Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 46 Commentary, Live Updates

मुंबई vs दिल्ली, 2021 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 46, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह , Oct 02, 2021
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
129/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
132/6 (19.1)
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अक्षर पटेल
    9(9)&3/21(4)
अश्विन ने यहाँ छक्का लगाकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया और दिल्ली का खैमा पूरी तरह से खुश नज़र आया| एक समय दिल्ली की टीम आसानी से लक्ष्य पहुँचती हुई नज़र आ रही थी तो एक पल मुंबई की टीम मैच पर अपना कब्ज़ा करती हुई दिखाई दे रही थी| लेकिन सभी चीजों को पीछे छोड़कर अंत में दिल्ली के दिलेरों में मैच को जीत लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब हम चलते है आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
चार विकटों से दिल्ली ने जीता मुकाबला| अश्विन ने लगाया विनिंग शॉट!! एक रोमांचक मुकाबला हुआ समाप्त!! दिल्ली और मुंबई के बीच कोई मैच हो और वो रोमांचक ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता| फाइनल ओवर थ्रिलर था ये गेम लेकिन एक स्लो स्कोरिंग मुकाबला काफी बार ऐसा ही रहता है| वो भी अगर आपके सामने एक स्लो पिच हो तो रन चेज़ आसान नहीं होता| मुंबई और दिल्ली की लड़ाई में कभी वो आगे तो कभी ये आगे| हर एक पल रोमांचक रहा यहाँ पर लेकिन जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने अंतिम समय तक अपने नफ्स पर संतुलन बनाये रखा और आखिरी ओवर में सय्यम भरी पारी खेली| आखिरी ओवर में चाहिए थे चार रन और ऐसा लगा कि पंजाब और राजस्थान वाला मुकाबला तो कहीं न हो जाए लेकिन जो हुआ वो शायद किसी ने भी नहीं सोचा था क्योंकि ना तो मुंबई इस मुकाबले को अंत तक छोड़ने वाली थी और ना तो दिल्ली|
19.1
6
क्रुणाल पंड्या To रविचंद्रन अश्विन
छक्का!! इसी के साथ दिल्ली ने मुंबई को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अंक अपने नाम किया| आर अश्विन के बल्ले से आती विनिंग शॉट| वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 19 : 126/6
7 रन
  • 018.1
  • 218.2
  • 118.3
  • 218.4
  • 118.5
  • 118.6
र. अश्विन
14 (20)
श. अय्यर
33 (33)
ट. बोल्ट
4-0-24-1
18.6
1
ट्रेंट बोल्ट To रविचंद्रन अश्विन
एक और सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों पर 4 रन चाहिए|
18.5
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
सिंगल!!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| दिल्ली को जीत के लिए 7 गेंदों पर 5 रन चाहिए|
18.4
2
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला| अश्विन रन लेने के लिए क्रीज़ से काफी आगे भाग आये| रोहित ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| स्टंप्स को मिस करती हुई गेंद डीप मिड विकेट की ओर गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में 2 रन मिला| दिल्ली को जीत के लिए 8 गेंदों पर 6 रन चाहिए|
18.3
1
ट्रेंट बोल्ट To रविचंद्रन अश्विन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया| दिल्ली को जीत के लिए 9 गेंदों पर 8 रन चाहिए|
18.2
2
ट्रेंट बोल्ट To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को अश्विन ने आगे आकर कवर्स के ऊपर से खेलने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर ने गेंद को भागकर अपने पैर से रोका| बल्लेबाजों ने 2 रन तेज़ी से ले लिया| दिल्ली को जीत के लिए 10 गेंदों पर 9 रन चाहिए|
18.1
0
ट्रेंट बोल्ट To रविचंद्रन अश्विन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला, हार्दिक ने गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 18 : 119/6
8 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 417.6
श. अय्यर
30 (31)
र. अश्विन
10 (16)
ज. बुमराह
4-0-29-1
17.6
4
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
चौका!!! अय्यर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! अब दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों पर 11 रन चाहिए| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.5
1
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
एक और सिंगल!!! फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|
17.4
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|
17.3
1
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
डीप कवर्स की ओर अश्विन ने खेलकर एक रन लिया|
17.2
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
17.1
0
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 17 : 111/6
6 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 016.6
र. अश्विन
8 (14)
श. अय्यर
24 (27)
नाथन कूल्टर
4-0-19-1
16.6
0
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों पर 19 रन चाहिए|
16.5
0
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
कोई रन नहीं| कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|
16.4
1
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.3
4
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
चौका!!! पहली बाउंड्री अय्यर अपने पारी का लगाते हुए| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल किया, गैप में गई बॉल मिला चार रन|
16.2
0
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|
16.1
1
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 105/6
5 रन
  • 015.1
  • 1 WD15.2
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
र. अश्विन
7 (11)
श. अय्यर
19 (24)
ट. बोल्ट
3-0-17-1
15.6
1
ट्रेंट बोल्ट To रविचंद्रन अश्विन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| 24 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
15.5
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
लेग साइड पर इस गेंद को बड़े आराम से तह्लाते हुए रन हासिल किया|
15.4
1
ट्रेंट बोल्ट To रविचंद्रन अश्विन
कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.3
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
15.2
0
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
बेहतरीन फील्डिंग कप्तान रोहित द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और टीम के लिए कुछ बहुमूल्य रन बचाए| कमाल का क्रिकेट देखने को मिल रहा है यहाँ पर| दबाव अब पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम पर|
15.2
wd
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
15.1
0
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
पॉइंट पर खेलते हुए रन की मांग| दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| सही फैसला, फील्डर ने उसे फील्ड करते हुए डायरेक्ट हिट लगाया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 15 : 100/6
6 रन
  • 014.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 1 LB14.6
श. अय्यर
17 (20)
र. अश्विन
5 (9)
नाथन कूल्टर
3-0-13-1
14.6
lb
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
लेग बाई के रूप में आया एक रन|दिल्ली की टीम का 100 रन पूरा हुआ| बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल हेलमेट को लगाकर थर्ड मैन की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया| दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए|
14.5
1
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
14.4
1
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
मिड विकेट की ओर अय्यर ने खेलकर एक रन लिया|
14.3
1
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
14.2
2
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, यहाँ से बल्लेबाजों को 2 रन मिला|
14.1
0
नाथन कूल्टर-नाइल To रविचंद्रन अश्विन
एलबीडबल्यू की हुई, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| उछाल के साथ गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर ने मना किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 94/6
1 रन
  • W13.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
र. अश्विन
1 (5)
श. अय्यर
16 (18)
ज. बुमराह
3-0-21-1
13.6
1
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक शानदार ओवर जस्सी द्वारा!! महज़ एक रन देकर एक बड़ा विकेट हासिल किया| ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए रन भाग लिया| 36 गेंदों पर 36 रनों की दरकार|
13.5
0
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
एक और डॉट बॉल!! अश्विन ने इसे ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
13.4
0
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
एक और डॉट बॉल, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|
13.3
0
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
13.2
0
जसप्रीत बुमराह To रविचंद्रन अश्विन
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
अगले बल्लेबाज़ आर अश्विन हैं...
13.1
W
जसप्रीत बुमराह To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! ब्रेक लेकर आया मुंबई के लिए ब्रेक थ्रो!!! दिल्ली को लगा एक और बड़ा झटका| जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी पहली विकेट| शिमरन हेटमायर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुकाबला एक बार फिर से मुंबई ने बदला| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद मिड ऑफ की ओर हवा में गई| जहाँ से रोहित शर्मा ने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 93/6 दिल्ली, जीत से 37 रन दूर|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 13 ओवर के बाद 93/5 दिल्ली, जीत के लिए 42 गेंदों पर 37 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर शिमरन हेटमायर के साथ श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि यहाँ से कुछ विकटों को हासिल करते हुए मुकाबले में एक बार फिर से वापसी किया जाए...
ओवर की समाप्ति 13 : 93/5
13 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 212.4
  • 412.5
  • 112.6
श. हेटमायर
15 (7)
श. अय्यर
16 (18)
ज. यादव
4-0-31-1
12.6
1
जयंत यादव To शिमरन हेटमायर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 13 रन आये इस 13वें ओवर से और मुकाबला अब बराबरी पर आकर खड़ा हो गया है| मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए रन हासिल किया| 93/5 दिल्ली, 42 गेंदों पर 37 रनों की दरकार|
12.5
4
जयंत यादव To शिमरन हेटमायर
चौका! एक और बड़ा हिट!! हेटमायर सही सोच के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए| मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल करते हुए गैप हासिल किया और चार रन बटोरे|
12.4
2
जयंत यादव To शिमरन हेटमायर
शानदार फील्डिंग यहाँ पर पोलार्ड के द्वारा देखने को मिला| अपनी टीम के लिए 2 रन बचाया| लॉन्ग ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्डर किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भगाकर 2 रन अपने खाते में डाला|
12.3
1
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.2
1
जयंत यादव To शिमरन हेटमायर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
4
जयंत यादव To शिमरन हेटमायर
चौका!!! शिमरन हेटमायर ने ओवर की पहली ही गेंद पर लगाया बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 12 : 80/5
6 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • W11.4
  • 211.5
  • 111.6
श. हेटमायर
3 (2)
श. अय्यर
15 (17)
ट. बोल्ट
2-0-12-1
11.6
1
ट्रेंट बोल्ट To शिमरन हेटमायर
पॉइंट की दिशा में गेंद को हलके खातों से खेला और एक रन हासिल किया| 80/5 दिल्ली|
11.5
2
ट्रेंट बोल्ट To शिमरन हेटमायर
नॉट आउट!!! यॉर्कर लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया| फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, इसी बीच कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब बॉल स्टंप्स को कीपर ने लगाया तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
शिमरन हेटमायर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.4
W
ट्रेंट बोल्ट To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु बच गया!! एलबीडबल्यू की अपील हुई थी अक्षर के खिलाफ जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया था| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर बेल्स से टकरा रही है इसलिए फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| बिग स्क्रीन पर फैसला आया आउट!! गुड लेंथ से अंदर आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर पुल मारने गए थे लेकिन लाइन से बीट हुए थे बल्लेबाज़| 77/5 दिल्ली|
11.3
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
11.2
1
ट्रेंट बोल्ट To अक्षर पटेल
अंदर आती गेंद को अक्षर ने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|
11.1
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 74/4
9 रन
  • 110.1
  • 1 WD10.2
  • 010.2
  • 110.3
  • 1 WD10.4
  • 110.4
  • 010.5
  • 410.6
अ. पटेल
8 (7)
श. अय्यर
13 (15)
क. पोलार्ड
1-0-9-0
10.6
4
कीरोन पोलार्ड To अक्षर पटेल
चौका!!! अक्षर पटेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| ऊपर डाली हुई गेंद को आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को खेला| बॉल सीधे एक टप्पा खाकर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.5
0
कीरोन पोलार्ड To अक्षर पटेल
विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, गैप नहीं मिल सका|
10.4
1
कीरोन पोलार्ड To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.4
wd
कीरोन पोलार्ड To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! एक और अतरिक्त रन पोलार्ड इस ओवर से देते हुए| लेग स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.3
1
कीरोन पोलार्ड To अक्षर पटेल
ऊपर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर 1 रन हासिल कर लिया|
10.2
0
कीरोन पोलार्ड To अक्षर पटेल
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
10.2
wd
कीरोन पोलार्ड To अक्षर पटेल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.1
1
कीरोन पोलार्ड To श्रेयस अय्यर
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 65/4
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
श. अय्यर
11 (13)
अ. पटेल
3 (3)
क. पंड्या
2-0-12-1
9.6
1
क्रुणाल पंड्या To श्रेयस अय्यर
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| हलके हाथों से फ्लिक करते हुए रन पूरा किया| 10 के बाद 65/4 दिल्ली|
9.5
1
क्रुणाल पंड्या To अक्षर पटेल
लेग साइड पर इस गेंद को पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|
9.4
1
क्रुणाल पंड्या To श्रेयस अय्यर
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.3
0
क्रुणाल पंड्या To श्रेयस अय्यर
शानदार फील्डिंग अपनी ही गेंद पर गेंदबाज़ द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर बॉल को सिंगल जाने से रोक दिया| कोई रन नहीं| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया था शॉट|
9.2
1
क्रुणाल पंड्या To अक्षर पटेल
लॉन्ग ऑन पर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|
9.1
1
क्रुणाल पंड्या To श्रेयस अय्यर
पैड्स पर रखी गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक सिंगल हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/4
5 रन
  • 28.1
  • W8.2
  • 18.3
  • 1 WD8.4
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
श. अय्यर
8 (9)
अ. पटेल
1 (1)
ज. यादव
3-0-18-1
8.6
1
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| दिल्ली को जीत के लिए 66 गेंदों पर 70 रन चाहिए|
8.5
0
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
8.4
0
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.4
wd
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.3
1
जयंत यादव To अक्षर पटेल
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
इसी बीच पन्त की विकेट के साथ टाइम आउट का भी हुआ समय!! फिलहाल 57/4 है दिल्ली और लक्ष्य से अभी भी 73 रन पीछे| मुंबई के पास मुकाबले में ऊपर आने का ये बड़ा मौका जिसे वो गंवाना नहीं चाहेंगे| अब श्रेयस अय्यर पर काफी कुछ करेगा निर्भर...
अक्षर पटेल आयेंगे अगले बल्लेबाज़...
8.2
W
जयंत यादव To ऋषभ पंत OUT!
आउट!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगा एक और बड़ा झटका| रिषभ पंत 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जयंत यादव के हाथ लगी पहली विकेट| मुंबई की टीम मुकाबले में वापसी करती हुई| ये ऐसी टीम है जिसको हमने और आपने काफ़ी बार इस तरह से मैच में वापसी करते हुए देखा है| आगे डाली गई गेंद को लेग स्टंप्स के बाहर जाकर लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा ताल मेल नहीं हुआ कि गेंद स्टैंड का तक सफ़र तय कर पाए| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद, हार्दिक पंड्या जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 57/4 दिल्ली|
8.1
2
जयंत यादव To ऋषभ पंत
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 55/3
4 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 1 LB7.6
ऋ. पंत
24 (20)
श. अय्यर
7 (6)
नाथन कूल्टर
2-0-8-1
7.6
lb
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! रिवर्स शॉट खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| 55/3 दिल्ली, लक्ष्य से 75 रन दूर|
7.5
1
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
छोटी गेंद, पुल किया लेग साइड पर जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
7.4
1
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
हटकर अपने लिए रूम बनाया और लेग साइड पर पुल किया, एक ही रन मिल पाया|
7.3
0
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7.2
0
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
कूदकर टेनिस बॉल शॉट लगाने गए थे पन्त लेकिन धीमी गति से डाल दी गई गेंद जिसकी वजह से संपर्क नहीं हो पाया|
7.1
1
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 7 : 51/3
5 रन
  • 26.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 26.4
  • 06.5
  • 06.6
ऋ. पंत
23 (16)
श. अय्यर
5 (4)
ज. यादव
2-0-13-0
6.6
0
जयंत यादव To ऋषभ पंत
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना किया| फुल लेंथ की गेंद को पंत रिवर्स स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं मिल सका यहाँ पर|
6.5
0
जयंत यादव To ऋषभ पंत
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
6.4
2
जयंत यादव To ऋषभ पंत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया, 2 रन मिला|
6.3
0
जयंत यादव To ऋषभ पंत
कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
6.2
1
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1
2
जयंत यादव To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन की गेंद को अय्यर ने स्कूप शॉट खेला, कीपर के ऊपर से गई गेंद फाइन लेग की ओर 2 रन मिला|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 46/3 दिल्ली, लक्ष्य से अभी भी 84 रन पीछे| एक तगड़ी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली है फील्डिंग टीम द्वारा जहाँ मुंबई के गेंदबाज़ों ने विकेट तो हासिल की और सामने वाली टीम को पूरी तरह से दबाव में डाले रखा है| दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त अपने बेबाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 6 : 46/3
11 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 25.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 45.6
ऋ. पंत
21 (12)
श. अय्यर
2 (2)
ज. बुमराह
2-0-20-0
5.6
4
जसप्रीत बुमराह To ऋषभ पंत
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| दिल्ली को जीत के लिए 84 गेंदों पर 84 रन चाहिए|
5.5
0
जसप्रीत बुमराह To ऋषभ पंत
शॉटपिच गेंद को पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं आ सका|
5.4
4
जसप्रीत बुमराह To ऋषभ पंत
चौका!!! रिषभ पंत के बल्ले स आती हुई बाउंड्री| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई गेंद, टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.3
2
जसप्रीत बुमराह To ऋषभ पंत
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन तेज़ी से लिया|
5.2
0
जसप्रीत बुमराह To ऋषभ पंत
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
5.1
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को फ्लिक खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 5 : 35/3
5 रन
  • W4.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 04.6
ऋ. पंत
11 (7)
श. अय्यर
1 (1)
नाथन कूल्टर
1-0-5-1
4.6
0
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
डॉट बॉल के साथ हुई एक रोचक ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर मारने गए लेकिन गेंद की कम गति से चकमा खा गए| बीट हुए और कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ| 35/3 दिल्ली|
4.5
0
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
एक बार फिर से पुल लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद इस बार पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं मिला|
4.4
4
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
फ्रेंच कट और चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ पन्त, प्ले डाउन होने से बचे यहाँ पर| इनस्विंगर गुड लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, पुल मारने गए थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
4.3
0
नाथन कूल्टर-नाइल To ऋषभ पंत
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
4.2
1
नाथन कूल्टर-नाइल To श्रेयस अय्यर
सिंगल!!! अय्यर ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.1
W
नाथन कूल्टर-नाइल To स्टीव स्मिथ OUT!
आउट!! बोल्ड!! काफी ज्यादा हिल रहे थे स्मिथ और पीछे अब उनका फर्नीचर ही हिल गया| कूल्टर नाइल ने आते ही पहली गेंद पर बड़ी सफलता दिला दी| ये तो कमाल ही हो गया,दिल्ली का खैमा पूरी तरह से निराश होगा| विकेट लाइन पर थी ये गेंद जिसे ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए अपने अंदाज़ में लेग साइड पर खेलना चाहा| पैड्स का हिस्सा लेकर मिडिल स्टम्प्स से जा लगी गेंद| 30/3 दिल्ली, मुंबई अब पूरी तरह से मुकाबले पर पकड़ बना चुकी है|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/2
9 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 63.4
  • 03.5
  • 13.6
स. स्मिथ
9 (7)
ऋ. पंत
7 (3)
ज. बुमराह
1-0-9-0
3.6
1
जसप्रीत बुमराह To स्टीव स्मिथ
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.5
0
जसप्रीत बुमराह To स्टीव स्मिथ
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|
3.4
6
जसप्रीत बुमराह To स्टीव स्मिथ
छक्का!!! स्टीव स्मिथ के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| गेंदबाज़ी की गति का पूरा इस्तेमाल बल्लेबाज़ ने किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
3.3
1
जसप्रीत बुमराह To ऋषभ पंत
सिंगल!!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
3.2
1
जसप्रीत बुमराह To स्टीव स्मिथ
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.1
0
जसप्रीत बुमराह To स्टीव स्मिथ
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/2
7 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • W2.4
  • 02.5
  • 62.6
ऋ. पंत
6 (2)
स. स्मिथ
1 (2)
क. पंड्या
1-0-7-1
2.6
6
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
छक्का!!!! इसी के साथ दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने दूसरी ही गेंद पर अपना खाता खोला| आगे डाली गई गेंद को पंत ने मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
2.5
0
क्रुणाल पंड्या To ऋषभ पंत
कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|
रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.4
W
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! कमाल का रिव्यु रोहित द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| वाह जी वाह! मुंबई अब मुकाबले में पूरी तरह से वापसी करते हुए पकड बना चुकी है| दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया गया है| अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| एंगल से अंदर आती गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए शॉ, थोड़ा नीचे रही गेंद और सीधा जाकर फ्रंट पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| रोहित ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाके विकेट्स को लग रही थी इसलिए थर्ड अम्पायर ने भी उसे आउट करार दिया| 15/2 दिल्ली|
2.3
0
क्रुणाल पंड्या To पृथ्वी शॉ
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|
2.2
1
क्रुणाल पंड्या To स्टीव स्मिथ
एक और सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.1
0
क्रुणाल पंड्या To स्टीव स्मिथ
ओह!! यहाँ से टर्न और उछाल से स्मिथ को चारो खाने चित कर दिया था|
स्टीव स्मिथ अब अगले बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 2 : 14/1
8 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 61.3
  • 01.4
  • 01.5
  • W1.6
श. धवन
8 (7)
प. शॉ
6 (5)
ज. यादव
1-0-8-0
1.6
W
जयंत यादव To शिखर धवन OUT!
रन आउट!!! दिल्ली को लगा पहला झटका| इनफॉर्म बल्लेबाज़ शिखर धवन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सिंगल के चक्कर ने गंवाया अपना अहम विकेट बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| शानदार फील्डिंग पोलार्ड के द्वारा देखने को मिला| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को आगे आकर मिड ऑन की ओर खेलकर रन लेने के लिए भागे| फील्डर ने तेज़ी से गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगी| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स को जा लगी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 14/1 दिल्ली|
रन आउट की अपील और काफी नजदीकी मामला!! धवन अब मुश्किल में हैं, थर्ड अम्पायर तक गया है फैसला...
1.5
0
जयंत यादव To शिखर धवन
ऊपर डाली हुई गेंद को कवर्स की ओर खेला, रन लेना चाहते थे धवन लेकिन पृथ्वी शॉ ने मना किया|
1.4
0
जयंत यादव To शिखर धवन
विकेट लाइन की गेंद को धवन ने डिफेंड कर दिया|
1.3
6
जयंत यादव To शिखर धवन
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन ड्राइव वो भी एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| थोड़ा सा फ्लाईटी डाली गई थी जिसका धवन ने फायदा उठाया|
1.2
1
जयंत यादव To पृथ्वी शॉ
मिस्फील्ड नाथन द्वारा स्क्वायर लेग की तरफ!! कुछ भी नहीं था और एक सिंगल दे बैठे| फ्लिक किया था और गेंद सीधा उनकी ओर ही गई थी, हाथों में नहीं आई और दूर चली गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.1
1
जयंत यादव To शिखर धवन
लॉन्ग ऑफ़ पर धवन ने इस गेंद को पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जयंत यादव तैयार...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 40.6
प. शॉ
5 (4)
श. धवन
1 (2)
ट. बोल्ट
1-0-6-0
0.6
4
ट्रेंट बोल्ट To पृथ्वी शॉ
पहली बाउंड्री इस रन चेज़ की शॉ के बल्ले से आती हुई!!! शानदार बैकफुट पंच का इस्तेमाल| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| पहले ओवर से आये 6 रन|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To पृथ्वी शॉ
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.4
1
ट्रेंट बोल्ट To शिखर धवन
धवन ने भी सिंगल के साथ खोला अपना खाता| पैड्स पर रखी गई थी गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
0.3
0
ट्रेंट बोल्ट To शिखर धवन
कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
0.2
1
ट्रेंट बोल्ट To पृथ्वी शॉ
पहला रन बोर्ड पर दिल्ली के लिए लगता हुआ| बैक फुट से स्क्वायर लेग पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
0.1
0
ट्रेंट बोल्ट To पृथ्वी शॉ
डॉट बॉल के साथ हुई रन की शुरुआत!! विकेट लाइन पर रखी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल
  • अंपायर अनिल चौधरी, माइकल गौफ, नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement