Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 5 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs मुंबई, 2021 - T20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 5, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई , Apr 13, 2021
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
142/7 (20.0/20)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
152 (20.0/20)
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    राहुल चाहर
    8(7)&4/27(4)
दोस्तों तो कैसा लगा आपको आज का मुकाबला जहाँ मुंबई ने कोलकाता को 10 रनों से शिकस्त देते हुए इस लीग में पहली जीत हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब आपसे होगी कल मुलाकात लीग के 6वें मैच के साथ जहाँ हैदराबाद के सामने होगी बैंगलोर की टीम| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल चाहर को दिया गया जिसको हासिल करते हुए उन्होंने बताया कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी से टीम को जीत दिलाने में एक अहम योगदान दिया| हाँ मुझपर काफी प्रेशर था लेकिन उन सभी से बाहर निकलते हुए मैंने अच्छा खेल दिखाया| शुभमन गिल के बारे में राहुल ने बताया कि वो मेरे साथ काफ़ी समय से खेल रहा है तो मुझे पता है कि वो कब ग़लती कर सकता है और मैंने उसी का फायदा उठाया| जाते-जाते राहुल ने कहा कि हमारे कप्तान रोहित शर्मा से काफी हौंसला मिलता है और वो अक्सर मुझे आकर समझाते रहते हैं|
मुकाबले को जीतने के बाद बात करने आये मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे| आगे रोहित ने कहा कि ये हमारी पूरी टीम की जीत है और इससे हमारा खैमा काफी खुश है| उन्होंने आगे ये भी कहा कि जिस तरह से हमने फाईट बैक दिखाया है उसमें हर एक का हाथ है| सभी गेंदबाज़ ने समय-समय पर अपना हाथ ऊपर किया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की| आगे ये भी कहा कि पॉवर प्ले के बाद राहुल ने जिस तरह से आकर विकेट पर विकेट हासिल किया वो काबिले तारीफ है| अंत में क्रुणाल ने भी सटीक ओवर डालकर मुकाबले को बनाए रखा| ये भी बताया कि चेन्नई में आपको समय लेकर खेलना पड़ता है लेकिन वानखेड़े में ऐसा नहीं होता| रोहित ने ये भी कहा कि हम 15 से 20 रन कम रह गए थे आज| स्काई पर कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और अपने फॉर्म को जारी रखते हुए टीम को हौंसला दिला रहे| जाते जाते ये भी कहा कि इस पिच पर आखिरी के पांच ओवरों में कैसे बल्लेबाज़ी करनी है हमें उसपर ध्यान देना होगा|
मैच जीतने के बाद एक इन्टरव्यू के दौरान क्रुणाल पंड्या ने बताया कि जब मैं गेंदबाज़ी करने आया तो मेरे दिमाग में ये था कि कार्तिक को धीमी गति की गेंदबाज़ी करूँ और रसेल को तेज़ गति की बॉल डाली जाए| जिसके बाद सब हमारी सोच के हिसाब से हुआ| हाँ मैंने रसेल का कैच ज़रूर टपका दिया था लेकिन उसके बाद जैसी गेंदबाज़ी बोल्ट ने किया वो काबिले तारीफ़ है| अब हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले और सभी मुकाबले में अपना बेहतरीन खेल दिखायें और टीम को जीत की रेखा के पार ले जाए|
मुकाबले को गंवाने के बाद बात करने आये कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि ये एक निराशाजनक प्रदर्शन है हमारे लिए| मुकाबला आखिरी के पांच ओवरों में सामने वाली टीम ने हमसे छीन लिया ऐसा उन्होंने बताया| ये भी कहा कि हमने पूरे मैच में अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन अंतिम में कुछ ग़लतियाँ कर बैठे जो हार का सबब बना| जिस तरह से हम हारे वो बेहद निराश करने वाला है और ऐसी ग़लतियों से हमे बचना होगा| अपनी बात में ये भी जोड़ा कि हमे पिछले मुकाबले में एबी द्वारा खेली गई उस पारी से सीखना होगा जब वो मुकाबला समाप्त कर गए थे| इसी दौरान मॉर्गन ने नितीश राणा को ऑरेंज कैप भी सौंपी|
मुंबई ने आख़िरी ओवर में मैच को जीतकर दिखा दिया कि उन्हें चैम्पियन टीम क्यों बोला जाता है| 152 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई मुंबई की टीम को जैसी शुरुआत चाहिए थी वैसी तो मिली नही लेकिन बाद में राहुल चाहर ने चार विकेट हासिल करते हुए मुकाबले को धीरे-धीरे अपनी ओर कर लिया| इसी बीच मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे राहुल चाहर लेकिन अगर मेरी राय ले तो मेरे लिए जीत के असली हीरो रहे जसप्रीत बुमराह जिन्होंने 19वें ओवर में रसेल और कार्तिक के सामने महज़ 4 रन दिए और टीम को महत्वपूर्ण समय में उपर लाया| वहीँ उनका साथ देते हुए ट्रेंट बोल्ट के हाथ 2 तो क्रुणाल पंड्या के हाथ एक विकेट आई| शानदार गेंदबाज़ी और बेहतरीन कप्तानी के दम पर मुंबई ने मैच को अपने नाम कर लिया|
वोहोहो!!! क्या कमाल का फाईट बैक मुंबई पलटन द्वारा!! हार के मुंह से जीत को छीनकर निकाला| मुंबई ने कोलकाता के ऊपर हल्ला बोल दिया| पहले रसेल की गेंदबाज़ी तो बाद में राणा की बल्लेबाज़ी भी कोलकाता को जीत नहीं दिला सकी| राहुल चाहर के गेंदबाज़ी के आगे कोलकाता के बल्लेबाजों ने दम तोड़ दिया और मुंबई ने कोलकाता की टीम को 10 रनों ने हारकर इस लीग में अपनी पहली जीत हासिल कर लिया| 153 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई कोलकाता के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े| इसी बीच शुभमन गिल (33) ने कुछ देर क्रीज़ पर बिताया लेकिन राहुल चाहर का शिकार बन गए| जैसे ही पहला विकेट गिरा उसके बाद ऐसा लगा कि मुंबई के गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल करने का मंत्र डाल दिया हो| पहले त्रिपाठी फिर मॉर्गन और शाकिब अल हसन जैसे बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजकर मुकाबले को एक बार फिर से पलट दिया| हालाँकि एक छोर पकड़कर नितीश राणा (57) ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन एक बड़ा हिट लगाने के चक्कर में राहुल की बॉल पर स्टंप हो गए| लेकिन उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये रसेल और कार्तिक ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश किया और मैच को अंतिम ओवर तक ले गए| हालाँकि आख़िरी 6 गेंदों पर कोलकाता की टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए था लेकिन बोल्ट की गेंदबाज़ी के आगे रसेल 9 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हो गए| जिसके बाद मुंबई ने मैच को 10 रन से अपने नाम कर लिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 142/7
4 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • W19.3
  • W19.4
  • 219.5
  • 019.6
ह. सिंह
2 (2)
द. कार्तिक
8 (11)
ट. बोल्ट
4-0-27-2
19.6
0
ट्रेंट बोल्ट To हरभजन सिंह
डॉट बॉल!! और इसी के साथ मुंबई ने 10 रन से कोलकाता को मात दे दी| अंतिम के पांच ओवरों में खेल को बदलते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया| क्या कमाल का फाईट बैक देखने को मिला है डिफेंडिंग चैंपियन द्वारा| अहहाहा!!! मज़ा ही आ गया ये देखकर| पहले बुमराह और अब बोल्ट ने बैक टू बैक को कड़े ओवर डालकर अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिए|
19.5
2
ट्रेंट बोल्ट To हरभजन सिंह
दुग्गी!!! इसके साथ मुंबई की जीत पक्की| 1 गेंद 11 रनों की दरकार| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| घेरे के अंदर से फील्डर ने उसका पीछा करते हुए रोका और दो ही रन दिए|
19.4
W
ट्रेंट बोल्ट To पैट कमिंस OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! मुंबई ने मुकाबले को पूरी तरह से अपनी पकड़ में कर लिया है| बोल्ट हैट्रिक पर| दो गेंदों पर दो बारी सफ़लता हासिल करते हुए बोल्ट यहाँ पर| पैट कमिंस बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए कमिंस| बल्ले पर गेंद आई नही सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| कोलकाता के कप्तान के चेहरे पर निराशा दिखाई देती हुई| 140/7 कोलकाता|
पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
19.3
W
ट्रेंट बोल्ट To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! ट्रेंट बोल्ट यू ब्यूटी!!! द बिग फिश आंद्रे रसेल को इस समय आउट करना मानो मुकाबला आपने अपने हाथ में कर लिया| ओहोहो!! कहाँ से कहाँ ले आई मुंबई ये मुकाबला, वाह जी वाह!!! यूँही ही नहीं इसे डिफेंडिंग चैंपियन कहा गया है| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे और सीधे बल्ले से लगने के बाद हवा में बोल्ट की तरफ गई गेंद जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब 3 गेंदों पर 13 रन की दरकार|
19.2
1
ट्रेंट बोल्ट To दिनेश कार्तिक
एक और सिंगल!!! 4 गेंद 13 रन की दरकार!!! रिवर्स स्वीप किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| एक ही रन मिला|
19.1
1
ट्रेंट बोल्ट To आंद्रे रसेल
सिंगल!!! 5 गेंद 14 रन की दरकार| धीमी गति की गेंद पर बड़ा हिट लगाने गए और अंदरूनी किनारा लगा| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना|
ओवर की समाप्ति 19 : 138/5
4 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 018.6
द. कार्तिक
7 (10)
आ. रसेल
8 (13)
ज. बुमराह
4-0-28-0
18.6
0
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और लाजवाब ओवर की समाप्ति| बुमराह आप ऐसे ही नहीं दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाज़ हैं| इस ओवर में महज़ 4 रन देकर आपने ये बता भी दिया| अब 6 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ को ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद से छका दिया|
18.5
0
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
ओहोहो!! एक अहम मोड़ पर महत्वपूर्ण डॉट बॉल!!! आगे आकर मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए|
18.4
1
जसप्रीत बुमराह To आंद्रे रसेल
4 गेंद 4 रन!! बुमराह यू ब्यूटी!!! रसेल जैसे बल्लेबाज़ को शांत करके रखा हुआ है| लॉन्ग ऑन पर खेला जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|
18.3
1
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 9 गेंद 16 रनों की दरकार|
18.2
1
जसप्रीत बुमराह To आंद्रे रसेल
फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में हीव किया| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद| एक ही रन मिल पाया|
18.1
1
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दीप पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका मिला|
ओवर की समाप्ति 18 : 134/5
3 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 017.6
आ. रसेल
6 (11)
द. कार्तिक
5 (6)
क. पंड्या
4-0-13-1
17.6
0
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
एक और डॉट बॉल!! काफी कमाल का ओवर रहा इस गेंदबाज़ द्वारा| दो दिग्गज बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बाँध दिया| महज़ 3 ही रन दिए| अब 12 गेंद पर 19 रन की दरकार|
17.5
0
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
स्वीप करने का प्रयास लेकिन बीट हुए रसेल| कमाल की कसी हुई लाइन पर हो रही है गेंदबाज़ी|
17.4
1
क्रुणाल पंड्या To दिनेश कार्तिक
लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.3
1
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
हवा में थी गेंद| लॉन्ग ऑन पर काफी देर तक हवा में रही| बुमराह उसके नीचे गए लेकिन मिस जज कर बैठे| सिंगल ले लिया इसी बीच बल्लेबाजों ने| इस कैच का काफी महत्व है जो रोहित शर्मा समझ सकते हैं| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसपर बड़ा शॉट लगाने गए थे रसेल लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे|
17.2
0
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
17.1
1
क्रुणाल पंड्या To दिनेश कार्तिक
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
क्या गेंदबाज़ी में यहाँ पर कोई बदलाव होगा?
ओवर की समाप्ति 17 : 131/5
8 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 1 NB16.4
  • 416.4
  • 116.5
  • 116.6
द. कार्तिक
3 (4)
आ. रसेल
5 (7)
ज. बुमराह
3-0-24-0
16.6
1
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
डीप पॉइंट की तरफ खेलकर सिंगल लिया| कोलकाता को जीत के लिए फ़िलहाल 18 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
16.5
1
जसप्रीत बुमराह To आंद्रे रसेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
16.4
4
जसप्रीत बुमराह To आंद्रे रसेल
चौका!!! फ्री हिट का फ़ायदा उठाते हुए रसेल| पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
16.4
nb
जसप्रीत बुमराह To आंद्रे रसेल
नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारन अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
16.3
0
जसप्रीत बुमराह To आंद्रे रसेल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
16.2
1
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
16.1
0
जसप्रीत बुमराह To दिनेश कार्तिक
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 123/5
1 रन
  • 015.1
  • W15.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 015.6
आ. रसेल
0 (3)
द. कार्तिक
1 (1)
क. पंड्या
3-0-10-1
15.6
0
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद, रन नही हुआ| 24 गेंदों पर 30 रनों की दरकार|
15.5
0
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
कैच ड्रॉप!! या एक टफ चांस!!! जो भी हो इस विकेट से सब कुछ बदल जाता| रसेल को मिला बड़ा जीवनदान!!! वैसे देखा जाए तो ये काफी टफ कैच था क्योंकि अपनी ही गेंद पर कैच लपकना वैसे ही मुश्किल होता है और जब आपके सामने नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ हो तब तो और भी मुश्किल हो जाता है| इस परिस्थिति में भी गेंदबाज़ के सामने नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ था जिसकी वजह से ये गेंद उनकी हथेली में आकर भी निकल गई| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से रसेल ने हवा में खेल दिया था|
15.4
0
क्रुणाल पंड्या To आंद्रे रसेल
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
रसेल के लिए अटैकिंग फील्डिंग सेट की गई है...
15.3
1
क्रुणाल पंड्या To दिनेश कार्तिक
फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
आंद्रे रसेल अगले बल्लेबाज़| अब मुकाबला होगा रसेल बनाम बुमराह!!! अब आएगा असली मज़ा!!!
15.2
W
क्रुणाल पंड्या To शाकिब अल हसन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई ने मुकाबले में वापसी कर लिया है| वाह भाई वाह क्या ज़बर्दस्त गेंदबाज़ी दिखाया राहुल चाहर आप ने सभी फ़ांस के दिल को जीत लिए| शाकिब अल हसन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राहुल ने किया अपना फाईफ़ार पूरा| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट फील्डर के ऊपर से खेलने गए| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल हुआ नही| हवा में गई बॉल लेग साइड की ओर फील्डर नीचे मौजूद सूर्यकुमार जिन्होंने पकड़ा एक शानदार कैच| 122/5 कोलकाता|
15.1
0
क्रुणाल पंड्या To शाकिब अल हसन
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 15 : 122/4
9 रन
  • 114.1
  • 214.2
  • 114.3
  • 4 B14.4
  • 114.5
  • W14.6
न. राणा
57 (47)
अल हसन
9 (7)
र. चाहर
4-0-27-4
14.6
W
राहुल चाहर To नितीश राणा OUT!
आउट!! स्टम्प!!! सेट बल्लेबाज़ नितीश राणा को भी किसने आउट किया, उसी ने जिसने सबको निपटाया| जी हाँ, राहुल चाहर!!! जाते जाते अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर भी विकेट दिला गए| चाहर तुस्सी ते छा गए| विकेट के पीछे कीपर डी कॉक की एक बेहतरीन स्टम्पिंग| बल्लेबाज़ को आगे आता देखा तो चालाकी के साथ ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद और बीट कराया| बल्लेबाज़ आधे पिच पर आ चुके थे इसलिए वापसी करने का कोई मौका नहीं रहा उनके पास| कीपर ने गेंद को लपका और बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ को पवेलियन की राह दिखा दी| 122/4 कोलकाता|
14.5
1
राहुल चाहर To शाकिब अल हसन
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर रोहित शर्मा ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया| लेकिन गेंद को पकड़ने ने कामयाब नही हो सके| बॉल उंगलियों को लगती हुई लॉन्ग ऑन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों को 1 रन मिला|
14.4
b
राहुल चाहर To शाकिब अल हसन
चौका!! बाई के रूप में आई ये बाउंड्री!!! बल्लेबाज़ और कीपर दोनों ही राहुल की इस गेंद से चकमा खा गए| पूरी तरह से टर्न से दोनों को बीट कर दिया था| गेंद कीपर को भी छकाते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई|
14.3
1
राहुल चाहर To नितीश राणा
इस बार छोटी लेंथ की गेंद जिसे लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन सिंगल ही मिल पाया|
14.2
2
राहुल चाहर To नितीश राणा
क़दमों का इस्तेमाल!! मिड विकेट की दिशा में गैप में गेंद को डाला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
14.1
1
राहुल चाहर To शाकिब अल हसन
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 113/3
9 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
अल हसन
7 (4)
न. राणा
54 (44)
र. शर्मा
1-0-9-0
13.6
1
रोहित शर्मा To शाकिब अल हसन
आगे आकर शाकिब ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल भागकर पूरा कर लिया|
13.5
1
रोहित शर्मा To नितीश राणा
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की तरफ पुश करते हुए 1 रन निकाला|
13.4
1
रोहित शर्मा To शाकिब अल हसन
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 1 रन अपने नाम किया|
13.3
1
रोहित शर्मा To नितीश राणा
लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
13.2
1
रोहित शर्मा To शाकिब अल हसन
मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
13.1
4
रोहित शर्मा To शाकिब अल हसन
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैर की बीच से गई सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
मुकाबला रुका हुआ है| रोहित शर्मा को गेंदबाज़ी के दौरान पैर में आई है मोच| उम्मीद करते हैं ये अधिक गंभीर ना हो|
ओवर की समाप्ति 13 : 104/3
7 रन
  • 412.1
  • 012.2
  • 212.3
  • 112.4
  • W12.5
  • 012.6
न. राणा
52 (42)
अल हसन
0 (0)
र. चाहर
3-0-22-3
12.6
0
राहुल चाहर To नितीश राणा
आगे डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
शाकिब अल हसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.5
W
राहुल चाहर To इयोन मॉर्गन OUT!
आउट!! कैच आउट!! चाहर के खाते में एक और बड़ी विकेट!! ये खिलाड़ी आज अपनी टीम के लिए कमाल कर रहा है| मुंबई का खैमा खुश| कप्तान मॉर्गन महज़ 7 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए| गेंदबाज़ी टीम को इस विकेट की अहमियत पता थी इसलिए उनके जश्न से उसका मुज़येरा हो रहा है| लेग स्पिन गेंद को स्लॉग करने गए थे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल हुई| हवा में खिली और मिड विकेट पर मार्को ने पकड़ा एक आसान सा कैच| मुंबई धीरे धीरे मुकाबले में वापसी करते हुई| 104/3 कोलकाता, लक्ष्य से अभी भी 49 रन पीछे|
12.4
1
राहुल चाहर To नितीश राणा
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
12.3
2
राहुल चाहर To नितीश राणा
दुगी और इसी के साथ नितीश राणा का बैक टू बैक अर्धशतक!!! ऊपर डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चिप किया| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग और उसे हासिल कर लिया| कोलकाता के नज़रिए से उन्हें यहाँ से पूरा अंत तक खेलने की ज़रुरत|
12.2
0
राहुल चाहर To नितीश राणा
इस बार अपनी टर्न से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया|
12.1
4
राहुल चाहर To नितीश राणा
चौका!!! इसी के साथ कोलकाता की टीम का 100 रन पूरा हुआ| लेग स्टंप के काफी बाहर दल बैठे राहुल गेंद को| बल्लेबाज़ ने उसे स्वीप करने का मन बनाया| बल्ले के पीछे लगती हुई गेंद कीपर के दाँए ओर से गई बॉल फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 12 : 97/2
12 रन
  • 111.1
  • 4 LB11.2
  • 1 LB11.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 111.6
न. राणा
45 (37)
इ. मॉर्गन
7 (6)
ज. बुमराह
2-0-16-0
11.6
1
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
फुल लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ| 97/2 कोलकाता, लक्ष्य से 56 रन दूर|
11.5
1
जसप्रीत बुमराह To इयोन मॉर्गन
बैक फूट से गेंद को पॉइंट की दिशा में पंच करते हुए सिंगल लिया|
11.4
4
जसप्रीत बुमराह To इयोन मॉर्गन
चौका!! काफी कम ऐसा देखने को मिलता है कि मॉर्गन अपर कट लगाए लेकिन इस बार लगाया और चौका बटोर लिया| पटकी हुई गेंद को कीपर के ऊपर से चतुराई के साथ खेल दिया| गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई|
11.3
lb
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
11.2
lb
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
लेग बाई के रूप में आया चौका!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई गेंद| सीमा रेखा पर फील्डर चाहर ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन बीट हुए और चौका दे बैठे|
11.1
1
जसप्रीत बुमराह To इयोन मॉर्गन
गैप में गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 85/2
4 रन
  • 110.1
  • 210.2
  • W10.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
इ. मॉर्गन
1 (3)
न. राणा
44 (34)
र. चाहर
2-0-15-2
10.6
1
राहुल चाहर To इयोन मॉर्गन
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.5
0
राहुल चाहर To इयोन मॉर्गन
ऊपर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए मॉर्गन| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील लेकिन अम्पायर ने फिर से इनकार किया|
10.4
0
राहुल चाहर To इयोन मॉर्गन
लेग स्टंप स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले पर नही आई गेंद और थाई पैड्स को लगती हुई बॉल सीधे शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के हाथ में गई| कैच आउट की हुई अपील अम्पायर ने नाकारा|
कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...
10.3
W
राहुल चाहर To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!!! कैच आउट!! शार्प कैच कीपर डी कॉक द्वारा| राहुल ने किया राहुल को चलता| इस बार गेंदबाज़ राहुल की तूती बोलती हुई| मैच को अपने दम पर अपनी टीम की ओर मोड़ते हुए चाहर| एक और विकेट झटककर अपनी टीम को मैच में वापिस ला खड़ा किया है| अपनी लेग ब्रेक से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑन साइड पर खेलने गए थे लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हुए| महीन सा किनारा लगा और कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ क्विंटन ने एक शानदार कैच लपक लिया| 84/2 कोलकाता|
10.2
2
राहुल चाहर To राहुल त्रिपाठी
स्कूप किया लेग ब्रेक गेंद को कीपर के ऊपर से | फाइन लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
10.1
1
राहुल चाहर To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 81/1
8 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 19.6
न. राणा
43 (33)
र. त्रिपाठी
3 (3)
ट. बोल्ट
3-0-23-0
9.6
1
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर 1 रन हासिल किया| 81/1 कोलकाता|
9.5
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
पॉइंट की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
9.4
4
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में याना ने यहाँ पर| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.3
1
ट्रेंट बोल्ट To राहुल त्रिपाठी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.2
1
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.1
1
ट्रेंट बोल्ट To राहुल त्रिपाठी
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया और रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 73/1
11 रन
  • 48.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 68.4
  • W8.5
  • 18.6
र. त्रिपाठी
1 (1)
न. राणा
37 (29)
र. चाहर
1-0-11-1
8.6
1
राहुल चाहर To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गुगली गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में राहुल ने यहाँ पर| बल्ले पर ठीक से आई नही गेंद और लेग साइड की ओर गेंद हवा में गई| फील्डर भागकर गेंद तक आये लेकिन गेंद उनसे काफी आगे गिर गई| इसी बीच 1 रन बल्लेबाज़ ने हासिल कर लिया|
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.5
W
राहुल चाहर To शुभमन गिल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! राहुल चाहर ने छक्का खाने के ठीक बाद अपनी टीम को दिलाया एक अहम ब्रेक थ्रू| जिस विकेट की मुंबई को थी तलाश वो मिल ही गई| अब यहाँ से उनके पास वापसी करने का एक बड़ा मौका| लॉन्ग ऑफ़ पर बिग मैन पोलार्ड ने पकड़ा एक हाई प्रेशर कैच| लगातार सिक्स लगाने के चक्कर में गिल गंवा बैठे अपना विकेट| लालच बुरी बला होती है वो यहाँ दिख गई| सिक्स खाने के बाद भी हिम्मत से चाहर ने ऊपर डाली गेंद और बल्लेबाज़ को फंसाया| बड़े शॉट के लिए गए गिल, मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद पोलार्ड के पाले में चली गई|  72/1 कोलकाता|
8.4
6
राहुल चाहर To शुभमन गिल
छक्का!!! इस ओवर से दूसरी बाउंड्री हासिल करते हुए गिल यहाँ पर| फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को गिल ने देखा और पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
8.3
0
राहुल चाहर To शुभमन गिल
ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
8.2
0
राहुल चाहर To शुभमन गिल
हवा में थी ये गेंद लेकिन फील्डर तक नहीं पहुँच सकी| लेग स्पिन को बैकफुट से पंच करना चाहा था और हवा में खेल बैठे थे| भाग्यशाली रहे कि गेंद मिड विकेट फील्डर तक नहीं गई|
8.1
4
राहुल चाहर To शुभमन गिल
चौका!! छोटी गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| दो फील्डर के बीच से गई गेंद और मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 8 : 62/0
12 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 67.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 17.6
श. गिल
23 (19)
न. राणा
37 (29)
क. पोलार्ड
1-0-12-0
7.6
1
कीरोन पोलार्ड To शुभमन गिल
मिड विकेट की दिशा में पुल किया गेंद को जहाँ फील्डर तैनात थे| एक ही रन मिल पाया| 62/0 कोलकाता|
7.5
1
कीरोन पोलार्ड To नितीश राणा
फुल लेंथ की गेंद को लोंफ ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.4
4
कीरोन पोलार्ड To नितीश राणा
चौका!!! दूसरी बाउंड्री पोलार्ड के ओवर से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को राणा ने ऑफ साइड की ओर जगह बनाकर खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.3
6
कीरोन पोलार्ड To नितीश राणा
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के बाहर जहाँ से मिला सिक्स|
7.2
0
कीरोन पोलार्ड To नितीश राणा
आगे आकर राणा ने गेंद को पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
7.1
0
कीरोन पोलार्ड To नितीश राणा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को राणा ने रिवर्स स्वीप लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नही आई पर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
किरोन पोलार्ड को रोहित शर्मा ने थमाई है गेंदबाज़ी, एक चतुराई भरी रणनीति रोहित द्वारा...
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 7 ओवर की समाप्ति के बाद 50 बिना किसी नुकसान के कोलकाता| फ़िलहाल क्रीज़ पर नितीश राणा और शुबमन गिल बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को इस साझेदारी को तोड़ने के लिए कुछ सोचना पड़ेगा|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/0
5 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
न. राणा
26 (24)
श. गिल
22 (18)
क. पंड्या
2-0-9-0
6.6
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
सिंगल और इसी के साथ कोलकाता के 50 रन पूरे हुए| एक अच्छी शुरुआत इस रन चेज़ में मॉर्गन एंड आर्मी द्वारा देखने को मिल रही है| इस गेंद पर फ्लिक शॉट का इस्तेमाल किया और रन हासिल किया|
6.5
1
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| लेग साइड पर गेंद को बड़े आराम से टहलाया और रन हासिल किया|
6.4
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
पैड्स पर थी गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
6.3
0
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले पर आई नहीं गेंद|
6.2
1
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
सीधे बल्ले से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच करते हुए रन हासिल किया|
6.1
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर खेलते हुए सिंगल हासिल किया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 45/0 कोलकाता| एक सधी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली जहाँ मुंबई के गेंदबाज़ों ने विकेट तो हासिल नहीं की लेकिन रन गति को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है| कप्तान रोहित शर्मा के दिमाग से ये बना हुआ है कि किस तरह से वो अपने गेंदबाज़ों को रोटेट करना है| एक बात तो तय है कि मुकाबला रोमंचक होने वाला है|
ओवर की समाप्ति 6 : 45/0
13 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 45.6
श. गिल
20 (16)
न. राणा
23 (20)
म. जेंसन
2-0-17-0
5.6
4
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
चौका!!! इस ओवर से आती हुई तीसरी बाउंड्री| गिल ने कर दिया गेंदबाज़ को यहाँ पर किल| फुल लेंथ की गेंद को पूरे पॉवर से मिड ऑफ की ओर खेला| गैप में गई गेंद फील्डर के पास कोई मौका नही गेंद को रोकने का गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.5
0
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
एक अहम डॉट बॉल!! चतुराई भरी गेंदबाज़ी बोल्ट द्वारा| बल्लेबाज़ को रूम बनाते हुए देखा तो उनकी रीच से बाहर डाल दी गेंद|
5.4
4
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुई| शॉटपिच गेंद को गिल ने देखा और मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
5.3
4
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
5.2
0
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.1
1
मार्को जेंसन To नितीश राणा
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से वहीँ पर डिफेंड करते हुए तेज़ी से सिंगल हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 32/0
4 रन
  • 2 WD4.1
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
श. गिल
8 (11)
न. राणा
22 (19)
क. पंड्या
1-0-4-0
4.6
0
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ क्रुणाल के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| महज़ 2 रन इस ओवर से आये| कुछ इसी प्रकार के ओवरों की मुंबई को दरकार| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और एक बार फिर से बुमराह की अच्छी फील्डिंग दिखी|
4.5
0
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
एक और अहम डॉट बॉल!!! इस बार गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया लेकिन कसी हुई फील्डिंग की वजह से रन नहीं मिला|
4.4
0
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
लेग साइड पर इस गेंद को खेला ज़रूर लेकिन बुमराह ने तेज़ी से गेंद पर आकर सिंगल लेने से रोक दिया|
4.3
0
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
4.2
1
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
टैप किया गेंद को पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4.1
1
क्रुणाल पंड्या To शुभमन गिल
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
4.1
wd
क्रुणाल पंड्या To नितीश राणा
वाइड और साथ में एक बाई के रूप में सिंगल!! लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे कीपर लपक नहीं पाए| फाइन लेग पर गई गेंद जहाँ से सिंगल भी मिल गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/0
9 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 43.6
श. गिल
7 (6)
न. राणा
21 (18)
ज. बुमराह
1-0-9-0
3.6
4
जसप्रीत बुमराह To शुभमन गिल
ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ और फील्डर के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.5
1
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
शॉटपिच बॉल को फैद लेग की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
3.4
0
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ साइड की तरफ निकाल गई|
3.3
0
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
3.2
4
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद नही गैप में गई बॉल जहाँ से मिला चार रन|
3.1
0
जसप्रीत बुमराह To नितीश राणा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर वह मौजूद, रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
11 रन
  • 62.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
न. राणा
16 (13)
श. गिल
3 (5)
ट. बोल्ट
2-0-15-0
2.6
1
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर राणा ने पुल करते हुए सिंगल लिया|
2.5
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
2.4
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही हो सका|
2.3
4
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.2
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
ऑफ साइड की तरफ गेंद को पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
2.1
6
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
छक्का!!! कमल का शॉट यहाँ पर राणा के बल्ले से देखने को मिला| फुल लेंथ की गेंद को आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/0
4 रन
  • 21.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 01.6
श. गिल
3 (5)
न. राणा
5 (7)
म. जेंसन
1-0-4-0
1.6
0
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 8/0 कोलकाता|
1.5
1
मार्को जेंसन To नितीश राणा
छोटी लेंथ की गेंद| पुल मारने गए, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, मिस टाइम हुए| लेग साइड पर गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1.4
1
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.3
0
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
पंच तो किया गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|
1.2
0
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
1.1
2
मार्को जेंसन To शुभमन गिल
पहली गेंद पर गिल ने दो रनों के साथ अपना खाता खोला| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहां से दो रन मिल गए|
कौन होगा दूसरे एंड से गेंदबाज़ी के लिए?
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
न. राणा
4 (6)
श. गिल
0 (0)
ट. बोल्ट
1-0-4-0
0.6
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
0.4
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
0.3
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
0.2
0
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्लिप की ओर कट किया| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई, रन लेने का कोई मौका नही बन सका|
0.1
4
ट्रेंट बोल्ट To नितीश राणा
चौका!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को राणा ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क| गैप में गई गेंद फील्डर के पास कोई मौका नही बॉल को रोकने का गेंद गई सीधे सीम आरेख के बाहर, मिला चार रन|
मैच की जानकारी
  • स्थान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच राहुल चाहर
  • अंपायर छेट्टिथोडी शमशुद्दीन, क्रिस गैफ़नी, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री सुनील चतुर्वेदी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement