इंग्लैंड vs बांग्लादेश, सुपर 12 - मैच 20 Commentary, Live Updates
इंग्लैंड vs बांग्लादेश, 2021 - टी-20 Live Commentary
मैच खत्म
सुपर 12 - मैच 20, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 27, 2021
126/2 (14.1)
124/9 (20.0)
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकटों से हराया
% Chance to Win
इंग्लैंड
बांग्लादेश
Inn Break
तो कैसा लगा आपको आज का ये मुकाबला जहाँ इंग्लैंड ने 35 गेंदों पहले ही 8 विकटों से बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत हासिल करते हुए 2 और अहम पॉइंट्स अर्जित किया| अभी के लिए बस इतना ही अब आपसे मिलते है आज के दूसरे मुकाबले में जहाँ नामीबिया और स्कॉटलैंड के कप्तान तैयार है टॉस के लिए...
मैच जीतने के बाद बात करने आए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया कि हमारे गेंदबाजों ने शुरुआत ने बेहतर प्रदर्शन दिया जिसके कारण हम बांग्लादेश की टीम को कम स्कोर पर रोकने में कामयाब हो सके| आगे मॉर्गन ने कहा कि रॉय और डेविड के लिए विकेट पर कुछ समय निकालना महत्वपूर्ण है। उसे इस तरह देखना बहुत अच्छा है।
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आए बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने बताया कि हमने जिस तरह से बल्लेबाजी किया उससे हम बहुत निराश थे। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की और हमें कोई पार्टनरशिप नहीं मिली। हम पूंजीकरण कर सकते हैं। आगे महमूदुल्लाह ने कहा कि अगर हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है तो ऐसे विकेट पर मुश्किल हो जाती है। हमारे पास पावर-हिटर्स की तुलना में अधिक कुशल हिटर हैं। मुझे लगता है कि हमें बल्लेबाजी में कुछ चीजों का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है।
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जेसन रॉय को दिया जिसके बाद उन्होंने बताया कि हमारे लिए बहुत खास मैच ये था| जिसमे हमने अपना बेहतर प्रदर्शन दिया| पिछले कुछ वर्षों में अधिक टी20 क्रिकेट खेला जा रहा है अब एक नियमित दिनचर्या में शामिल होना अच्छा है। यह निश्चित रूप से हमारी पारी के पिछले छोर पर विकेटों को हाथ में रखने और शक्ति प्रदान करने का मामला है। पिछले कुछ सालों में स्पिन के खिलाफ इस पर काफी मेहनत की है। यह मेरे खेल का हिस्सा है जिसमें काफी सुधार हुआ है।
इसी बीच बांग्लादेश के महमुदुल्लाह ने कप्तान ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें मात्र दो ही गेंदबाज़ शोरफुल इस्लाम और नसुम अहमद के हाथ 1-1 विकेट आई| बाकि गेंदबाजों को कोई सफ़लता नहीं मिल सका| जिसके कारण बांग्लादेश ने अपने इस मुकाबले को भी गँवा दिया|
शानदार जीत यहाँ पर इंग्लैंड की टीम के द्वारा देखने को मिला| जेसन रॉय के अर्धशाकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 35 गेंदों पहले ही 8 विकटों से बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत हासिल करते हुए 2 और अहम पॉइंट्स अर्जित किया| 125 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहतर रही पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तेज़ी से 39 रन जोड़े| हालाँकि इसी बीच जोस बटलर (18) ने जल्दी आउट हो गए| लेकिन उसके बाद जेसन रॉय (61) ने डेविड मलान (28) नाबाद के साथ मिलकर 73 रनों की अहम साझेदारी करते हुए टीम को जीत की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया| इसी बीच रॉय अपर कट शॉट खेलते हुए अपने विकेट गँवा बैठे| अंत में मलान ने जॉनी बेयरस्टो (8) के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया|
14.1
4
शोरिफुल इस्लाम To जॉनी बेयरस्टो
चौका!! इसी के साथ इंग्लैंड ने 35 गेंदों पहले ही 8 विकटों से बांग्लादेश को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत हासिल करते हुए 2 और अहम पॉइंट्स अर्जित किया| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 14 : 122/2
8 रन
- 013.1
- 113.2
- 113.3
- 413.4
- 113.5
- 113.6
ज. बेयरस्टो
4 (3)
ड. मलान
28 (25)
म. रहमान
3-0-23-0
13.6
1
मुस्तफिजुर रहमान To जॉनी बेयरस्टो
मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन निकाला| इंग्लैंड को जीत के लिए 36 गेंदों पर बस 3 रन चाहिए|
13.5
1
मुस्तफिजुर रहमान To डेविड मलान
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.4
4
मुस्तफिजुर रहमान To डेविड मलान
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| इंग्लैंड जीत से 5 रन दूर|
13.3
1
मुस्तफिजुर रहमान To जॉनी बेयरस्टो
शॉर्ट लेग की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.2
1
मुस्तफिजुर रहमान To डेविड मलान
फाइन लेग की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
13.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To डेविड मलान
कोई रन नहीं| डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 114/2
10 रन
- 012.1
- 612.2
- 112.3
- 112.4
- W12.5
- 212.6
ज. बेयरस्टो
2 (1)
ड. मलान
22 (21)
श. इस्लाम
3-0-22-1
12.6
2
शोरिफुल इस्लाम To जॉनी बेयरस्टो
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, फील्डर से हुई वहां पर मिसफील्ड बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन ले लिया| इंग्लैंड जीत से 11 रन दूर|
12.5
W
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा विकेट यहाँ पर इंग्लैंड टीम का गिरता हुआ| जेसन रॉय 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शोरिफुल इस्लाम के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को अपर कट शॉट खेला| थर्ड मैन की ओर हवा में गई बॉल, फील्डर वहां मौजूद नासुम अहमद जिन्होंने पकड़ा आसान सा कैच| 112/2 इंग्लैंड, जीत के लिए 43 गेंदों पर 13 रन चाहिए|
12.4
1
शोरिफुल इस्लाम To डेविड मलान
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
12.3
1
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12.2
6
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर जेसन रॉय के बल्ले से देखने को मिली| लेंथ में ह्ह्छोह्ह्थिः डाली गई गेंद को ऑफ स्टंप पर जाकर रॉय ने कीपर के ऊपर से पटकी हुई गेंद को पुल शॉट खेला| बल्ले ओर गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला सिक्स|
12.1
0
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 104/1
11 रन
- 111.1
- 111.2
- 011.3
- 611.4
- 111.5
- 211.6
ड. मलान
21 (20)
ज. रॉय
54 (34)
न. अहमद
3-0-26-1
11.6
2
नासुम अहमद To डेविड मलान
आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया| 12 ओवर के बाद 104/1 इंग्लैंड, जीत के लिए 48 गेंदों पर 21 रन चाहिए|
11.5
1
नासुम अहमद To जेसन रॉय
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.4
6
नासुम अहमद To जेसन रॉय
छक्का!!! शानदार शॉट सामने की ओर खेला यहाँ पर| इसी के साथ जेसन रॉय ने अपना अर्धशतक पूरा किया| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
11.3
0
नासुम अहमद To जेसन रॉय
कोई रन नहीं, मिड ऑन की दिशा में खेला|
11.2
1
नासुम अहमद To डेविड मलान
मलान ने लॉन्ग ऑफ की ओर इस बार खेलकर एक रन लिया|
11.1
1
नासुम अहमद To जेसन रॉय
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 93/1
3 रन
- 110.1
- 110.2
- 110.3
- 010.4
- 010.5
- 010.6
ड. मलान
18 (18)
ज. रॉय
46 (30)
श. इस्लाम
2-0-12-0
10.6
0
शोरिफुल इस्लाम To डेविड मलान
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 11 ओवर के बाद 93/1 इंग्लैंड, जीत के लिए 54 गेंदों पर 32 रन चाहिए|
10.5
0
शोरिफुल इस्लाम To डेविड मलान
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
10.4
0
शोरिफुल इस्लाम To डेविड मलान
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.3
1
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
10.2
1
शोरिफुल इस्लाम To डेविड मलान
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.1
1
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 90/1
7 रन
- 19.1
- 09.2
- 1 WD9.3
- 1 WD9.3
- 19.3
- 19.4
- 19.5
- 19.6
ज. रॉय
44 (28)
ड. मलान
17 (14)
अल हसन
3-0-24-0
9.6
1
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
मिड ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल पूरा किया| 10 ओवर के बाद 90/1 इंग्लैंड, जीत के लिए 60 गेंदों पर 35 रन चाहिए|
9.5
1
शाकिब अल हसन To डेविड मलान
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9.4
1
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
9.3
1
शाकिब अल हसन To डेविड मलान
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.3
wd
शाकिब अल हसन To डेविड मलान
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.3
wd
शाकिब अल हसन To डेविड मलान
वाइड! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
9.2
0
शाकिब अल हसन To डेविड मलान
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
9.1
1
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 83/1
8 रन
- 1 WD8.1
- 28.1
- 18.2
- 18.3
- 18.4
- 18.5
- 18.6
ज. रॉय
41 (25)
ड. मलान
15 (11)
म. हसन
2-0-21-0
8.6
1
मेहदी हसन To जेसन रॉय
लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
8.5
1
मेहदी हसन To डेविड मलान
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.4
1
मेहदी हसन To जेसन रॉय
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
8.3
1
मेहदी हसन To डेविड मलान
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.2
1
मेहदी हसन To जेसन रॉय
फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.1
2
मेहदी हसन To जेसन रॉय
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से दो रन लिया|
8.1
wd
मेहदी हसन To जेसन रॉय
वाइड! बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 75/1
12 रन
- 47.1
- 17.2
- 17.3
- 17.4
- 17.5
- 47.6
ड. मलान
13 (9)
ज. रॉय
36 (21)
न. अहमद
2-0-15-1
7.6
4
नासुम अहमद To डेविड मलान
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 8 ओवर के बाद 75/1 इंग्लैंड., जीत के लिए 72 गेंदों पर 50 रन चाहिए|
7.5
1
नासुम अहमद To जेसन रॉय
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.4
1
नासुम अहमद To डेविड मलान
लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
7.3
1
नासुम अहमद To जेसन रॉय
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.2
1
नासुम अहमद To डेविड मलान
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.1
4
नासुम अहमद To डेविड मलान
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 7 : 63/1
13 रन
- 06.1
- 16.2
- 66.3
- 46.4
- 16.5
- 16.6
ड. मलान
3 (5)
ज. रॉय
34 (19)
म. हसन
1-0-13-0
6.6
1
मेहदी हसन To डेविड मलान
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.5
1
मेहदी हसन To जेसन रॉय
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.4
4
मेहदी हसन To जेसन रॉय
बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
6.3
6
मेहदी हसन To जेसन रॉय
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, फील्डर ने शानदार प्रयास किया लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| गेंद गई स्टैंड में और मिला सिक्स|
6.2
1
मेहदी हसन To डेविड मलान
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
6.1
0
मेहदी हसन To डेविड मलान
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
ओवर की समाप्ति 6 : 50/1
10 रन
- 05.1
- 15.2
- 05.3
- 15.4
- 45.5
- 4 LB5.6
ज. रॉय
23 (16)
ड. मलान
1 (2)
म. रहमान
2-0-15-0
5.6
lb
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
चौका!! लेग बाई के रूप में मिला रन| लेग स्टंप पर डाली गई इनस्विंग गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ गेंद पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नाकारा| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री|
5.5
4
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.4
1
मुस्तफिजुर रहमान To डेविड मलान
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
5.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To डेविड मलान
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
5.2
1
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
5.1
0
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
नॉट आउट!! बांग्लादेश का रिव्यु हुआ असफ़ल| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्ले पर नहीं ऐया गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| कीपर ने किया कैच आउट की अपील, अम्पायर ने मना किया| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्ले का कोई भी भाग लिए बिना कीपर के पास गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
ओवर की समाप्ति 5 : 40/1
3 रन
- 04.1
- 24.2
- 04.3
- 04.4
- W4.5
- 14.6
ज. रॉय
18 (12)
ड. मलान
0 (0)
न. अहमद
1-0-3-1
4.6
1
नासुम अहमद To जेसन रॉय
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.5
W
नासुम अहमद To जोस बटलर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!!! पहला बड़ा झटका यहाँ पर इंग्लिश टीम को लगता हुआ| जोस बटलर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| नासुम अहमद के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में उड़ाकर खेलना चाहते थे बटलर यहाँ पर| लेकिन गेंद टर्न होकर अंदर की ओर आई और बटलर उसे लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेल बैठे| फील्डर वहां मौजूद मोहम्मद नईम जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 39/1 इंग्लैंड|
4.4
0
नासुम अहमद To जोस बटलर
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
4.3
0
नासुम अहमद To जोस बटलर
कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
4.2
2
नासुम अहमद To जोस बटलर
फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|
4.1
0
नासुम अहमद To जोस बटलर
कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 4 : 37/0
9 रन
- 03.1
- 1 WD3.2
- 13.2
- 43.3
- 13.4
- 13.5
- 13.6
ज. बटलर
16 (13)
ज. रॉय
17 (11)
श. इस्लाम
1-0-9-0
3.6
1
शोरिफुल इस्लाम To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिला गया| 4 ओवर के बाद 37 बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड|
3.5
1
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
बैकफुट से गेंद को सामने की ओर पंच करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|
3.4
1
शोरिफुल इस्लाम To जोस बटलर
स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल निकाला|
3.3
4
शोरिफुल इस्लाम To जोस बटलर
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
3.2
1
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
3.2
wd
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.1
0
शोरिफुल इस्लाम To जेसन रॉय
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/0
10 रन
- 12.1
- 02.2
- 12.3
- 62.4
- 02.5
- 22.6
ज. बटलर
10 (10)
ज. रॉय
15 (8)
अल हसन
2-0-17-0
2.6
2
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए 2 रन लिया|
2.5
0
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
2.4
6
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
छक्का!!! इंग्लैंड की ओर से पहला सिक्स जोस बटलर के बल्ले से आती हुई| शानदार शॉट सामने की ओर खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
2.3
1
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
2.2
0
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.1
1
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
मिड विकेट की दिशा में खेल जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 2 : 18/0
11 रन
- 1 LB1.1
- 01.2
- 01.3
- 1 LB1.4
- 1 WD1.5
- 41.5
- 41.6
ज. रॉय
14 (6)
ज. बटलर
1 (6)
म. रहमान
1-0-9-0
1.6
4
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा|
1.5
4
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.5
wd
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
वाइड!! एक अतरिक्त रन यहाँ पर आती हुई|
1.4
lb
मुस्तफिजुर रहमान To जोस बटलर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
1.3
0
मुस्तफिजुर रहमान To जोस बटलर
कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
1.2
0
मुस्तफिजुर रहमान To जोस बटलर
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
1.1
lb
मुस्तफिजुर रहमान To जेसन रॉय
ओवर थ्रो के रूप में आया एक रन!! एलबीडबल्यू की हुई भी हुई लेकिन अम्पायर ने मना किया| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ऑफ साइड की ओर गई गेंद| फील्डर ने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप को लगाकर आगे की ओर निकाल गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
- 40.1
- 10.2
- 00.3
- 10.4
- 10.5
- 00.6
ज. बटलर
1 (3)
ज. रॉय
6 (3)
अल हसन
1-0-7-0
0.6
0
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
0.5
1
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
0.4
1
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
0.3
0
शाकिब अल हसन To जोस बटलर
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.2
1
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
0.1
4
शाकिब अल हसन To जेसन रॉय
चौका!!! इसी के साथ हुई इस रन चेज़ की शुरुआत!!! जेसन रॉय ने आते ही पहली ही गेंद पर लगाया बाउंड्री! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल किया|

मैच की जानकारी
- स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
- मौसम सूरज की साफ़ किरने
- टॉस बांग्लादेशने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच जेसन रॉय
- अंपायर लॅंगटन रुसेरे, नितिन मेनन, रॉड टकर
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ
मैच नोट्स
- Innings Break: Bangladesh 124/9 in 20.0 overs
- Bangladesh 124/8 : N Hasan c J Buttler b T Mills 16(18)
- Referral 2 (19.5 ovs): ENG against N Hasan (Caught) Successful (ENG: 2, BAN: 2)
- Bangladesh 100/7 in 17.3 overs
- Bangladesh 63/4 : M Rahim lbw b Liam Livingstone 29(30)
- Referral 1 (10.4 ovs): ENG against M Rahim (LBW) Successful (ENG: 2, BAN: 2)
- Drinks: Bangladesh 60/3 in 10.0 overs
- Bangladesh 50/3 in 9.1 overs
- Mandatory Power play (1-6): Bangladesh 27/3
- J Roy 7th T20I fifty: 50 runs in 33 balls (5x4) (2x6)
- England 101/1 in 11.4 overs
- 2nd wicket partnership: 50 off 30 balls between J Roy (26) and D Malan (17)
- England 50/1 in 6.0 overs
- Mandatory Power play (1-6): England 50/1
Advertisement
मैच पोल
कौन जीतेगा मैच?
वर्म
Player | Runs | Avg. |
---|---|---|
Babar Azam PAK | 303 | 60.60 |
David Warner AUS | 289 | 48.16 |
Mohammad Rizwan PAK | 281 | 70.25 |
Jos Buttler ENG | 269 | 89.66 |
Charith Asalanka SL | 231 | 46.20 |
Player | Wickets | Eco. |
---|---|---|
Wanindu Hasaranga SL | 16 | 5.20 |
Adam Zampa AUS | 13 | 5.81 |
Trent Boult NZ | 13 | 6.25 |
Shakib Al Hasan BAN | 11 | 5.59 |
Josh Hazlewood AUS | 11 | 7.29 |
क्रिकेट समाचार
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट News 27 October 2021
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट News 27 October 2021
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट News 27 October 2021
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट News 27 October 2021
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट News 27 October 2021