नही| गुड लेंथ की गेंद टप्पा खाकर अन्दर की ओर आई| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए लेकिन बल्ले पर नही आई बॉल और सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील के बाद अम्पायर द्वारा नॉट आउट मिला| रिप्ले में देखने के बाद काफी नजदीकी मामला था और विकेट्स हिटिंग थी लेकिन अम्पायर्स कॉल हो जाता|
3.1
6
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
छक्का !!! अपना हाथ खोलते हुए वॉटसन कमाल का शॉट इसी तरह की बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते है शेन| ख़राब गेंद को अंजाम तक पहुँचाया अच्छे तरह से जानते है बल्लेबाज़| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
11 रन
  • 42.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 1 WD2.5
  • 12.5
  • 02.6
म. विजय
14 (11)
श. वॉटसन
4 (7)
ज. उनादकट
2-0-16-0
2.6
0
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| धीमी गति की गेंदों का इस्तेमाल करते हुए जयदेव| 3 के बाद 19/0 चेन्नई| कम से कम दो तीन बड़े ओवरों की दरकार चेन्नई को यहाँ पर| शेम वॉटसन पर सबकी नज़रें और वो इसमें माहिर भी हैं|
2.5
1
जयदेव उनादकट To शेन वॉटसन
धीमी गति से डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ, एक रन ही मिल पायेगा|
2.5
1WD
जयदेव उनादकट To शेन वॉटसन
वाइड!!! शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए पुल किया लेकिन चूके वॉटसन| सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
2.4
0
जयदेव उनादकट To शेन वॉटसन
थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला ज़रूर लेकिन वॉटसन सहमत नहीं थे रन के लिए|
2.3
1
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
इस बार टैप किया गेंद को हलके हाथों से पॉइंट की ओर एक रन के लिए|
2.2
4
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
दो गेंद दो चौके!!! इस बार गेंदबाज़ के सर के ऊपर से मारा| वाह भाई वाह ये शॉट देखकर तो मज़ा ही आ अगया| लेंथ अच्छी थी लेकिन बल्लेबाज़ फॉर्म में दिखे| 2 गेंद पर 8 रन आ गए हैं|
2.1
4
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
चौका!!! इस रन चेज़ का पहला चौका!! लेग स्टम्प पर दाल बैठे गेंद और बल्लेबाज़ ने उसका पूरा फायदा उठाया| फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए चार रन हासिल किया| गेंदबाज़ को दबाव में डालते हुए विय|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/0
3 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 11.6
म. विजय
5 (7)
श. वॉटसन
3 (5)
ज. आर्चर
1-0-3-0
1.6
1
जोफ़्रा आर्चर To मुरली विजय
सिंगल!!! स्ट्राइक रखेगे अपने पर विजय| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया 1 रन आया| 2 ओवर के बाद 8 बिना किसी नुकसान के चन्नई|
1.5
1
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| 1 रन मिला|
1.4
0
जोफ़्रा आर्चर To शेन वॉटसन
डॉट बॉल!!! कमाल की गेंदबाज़ी जोफ्रा की ओर से देखनो को मिल रही है| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे डिफे किया| जगह नही दे रहे गए गेंद| जिसके कारण बल्लेबाजों को रन निकालने में हो रही है मुश्किल|
1.3
1
जोफ़्रा आर्चर To मुरली विजय
एक बार फिर से सिंगल| अभी तक एक भी बाउंड्री नही आई है चन्नई की ओर से| लेंथ में छोटी गेंद को थर्ड मैन की ओर क्त किया और 1 रन हासिल किया|
1.2
0
जोफ़्रा आर्चर To मुरली विजय
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया|
1.1
0
जोफ़्रा आर्चर To मुरली विजय
गुड लेंथ की गेंद टप्पा खाकर अन्दर की ओर आई बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल पैड्स को जा लगी|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जोफ़्रा आर्चर तैयार हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 10.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
म. विजय
3 (3)
श. वॉटसन
2 (3)
ज. उनादकट
1-0-5-0
0.6
1
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
सिंगल !!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पुश करते हुए 1 रन निकाला|
0.5
1
जयदेव उनादकट To शेन वॉटसन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया 1 रन आसानी से आया|
0.4
0
जयदेव उनादकट To शेन वॉटसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉट थर्ड मैन की ओर कट किया| रन नही हो सका|
0.3
1
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
एक और सिंगल!!! यह अच्छा चन्नई के लिए गेंद डॉट नही कर रहे है और 1 रन ज़रूर निकालते हुए|
0.2
1
जयदेव उनादकट To शेन वॉटसन
एक बार फिर से लेग साइड पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन हो सका|
0.1
1
जयदेव उनादकट To मुरली विजय
सिंगल!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|
स्वागत है आपका हमारे साथ इस रोमांचक मुकाबले में जहाँ चेन्नई को 217 रनों का एक बड़ा लक्ष्य हासिल करना है| नामुमकिन तो नहीं लेकिन ये इतना आसान भी नहीं होगा धोनी के धुरंधरों के लिए| शेन वॉटसन और मुरली विजय आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए| पहला ओवर लेकर जयदेव उनादकड तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन
  • अंपायर छेट्टिथोडी शमशुद्दीन, विनीत कुलकर्णी, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री वी नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement