Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 30 Commentary, Live Updates

चेन्नई vs मुंबई, 2021 - टी-20 Live Commentary

चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 30, दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई , Sep 19, 2021
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
156/6 (20.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
136/8 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ऋतुराज गायकवाड
    88(58)
तो दोस्तों आज के इस मुकाबले में बस इतना ही, एक बार फिर होगी आपसे कल मुलाक़ात कोलकाता और बैंगलोर के मुकाबले के दौरान जो कि दुबई में खेला जाना है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, टाटा बाय-बाय...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रुतूराज गायकवाड को दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि ये मेरी ज़िन्दगी की सबसे बेहतरीन पारी है| मेरे सभी सीनियर वहां पर आउट हो गए थे और मुझपर एक बड़ी ज़िम्मेदारी आ गई थी, खुश हूँ कि उस ज़िम्मेदारी को बाखूबी निभा सका| आगे कहा कि माही भाई से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है साथ ही मैनेजमेंट से काफी समर्थन मिला जिसकी वजह से मुझमें आत्म्विशाव्स बढ़ा है| ये भी बताया कि मैंने गेंदबाजों को पिक किया और गन्दी गेंदों का शिकार किया|
मैच जीतकर बात करने आए चेन्नई टीम के कप्तान एम एस धोनी ने बताया कि हाँ हमारे 30 रनों के स्कोर पर 3 विकेट ज़रूर गिर गए थे लेकिन हमने एक सम्मानजनक स्कोर बोर्ड पर तो लगा दिया था| आगे धोनी ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार तरह से अपने खेल को पहले सजाया और जैसे उन्हें मौका मिला उन्होंने बड़े शॉट भी लगाए| वहीँ अंत में ब्रावो ने भी लास्ट में अपना काम कर दिया जिसके कारण हम 150 के पार पहुँच सके| जिसके बाद गेंदबाज़ी में हमारे सभी गेंदबाज़ ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिया| आगे एम एस ने अंबाति रायुडू के बारे में बोला कि फ़िलहाल वो अब ठीक है उन्हें बस हाथ में चोट आई है और वो अगले मुकाबले में पूरी तरह फिट होकर खेलते हुए नज़र आएगे|
मुकाबले में शिकस्त खाने के बाद मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने बताया कि हमने शुरुआत में ही अपने अहम बल्लेबाजों को गँवा दिया था| पिच तो बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी लेकिन हमे साझेदारी ना मिलने से मुकाबले को गँवा दिया| जब मैं क्रीज़ पर खेल रहा था तो मेरे दिमाग में बस यही बात थी कि ख़राब गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुँचाना है जबकि अच्छी गेंद पर भी कुछ बड़े हिट लगाने का प्रयास करते रहना है| जाते-जाते पोलार्ड ने कहा कि सौरभ ने अच्छी बल्लेबाज़ी किया लेकिन एक छोर से किसी का साथ ना मिलना हमने मुकाबले में पीछे रह गए|
सुपर सन्डे रहा एमएस धोनी और उनकी सेना के नाम| एक समय चेन्नई की टीम भी महज़ 24 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन वहां से रुतुराज और जडेजा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने चेन्नई को मोमेंटम प्रदान किया और फिर उसी मोमेंटम का फायदा अंत में ब्रावो ने उठाया और स्कोरबोर्ड पर 156 रन लगा दिया| देखा जाए तो इस रन चेज़ को असफल करने में चेन्नई के कप्तान धोनी की एक अहम भूमिका रही| जिस तरह से उन्होंने समय समय पर गेंदबाजी में परिवर्तन किया और वो विकेट लेकर आया, काबिले तारीफ था| ब्रावो और हेज़लवुड इन दोनों ने बता दिया कि अनुभव किसे कहा जाता है| दोनों ही अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए दिखे जिसकी वजह से मुंबई इस रन चेज़ में 20 रनों से पीछे रह गई|
सौरभ तिवारी (50) एक तरफ से टिककर खेलते चले गए लेकिन दूसरे छोर से उनको किसी भी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला| डी कॉक, अनमोलप्रीत, किशन और पोलार्ड इन चारो बल्लेबाजों को स्टार्ट ज़रूर मिला लेकिन कोई भी इस स्टार्ट को बड़े और उपयोगी स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया| हालाँकि इन सबके बीच हमें एक बात ये समझनी होगी कि मुंबई के लिए ना ही इस मुकाबले में रोहित थे और ना ही हार्दिक, अगर ये दो खिलाड़ी इस मुकाबले में होते तो पक्का ही इस मैच का नतीजा कुछ अलग हो सकता था|
इंडियन टी 20 लीग के दूसरे लेग का पहला मुकाबला चेन्नई ने रनों से जीत लिया है| साथ ही साथ धोनी सेना ने अपने खाते में दो अंक जोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में 12 अंक हासिल कर लिया| इसी जीत के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चली गई है| मुकाबला लगभग मुंबई के पक्ष में था लेकिन पहली पारी के आखिरी दो ओवर में चेन्नई ने 39 रन मारकर मोमेंटम को अपनी ओर मोड़ दिया| 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत काफी हद तक चेन्नई के तरह ही रही| टीम लगातार छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और नेट रन रेट को पकड़ने में भी असफल हो गई|
ओवर की समाप्ति 20 : 136/8
3 रन
  • 119.1
  • W19.2
  • 119.3
  • W19.4
  • 019.5
  • 119.6
ज. बुमराह
1 (2)
स. तिवारी
50 (40)
ड. ब्रावो
4-0-25-3
19.6
1
ड्वेन ब्रावो To जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह को ड्वेन ब्रावो: सिंगल और इसी के साथ चेन्नई ने 20 रनों से जीत लिया एक अहम मुकाबला| लेग साइड पर खेला, फील्डर वहां थे, एक ही रन मिला|
19.5
0
ड्वेन ब्रावो To जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह को ड्वेन ब्रावो: जड़ में डाली गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
19.4
W
ड्वेन ब्रावो To राहुल चाहर OUT!
राहुल चाहर को ड्वेन ब्रावो: आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट ब्रावो के खाते में गई| शानदार कैच शॉर्ट मिड विकेट पर रैना द्वारा| बिना खाता खोले चाहर लौट गए पवेलियन| धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मारा| हवा में थी गेंद जहाँ रैना खड़े थे और उन्होंने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए एक लो कैच पकड लिया|
19.3
1
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो:  लॉन्ग ऑफ़ पर खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
19.2
W
ड्वेन ब्रावो To एडम मिल्ने OUT!
एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: आउट!!! कैच आउट!!! एडम मिलने 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्रावो के हाथ लगी दूसरी विकेट| मुंबई को लगा साठवां झटका| चेन्नई के दर्शकों में ख़ुशी की लहर छाती हुई| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर नीचे मौजूद जिन्होंने पकड़ा कैच| 134/7 मुंबई| अब 4 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 23 रन चाहिए|
19.1
1
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: यॉर्कर लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| अब 5 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 23 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 133/6
15 रन
  • 418.1
  • 118.2
  • 218.3
  • 618.4
  • 018.5
  • 1 WD18.6
  • 1 WD18.6
  • 018.6
ए. मिल्ने
15 (14)
स. तिवारी
48 (38)
श. ठाकुर
4-0-29-1
18.6
0
शार्दूल ठाकुर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| अब 6 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 24 रन चाहिए|
18.6
wd
शार्दूल ठाकुर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: वाइड!!! एक और बार ऑफ स्टंप के बाहर डाल बैठे गेंदबाज़| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.6
wd
शार्दूल ठाकुर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: वाइड!!! अतरिक्त रन यहाँ पर शार्दुल के द्वारा दिया गया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.5
0
शार्दूल ठाकुर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के पास टप्पा खाकर गई|
18.4
6
शार्दूल ठाकुर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: छक्का!! शानदार शॉट मिलने के द्वारा लगाया गया| अब 8 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 26 रन चाहिए| नामुमकिन में भी मुमकिन छुपा है मेरे दोस्त| मैच अभी बाकी है| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में आयर मिला सिक्स|
18.3
2
शार्दूल ठाकुर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को शार्दूल ठाकुर: लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर तेज़ी से 2 रन निकाला|
18.2
1
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|
18.1
4
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: चौका!! शानदार शॉट यहाँ पर सौरभ तिवारी के बल्ले से देखने को मिला| उम्मीद की किरण अभी बाकी है| ऊपर लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 18 : 118/6
10 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 217.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
स. तिवारी
43 (36)
ए. मिल्ने
7 (10)
द. चाहर
4-0-19-2
17.6
1
दीपक चाहर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: ऊपर डाली गई गेंद को सौरभ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिला| मुंबई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|
17.5
1
दीपक चाहर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को दीपक चाहर: गुड लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
17.4
1
दीपक चाहर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: कैच ड्रॉप!! ओह!! धोनी से हुई चूक, ब्रावो का कैच था और वो बीच में आये| मिसजज कर बैठे और गेंद उनके दस्तानों से निकल गई| रैम शॉट खेलने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन कम गति की गेंद थी इस वजह से दूरी नहीं तय कर पाई| शॉर्ट फाइन लेग पर हवा में गई थी गेंद जिसको कीपर धोनी पकड़ने चले गए थे और ग़लती कर बैठे|
17.3
2
दीपक चाहर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड किया| फील्डर काफी डीप थे जिसकी वजह से दो रन मिल गए|
17.2
4
दीपक चाहर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को दीपक चाहर: चौका! सामने की तरफ गेंद को मारा| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर थी गेंद जिसकी वजह से चौका मिल गया|
17.1
1
दीपक चाहर To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को दीपक चाहर: लेग बाई के रूप में आया रन यहाँ पर| अंदर आई गेंद, पैड्स से जा लगी और गैप में गई जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल भाग लिया|
ओह!!! दीपक चाहर को गेंदबाज़ी में रनिंग के दौरान पैर में दर्द होता हुआ...
ओवर की समाप्ति 17 : 108/6
4 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
ए. मिल्ने
5 (8)
स. तिवारी
35 (32)
ज. हेज़लवुड
4-0-34-1
16.6
1
जोश हेज़लवुड To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये| अब 18 गेंदों पर 49 रनों की दरकार|
16.5
0
जोश हेज़लवुड To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
16.4
1
जोश हेज़लवुड To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को उठाकर मारा| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पाया|
16.3
1
जोश हेज़लवुड To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: पुल मारने गए, बल्ले पर चढ़ी नहीं गेंद| लेग साइड पर फील्डर तैनात, एक ही रन मिलोया|
16.2
0
जोश हेज़लवुड To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को जोश हेज़लवुड: गुड लेंथ गेंद| अंदर की तरफ आई| डिफेंड करने पर मजबूर हुए एडम|
16.1
1
जोश हेज़लवुड To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 104/6
7 रन
  • 115.1
  • 215.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 1 WD15.5
  • 115.5
  • 015.6
ए. मिल्ने
3 (4)
स. तिवारी
33 (30)
ड. ब्रावो
3-0-22-1
15.6
0
ड्वेन ब्रावो To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: फुल लेंथ की गेंद को सामने की ओर मिलने ने खेला, गेंदबाज़ ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा|
15.5
1
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
15.5
wd
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड दिया|
15.4
1
ड्वेन ब्रावो To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|
15.3
1
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
15.2
2
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 2 रन लिया|
15.1
1
ड्वेन ब्रावो To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को ड्वेन ब्रावो: ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
दूसरा टाइम आउट इस पारी का अता हुआ| 30 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 60 रनों की दरकार| सौरभ तिवारी सेट बल्लेबाज़ हैं और उनका साथ एडम दे रहे हैं| मुकाबला काफी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद...
ओवर की समाप्ति 15 : 97/6
6 रन
  • 114.1
  • 214.2
  • 014.3
  • W14.4
  • 114.5
  • 214.6
स. तिवारी
29 (27)
ए. मिल्ने
1 (1)
म. अली
3-0-16-0
14.6
2
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट पर फ्लिक किया| फील्डर काफी पीछे थे, हलके हाथों से खेला गया था शॉट जिसकी वजह से दो रन मिल गए| 97/6 मुंबई, 30 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|
14.5
1
मोइन अली To एडम मिल्ने
एडम मिल्ने को मोइन अली: लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को ड्राइव किया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
एडम मिल्ने होंगे अब अगले बल्लेबाज़...
14.4
W
मोइन अली To क्रुणाल पंड्या OUT!
क्रुणाल पंड्या को मोइन अली: रन आउट!!! सिंगल लेने के चक्कर में अपना अहम विकेट क्रुणाल पंड्या ने गंवाया| मुंबई को लगा छठा झटका| चेन्नई के हाथ लगी एक और बड़ी विकेट| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर एन लेना चाहते थे क्रुणाल पंड्या लेकिन सौरभ ने माना किया| लेकिन तब तक क्रुणाल क्रीज़ से काफी आगे आ गए थे| फील्डर ब्रावो ने गेंद को पकड़कर सीधे कीपर की ओर थ्रो किया| जहाँ से धोनी ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को पकड़ा और स्टंप्स को आगा दिया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि धोनी ने जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आवर रहे बल्लेबाज़| 94/6 मुंबई, जीत से 63 रन दूर|
14.3
0
मोइन अली To क्रुणाल पंड्या
क्रुणाल पंड्या को मोइन अली: लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन सीधा फील्डर की ओर|
14.2
2
मोइन अली To क्रुणाल पंड्या
क्रुणाल पंड्या को मोइन अली: फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, फील्डर ने जबतक थ्रो किया तब तक बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया|
14.1
1
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 91/5
4 रन
  • W13.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
स. तिवारी
26 (25)
क. पंड्या
2 (2)
ज. हेज़लवुड
3-0-30-1
13.6
1
जोश हेज़लवुड To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को सौरभ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.5
1
जोश हेज़लवुड To क्रुणाल पंड्या
क्रुणाल पंड्या को जोश हेज़लवुड: ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए एक रन पूरा किया|
13.4
1
जोश हेज़लवुड To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.3
0
जोश हेज़लवुड To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को जोश हेज़लवुड: आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| गेंदबाज़ ने बॉल को ख़ुद ही पकड़ा|
13.2
1
जोश हेज़लवुड To क्रुणाल पंड्या
क्रुणाल पंड्या को जोश हेज़लवुड: ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
क्रुणाल पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.1
W
जोश हेज़लवुड To कीरोन पोलार्ड OUT!
कीरोन पोलार्ड को जोश हेज़लवुड: आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ी टीम ने गंवाया अपना रिव्यु!! गेंदबाजी परिवर्तन ने किया कमाल| हेज़लवुड ने आते ही एक बड़ा विकेट हासिल कर लिया| पोलार्ड जो कि काफी बढ़िया बल्लेबाज़ी कर रहे थे एक तेज़ गति की गेंद से गच्छा खा गए| अंदर आई, लेग साइड पर खेलने गए, बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जहाँ अम्पायर ने उंगली खड़ी की| पोलार्ड ने सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर मिडिल स्टम्प्स से टकरा रही थी| फील्ड अम्पायर का फैसला मान्य रहा| 87/5 मुंबई, लक्ष्य से 70 रन दूर|
गेंदबाजी में बदलाव!! जोश हेज़लवुड [2.0-0-26-0] को थमाई गई गेंद...
ओवर की समाप्ति 13 : 87/4
5 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
क. पोलार्ड
15 (13)
स. तिवारी
24 (22)
श. ठाकुर
3-0-14-1
12.6
1
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को शार्दूल ठाकुर: एक और सिंगल यहाँ पर पोलार्ड निकालते हुए|
12.5
1
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
12.4
0
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
12.3
1
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को शार्दूल ठाकुर: ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया, एक रन मिल गया|
12.2
1
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: डीप कवर्स की ओर बॉल को खेला, एक रन हो गया|
12.1
1
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को शार्दूल ठाकुर: पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 82/4
7 रन
  • 011.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 1 WD11.6
  • 111.6
क. पोलार्ड
12 (10)
स. तिवारी
22 (19)
ड. ब्रावो
2-0-15-1
11.6
1
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो:  लॉन्ग ऑफ़ पर पुश करते हुए पोलार्ड ने रन हासिल किया| अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा पहली गेंद पर बाउंड्री खाने के बाद|
11.6
wd
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: वाईड!! बल्लेबाज़ क़दमों का इस्तेमाल कर रहे थे इसलिए ब्रावो ने उनसे दूर डालना चाहा लेकिन लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा|
11.5
0
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
11.4
0
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: अच्छे टप्पे से तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.3
1
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: इस बार हलके हाथों से ड्राइव करते हुए रन हासिल किया|
11.2
4
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: कमाल का ऑफ़ ड्राइव तिवारी द्वारा| मोमेंटम अब मुंबई की ओर शिफ्ट होता हुआ| फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और मिड ऑफ़ अंदर होने के कारण चौका हासिल हो गया|
11.1
0
ड्वेन ब्रावो To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को ड्वेन ब्रावो: कवर ड्राइव किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर|
ओवर की समाप्ति 11 : 75/4
13 रन
  • 410.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 610.5
  • 010.6
क. पोलार्ड
11 (7)
स. तिवारी
17 (16)
र. जडेजा
1-0-13-0
10.6
0
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को रवींद्र जडेजा: इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 75/4 मुंबई|
10.5
6
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को रवींद्र जडेजा: छक्का!!! पोलार्ड पॉवर दिखाई देता हुआ यहाँ पर| मुंबई के कप्तान के द्वारा लगाया गया बड़ा शॉट| ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर मारा| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे दर्शकों के बीच मिला सिक्स|
10.4
1
रवींद्र जडेजा To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को रवींद्र जडेजा: लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सौरभ ने सिंगल लिया|
10.3
1
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को रवींद्र जडेजा: पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.2
1
रवींद्र जडेजा To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को रवींद्र जडेजा: लॉन्ग ऑन पर पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.1
4
रवींद्र जडेजा To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को रवींद्र जडेजा: चौका!!! जडेजा का स्वागत बाउंड्री लगाकर सौरभ तिवारी ने किया| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉवर के साथ सामने की ओर खेला| गेंद तेज़ी के साथ गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 10 : 62/4
8 रन
  • 49.1
  • W9.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 49.6
क. पोलार्ड
4 (4)
स. तिवारी
11 (13)
ड. ब्रावो
1-0-8-1
9.6
4
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: चौके के साथ हुई ब्रावो के ओवर की समाप्ति| बाउंड्री के साथ पोलार्ड ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट किया| कवर्स पर गैप मिला और साथ में एक बाउंड्री भी हाथ आई| 62/4 मुंबई|
9.5
0
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: विकेट लाइन की गेंद को आगे आकर पोलार्ड ने डिफेंड कर दिया|
9.4
0
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
9.3
0
ड्वेन ब्रावो To कीरोन पोलार्ड
कीरोन पोलार्ड को ड्वेन ब्रावो: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पोलार्ड ने लीव कर दिया|
मुंबई टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
9.2
W
ड्वेन ब्रावो To ईशान किशन OUT!
ईशान किशन को ड्वेन ब्रावो: आउट!! कैच!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! ब्रावो ने आते ही अपनी दूसरी गेंद पर विकेट हासिल कर लिया है| 11 रन बनाकर किशन लौट गए पवेलियन| फुलर लेंथ की गेंद को सीधा कवर फील्डर रैना की ओर खेल बैठे| रैना ऐसे कैचेस नहीं टपकाते| दूर से ही इस गेंद को खेल गए जिसकी वजह से हवा में चली गई| कैच पकड़ा गया जिसकी वजह से बल्लेबाज़ खुश नहीं दिखे| 58/4 मुंबई|
9.1
4
ड्वेन ब्रावो To ईशान किशन
ईशान किशन को ड्वेन ब्रावो: चौका!! भाग्यशाली रहे इशान किशन टाइम आउट के बाद पहली ही गेंद पर आता हुआ बाउंड्री| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे स्टंप्स के करीब से फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| बाल बाल बचे यहाँ पर इशान|
टाइम आउट का इशारा अम्पयार द्वारा!! 9 ओवर के बाद 54/3 मुंबई| काफी तेज़ी से रन बोर्ड पर पोलार्ड के शेर को लगा रहे है लेकिन साथ में तीन बड़े झटके भी खा चूके है| फ़िलहाल क्रीज़ पर सौरभ तिवारी (11) के साथ सूर्यकुमार यादव (7) समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत की ओर धीरे-धीरे ले जा रहे है|
ओवर की समाप्ति 9 : 54/3
6 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
ई. किशन
7 (8)
स. तिवारी
11 (13)
म. अली
2-0-10-0
8.6
1
मोइन अली To ईशान किशन
ईशान किशन को मोइन अली: 6 गेंद 6 सिंगल| ऑन साइड पर किशन द्वारा खेला गया शॉट और आया रन| 54/3 मुंबई|
8.5
1
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: एक और अच्छी गेंद| रूम बनाकर मारना चाहा लेकिन बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| एक ही रन मिला|
8.4
1
मोइन अली To ईशान किशन
ईशान किशन को मोइन अली: लॉन्ग ऑन फील्डर को एक बार फिर से तकलीफ दी गई| सिंगल ही मिल पायेगा वहां पर|
8.3
1
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ|
8.2
1
मोइन अली To ईशान किशन
ईशान किशन को मोइन अली: क़दमों का इस्तेमाल! हीव किया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जहाँ उन्हें एलिवेशन नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड किया|
8.1
1
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली:  मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 8 : 48/3
3 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
ई. किशन
4 (5)
स. तिवारी
8 (10)
श. ठाकुर
2-0-9-1
7.6
0
शार्दूल ठाकुर To ईशान किशन
ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर: डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन बीट हुए और कीपर के दस्तानों में गई गेंद| 48/3 मुंबई|
7.5
1
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7.4
1
शार्दूल ठाकुर To ईशान किशन
ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर: ड्राइव किया ऑफ़ साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन का मौका मिल गया|
7.3
1
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: छोटी गेंद| पुल कर दिया इसे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ लेकिन एक टप्पे के बाद फील्डर तक गई गेंद|
7.2
0
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: गुड लेंथ बॉल!! तिवारी जी ने इसे सामने की तरफ खेला|
7.1
0
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: ड्राइव एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/3
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
स. तिवारी
6 (6)
ई. किशन
3 (3)
म. अली
1-0-4-0
6.6
1
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 4 रन इस ओवर से आये| लॉन्ग ऑफ़ पर ड्राइव करते हुए रन बटोर लिया| 78 गेंदों पर 112 रनों की दरकार|
6.5
1
मोइन अली To ईशान किशन
ईशान किशन को मोइन अली: समझदारी के साथ लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|
6.4
1
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से सिंगल मिला|
6.3
0
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.2
0
मोइन अली To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को मोइन अली: कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप नहीं मिल पाया|
6.1
1
मोइन अली To ईशान किशन
ईशान किशन को मोइन अली: कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव कर दिया और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 41/3
6 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 05.3
  • W5.4
  • 05.5
  • 45.6
स. तिवारी
4 (2)
ई. किशन
1 (1)
श. ठाकुर
1-0-6-1
5.6
4
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: शानदार कवर ड्राइव!!! आते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए तिवारी| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| 41/3 मुंबई|
5.5
0
शार्दूल ठाकुर To सौरभ तिवारी
सौरभ तिवारी को शार्दूल ठाकुर: विकेट लाइन की गेंद को सम्मान दिया|
अगले बल्लेबाज़ कौन? सौरभ तिवारी आये हैं..
5.4
W
शार्दूल ठाकुर To सूर्यकुमार यादव OUT!
सूर्यकुमार यादव को शार्दूल ठाकुर: आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट चेन्नई को यहाँ पर मिलती हुई| शार्दुल ने अपना विकटों का खाता खोला| स्काई 3 रन बनाकर लौट गए पवेलियन| कवर्स पर उल्टा भागते हुए फाफ द्वारा एक बेहतरीन कैच पकड़ा गया| ऊपर डाली गेंद को इनसाइड आउट खेलने गए थे| मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिल गई गेंद जहाँ फील्डर ने पकड़ा कैच| चेन्नई के पास मुकाबले में वापसी का रास्ता खुल गया है|
5.3
0
शार्दूल ठाकुर To सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को शार्दूल ठाकुर: एक और अहम डॉट बॉल हमें यहाँ पर देखने को मिली|
5.2
1
शार्दूल ठाकुर To ईशान किशन
ईशान किशन को शार्दूल ठाकुर: पहली गेंद पर किशन ने कवर्स पर ड्राइव करते हुए सिंगल के साथ खाता खोला|
5.1
1
शार्दूल ठाकुर To सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को शार्दूल ठाकुर: फ्लिक किया, गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|
इशान किशन बलेबाज़ी करने मैदान पर आए... 
ओवर की समाप्ति 5 : 35/2
1 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • W4.6
अ. सिंह
16 (14)
स. यादव
2 (4)
द. चाहर
3-0-9-2
4.6
W
दीपक चाहर To अनमोलप्रीत सिंह OUT!
अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: आउट!! बोल्ड!! एक और झटका चाहर ने मुंबई को दिया| बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे अनमोल को 16 के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया| धीमी गति की गेंद से चकमा दिया| स्लॉग करने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से चकमा खा गए| बॉल बल्लेबाज़ को छोडती हुई ऑफ़ स्टम्प को जा लगी| चाहर को इस विकेट का महत्व पता है इसलिए जश्न काफी अच्छी तरीके से मनाया|
4.5
0
दीपक चाहर To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: स्लोवर बाउंसर!! अनमोल उसे पुल मारने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
4.4
0
दीपक चाहर To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: इस बार बल्ले पर तो लिया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
4.3
0
दीपक चाहर To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: एक डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई|
4.2
1
दीपक चाहर To सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: गैप में गेंद को इस बार ढकेला जहाँ से एक रन मिल गया|
4.1
0
दीपक चाहर To सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 34/1
14 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 63.5
  • 43.6
अ. सिंह
16 (10)
स. यादव
1 (2)
ज. हेज़लवुड
2-0-26-0
3.6
4
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: चौका!! लगातार बाउंड्री यहाँ पर अनमोल के बल्ले से आती हुई| पहले वाला बेहतर था तो ये बेहतरीन शॉट देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए|
3.5
6
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: छक्का! ओहोहो!! कमाल का स्ट्राइक!! ऐसा लगा कि स्काई ने इस शॉट को लगाया है| टांगो पर थी ये गेंद जिसे पिक किया और स्क्वायर लेग की तरफ उठाकर मारा| टाइमिंग इतनी शानदार के पूरे के पूरे छह रन मिल गए|
3.4
0
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: इस बार कट लगाने गए लेकिन बीट हुए|
3.3
4
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.2
0
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
3.1
0
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: ऑफ़ स्टम्प की गेंद को गली की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
6 रन
  • 42.1
  • W2.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
स. यादव
1 (2)
अ. सिंह
2 (4)
द. चाहर
2-0-8-1
2.6
0
दीपक चाहर To सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: डॉट गेंद के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|
2.5
1
दीपक चाहर To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद हेलमेट को लगी और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की ओर एक टप्पा खाकर गई| एक रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
2.4
0
दीपक चाहर To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को दीपक चाहर: आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं हासिल हो सका|
2.3
1
दीपक चाहर To सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को दीपक चाहर: पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने लिया रिव्यु...
2.2
W
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक OUT!
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: आउट!! एलबीडबल्यू!!! फील्डिंग टीम का रिव्यु हुआ सफल| डेड प्लम्ब लग रहे थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे क्रॉस मारने चले गए| सीधी लाइन मिस कर गए और गेंद जाकर फ्रंट पैड्स पर जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने नकार दिया| धोनी ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर मिडिल स्टम्प को लग रही है|
2.1
4
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑन ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/0
12 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 41.3
  • 21.4
  • 41.5
  • 11.6
डी कॉक
13 (10)
अ. सिंह
1 (2)
ज. हेज़लवुड
1-0-12-0
1.6
1
जोश हेज़लवुड To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल निकाला|
1.5
4
जोश हेज़लवुड To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: चौका!!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आती हुई इस ओवर की दूसरी बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, एक टप्पा खार गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, चार रनों के लिए|
1.4
2
जोश हेज़लवुड To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: कैच ड्रॉप!! इनफॉर्म डी कॉक को जीवनदान मिलता हुआ| गायकवाड से हुई एक बड़ी चूक| छोटी गेंद को पुल मारा था| हवा में गई थी ये गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर ने छलांग लगाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन चूक गए| इसका मौका उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए|
1.3
4
जोश हेज़लवुड To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को जोश हेज़लवुड: चौका!! क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकलता हुआ पहला बाउंड्री| लाजवाब शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा खेला गया| विकेट लाइन की गेंद को रैम शॉट लगाया| फाइन लेग की ओर गई गेंद, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
1.2
1
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1.1
0
जोश हेज़लवुड To अनमोलप्रीत सिंह
अनमोलप्रीत सिंह को जोश हेज़लवुड: विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी में जोश हज़लवुड आते हुए...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 20.4
  • 00.5
  • 00.6
डी कॉक
2 (6)
अ. सिंह
0 (0)
द. चाहर
1-0-2-0
0.6
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| पहले ओवर से आये 2 रन|
0.5
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ड्राइव लगाने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|
0.4
2
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: दो रनों के साथ रन चेज़ की हुई शुरुआत!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, फील्डर उसके पीछे भागे| जबतक फील्ड करते दो रन मिल गया|
0.3
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.2
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: अच्छे टप्पे पर रखी जा रही है गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला|
0.1
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक को दीपक चाहर: स्विंग तो नहीं देखने को मिली है यहाँ पर| इस पहली गेंद को डी कॉक ने डिफेंड करते हुए शुरुआत की है|
मैच की जानकारी
  • स्थान दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ऋतुराज गायकवाड
  • अंपायर नितिन मेनन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, अनिल चौधरी
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement