
9.5 ओवर (0 रन) हवा में लटकाई गई गेंद को संजू ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
9.4 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
9.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
9.2 ओवर (1 रन) अच्छे लेंथ पर डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला| गैप से सिंगल हासिल किया|
9.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन मिला|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ ड्राइव किया, डीप में फील्डर तैनात| सिंगल ही मिल पाया| 58/2 राजस्थान|
8.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| संजू ने थर्ड मैन की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
8.4 ओवर (1 रन) फाइन लेग की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8.3 ओवर की समाप्ति के बाद 55/2 राजस्थान| बटलर के विकेट को हासिल करने के बाद राहत की सांस लेगी कोलकाता की टीम यहाँ पर| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अभी भी क्रीज़ पर मौजूद हैं|
8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शिवम मावी बोल्ड टिम साउदी| 22 रन बनाकर बटलर लौटे पवेलियन| एक शानदार जज कैच लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर मावी द्वारा पकड़ा गया| वाह जी वाह!! एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| साउदी ने अपने पहले ही ओवर में कमाल कर दिया| ऑफ़ स्टम्प पर चढ़कर गेंद को लेग साइड पर मारने गए थे| जड़ में थी गेंद, शॉट अच्छा खेला जो लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ फ्लैट गया| सीमा रेखा से काफी आगे खड़े थे मावी जिन्होंने सही समय पर छलांग लगाते हुए कैच को जज किया और दोनों हाथों से लपका| चैन की सांस कोलकाता के खैमे ने ली होगी| 55/2 राजस्थान|
8.2 ओवर (4 रन) चौका! पहली खराब फील्डिंग कोलकाता द्वारा| सुनील नारें ने हाथ से नहीं बल्कि पैर से बॉल को रोकना चाहा| अगर झुककर इस गेंद को रोकते तो ये चौका बच सकता था| अंदर डाली गई गेंद को लेग साइड पर बटलर ने हीव किया था|
8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
8.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
गेंदबाज़ी में बदलाव, टिम साउदी को थमाई गई गेंद...
7.6 ओवर (2 रन) एक और बढ़िया फील्डिंग अनुकूल रॉय द्वारा फाइन लेग बाउंड्री पर| टीम के लिए दो रन बचाए| लैप शॉट खेला था बटलर ने इस गेंद पर और लगभग बाउंड्री हासिल कर ही ली थी| लेकिन फाइन लेग बाउंड्री पर एक भरसक डाईव देखने को मिली जिसकी बदौलत चौका रुक गया| 8 के बाद 49/1 राजस्थान|
7.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद जिसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन हासिल कर लिया|
7.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.2 ओवर (4 रन) चौका! इस शॉट पर संजू सैमसन का क्लास लिखा हुआ था| काफी लेट खेला इस शॉट को कवर पॉइंट की तरफ और गैप से चौका बटोर लिया|
7.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.5 ओवर (1 रन) हवा में गेंद| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ खिल गई| फील्डर उसके नीचे तेज़ी से आये लेकिन बॉल तक पहुँच नहीं सके और नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| बाल बाल बचे बटलर| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे और मिस टाइम कर बैठे थे|
6.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
6.3 ओवर (2 रन) एक और बढ़िया फील्डिंग कोलकाता के फील्डर द्वारा| इस बार स्क्वायर लेग बाउंड्री पर रसेल द्वारा| डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| दो ही रन मिले| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया था|
6.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को कवर्स की तरफ मारने गए और बीट हुए| कोई रन नहीं हुआ|
6.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं हो पाया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 38/1 राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर के साथ कप्तान संजू सैमसन संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| कोलकाता के लिए एक मात्र सफलता उमेश यादव के हाथ आई है| ऐसे में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द इस पनपती हुई साझेदारी का भी अंत किया जाए...
5.6 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो! संजू बाबा स्पेशल!!! बेहतरीन टाइमिंग| इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया छह रनों के लिए|
5.5 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ पर मावी द्वारा| सीमा रेखा पर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| गेंदबाज़ के ऊपर से शॉट लगाया गया था जहाँ फील्डर ने एक शानदार प्रयास किया और दो रनों पर रोक दिया|
5.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिलेगा यहाँ पर| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
5.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
5.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल से हुई शुरुआत!! कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ बॉल को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 10 के बाद 62/2 राजस्थान|