Advertisement
Advertisement

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी-20 Commentary, Live Updates

भारत vs ऑस्ट्रेलिया, 2022 - टी-20 Live Commentary

भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
दूसरा टी-20, विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन ग्राउंड, नागपुर , Sep 23, 2022
भारत भारत
92/4 (7.2)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
90/5 (8.0)
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रोहित शर्मा
    46(20)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस सीरीज के अंतिम मैच के साथ जो 25 सितम्बर को हैदराबाद में खेला जाना है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान और मैन ऑफ़ द मैच रहे रोहित शर्मा ने बताया कि इस जीत से काफी खुश हूँ| अच्छी बात ये है कि टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेल पाया| मैं पिछले कुछ समय से आक्रामक क्रिकेट खेलने को देख रहा था और आज उसी का एक नमूना पेश किया है| टीम की गेंदबाजी पर कहा कि इस परिस्थिति में गेंद डालना काफी मुश्किल होता है| हर्षल की कुछ गेंद ठीक नहीं गिर पाई लेकिन मैं अपने गेंदबाजों को बैक करना चाहूँगा| जस्सी पर रोहित ने कहा कि वो एक लम्बे समय के बाद आये हैं और उन्हें पता है कि वो क्या कर सकते हैं इसलिए मैं उनसे इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता| आगे रोहित ने अक्षर के बारे में कहा कि वो भी एक शानदार गेंदबाज़ हैं और आज उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है| मैं उनकी बल्लेबाज़ी को लेकर भी इक्छुक हूँ| कार्तिक के फिनिशिंग रोल पर कहा कि उनपर हमें काफी भरोसा है| जाते- जाते ये भी कह गए कि ग्राउंड स्टाफ ने काफी मेहनत की जिसकी वजह से हम आज मुकाबला खेल पाए|
मैच गंवाकर बात करने आए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच ने बताया कि हमने 5 ओवरों के खेल की तैयारी की थी लेकिन हमें 8 ओवरों का गेम मिला जिसमे हमने बेहतर बल्लेबाज़ी की| रोहित ने आज काफ़ी अच्छा खेल दिखाया और अक्षर के दो ओवर में हमने अपने टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिया जो हार का कारण बना| जाते-जाते फिंच ने कहा कि मैथ्यू वेड एक छोर से अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ एडम ज़म्पा ने भी आज विकेट लेकर टीम को मैच में वापसी करवाया लेकिन हम अंत में जीत हासिल नहीं कर सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस रन चेज़ में टीम इंडिया ने 39 रनों की शानदार शुरुआत की और एक वक़्त ऐसा लगा कि भारत बड़ी आसानी से इस मुकाबले को जीत जायेगा लेकिन सामने टी20 की चैंपियन टीम खड़ी वो कहाँ भारत को इतनी आसानी से जीतने देती| 39 रनों की कड़क शुरुआत के बाद भारत ने अगले महज़ 16 रनों के भीतर अपने तीन विकेट्स गँवा दिए जिसके बाद टीम इंडिया थोड़ा सा बैकफुट पर चली गई| दो बैक टू बैक विकेट्स लेकर एडम ज़म्पा ने अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करा दी थी लेकिन रोहित ने काउंटर अटैक करते हुए उस दबाव को ख़त्म कर दिया| आखिरी की 12 गेंदों पर 22 रनों की दरकार थी और टीम इंडिया के लिए क्रीज़ पर हिटमैन और कुंगफू पंड्या खड़े थे| दोनों के बीच फिर 22 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई जिसकी बदौलत भारत जीत के नज़दीक आ गया| हार्दिक तो आउट हुए लेकिन उसके बाद अंत में कार्तिक ने दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया जिसकी वजह से भारत ने 6 विकटों से इस मुकाबले को जीत लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली|
मेहमान टीम के पास जिस तरह के गेंदबाज़ थे उसको देखते हुए ये टोटल काफी था लेकिन टीम इंडिया के पास ऐसे-ऐसे दिग्गज बल्लेबाज़ थे तो तेज़ी के साथ रन्स बनाने में माहिर थे| इसी बीच आज हमें हिटमैन शो भी देखने को मिला| 20 गेंदों पर रोहित ने तेज़ी के साथ 46 रन्स बनाए और सामने वाली टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया|
मोहाली गया ऑस्ट्रेलिया के नाम तो नागपुर में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी!! हैदराबाद में जो जीता वो उठाएगा विनिंग ट्रॉफी!! टी20 फ़ॉर्मेट वैसे ही सबसे कम ओवर का क्रिकेट होता है और उसमें अगर 8-8 ओवर का गेम हो तो रोमांच तो चरम सीमा पर होगा ही| खराब आउटफील्ड और एक लम्बे इंतज़ार के बाद टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैथ्यू वेड की 43 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत के सामने 8 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य रखा|
7.2
4
डैनियल सैम्स To दिनेश कार्तिक
चौका!!! इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने बाउंड्री लगाकर मैच को समाप्त कर दिया!!! भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से शिकस्त दे दिया और सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी बीच भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टैंड्स में बैठे हुए भारत के समर्थकों ने भी जीत का जश्न मनाया|
7.1
6
डैनियल सैम्स To दिनेश कार्तिक
छक्का!!! पहली ही गेंद पर दिनेश कार्तिक ने बड़ा शॉट लगाकर मुकाबले को अपनी टीम की ओर कर दिया है!!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे फाइन लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| भारत को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 3 रन चाहिए|
आखिरी ओवर कौन डालेगा? डैनिएल सैम्स को लाया गया है| 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार...
ओवर की समाप्ति 7 : 82/4
13 रन
  • 1 WD6.1
  • 16.1
  • 46.2
  • 26.3
  • 06.4
  • W6.5
  • 1 WD6.6
  • 46.6
र. शर्मा
46 (20)
द. कार्तिक
0 (0)
प. कमिंस
2-0-23-1
6.6
4
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
चौका! अब 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार| हिटमैन यू ब्यूटी!! क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़ और यहीं इसकी क्लास भी है| अपनी टीम के लिए एक कप्तानी पारी खेलते हुए रोहित| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को महज़ टाइम किया| बैकवर्ड पॉइंट और गली के बीच से गैप निकाला और चौका बटोर लिया| चार बहुमूल्य रन्स टीम इंडिया के लिए आते हुए|
6.6
wd
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| रोहित के बल्ले से काफी दूर रही गेंद| 7 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|
दिनेश कार्तिक क्रीज़ पर आये हैं...
6.5
W
पैट कमिंस To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!!! कैच आउट!! बड़ा विकेट यहाँ पर हासिल करते हुए पैट कमिंस| हार्दिक पंड्या 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर धीमी गति से बल्ले पर आई| जिसके कारण हार्दिक गेंद को बीच बल्ले से नहीं लगा सके और स्टीकर के पास लगकर बॉल मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ पर कप्तान फिंच ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 77/4 भारत, अब जीत के लिए 7 गेंद पर 14 रन चाहिए|
6.4
0
पैट कमिंस To हार्दिक पंड्या
एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर होता हुआ!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
6.3
2
पैट कमिंस To हार्दिक पंड्या
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ओवर कवर की ओर शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया|
6.2
4
पैट कमिंस To हार्दिक पंड्या
चौका!!! हार्दिक के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री यहाँ पर!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 16 रनों की दरकार है|
6.1
1
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
सिंगल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| एक रन मिल गया| जीत के लिए 11 गेंदों पर 20 रनों की दरकार|
6.1
wd
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| भारत को 12 गेंदों पर 21 रन जीत के लिए चाहिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 69/3
11 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 1 WD5.5
  • 15.5
  • 05.6
ह. पंड्या
3 (5)
र. शर्मा
41 (18)
श. एबॉट
1-0-11-0
5.6
0
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| भारत को जीत के लिए 12 गेंदों पर 22 रन चाहिए|
5.5
1
शॉन एबॉट To रोहित शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| भारत को जीत के लिए 13 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
5.5
wd
शॉन एबॉट To रोहित शर्मा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| भारत को जीत के लिए 14 गेंदों पर 23 रनों की दरकार होगी|
5.4
4
शॉन एबॉट To रोहित शर्मा
चौका!!! भारत को धीरे-धीरे कप्तान रोहित शर्मा जीत के करीब ले जाते हुए यहाँ पर!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा चार रनों के लिए| भारत को जीत के लिए 14 गेंदों पर 24 रनों की दरकार|
5.3
4
शॉन एबॉट To रोहित शर्मा
चौका!!! जी हाँ कप्तान खेल रहे है कप्तानी पारी यहाँ पर!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर रोहित के बल्ले से आती हुई!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.2
1
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| अब स्ट्राइकर पर होंगे रोहित शर्मा|
5.1
0
शॉन एबॉट To हार्दिक पंड्या
डॉट गेंद!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 5 : 58/3
7 रन
  • 44.1
  • W4.2
  • W4.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 14.6
ह. पंड्या
2 (2)
र. शर्मा
32 (15)
ए. जम्पा
2-0-16-3
4.6
1
एडम जम्पा To हार्दिक पंड्या
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेग स्तुम्प्पर डाली गई स्पिन गेंद पर हार्दिक ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|
4.5
1
एडम जम्पा To रोहित शर्मा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.4
1
एडम जम्पा To हार्दिक पंड्या
हैट्रिक गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ ने संभलकर खेला और सिंगल ले लिया!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.3
W
एडम जम्पा To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! हैट्रिक पर हैं अब एडम जम्पा| स्काई पहली ही गेंद पर पवेलियन की तरफ लौट गए| यहाँ से दो बैक टू बैक विकेट गंवाकर भारत ने कहीं ना कहीं अपने आपको मुश्किल में डाल लिया है| विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने चले गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए| बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसपर अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ जानते थे कि वो डेड प्लम्ब हैं इस वजह से रिव्यु का नहीं सोचा| 55/3 भारत|
स्काई अगले बल्लेबाज़...
4.2
W
एडम जम्पा To विराट कोहली OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!! विराट कोहली 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एडम जम्पा के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर शॉट लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का कोई समपर्क नहीं हो सका| कोहली यहाँ पर टर्न और गेंद को गति से चकमा खा गए| बॉल सीधा बल्लेबाज़ को बीट करती हुई लेग स्टंप्स पर जा लगी| कोहली निराश होकर पवेलियन की ओर लौटे| 55/2 भारत|
4.1
4
एडम जम्पा To विराट कोहली
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर किंग कोहली के बल्ले से आती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 51/1
11 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 1 LB3.4
  • 43.5
  • 13.6
व. कोहली
7 (4)
र. शर्मा
31 (14)
ड. सैम्स
1-0-10-0
3.6
1
डैनियल सैम्स To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ को छकाया और तेज़ गति से डाली गई बाउंसर!! पुल शॉट लगाया लॉन्ग ऑन की तरफ और एक रन हासिल कर लिया| 51/1 भारत|
3.5
4
डैनियल सैम्स To विराट कोहली
चौका! बिलकुल सामने की तरफ| धीमी गति की गेंद पर कोहली ने दिखाई अपनी क्लास| टाइमिंग के साथ इस गेंद को सामने की तरफ खेला और चौका बटोर लिया| इसी के साथ भारत के 50 रन भी पूरे हुए|
3.4
lb
डैनियल सैम्स To रोहित शर्मा
लेग बाई का सिंगल आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर पुल लगाने गए थे लेकिन गति से बीट हुए| शरीर पर जा लगी गेंद और गैप में गई जिसकी वजह से एक रन मिला|
3.3
0
डैनियल सैम्स To रोहित शर्मा
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.2
4
डैनियल सैम्स To रोहित शर्मा
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3.1
1
डैनियल सैम्स To विराट कोहली
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन ही मिल सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 40/1
10 रन
  • 1 B2.1
  • 12.2
  • 62.3
  • 12.4
  • W2.5
  • 12.6
व. कोहली
1 (1)
र. शर्मा
27 (11)
ए. जम्पा
1-0-9-1
2.6
1
एडम जम्पा To विराट कोहली
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद पर कोहली ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर शॉट लगाया और एक रन ले लिया|
विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
2.5
W
एडम जम्पा To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! 10 रनों पर राहुल की पारी का हुआ अंत| एडम जम्पा ने अपनी टीम को दिलाया बड़ा ब्रेक थ्रू| गुगली गेंद थी जिसे लेग साइड पर स्लॉग करने चले गए बल्लेबाज़| गेंद की टर्न से चकमा खाए| बल्ला बाहर की तरफ चला और गेंद अंदर की तरफ आई| जिसके बाद बल्ले को मिस करती हुई सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई बॉल| 39/1 भारत, लक्ष्य से 52 रन दूर|
2.4
1
एडम जम्पा To रोहित शर्मा
सिंगल मिल पायेगा इस बार| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
2.3
6
एडम जम्पा To रोहित शर्मा
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| रूम बनाकर खेला गया शॉट!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
2.2
1
एडम जम्पा To लोकेश राहुल
आगे आकर गेंद को मारने गए| इन साइड एज लेकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
2.1
b
एडम जम्पा To रोहित शर्मा
बाई के रूप में आया सिंगल!! लेग स्पिन गेंद, बल्ला रोहित ने चलाया| बीट हुए, साथ में कीपर भी गच्छा खा गए| बाई का एक रन मिल गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 2 ओवर के बाद 30 बिना किसी नुकसान के भारत, जीत के लिए 36 गेंदों पर 61 रनों की दरकार| फ़िलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और केएल राहुल तबाड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान फिंच की कोशिश होगी कि इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए...
ओवर की समाप्ति 2 : 30/0
10 रन
  • 1 WD1.1
  • 01.1
  • 01.2
  • 61.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 21.6
ल. राहुल
9 (4)
र. शर्मा
20 (8)
प. कमिंस
1-0-10-0
1.6
2
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
सिंगल ही था इस गेंद पर लेकिन अंत में डायरेक्ट हिट एक ओवर थ्रो भी दे गई जिसकी वजह से दो मिल गए| धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर पुल किया था| डीप से फील्डर का बल्लेबाज़ी छोर पर थ्रो आया जो विकटों से टकरा गया| पॉइंट की तरफ उसके बाद गई गेंद जहाँ गैप था इस वजह से एक और सिंगल मिल गया|
1.5
0
पैट कमिंस To लोकेश राहुल
एक और धीमी गति की गेंद| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर तक गई बॉल|
1.4
1
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
1.3
6
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
चौथा छक्का इस भारतीय पारी का आता हुआ| मालूम था जैसे कि रोहित को कि ये छोटी गेंद आने वाली है इसलिए बैकफुट से जाकर उसे फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| छह रन्स मिल गए|
1.2
0
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
एक और डॉट बॉल!! इस बार लैप शॉट का प्रयास था रोहित द्वारा लेकिन बीट हो गए| कीपर के पास गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
1.1
0
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
स्लोवर ऑफ़ कटर, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हो सका| पुल लगाना चाहते थे लेकिन बीट हो गए रोहित|
1.1
wd
पैट कमिंस To रोहित शर्मा
वाइड! लेग साइड के काफी बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| एक अतिरिक्त रन मिल गया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर पैट कमिंस आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 20/0
20 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 60.3
  • 60.4
  • 10.5
  • 60.6
ल. राहुल
7 (2)
र. शर्मा
13 (4)
ज. हेज़लवुड
1-0-20-0
0.6
6
जोश हेज़लवुड To लोकेश राहुल
तीसरा छक्का इस ओवर से आता हुआ!! इस बार राहुल का क्लास देखने को मिला| शानदार फ्लिक शॉट| फ्लिक किया पैर की गेंद को मिड विकेट की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| पहले ओवर से आये 20 रन|
0.5
1
जोश हेज़लवुड To रोहित शर्मा
बढ़िया यॉर्कर हेज़लवुड द्वारा| बल्लेबाज़ रोहित ने इसे समझदारी के साथ ब्लॉक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|
0.4
6
जोश हेज़लवुड To रोहित शर्मा
एक और छक्का! कड़क पुल शॉट!! ये तो रोहित की ताक़त है भाई| वो कहाँ इसपर गेंदबाज़ को छोड़ने वाले| पटकी हुई गेंद पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| अब क्या हैट्रिक सिक्स लगेगा?
0.3
6
जोश हेज़लवुड To रोहित शर्मा
छक्का! पहला बिगी इस मुकाबले का आता हुआ| झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ रोहित के पाले में थी ये गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| हीव किया मिड विकेट की तरफ और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए वो भी काफी दूर|
0.2
0
जोश हेज़लवुड To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.1
1
जोश हेज़लवुड To लोकेश राहुल
पहली गेंद पर पहला रन आता हुआ!! स्विंग नज़र आई इस गेंद पर| बल्लेबाज़ ने इसे हलके हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
मैच की जानकारी
  • स्थान विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन ग्राउंड, नागपुर
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement