Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 56 Commentary, Live Updates

मुंबई vs कोलकाता, 2022 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 56, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , May 09, 2022
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
113 (17.3)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
165/9 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जसप्रीत बुमराह
    0(0)&5/10(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको ये मुकाबला जहाँ कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात लखनऊ और गुजरात के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद बात करने आये जस्सी ने कहा कि हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन अंत में हमसे चूक हुई जिसकी वजह से मुकाबला हार गए और इसका दुःख है| अपनी विकेट्स पर कहा कि मैं नम्बर्स को नहीं देखता बस अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देता रहता हूँ| मैं हमेशा टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने को देखता हूँ| अब इस साल जो हुआ उसे भूलकर अगले साल बेहतर करने पर ध्यान देना होगा|
मैच जीतकर बात करने आए कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने पिछले मुकाबले को काफी बड़े अंतर से गँवा दिया था| अब इस मैच में जीत हासिल करते हुए टॉप चार में जाने की अपनी उम्मीद को बाकी रखा है| आगे अय्यर ने कहा कि पोलार्ड के विकेट को हासिल करने के बाद मुझे रहात मिली| जाते-जाते श्रेयस अय्यर ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमारी टीम ने बेहतर खेल दिखाया और हमने मैच को अपने नाम किया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मुकाबला गंवाकर बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि ये स्कोर अर्जित करने वाला था| हमने बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया और बुमराह आज शानदार रहे लेकिन हमारी बल्लेबाज़ी कोलैप्स कर गई जिसकी वजह से हमने मैच को गँवा दिया| आगे रोहित ने कहा कि पिच गेंदबाजी के लिए मददगार थी लेकिन हमें अपनी पारी में संभलकर खेलना था जो हम नहीं कर पाए|
दूसरी ओर आज के इस मुकाबले में मुंबई पहली पारी में तो शानदार तरीके से लड़ी लेकिन रन चेज़ में रोहित एंड कम्पनी पूरी तरह से बिखर गई| टॉस जीतकर आज मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का रन चेज़ का फैसला ग़लत साबित हो गया| कोलकाता जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप को एक शानदार शुरुआत के बाद महज़ 165 रनों पर रोक दिया| ऐसा लगा कि रोहित की टीम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी लेकिन रन चेज़ में कोलकाता की तगड़ी गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से बिखर गई और बचा कुचा काम अंत के तीन लगातार रन आउट ने कर दिया| आज ऐसा लगा कि मुंबई की टीम किसी दबाव में बल्लेबाज़ी कर बैठी| या फिर यूं कहा जाए कि कोलकाता के खिलाड़ियों का दिन था आज| वो जो भी कर रहे थे वो सफल होता चला जा रहा था| लेकिन मेरी नज़र में मुंबई के लिए ये और भी निराश करने वाला पल होगा|
जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई मुंबई!! करो या मरो मुकाबले में कोलकाता की हुई 52 रनों से जीत| दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए प्ले ऑफ्स की रेस में अब भी बरकरार श्रेयस एंड आर्मी| बल्लेबाज़ी में तो आज इस टीम ने जान नहीं दिखाई लेकिन गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर दिया और शानदार बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली मुंबई को टीम को 166 का स्कोर नहीं हासिल करने दिया| फिलहाल दो अंक हासिल करते हुए कोलकाता के बोर्ड पर 10 अंक हो गए और अब वो अंक तालिका में चेन्नई से ऊपर चली गई है| अय्यर एंड कम्पनी को अभी भी आगे के मुकाबलों में जीत ही चाहिए वरना उनका सफ़र प्ले ऑफ्स से पहले समाप्त हो जायेगा|
17.3
W
आंद्रे रसेल To राइली मेरेडिथ OUT!
आउट!!! रन आउट!!! लगातार तीसरा रन आउट करते हुए कोलकाता की टीम ने महज़ 113 रनों पर मुंबई की पारी को समाप्त कर दिया!! इसी के साथ कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से शिकस्त दी!!! जसप्रीत बुमराह बिना खाता खोले पवेलियन की ओर लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया और रन लेने भागे| फील्डर रिंकू सिंह ने गेंद को पकड़कर सीधा स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी और उस समय जस्सी क्रीज़ के काफी बाहर थे| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स पर लगी थी तो बुमराह क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला जिसके बाद कोलकाता जीत का जश्न मनाती हुई दिखी|
17.2
W
आंद्रे रसेल To कीरोन पोलार्ड OUT!
आउट!! रन आउट!! 15 रन बनाकर पोलार्ड लौटे पवेलियन| बड़ा शॉट लगाने गए थे| बल्ले के उपरी हिस्से पर लग गई गेंद| हवा में काफी ऊपर खिल गई| कीपर कैच के लिए गए लेकिन ड्रॉप कर बैठे| पोलार्ड इस दौरान क्रीज़ से बाहर थे| फील्डर वरुण ने कप्तान श्रेयस की तरफ थ्रो किया जिन्होंने बेल्स उड़ाते हुए रन आउट की अपील कर दी| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पोलार्ड क्रीज़ से बाहर रह गए थे| इस विकेट के साथ मुंबई की जीत की उम्मीद भी समाप्त हो गई|
17.1
0
आंद्रे रसेल To कीरोन पोलार्ड
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 17 : 112/8
5 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 1 WD16.4
  • 116.4
  • 116.5
  • W16.6
क. कार्तिकेय
3 (5)
क. पोलार्ड
14 (14)
प. कमिंस
4-0-22-3
16.6
W
पैट कमिंस To कुमार कार्तिकेय OUT!
आउट!!! रन आउट!!! आठवीं विकेट यहाँ पर मुंबई की टीम ने गंवाई!!! कुमार कार्तिकेय 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया और दूसरे के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को उठाकर कीपर की ओर थ्रो किया| कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्लेबाज़ दूसरे रन के दौरान क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 112/8 मुंबई|
16.5
1
पैट कमिंस To कीरोन पोलार्ड
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.4
1
पैट कमिंस To कुमार कार्तिकेय
नॉट आउट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हवा में खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई बॉल| बल्लेबाज़ रन लेने भागे| फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया और गेंद स्टंप पर जा लगी| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स को लगी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.4
wd
पैट कमिंस To कुमार कार्तिकेय
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
16.3
1
पैट कमिंस To कीरोन पोलार्ड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|
16.2
0
पैट कमिंस To कीरोन पोलार्ड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.1
0
पैट कमिंस To कीरोन पोलार्ड
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 16 ओवर के बाद 107/6 मुंबई, जीत के लिए 24 गेंदों पर 59 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 107/7
5 रन
  • 215.1
  • 1 LB15.2
  • 115.3
  • 1 LB15.4
  • 015.5
  • 015.6
क. कार्तिकेय
1 (3)
क. पोलार्ड
12 (10)
ट. साउदी
3-0-10-1
15.6
0
टिम साउदी To कुमार कार्तिकेय
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
15.5
0
टिम साउदी To कुमार कार्तिकेय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
15.4
lb
टिम साउदी To कीरोन पोलार्ड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
15.3
1
टिम साउदी To कुमार कार्तिकेय
एक और सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.2
lb
टिम साउदी To कीरोन पोलार्ड
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिला|
15.1
2
टिम साउदी To कीरोन पोलार्ड
पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से दो रन हासिल हुआ|
कुमार कार्तिकेय अगले बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 15 : 102/7
2 रन
  • W14.1
  • 114.2
  • 114.3
  • W14.4
  • 014.5
  • W14.6
म. अश्विन
0 (2)
क. पोलार्ड
10 (7)
प. कमिंस
3-0-17-3
14.6
W
पैट कमिंस To मुरुगन अश्विन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक बढ़िया जज कैच वरुण द्वारा थर्ड मैन बाउंड्री के ठीक आगे| एक ही ओवर में पैट कमिंस ने तीन विकेट अपने नाम किये!! एम अश्विन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| बल्ले के बीच में तो आई गेंद लेकिन थर्ड मैन पर खड़े फील्डर के ऊपर से नहीं निकल सकी| थर्ड मैन बाउंड्री पर खड़े फील्डर वरुण चक्रवर्ती ने यहाँ पर कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को जज किया और पकड़ा कैच| 102/7 मुंबई| अब पूरी ज़िम्मेदारी पोलार्ड के कंधे पर होगी|
14.5
0
पैट कमिंस To मुरुगन अश्विन
बल्लेबाज़ के शरीर की तरफ छोटी गेंद डाली गई| एम अश्विन ने देखा और लीव कर दिया|
एम अश्विन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.4
W
पैट कमिंस To डैनियल सैम्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शेल्डन जैकसन बोल्ड पैट कमिंस| एक और विकेट इस ओवर में पैट के खाते में जाती हुई| महज़ 1 के स्कोर पर सैम्स की पारी का हुआ अंत| तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे लेग साइड पर खेलने गए बल्लेबाज़| बल्ले से लगने के बाद हेलमेट पर जा लगी बॉल और कीपर की तरफ हवा में खिल गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़  लिया गया| मुंबई अब दबाव के अंदर दिख रही है| 102/6 मुंबई, लक्ष्य से 64 रन दूर|
14.3
1
पैट कमिंस To कीरोन पोलार्ड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलते हुए एक रन निकाला|
14.2
1
पैट कमिंस To डैनियल सैम्स
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
डैनियल सैम्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.1
W
पैट कमिंस To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड पैट कमिंस| आते के साथ पहली ही गेंद पर कमिंस ने सेट बल्लेबाज़ ईशान को वापिस भेजा| 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे ईशान| लेंथ गेंद थी लेग साइड पर| ईशान ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर हवा में खिल गई गेंद| काफी ऊपर खिली थी ये गेंद और रिंकू ने नीचे आकर एक बढ़िया खिला हुआ कैच पकड़ा| 100/5 मुंबई, लक्ष्य से 66 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 14 : 100/4
10 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
ई. किशन
51 (42)
क. पोलार्ड
9 (6)
स. नरेन
4-0-21-0
13.6
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
सिंगल!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 100 रन पूरा होता हुआ!!! लॉन्ग ऑन की ओर ईशान ने खेलकर एक रन ले लिया| मुंबई को जीत के लिए 36 गेंद पर 66 रन चाहिए|
13.5
1
सुनील नरेन To कीरोन पोलार्ड
कड़क पुल शॉट!! कैचिंग मिड विकेट पर फील्डर अय्यर की ओर हवा में गई गेंद| कैच के लिए हाथ लगाया गेंद पर लेकिन शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई| ये है पोलार्ड पॉवर! एक रन मिल गया|
13.4
0
सुनील नरेन To कीरोन पोलार्ड
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
13.3
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
सिंगल!!! इसी के साथ ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! मुश्किल के समय में इस तरह की पारी खेलना काबिले तारीफ बात है| लेग साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल ले लिया| अब टीम को उनसे एक मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी|
13.2
6
सुनील नरेन To ईशान किशन
छक्का! पुल शॉट लगाया| हालाँकि मिस टाइम हुआ था| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई थी गेंद लेकिन संपर्क इतना काफी था कि मिड विकेट बाउंड्री पार कर जाए गेंद|
13.1
1
सुनील नरेन To कीरोन पोलार्ड
हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर खेला| फील्डर के आगे से क्विक सिंगल चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 90/4
7 रन
  • 012.1
  • W12.2
  • 012.3
  • 612.4
  • 112.5
  • 012.6
ई. किशन
43 (39)
क. पोलार्ड
7 (3)
व. चक्रवर्ती
3-0-22-1
12.6
0
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
इस बार आगे आकर गेंद को खेलने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
12.5
1
वरुण चक्रवर्ती To कीरोन पोलार्ड
बड़ा प्रहार मिड विकेट की ओर किया गया लेकिन एक ही रन मिला|
12.4
6
वरुण चक्रवर्ती To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! ताक़त का पूरा इस्तेमाल यहाँ पर करते हुए पोलार्ड!!! इसी के साथ सिक्स लगाकर अपना खाता पोलार्ड ने खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर पॉवर से हिट लगाया| गेंद ऊँची गई और मैदान के बाहर भी निकल गई छह रनों के लिए|
12.3
0
वरुण चक्रवर्ती To कीरोन पोलार्ड
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर पोलार्ड ने आगे आकर डिफेंड कर दिया|
कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2
W
वरुण चक्रवर्ती To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अजिंक्य रहाणे बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| 13 रन बनाकर टिम की पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा| बॉल टर्न हुई इस वजह से ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई| मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| 83/4 मुंबई, लक्ष्य से 83 रन दूर|
12.1
0
वरुण चक्रवर्ती To टिम डेविड
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 83/3
2 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 111.6
ट. डेविड
13 (7)
ई. किशन
43 (38)
स. नरेन
3-0-11-0
11.6
1
सुनील नरेन To टिम डेविड
आखिरी गेंद पर आया सिंगल!! कवर्स की तरफ बॉल को खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 48 गेंद पर 83 रन की दरकार|
11.5
0
सुनील नरेन To टिम डेविड
इस बार भी सामने की तरफ गेंद को खेला| बोलर ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ|
11.4
0
सुनील नरेन To टिम डेविड
ऑफ़ स्पिन गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|
11.3
0
सुनील नरेन To टिम डेविड
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
11.2
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
इस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
11.1
0
सुनील नरेन To ईशान किशन
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 11 : 81/3
15 रन
  • 210.1
  • 110.2
  • W10.3
  • 410.4
  • 410.5
  • 410.6
ट. डेविड
12 (3)
ई. किशन
42 (36)
आ. रसेल
2-0-21-2
10.6
4
आंद्रे रसेल To टिम डेविड
चौका!!! टिम डेविड 400 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर टिम लगाते हुए!!! शॉटपिच गेंद पर मिड विकेट की ओर पुल लगाया| गेंद गैप में गई और चार रन मिल गया|
10.5
4
आंद्रे रसेल To टिम डेविड
चौका! दो गेंद दो बाउंड्री!! इस बार लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से शीशा दिखा दिया| मिड ऑन फील्डर अंदर था इस वजह से गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10.4
4
आंद्रे रसेल To टिम डेविड
चौका!!! इसी के साथ टिम डेविड ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
टिम डेविड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.3
W
आंद्रे रसेल To रमनदीप सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नितीश राणा बोल्ड आंद्रे रसेल| दूसरी सफलता रसेल के खाते में जाती हुई| 12 रन बनाकर रमनदीप लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेंथ गेंद को क्रॉस मारने चले गए| गेंद की उछाल के कारण ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई बॉल और मिस टाइम होकर पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और पकड़ा एक आसान सा कैच| 69/3 मुंबई, लक्ष्य से 97 रन दूर|
10.2
1
आंद्रे रसेल To ईशान किशन
इस बार हलके हाथों से बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.1
2
आंद्रे रसेल To ईशान किशन
गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
ओवर की समाप्ति 10 : 66/2
8 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 19.6
ई. किशन
39 (34)
र. सिंह
12 (15)
व. अय्यर
1-0-8-0
9.6
1
वेंकटेश अय्यर To ईशान किशन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल लगाकर एक रन लिया| 10 ओवर के बाद 66/2 मुंबई|
9.5
4
वेंकटेश अय्यर To ईशान किशन
चौका!!! ईशान किशन ने यहाँ पर अपना हाथ खोला!! लो फुलटॉस गेंद पर कवर्स ड्राइव किया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इस बाउंड्री की अहम ज़रुरत थी यहाँ पर मुंबई की टीम को| काफी देर से कोई बाउंड्री नहीं आ रही थी|
9.4
1
वेंकटेश अय्यर To रमनदीप सिंह
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेला| एक रन आ गया|
9.3
1
वेंकटेश अय्यर To ईशान किशन
ऊपर डाली गई गेंद पर ईशान ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
9.2
1
वेंकटेश अय्यर To रमनदीप सिंह
मिडिल स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया|
9.1
0
वेंकटेश अय्यर To रमनदीप सिंह
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
टाइम आउट का समय हुआ| अब यहाँ से दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाने को देखेंगी| 9 के बाद 58/2 है मुंबई, 66 गेंदों पर 108 रनों की दरकार...
ओवर की समाप्ति 9 : 58/2
7 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 28.5
  • 1 B8.6
र. सिंह
10 (12)
ई. किशन
33 (31)
व. चक्रवर्ती
2-0-15-0
8.6
b
वरुण चक्रवर्ती To रमनदीप सिंह
बाई के रूप में मिला एक रन!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ कट शॉट लगाने गए और टर्न से बीट हो गए| कीपर के पैरों के बीच से होकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई, एक रन मिल गया|
8.5
2
वरुण चक्रवर्ती To रमनदीप सिंह
अच्छी फील्डिंग डीप पॉइंट की ओर देखने को मिली!!! अपनी टीम के लिए वहां पर फील्डर ने दो रन बचाए| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| दो रन मिल गया|
8.4
1
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
जड़ में डाली गई गेंद पर ईशान ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|
8.3
1
वरुण चक्रवर्ती To रमनदीप सिंह
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश किया और एक रन ले लिया|
8.2
1
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.1
1
वरुण चक्रवर्ती To रमनदीप सिंह
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 8 : 51/2
5 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 1 LB7.5
  • 07.6
ई. किशन
31 (29)
र. सिंह
6 (8)
स. नरेन
2-0-9-0
7.6
0
सुनील नरेन To ईशान किशन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7.5
lb
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!!! लेग स्टंप पर डाली गई कैरम गेंद| बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए | गेंद टर्न होकर अतिरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को लगी और थर्ड मैन की ओर निकल गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन भाकर पूरा किया|
7.4
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
लॉन्ग ऑन की ओर ईशान ने गेंद को खेला| एक रन मिल गया|
7.3
1
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
ऊपर डाली गई गेंद पर रमनदीप ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| एक रन मिल गया|
7.2
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
पटकी हुई गेंद पर ईशान ने मिड विकेट की ओर पुश शॉट खेला| एक रन ही मिल सका|
7.1
1
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
पॉइंट की ओर गेंद को कट करते हुए एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 7 : 46/2
9 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 46.5
  • 26.6
ई. किशन
29 (26)
र. सिंह
4 (5)
व. चक्रवर्ती
1-0-9-0
6.6
2
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन दो रन मिल गया|
6.5
4
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
चौका!!! शानदार टाइमिंग और बेहतरीन प्लेसमेंट!! कदमों का इस्तेमाल करते हुए ईशान किशन ने एक्स्ट्रा कवर की ओर गेंद को खेला| गैप में गई बॉल, चार रन मिला|
6.4
0
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
ऑफ साइड की ओर ईशान ने गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
6.3
1
वरुण चक्रवर्ती To रमनदीप सिंह
लेग साइड की ओर रमनदीप ने खेला| एक रन हो गया|
6.2
1
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
आगे डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर ईशान ने खेला| एक रन मिल गया|
6.1
1
वरुण चक्रवर्ती To रमनदीप सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 37/2 मुंबई, जीत के लिए 84 गेंद पर 129 रन चाहिए...
ओवर की समाप्ति 6 : 37/2
5 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 1 WD5.4
  • 15.4
  • 15.5
  • 15.6
र. सिंह
2 (3)
ई. किशन
22 (22)
स. नरेन
1-0-5-0
5.6
1
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
5.5
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.4
1
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
शॉर्ट कवर्स की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया|
5.4
wd
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5.3
0
सुनील नरेन To रमनदीप सिंह
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर रमनदीप ने डिफेंड कर दिया|
5.2
1
सुनील नरेन To ईशान किशन
मिड ऑन की ओर ईशान ने हलके हाथों से खेलकर सिंगल ले लिया|
5.1
0
सुनील नरेन To ईशान किशन
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
रमनदीप सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 5 : 32/2
6 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 04.5
  • W4.6
त. वर्मा
6 (5)
ई. किशन
20 (19)
आ. रसेल
1-0-6-1
4.6
W
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट नितीश राणा बोल्ड आंद्रे रसेल| 6 रन बनाकर तिलक लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की तरफ खेलने गए| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्लेबाज़ की तरफ आई और ग्लव्स को लगते हुए स्लिप फील्डर की गोद में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| खुद से बेहद निराश दिखे तिलक| कोई बात नहीं, अभी भी मुंबई के पास काफी ऐसे बड़े-बड़े बल्लेबाज़ हैं जो इस मुकाबले को आसानी से जिता सकते हैं| 32/2 मुंबई|
4.5
0
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.4
4
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
चौका! ये गेंद स्लिप फील्डर को पार कर गई| काफी जोर से कट शॉट का इस्तेमाल किया और फील्डर को भेदते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
4.3
1
आंद्रे रसेल To ईशान किशन
पटकी हुई गेंद पर स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
4.2
0
आंद्रे रसेल To ईशान किशन
बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन चूके| किनारा लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई बॉल| रन नहीं हुआ|
4.1
1
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| एक रन भाग लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 26/1
10 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 23.5
  • 23.6
ई. किशन
19 (17)
त. वर्मा
1 (1)
प. कमिंस
2-0-15-0
3.6
2
पैट कमिंस To ईशान किशन
एक और दुग्गी ईशान किशन हासिल करते हुए यहाँ पर!! इस बार वेंकटेश के बाएँ ओर शॉट खेला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| दो रन मिल गया|
3.5
2
पैट कमिंस To ईशान किशन
बढ़िया कट शॉट और एक शानदार फील्डिंग डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ वेंकटेश द्वारा देखने को मिली| अपने दायें ओर भागते हुए सीमा रेखा के आगे डाईव लगाई और चौका बचाया| दो ही रन मिले|
3.4
1
पैट कमिंस To तिलक वर्मा
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
3.3
1
पैट कमिंस To ईशान किशन
इस बार समझदारी के साथ गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन ले लिया|
3.2
0
पैट कमिंस To ईशान किशन
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.1
4
पैट कमिंस To ईशान किशन
चौका! शानदार ऑफ़ ड्राइव| ज़मीनी शॉट!! गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| आज अपनी असली लय में दिख रहे ईशान, नज़र न लगे|
ओवर की समाप्ति 3 : 16/1
5 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 12.6
ई. किशन
10 (12)
त. वर्मा
0 (0)
ट. साउदी
2-0-7-1
2.6
1
टिम साउदी To ईशान किशन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| डीप में फील्डर तैनात| एक ही रन मिलेगा| 16/1 मुंबई|
2.5
0
टिम साउदी To ईशान किशन
इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|
2.4
4
टिम साउदी To ईशान किशन
बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| रन्स आने से मतलब है चाहे जैसे भी आये|
2.3
0
टिम साउदी To ईशान किशन
गुड लेंथ गेंद!! पुल मारने गए किशन| गति से लेट हो गए और बल्ले के उपरी हिस्से पर जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
0
टिम साउदी To ईशान किशन
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ किशन ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
2.1
0
टिम साउदी To ईशान किशन
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/1
9 रन
  • 01.1
  • 4 LB1.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 11.6
ई. किशन
5 (6)
त. वर्मा
0 (0)
प. कमिंस
1-0-5-0
1.6
1
पैट कमिंस To ईशान किशन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया| 11/1 मुंबई|
1.5
4
पैट कमिंस To ईशान किशन
बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.4
0
पैट कमिंस To ईशान किशन
एक और डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.3
0
पैट कमिंस To ईशान किशन
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
1.2
lb
पैट कमिंस To ईशान किशन
बाई के रूप में चौका मिला!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद ईशान किशन के शरीर को लगकर कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के पार| चार रन मिल गया|
1.1
0
पैट कमिंस To ईशान किशन
विकेट लाइन की गेंद पर ईशान किशन ने डिफेंड कर दिया|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/1
2 रन
  • 00.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • W0.6
र. शर्मा
2 (6)
ई. किशन
0 (0)
ट. साउदी
1-0-2-1
0.6
W
टिम साउदी To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शेल्डन जैकसन बोल्ड टिम साउदी| 2 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| हिटमैन की एक छोटी सी पारी का अंत एक बेमिसाल कैच से हो गया| विकेट के पीछे उड़ता हुआ जैकसन देखने को मिला| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| लेग साइड पर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर थाई से टकराने के बाद कीपर के दाएं ओर गई गेंद जहाँ से कीपर ने उड़ते हुए अपने राईट साइड डाईव लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया| अम्पायर ने इसे चेक किया और अंत में आउट पाया| 2/1 मुंबई|
0.5
0
टिम साउदी To रोहित शर्मा
एक और डॉट बॉल!!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सकेगा|
0.4
0
टिम साउदी To रोहित शर्मा
इस बार लेंथ बॉल पर बड़ा शॉट लगाने गए थे रोहित लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
0
टिम साउदी To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
0.2
2
टिम साउदी To रोहित शर्मा
दो रनों के साथ मुंबई और रोहित का खाता खुला| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
0.1
0
टिम साउदी To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को रोहित ने पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह
  • अंपायर क्रिस गॅफने, -, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement