Advertisement
Advertisement

भारत vs दक्षिण अफ्रीका, पहला टी-20 Commentary, Live Updates

भारत vs दक्षिण अफ्रीका, 2022 - टी-20 Live Commentary

भारत vs दक्षिण अफ्रीका स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
पहला टी-20, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम , Sep 28, 2022
भारत भारत
110/2 (16.4)
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
106/8 (20.0)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अर्शदीप सिंह
    3/32(4)
तो दोस्तों आज के इस लो स्कोरिंग मुकाबले से बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मैच के साथ जो कि 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्शदीप सिंह को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी स्पीच के लिए काफी देर पहले से ही तैयारी कर ली थी| आगे अर्शदीप ने कहा कि मुझे सबसे अच्छा तब लगा जब मैंने डी कॉक को आउट किया| जाते-जाते अर्शदीप ने बताया कि अब मैं अपने अगले मुकाबले की तैयारी करूंगा और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा|  
विनिंग कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि इस जीत से काफी खुश हूँ| ये एक ट्रिकी चेज़ थी| इस तरह का मुकाबला खेलना एक अच्छी बात है ताकि हमे समझ आ सके कि ऐसी परिस्थिति में क्या करना होता है| ये विकेट थोड़ा स्टिकी थी| दोनों ही टीमें इस मुकाबले में बनी हुई थी| आगे कहा कि हमारे दोनों तेज़ गेंदबाजों ने जिस तरह की स्विंग गेंदबाजी की उससे कोई भी बल्लेबाज़ चकमा खा सकता था| रन चेज़ पर कहा कि आपको परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मुकाबला खेलना होता है| हमने विकेट्स गंवाई लेकिन स्काई और राहुल ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने बताया कि हमारे बल्लेबाज़ आज फ्लॉप रहे जिसके कारण हम एक बेहतर स्कोर बोर्ड पर खड़ा नहीं कर पाए| आगे बवुमा ने बोला कि हमें उम्मीद थी कि इस स्कोर में भी मुकाबला अच्छा होगा क्योंकि पिच पर तेज़ गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था| जाते-जाते बवुमा ने कहा हमने गेंद और बल्ले से अच्छा खेल दिखाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन मुकाबले को जीतने में नाकाम रहे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
एक वक़्त ऐसा लगा कि मुकाबला फंसेगा लेकिन स्काई (50) ने आकर काउंटर अटैक किया और राहुल (51) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की मैच विनिंग साझेदारी निभा दी जिसकी वजह से भारतीय टीम को 8 विकटों की एक बड़ी जीत हासिल हुई| इस कठिन परिस्थिति में जिस तरह से टीम इंडिया के इन दो बल्लेबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है वो काबिले तारीफ है| गेंदबाजी इस मेहमान टीम की शानदार है लेकिन आज इन दोनों बल्लेबाजों ने उसके खिलाफ अच्छा काउंटर अटैक करते हुए जीत का ठप्पा लगाया|
तब ऐसा लगा था कि मेहमान टीम शायद 70 रनों के आंकड़े तक भी ना पहुँच पाए लेकिन फिर केशव महाराज की 41 रनों की शानदार पारी ने उन्हें 106 रनों के स्कोर तक पहुंचाया जहाँ उनके गेंदबाजों के पास इस मुकाबले में फाईट करने के लिए कुछ तो था| इस रन चेज़ में जैसा सोचा गया था मेहमान टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत भी कुछ उसी प्रकार की दी और 17 के स्कोर पर रोहित और विराट दोनों को पवेलियन की राह लौटा दिया|
तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गया मेज़बान भारत की तरफ| कमाल का रहा एक लो स्कोरिंग गेम| अगर कहा जाए कि टी20 वर्ल्ड कप की ये एक बेहतरीन तैयारी है तो ऐसा कहना ग़लत नहीं होगा क्योंकि अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी काफी शानदार है और उसके सामने भारतीय बल्लेबाज़ी की परीक्षा भी हुई है| पहली पारी में आज टीम इंडिया के गेंदबाजों ने महज़ 9 रनों के स्कोर पर प्रोटियाज़ टीम के 5 विकेट गिराकर ही जीत की नींव रख दी थी|
16.4
6
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
छक्का!!! इसी के साथ केएल राहुल ने विनिंग शॉट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया!! साथ ही साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से शिकस्त भी दे दी!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी यहाँ पर राहुल ने की और सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत की रेखा के पार ले गए| स्पिनर के खिलाफ घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| जिसके बाद रोहित की सेना के साथ-साथ सभी भारतीय समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
16.3
1
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!!! इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 करियर का आठवां अर्धशतक जड़ दिया!! शानदार बल्लेबाज़ी यहाँ पर स्काई के द्वारा देखने को मिली!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| टीम को उनसे एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी और कुछ वैसा ही करके दिया भी है|
16.2
1
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
16.1
1
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| भारत को जीत के लिए 5 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 101/2
10 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 115.6
स. यादव
48 (31)
ल. राहुल
44 (54)
क. रबाडा
4-1-16-1
15.6
1
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
हवा में गेंद!! कवर्स की तरफ फील्डर बवुमा का एक भरसक प्रयास लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए और हाथों से लगने के बाद दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| लक्ष्य से अब 6 रन दूर भारत| क्या स्काई एक बड़ी हिट के साथ इसे समाप्त करेंगे?
15.5
0
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
15.4
4
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
चौका! बल्ले से लगते ही पता चल गया कि ये तो बाउंड्री है| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर ड्राइव कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए| जीत से 7 रन दूर भारत|
15.3
4
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
चौका! लो फुल टॉस!! गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| मिड ऑफ़ का फील्डर दायरे के अंदर और एक बढ़िया गैप मिल गया जिसकी वजह से चार रन मिल गए|
15.2
1
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
इस बार पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.1
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 15 : 91/2
11 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 614.3
  • 114.4
  • 414.5
  • 014.6
स. यादव
39 (27)
ल. राहुल
43 (52)
ए. नॉर्तजे
3-0-32-1
14.6
0
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
शॉर्टपिच गेंद पर स्काई ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका| गेंद गई सीधा कीपर के हाथ में, रन नहीं मिल सका| भारत को जीत के लिए 30 गेंदों पर 16 रनों की दरकार है|
14.5
4
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! स्काई के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
14.4
1
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.3
6
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
छक्का!!! राहुल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! गेंदबाज़ की गति का यहाँ पर पूरा फ़ायदा उठाया और गेंद को दर्शकों के बीच भेजा| लो फुलटॉस गेंद को कवर की ओर उठाकर खेला| बीच बल्ले को लगकर बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए|
14.2
0
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.1
0
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 14 : 80/2
3 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
ल. राहुल
36 (48)
स. यादव
35 (25)
व. पार्नेल
4-0-14-0
13.6
1
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.5
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.4
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
13.3
1
वेन पार्नेल To सूर्यकुमार यादव
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
13.2
0
वेन पार्नेल To सूर्यकुमार यादव
मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश किया, रन नहीं मिल सका|
13.1
1
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 77/2
11 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 612.4
  • 112.5
  • 112.6
ल. राहुल
34 (44)
स. यादव
34 (23)
क. महाराज
3-0-21-0
12.6
1
केशव महाराज To लोकेश राहुल
इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
12.5
1
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
12.4
6
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
बिगी!! वाह जी वाह!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! ये शॉट तो स्काई की ताक़त है!! हवा में थी लेकिन गैप में गई गेंद| करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
12.3
1
केशव महाराज To लोकेश राहुल
इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.2
1
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12.1
1
केशव महाराज To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को और गैप से एक ही रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 66/2
13 रन
  • 611.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 411.6
स. यादव
26 (20)
ल. राहुल
31 (41)
त. शम्सी
2-0-18-0
11.6
4
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
चौका! ये तो स्काई की क्लास है भाई साहब!! टर्न होकर अंदर आई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| दो फील्डर के बीच से बराबर गैप ढूंडा और चौका हासिल कर लिया|
11.5
0
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
11.4
0
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
इस बार स्वीप किया शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गेंद को लेकिन फील्डर ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
11.3
1
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को एक रन के लिए|
11.2
2
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
दुग्गी, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
11.1
6
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
छक्का! छोटी गेंद खराब गेंद!! शायद गेंदबाज़ के हाथों से छूट गई| नीचे भी रही इस वजह से राहुल ने बैठकर उसे लेग साइड पर पुल कर दिया और छह बहुमूल्य रन्स अपनी टीम के लिए हासिल किये|
ओवर की समाप्ति 11 : 53/2
6 रन
  • 410.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
स. यादव
22 (17)
ल. राहुल
22 (38)
क. महाराज
2-0-10-0
10.6
0
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
10.5
1
केशव महाराज To लोकेश राहुल
इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.4
1
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.3
0
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
10.2
0
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
रन आउट का मौका पॉइंट फील्डर के पास लेकिन अंडर आर्म थ्रो कर दिया जिस वजह से सही समय पर बोलर बेल्स नहीं उड़ा पाए और राहुल नॉन स्ट्राइकर एंड पर वापसी कर गए| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला था और रन भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़ जहाँ स्काई ने राहुल को वापिस भेजा|
10.1
4
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
चौका! कड़क कट शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर कट किया और चौका बटोरा| फील्डर हिले भी नहीं|
ओवर की समाप्ति 10 : 47/2
9 रन
  • 19.1
  • 2 WD9.2
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 69.6
ल. राहुल
21 (37)
स. यादव
17 (12)
ए. नॉर्तजे
2-0-21-1
9.6
6
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
छक्का! कमाल का पिक अप शॉट!! पिछली गेंद पर कैच छूटा और इस गेंद पर उसका पूरा बदला वसूल लिया| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को पिक करते हुए मिड विकेट की तरफ खेला और छह रनों के लिए भेज दिया| 47/2 भारत|
9.5
0
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
कैच ड्रॉप!!! बड़ा जीवनदान यहाँ पर 15 रनों के स्कोर पर केएल राहुल को मिलता हुआ!! एनरिक नॉर्तजे के हुई चूक यहाँ पर| आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंद सामने की ओर हवा में गई और इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल को कैच करना चाहा| लेकिन गेंद इतनी तेज़ गति से आकार एनरिक के हाथ में लगी की उन्हें कैच लपकने का मौका नहीं मिला और बॉल ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे राहुल यहाँ पर|
9.4
0
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
9.3
0
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
9.2
0
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
इसी बीच ड्रिंक्स ब्रेक ले लिया गया है| 9.1 ओवर की समाप्ति के बाद 41/2 है भारत| लक्ष्य से अभी भी 66 रन दूर| गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला शानदार होता हुआ|
कीपिंग के दौरान एक बार फिर से डी कॉक की उँगलियों पर लगी गेंद| फिजियो उसपर स्प्रे लगाते हुए नज़र आ रहे हैं...
9.2
wd
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में भी एक रन बल्लेबाजों ने ले लिया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा कीपर के बाँए ओर गई| कीपर डी कॉक ने बाँए तरफ डाईव लगाया और गेंद को पकड़ने की कोशिश किया| इसी बीच गेंद उनके उँगलियों पर लगाकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
9.1
1
एनरिक नॉर्तजे To लोकेश राहुल
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा!! साथ ही रन आउट का भी मौका बन सकता था लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शरीर से टकराई और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| गेंदबाज़ ने इसी बीच अपील की लेकिन अम्पायर सहमत नही दिखें| स्काई रन लेने भागे तभी राहुल ने भी दौड़ लगाई| फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 38/2
4 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 08.5
  • 08.6
स. यादव
17 (12)
ल. राहुल
14 (31)
क. महाराज
1-0-4-0
8.6
0
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
8.5
0
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
8.4
2
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
शानदार फील्डिंग यहाँ पर रबाडा ने किया!!! अपनी टीम के लिए दो रन बचाने ने कामयाब हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड जिसके बाद बॉल डीप पॉइंट बाउंड्री की ओर गई| वहां पर भागकर आए रबाडा ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
8.3
1
केशव महाराज To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.2
0
केशव महाराज To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! सामने की ओर राहुल ने गेंद को खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को फील्ड किया|
8.1
1
केशव महाराज To सूर्यकुमार यादव
एक बार फिर से कवर ड्राइव स्काई ने किया और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 34/2
5 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 1 WD7.3
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
ल. राहुल
13 (29)
स. यादव
14 (8)
त. शम्सी
1-0-5-0
7.6
0
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
ऊपर डाली हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
7.5
1
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
7.4
1
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
कवर की ओर गेंद को खेला| रन नहीं बन सका|
7.3
1
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
7.3
wd
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
वाइड!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.2
0
तबरेज शम्सी To सूर्यकुमार यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| कोई रन नहीं हुआ|
7.1
1
तबरेज शम्सी To लोकेश राहुल
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 29/2
12 रन
  • W6.1
  • 06.2
  • 66.3
  • 66.4
  • 06.5
  • 06.6
स. यादव
12 (5)
ल. राहुल
11 (26)
ए. नॉर्तजे
1-0-12-1
6.6
0
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.5
0
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
नॉट आउट!! अफ्रीकी टीम ने अपने दोनों रिव्यु यहाँ पर गंवा दिए हैं| इन साइड एज ने स्काई को बचा लिया| जिस समय खेला था शॉट उसी वक़्त दो आवाज़ आई थी लेकिन फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लेकर जोखिम उठाया जो उनके पक्ष में नहीं गया| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से जाकर लेग साइड पर गेंद को खेलने गए थे जहाँ एज लगने के बाद पैड्स से टकराई थी गेंद|
6.4
6
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
एक और छक्का! बैक टू बैक सिक्स!! ये तो स्काई का पका पकाया शॉट है| शानदार फ्लिक शॉट| फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| पहले टियर से जाकर टकराई ये गेंद|
6.3
6
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
छक्का! मिस टाइम पिक अप शॉट लेकिन गेंदबाजी की गति के कारण ये बॉल थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई काफी दूर छह रनों के लिए| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिला| लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन ऑफ़ साइड पर गई ये गेंद|
6.2
0
एनरिक नॉर्तजे To सूर्यकुमार यादव
ओह!! इस बार पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद और स्काई ने इसे जैसे तैसे रोका| कोई रन नहीं|
स्काई होंगे अगले बल्लेबाज़...
6.1
W
एनरिक नॉर्तजे To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!!! एनरिक नॉर्तजे ने गेंदबाज़ी में आते के साथ ही पहली ही बॉल पर किया बड़ा शिकार| विराट कोहली 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके कोहली और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| बॉल कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से क्विंटन डी कॉक ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर लौटे| गेंदबाज़ ने इसी बीच मनाया विकेट का जश्न| 17/2 भारत|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 17/1 भारत, लक्ष्य से अभी भी 90 रन दूर| एक समझदारी भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन इसी बीच रोहित का बहुमूल्य विकेट भी गंवा दिया है| गेंद और बल्ले के बीच एक बढ़िया जंग देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| मुकाबला अभी भी पूरी तरह से रोमांचक बना हुआ है|
ओवर की समाप्ति 6 : 17/1
1 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
ल. राहुल
11 (26)
व. कोहली
3 (8)
व. पार्नेल
3-0-11-0
5.6
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
5.5
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
5.4
1
वेन पार्नेल To विराट कोहली
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.3
0
वेन पार्नेल To विराट कोहली
छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा|
5.2
0
वेन पार्नेल To विराट कोहली
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.1
0
वेन पार्नेल To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 5 : 16/1
4 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
ल. राहुल
11 (24)
व. कोहली
2 (4)
क. रबाडा
3-1-6-1
4.6
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक करना बेहतर समझा| 5 ओवर की समाप्ति के बाद 16/1 भारत|
4.5
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बचे राहुल यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग ऑफ़ थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| लेग साइड पर खेलने गए थे बल्लेबाज़ और पैड्स पर खा बैठे थे बॉल| एक बड़ी अपील हुई थी जिसके बाद अंत में निर्णय बल्लेबाज़ के हक में गया|
4.4
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
4.3
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
4.2
4
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप फील्डर्स के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| जोर से खेला गया था शॉट इस वजह से ऊपर से निकल गई गेंद|
4.1
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 4 : 12/1
1 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
ल. राहुल
7 (18)
व. कोहली
2 (4)
व. पार्नेल
2-0-10-0
3.6
1
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 12/1 भारत|
3.5
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
3.4
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| हाईट ने बचा लिया यहाँ पर| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद| इनस्विंगर गेंद से चकमा खा गये थे बल्लेबाज़|
3.3
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
3.2
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
3.1
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 3 : 11/1
2 रन
  • 02.1
  • W2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 02.6
व. कोहली
2 (4)
ल. राहुल
6 (12)
क. रबाडा
2-1-2-1
2.6
0
कगिसो रबाडा To विराट कोहली
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
2.5
2
कगिसो रबाडा To विराट कोहली
दो रनों के साथ विराट ने खोला अपना खाता| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
2.4
0
कगिसो रबाडा To विराट कोहली
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
2.3
0
कगिसो रबाडा To विराट कोहली
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.2
W
कगिसो रबाडा To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! विकेट कीपर डी कॉक द्वारा एक हाथ से एक शार्प कैच लपका गया| रोहित बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौट गए| विकेट लाइन पर डाली गई आउटस्विंगर गेंद| रोहित ने क्रीज़ में खड़े-खड़े ही उसे डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद वहीँ पर स्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दायें ओर गई जहाँ से क्विंटन ने एक हाथ से डाईव लगाते हुए कैच को लपक लिया| रोहित निराश लौटे| 9/1 भारत, लक्ष्य से 98 रन दूर|
2.1
0
कगिसो रबाडा To रोहित शर्मा
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/0
9 रन
  • 2 WD1.1
  • 21.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 1 WD1.4
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
ल. राहुल
6 (12)
र. शर्मा
0 (0)
व. पार्नेल
1-0-9-0
1.6
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
1.5
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
1.4
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| रन का मौका नहीं बन सका|
1.4
wd
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.3
0
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ राहुल| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद कप्तान द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ऑफ़ स्टम्प्स को किस कर रही थी| ऑफ़ स्टम्प की गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| फ्रंट पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
1.2
4
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
चौका! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया, फील्डर ने घेरे के अंदर इस वजह से गैप मिला और चौका निकल गया|
1.1
2
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
बल्ले से आया पहला रन! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
1.1
wd
वेन पार्नेल To रोहित शर्मा
वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन स्टॉप डी कॉक द्वारा विकेट के पीछे| निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया| शायद उनके हाथों में चोट भी आई है|
दूसरे छोर से गेंद लेकर वेन पार्नेल तैयार...
ओवर की समाप्ति 1 : 0/0
0 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
ल. राहुल
0 (6)
र. शर्मा
0 (0)
क. रबाडा
1-1-0-0
0.6
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति| उसी लेंथ से अतिरिक्त उछाल के साथ राहुल की ओर आई गेंद जिसे बैकफुट से ब्लॉक कर दिया| 1 के बाद 0/0 भारत|
0.5
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
इस बार गति से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.4
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
अच्छी फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
0.3
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर| तीन डॉट गेंद के साथ हुई शुरुआत|
0.2
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
0.1
0
कगिसो रबाडा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| कोई रन नहीं|
मैच की जानकारी
  • स्थान ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अर्शदीप सिंह
  • अंपायर अनिल चौधरी, नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement