कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई कोलकाता की टीम ने शुरुआत तो शानदार अंदाज़ में किया लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों से काफी बाउंड्री खा गए जिसके कारण पंजाब की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच गई| इसी बीच श्रेयस अय्यर ने कुछ 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें उमेश यादव ने सबसे अधिक 4 विकेट निकालकर दिया| वहीँ टिम साउदी के हाथ 2 सफ़लता आई| जबकि सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और शिवम मावी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना होगा कि कोलकाता की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते हैं|


ऐसे ही देखते-देखते विकटों का सिलसिला बरकरार हो गया और लियाम लिविंगस्टन (19) ने कुछ देर क्रीज़ में समय बिताया लेकिन वो भी बड़ा हिट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए| जिसके बाद पंजाब की टीम ने 102 रनों के स्कोर पर अपने 8 खिलाड़ियों को गँवा दिया था| तभी मैदान पर आए कगिसो रबाडा (25) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के स्कोर को तेज़ी से आगे की ओर बढ़ाया और ओडियन स्मिथ (9) नाबाद के साथ मिलकर 35 रनों की साझेदारी किया लेकिन रबाडा के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर पंजाब की टीम 137 रनों पर सिमट गई|

बेहतरीन गेंदबाज़ी आज के इस मैच में कोलकाता की टीम से देखने को मिली!!! एक मज़बूत बल्लेबाज़ी वाली टीम को 137 रनों ऑल आउट कर दिया अय्यर की सेना ने यहाँ पर!! जबकि 9वें विकेट के लिए की गई ताबड़तोड़ 35 रनों के साझेदारी के दम पर पंजाब ने कोलकाता के सामने 138 रनों का लक्ष्य खड़ा किया!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई पंजाब की टीम ने अपना पहला विकेट कप्तान मयंक अग्रवाल (1) के रूप में गँवा दिया| जिसके बाद एक छोर से ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलकर भानुका राजपक्षे (31) ने बड़े-बड़े शॉट लगाए लेकिन तीन सिक्स लगाने के बाद ही अगली गेंद पर अपना विकेट मावी को दे बैठे|

18.2 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!! इसी के साथ पंजाब की पारी 137 रनों पर ही सिमट गई| स्ट्राइक लेने के चक्कर में दोनों बल्लेबाजों के बीच खराब ताल मेल हुआ और गेंदबाजी छोर पर अर्शदीप रन आउट हो गए| पॉइंट की दिशा में खेला था शॉट, दूसरे छोर से अमित स्ट्राइक लेने के चक्कर में भागे, वो तो बल्लेबाज़ी क्रीज़ तक पहुँच गए लेकिन अर्श दीप दूसरे छोर तक पहुँचने में असमर्थ रहे| पॉइंट फील्डर ने गेंदबाज़ रसेल को थ्रो किया और उन्होंने आराम से बेल्स उड़ा दी| थोड़ा सा हडबडा गए स्मिथ, अभी भी 10 गेंद शेष रह गई थी| यानी अब 138 रनों का लक्ष्य कोलकाता के सामने रखा गया है| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: WICKET! Arshdeep Singh run out (Nitish Rana / Andre Russell) 0 (1b, 0x4, 0x6). PBKS 137/10 (18.2 Ov). CRR: 7.47

18.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट टिम साउदी बोल्ड आंद्रे रसेल| कमाल का रनिंग कैच साउदी द्वारा, एक बेमिसाल पारी का अंत एक अद्भुद कैच की वजह से हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को उठाकर मारा, मिस टाइम कर बैठे, काफी देर हवा में रही गेंद, लॉन्ग ऑफ़ से अंदर की तरफ एक लम्बी दौड़ लगाते हुए आगे की तरफ फुल लेंथ डाईव लगाई और एक बेहतरीन कैच पकड़ा| कमाल का क्रिकेट यहाँ पर देखने को मिला| 137/9 पंजाब| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: WICKET! Kagiso Rabada c Tim Southee b Andre Russell 25 (16b, 4x4, 1x6). PBKS 137/9 (18.1 Ov). CRR: 7.54

17.6 ओवर (6 रन) छक्का! 17 रन इस ओवर से आये| काफी देर से स्मिथ बल्ला घुमा रहे थे लेकिन अब जाकर संपर्क हुआ| पंजाब इन रनों को दोनों हाथों से बटोरना चाहेगी| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल लगाते हुए छह रन हासिल किये| 137/8 पंजाब| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: It's a SIX! Odean Smith hits Shivam Mavi. PBKS 137/8 (18.0 Ov). CRR: 7.61

17.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक और स्लोवर बाउंसर और फिर से उसे वाइड करार दिया गया| बल्ला चला रहे स्मिथ लेकिन आज उनसे संपर्क ही नहीं हो पा रहा है|

17.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! काफी जोर से गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| खुद से निराश भी दिखे स्मिथ|

17.5 ओवर (1 रन) वाइड! स्लोवर बाउंसर!! आउट साइड ऑफ़!! बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

17.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए|

17.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला,एक ही रन मिल पाया|

17.2 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: Kagiso Rabada hits Shivam Mavi for a 4! PBKS 128/8 (17.2 Ov). CRR: 7.38

17.1 ओवर (4 रन) चौका! वेलकम मावी!!! गेंदबाज़ के सर के ऊपर से पुल शॉट लगाया और सामने की तरफ से बाउंड्री हासिल की| ये काफी बहुमूल्य रन्स हो सकते हैं| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: Kagiso Rabada hits Shivam Mavi for a 4! PBKS 124/8 (17.1 Ov). CRR: 7.22

16.6 ओवर (0 रन) एक और बढ़िया गेंद, जड़ में डाली हुई, बल्लेबाज़ उसे टाइम नहीं कर पाए| अच्छी वापसी साउदी द्वारा आखिरी की चार गेंदों पर|

16.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|

16.4 ओवर (1 रन) फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| एक ही रन मिल पायेगा| जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

16.4 ओवर (1 रन) नो बॉल! वेस्ट हाईट!! रबाडा उसे समझ नहीं पाए और कीपर तक गई गेंद| अगली गेंद फ्री हिट|

16.3 ओवर (6 रन) छक्का! रबाडा ऑन फायर!!! खराब गेंदबाजी साउदी द्वारा| सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: It's a SIX! Kagiso Rabada hits Tim Southee. PBKS 118/8 (16.3 Ov). CRR: 7.15

16.2 ओवर (4 रन) एक और चौका! इस बार इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल और गैप से चौका बटोरा| इस बार भी कवर्स की दिशा में खेला, गैप हासिल करते हुए बाउंड्री बटोरी| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: Kagiso Rabada hits Tim Southee for a 4! PBKS 112/8 (16.2 Ov). CRR: 6.86

16.1 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया अंदाज़ से कवर्स के ऊपर से गेंद को उठाकर खेला, गैप मिला और एक आसान सी बाउंड्री हासिल हुई| कोलकाता vs पंजाब: Match 8: Kagiso Rabada hits Tim Southee for a 4! PBKS 108/8 (16.1 Ov). CRR: 6.68

15.6 ओवर (1 रन) आखिरी गेंद पर सिंगल यानी कि स्ट्राइक पर रहेंगे रबाडा| ये बात कुछ हजम नहीं हुई, स्ट्राइक पर स्मिथ को रहना चाहिए था,खैर, सिंगल लेकर उन्हें दूसरे छोर पर खड़ा कर दिया|

15.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर होती हुई|

15.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ को लगातार अपनी घूमती गेंदों से बीट करा रहे हैं|

15.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

15.2 ओवर (0 रन) इस बार गेंद की टर्न को पढ़ नहीं पाए रबाडा| कीपर ने उसे लपका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट