Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान vs नामीबिया, सुपर 12 - मैच 31 Commentary, Live Updates

पाकिस्तान vs नामीबिया, 2021 - टी-20 Live Commentary

पाकिस्तान vs नामीबिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 31, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Nov 02, 2021
पाकिस्तान पाकिस्तान
189/2 (20.0)
नामीबिया नामीबिया
144/5 (20.0)
पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मोहम्मद रिजवान
    79(50)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के लये बस इतना ही, अब कल आपसे एक बार फिर होगी मुलाक़ात जहाँ न्यूजीलैंड पहले स्कॉटलैंड से भिड़ेगा और फिर भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। तब तक के लिए अपना ध्यान रखना, टाटा!
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कहते हैं, उन्होंने शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की और अपनी फॉर्म को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उनकी आज एक अलग योजना थी, उन्होंने धीरे-धीरे शुरुआत की और इसे गहराई तक ले जाना सुनिश्चित किया। आगे कहते हैं, हफीज टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्हें खुशी है कि वह खेल में अपना फॉर्म पा सके। साथ ही आज नई गेंद से हसन अली के प्रयासों की तारीफ की। थोड़ी ओस के साथ क्षेत्ररक्षण करना मुश्किल हो गया। हम अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे और सेमीफाइनल में अपना सब कुछ सौंप देंगे।
नामीबिया के कप्तान ने कहा कि हम शुरू से ही जानते थे कि पाकिस्तान के पास उच्च कोटि के खिलाड़ी हैं और वह फॉर्म में चल रही टीम है। हमने लंबे समय तक बेहतर रहने के बारे में बात की। मुझे लगा कि 11 ओवर के बाद वे अपने शॉट चयन में बेहतरीन थे। उनकी गुणवत्ता अंत में चमक गई। इसके बाद आसान नहीं होता, न्यूजीलैंड एक गुणवत्ता पक्ष भी है। आशा है कि हम इससे सबक ले सकते हैं और बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए शानदार प्रदर्शन है। जाते जाते ये भी कहा कि हम इस स्तर पर ज्यादा नहीं खेले हैं और ये हमारे लिए एक बेहतरीन अनुभव होगा|
मोहम्मद रिजवान को उनकी धुंवाधार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जिसे हासिल करने के बाद उनका कहना है कि शुरुआत में बल्लेबाज़ी मुश्किल हो रही थी क्योंकि पिच मुश्किल थी। नामीबिया ने पहले वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मैने रन बनाने के लिए मैच को गहराई तक ले गए और एक अच्छा कुल स्कोर बनाया। आगे कहा कि योजना बैक एंड में रन बनाने की थी और इसने अच्छा काम किया। उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और प्रत्येक खिलाड़ी योगदान दे रहा है और उनके सभी बॉक्स चेक किए गए हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह कुछ ही देर में होगा...
इस रन चेज़ पर नज़र डालें तो 190 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत सही नहीं रही और पॉवर प्ले का के दौरान 1 विकेट खोकर 34 रन बनाए| हालाँकि उनका पहला विकेट महज़ 8 के स्कोर पर ही गिर गया था जिसके बाद बार्ड और विलियम्स ने 47 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को रन चेज़ में बनाये रखा| मध्यक्रम में इस टफ पिच पर बल्लेबाज़ी आसान नहीं थी जिसकी वजह से पाकिस्तानी गेंदबाजों ने चीज़ें टाईट रखी और छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट्स हासिल किया| हालांकि नामीबिया ने अपनी पारी में महज़ 5 ही विकेट गंवाए लेकिन रन रेट इतना अधिक था कसी हुई गेंदबाजी के कारण कि वो आखिरी ओवर तक खेलने के बावजूद भी इस टोटल को हासिल नहीं कर सके| इस दौरान हसन, इमाद, रौफ और शादाब इन चारों को 1-1 विकेट हासिल हुई| लेकिन मेरी नज़र में रिजवान की बल्लेबाज़ी इस जीत का असली सूत्र बनी है| 
पाकिस्तान ऑन फायर!!! एक और बढ़िया जीत उनके खाते में जाती हुई!! चार मुकाबलों में मिली चौथी जीत!!! इसी के साथ सेमी-फाइनल की रेस में अपनी एंट्री कन्फर्म करती हुई दिखाई दे रही है| वहीँ नामीबिया टीम अब सेमी फाइनल की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है| 45 रनों से इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में ना केवल पहले स्थान को काबिज़ किया बल्कि नेट रन रेट और भी बढ़िया कर लिया| वाह जी वाह!! ये टीम कमाल करती हुई दिख रही है| हम सबके अनुसार फेवरेट माना जा रहा है इसे और कुछ उसी तरह का प्रदर्शन पेश भी करती हुई यहाँ पर दिख भी रही है| एक तरफ से इंग्लैंड तो दूसरी तरफ से पाकिस्तान सबको पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही है|
ओवर की समाप्ति 20 : 144/5
16 रन
  • 119.1
  • 219.2
  • 619.3
  • 5 NB19.4
  • 019.4
  • 219.5
  • 019.6
ड. वीजे
43 (31)
निकोल लॉफ्टी
7 (7)
श. अफरीदी
4-0-36-0
19.6
0
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
डॉट बॉल, इसी के साथ पाकिस्तान ने 45 रनों से इस मुकाबला जीत लिया| एक और जीत उनके खाते में गई| नामीबिया ने अच्छा फाईट किया लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकी| इस गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|
19.5
2
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
लो फुल टॉस, मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप से दो रन हासिल हुए|
19.4
0
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़ बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कैच भी लपका गया लेकिन फ्री हिट थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
19.4
nb
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| ओह ये तो नो बॉल भी हो गई| अगली गेंद फ्री हिट होगी|
19.3
6
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! धीमी गति से डाली गई गेंद| ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? जी हाँ गेंद दर्शकों के पास, अब अम्पायर को उसे सैनीटाइज़ करना होगा|
19.2
2
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
चिप किया सामने की तरफ| फील्डर गेंद तक नहीं पहुँच पाए| दो रन मिल गया|
19.1
1
शाहीन अफरीदी To निकोल लॉफ्टी-ईटन
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पोइंटके ऊपर से उठाकर मारा, एक ही रन मिला| 5 गेंद 61 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 128/5
12 रन
  • 618.1
  • 018.2
  • 218.3
  • 1 LB18.4
  • 218.5
  • 118.6
निकोल लॉफ्टी
6 (6)
ड. वीजे
29 (25)
ह. रऊफ
4-0-25-1
18.6
1
हारिस रऊफ To निकोल लॉफ्टी-ईटन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 6 गेंदों पर 62 रनों की दरकार|
18.5
2
हारिस रऊफ To निकोल लॉफ्टी-ईटन
फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|
18.4
lb
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
लेग बाई के रूप में यहाँ सिंगल मिलेगा लेकिन अब इससे बल्लेबाज़ी टीम के लिए कुछ अच्छा नहीं होगा|
18.3
2
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
लेंथ गेंद को मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
18.2
0
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
एक और बार बड़े शॉट के लिए गए बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए इस बार| कोई रन नहीं|
18.1
6
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
छक्का! सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा इसे और आधा दर्जन रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 116/5
5 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 017.6
निकोल लॉफ्टी
3 (4)
ड. वीजे
21 (21)
ह. अली
4-0-22-1
17.6
0
हसन अली To निकोल लॉफ्टी-ईटन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| रैम शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन बेत हुए| कोई रन नहीं|
17.5
2
हसन अली To निकोल लॉफ्टी-ईटन
कट किया ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन मिले|
17.4
1
हसन अली To डेविड वीजे
एक और सिंगल!!! बड़ा शॉट अभी भी नहीं आ रहा है| ऐसे जीत मुश्किल होती जायेगी नामीबिया के लिए| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.3
1
हसन अली To निकोल लॉफ्टी-ईटन
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
17.2
0
हसन अली To निकोल लॉफ्टी-ईटन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
17.1
1
हसन अली To डेविड वीजे
गुड लेंथ गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 111/5
4 रन
  • 016.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 016.4
  • W16.5
  • 1 LB16.6
ड. वीजे
19 (19)
निकोल लॉफ्टी
0 (0)
ह. रऊफ
3-0-14-1
16.6
lb
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
लेग बाई के रूप में आया रन| पुल मारने गए थे और हेलमेट पर जा लगी गेंद| कनकशन टेस्ट वीजे के लिए| उम्मीद करते हैं सब ठीक हो|
16.5
W
हारिस रऊफ To जे जे स्मित OUT!
आउट! कैच आउट!!! कॉट फखर जमान बोल्ड हारिस रऊफ| हारिस को मिली पहली विकेट| 2 रन बनाकर स्मित लौटे पवेलियन| बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| बल्ले के काफी नीचे लगी गेंद और हवा में खिल गई| फील्डर वहां पर तैनात, नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड लिया| अब यहाँ से अनामिबिया के लिए लक्ष्य और कठिन हो जाएगा|
16.4
0
हारिस रऊफ To जे जे स्मित
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं|
16.3
1
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
पटकी हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, एक ही रन मिल पायेगा|
16.2
2
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
पॉइंट फील्डर के ऊपर से उठाकर खेला, शाहीन ने बॉल को फील्ड किया जबतक दो रन मिल गया|
16.1
0
हारिस रऊफ To डेविड वीजे
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 16 : 107/4
6 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
जे स्मित
2 (3)
ड. वीजे
16 (15)
श. अफरीदी
3-0-20-0
15.6
0
शाहीन अफरीदी To जे जे स्मित
पुल मारने गए पटकी हुई गेंद पर लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ, 24 गेंद 83 रनों की दरकार|
15.5
1
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
15.4
0
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
15.3
4
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
चौका! यॉर्कर के प्रयास में फुल टॉस डाल दिया| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से गेंद को टपा दिया और चौका बटोरा|
15.2
0
शाहीन अफरीदी To डेविड वीजे
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|
15.1
1
शाहीन अफरीदी To जे जे स्मित
कवर्स की दिशा में बॉल को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 101/4
8 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 214.3
  • 414.4
  • 114.5
  • 114.6
जे स्मित
1 (1)
ड. वीजे
11 (11)
ह. अली
3-0-17-1
14.6
1
हसन अली To जे जे स्मित
लेमन कट लेकिन सिंगल ही मिल पायेगा| अंदर आई थी गेंद, बल्लेबाज़ ऑफ़ साइड पर खेलने गए, अंदरूनी किनारा लगा और कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग फील्डर की तरफ गई बॉल, एक ही रन मिल पाया| 101/4 नामीबिया|
14.5
1
हसन अली To डेविड वीजे
सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव शॉट का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
14.4
4
हसन अली To डेविड वीजे
चौका! हसन की गति का इस्तेमाल किया वीजे ने यहाँ पर| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
14.3
2
हसन अली To डेविड वीजे
छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया लेग साइड पर, गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गए|
14.2
0
हसन अली To डेविड वीजे
ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
14.1
0
हसन अली To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
जेजे स्मित अगले बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 14 : 93/4
9 रन
  • 213.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 213.4
  • 413.5
  • W13.6
क. विलियम्स
40 (37)
ड. वीजे
4 (6)
श. खान
4-0-35-1
13.6
W
शादाब खान To क्रेग विलियम्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट हसन अली बोल्ड शादाब खान| इस गेंद से पहले विकेट कीपर बोल भी रहे थे कि विकेट आएगी और वही हुआ| फ्लाईटेड डाली गई थी गेंद जिसे सामने की तरफ उठाकर मार दिया| ऊपर खिल गई बॉल, फील्डर नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| कीपर रिजवान मानो ज्योतिष हो गए हों| अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर एक बड़ा विकेट ले गए शादाब| 93/4 नामीबिया|
13.5
4
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
चौका! हवा में थी गेंद लेकिन निकल गई पॉइंट फील्डर के ऊपर से चार रनों के लिए| दबाव इससे शायद बल्लेबाज़ के ऊपर से कुछ कम होगा|
13.4
2
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
फाइन लेग पर स्वीप किया, सिंगल बटोरा, ओह, कीपर से हुई चूक, एक अतिरिक्त रन मिल गया|
13.3
1
शादाब खान To डेविड वीजे
इस बार गेंद को फ्रंट फुट से पंच किया जहाँ से गैप हासिल हुआ और रन का मौका बना|
13.2
0
शादाब खान To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
13.1
2
शादाब खान To डेविड वीजे
इस बार पैड्स की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 84/3
6 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • W12.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
ड. वीजे
1 (3)
क. विलियम्स
34 (34)
इ. वसीम
3-0-13-1
12.6
1
इमाद वसीम To डेविड वीजे
इस बार संपर्क हुआ गेंद और बल्ले का और सिंगल बटोर लिया गया|
12.5
0
इमाद वसीम To डेविड वीजे
एक और अहम डॉट बॉल इस ओवर में आती हुई| कसी हुई गेंदबाजी जारी, बल्लेबाज़ पर दबाव बनेगा|
12.4
0
इमाद वसीम To डेविड वीजे
लेग साइड पर खेला, लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद|
12.3
W
इमाद वसीम To गेरहार्ड इरासमस OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! एक और झटका नामीबिया को लगता हुआ यहाँ पर| पहली विकेट इमाद के खाते में गई| 15 रन बनाकर इरासमस लौटे पवेलियन| सीधा कवर्स फील्डर के हाथों में मार बैठे गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| इनफील्ड के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ और सीधा फील्डर की गोद में चली गई गेंद| 83/3 नामीबिया|
12.2
1
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
स्टेप आउट किया, नीचे खेला शॉट, एक ही रन मिल गया|
12.1
4
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 78/2
7 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 111.6
क. विलियम्स
29 (32)
ग. इरासमस
15 (9)
श. खान
3-0-26-0
11.6
1
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
11.5
4
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
11.4
1
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
कैच ड्रॉप!!! मिड ऑन पर शाहीन से हुई एक बड़ी चूक और एक बड़ा मौका गंवा दिया| कंधे के पास कैच को लपकना चाहते थे लेकिन बॉल हाथों में आकर निकल गई| आगे कूदकर बड़े शॉट के लिए गए थे बल्लेबाज़ और मिस टाइम कर बैठे थे|
11.3
0
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
कट ;लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए|
11.2
0
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बड़ा शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
11.1
1
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
बैकफुट पंच कवर्स की दिशा में खेला, एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 71/2
1 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
क. विलियम्स
23 (29)
ग. इरासमस
14 (6)
ह. रऊफ
2-0-11-0
10.6
1
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| महज़ एक रन इस ओवर से आया|
10.5
0
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
10.4
0
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
इस बार अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लग गई गेंद, अब चार लगातार डॉट गेंदें हो गई| कोई रन नहीं|
10.3
0
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
बिना पैर निकाले गेंद को खेलने गए लेकिन कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
10.2
0
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.1
0
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 10 : 70/2
14 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 29.3
  • 09.4
  • 69.5
  • 49.6
ग. इरासमस
14 (6)
क. विलियम्स
22 (23)
श. खान
2-0-19-0
9.6
4
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 10 ओवर के बाद 70/2 नामीबिया, जीत के लिए 60 गेंदों पर 120 रन चाहिए|
9.5
6
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.4
0
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
9.3
2
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
9.2
1
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.1
1
शादाब खान To गेरहार्ड इरासमस
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 56/2
11 रन
  • 38.1
  • 68.2
  • 08.3
  • W8.4
  • 18.5
  • 08.6
क. विलियम्स
21 (22)
ग. इरासमस
1 (1)
म. हफीज
1-0-11-0
8.6
0
मोहम्मद हफीज To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.5
1
मोहम्मद हफीज To गेरहार्ड इरासमस
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8.4
W
मोहम्मद हफीज To क्रेग विलियम्स OUT!
आउट!!! रन आउट!!! नामीबिया को लगा दूसरा झटका!!! स्टीफन बार्ड 29 तन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| जबकि दूसरा लेने भागे तभी वहां पर से फील्डर ने आकर गेंद को कीपर की ओर थ्रो किया| कीपर रिजवान ने गेंद को पकड़कर सीधे स्तुम्प्प पर लगाया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद आउट करार पाया बल्लेबाज़ को यहाँ पर| 55/2 नामीबिया|
8.3
0
मोहम्मद हफीज To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
8.2
6
मोहम्मद हफीज To क्रेग विलियम्स
छक्का!! शानदार शॉट यहाँ पर क्रेग विलियम्स के बल्ले से देखने को मिला| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स|
8.1
3
मोहम्मद हफीज To स्टीफन बार्ड
रिवर्स स्वीप शॉट बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर महज़ दिशा दिखाई| जब तक गेंद फील्ड की जाती तीन रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 8 : 45/1
5 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
स. बार्ड
26 (28)
क. विलियम्स
14 (18)
श. खान
1-0-5-0
7.6
1
शादाब खान To स्टीफन बार्ड
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
7.5
1
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
7.4
1
शादाब खान To स्टीफन बार्ड
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
7.3
0
शादाब खान To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
7.2
1
शादाब खान To क्रेग विलियम्स
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
7.1
1
शादाब खान To स्टीफन बार्ड
गूगली डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 40/1
6 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 46.6
क. विलियम्स
12 (16)
स. बार्ड
23 (24)
इ. वसीम
2-0-7-0
6.6
4
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
6.5
1
इमाद वसीम To स्टीफन बार्ड
लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|
6.4
1
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
पैडल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया|
6.3
0
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
6.2
0
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
स्टंपिंग की अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद जब कीपर ने स्टंप्स को लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में मौजूद थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
6.1
0
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 6 : 34/1
10 रन
  • 1 WD5.1
  • 15.1
  • 25.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 05.6
स. बार्ड
22 (23)
क. विलियम्स
7 (11)
ह. रऊफ
1-0-10-0
5.6
0
हारिस रऊफ To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 6 ओवर के बाद 34/1 नामीबिया|
5.5
6
हारिस रऊफ To स्टीफन बार्ड
झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं|
5.4
0
हारिस रऊफ To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.3
0
हारिस रऊफ To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नहीं आ सका|
5.2
2
हारिस रऊफ To स्टीफन बार्ड
लेग साइड की ओर गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए खेला और 2 रन लिया|
5.1
1
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, मिसफील्ड हुई यहाँ पर 1 रन मिल गया|
5.1
wd
हारिस रऊफ To क्रेग विलियम्स
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 24/1
1 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 04.6
स. बार्ड
14 (18)
क. विलियम्स
6 (10)
इ. वसीम
1-0-1-0
4.6
0
इमाद वसीम To स्टीफन बार्ड
रिवर्स स्वीप शॉट खेला, पॉइंट की दिशा में गई गेंद, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
4.5
0
इमाद वसीम To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
4.4
1
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.3
0
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
4.2
0
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
4.1
0
इमाद वसीम To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
ओवर की समाप्ति 4 : 23/1
8 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 33.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 13.6
क. विलियम्स
5 (6)
स. बार्ड
14 (16)
ह. अली
2-0-9-1
3.6
1
हसन अली To क्रेग विलियम्स
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
पुल शॉट खेलने के दौरान नामीबिया के बल्लेबाज़ को ऊँगली में लगी चोट, जिसके कारण फिजियो मैदान पर आए...
3.5
4
हसन अली To क्रेग विलियम्स
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुल किया| गैप में गई बॉल सीधे तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
3.4
0
हसन अली To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं| प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
3.3
3
हसन अली To स्टीफन बार्ड
कवर्स ड्राइव देखने को मिला यहाँ पर| गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने तीन रन चुरा लिए|
3.2
0
हसन अली To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.1
0
हसन अली To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 3 : 15/1
7 रन
  • 02.1
  • 22.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 12.6
स. बार्ड
11 (13)
क. विलियम्स
0 (3)
श. अफरीदी
2-0-14-0
2.6
1
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
2.5
0
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
2.4
4
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.3
0
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया|
2.2
2
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन पूरा किया|
2.1
0
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
लेग साइड की ओर गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/1
1 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • W1.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
क. विलियम्स
0 (3)
स. बार्ड
4 (7)
ह. अली
1-0-1-1
1.6
0
हसन अली To क्रेग विलियम्स
कैच आउट की अपील, अम्पायर ने मना किया| प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| 2 ओवर के बाद 8/1 नामीबिया|
1.5
0
हसन अली To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.4
0
हसन अली To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
1.3
W
हसन अली To माइकल वैन लिंगेन OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! नामीबिया को लगा पहला झटका!! हसन अली के हाथ लगी पहली विकेट| माइकल वैन लिंगेन 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल बल्लेबाज़ को बीट करते हुए सीधे स्टंप को जा लगी| 8/1 नामीबिया|
1.2
1
हसन अली To स्टीफन बार्ड
पैड्स ;लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1.1
0
हसन अली To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 20.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 40.6
वैन लिंगेन
4 (1)
स. बार्ड
3 (5)
श. अफरीदी
1-0-7-0
0.6
4
शाहीन अफरीदी To माइकल वैन लिंगेन
नामीबिया की पारी का पहला चौका!!! शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! बाउंड्री मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
0.5
1
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
0.4
0
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
0.3
2
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
मिसफील्ड यहाँ पर होती हुई जिसके कारण बल्लेबाज़ को 2 रन मिल गया|
0.2
0
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
0.1
0
शाहीन अफरीदी To स्टीफन बार्ड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद रिजवान
  • अंपायर क्रिस ब्राउन, क्रिस गॅफने, पॉल राईफल
  • रेफ़री जेफ क्रो
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement