मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

दूसरे हाफ़ में कोलकाता के गेंदबाज़ों ने विकेट दर विकेट हासिल करते हुए मुकाबले में अपनी टीम को वापसी कराई| इस हाफ में कोलकाता के लिए आया रसेल नामक तूफ़ान जिसने आते ही कोहराम मचा दिया| दो ओवर में पांच विकेट हासिल करने के कारनामा अपने दर्ज करते हुए क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी| मॉर्गन ने इस पारी के दौरान कुल 6 गेंदों का इस्तेमाल किया जहाँ 18वें और 20वें ओवर में आकर आंद्रे रसेल ने कुछ बड़ी विकेट हासिल करते हुए सबको हिला दिया| इस दौरान रसेल के नाम 5, कमिंस के नाम 2, जबकि प्रसिद्ध, शाकिब और वरुण को 1-1 विकेट हाथ लगी| वैसे आपको ये बता दिया जाए कि 153 रनों का लक्ष्य कोलकाता के लिए उतना आसान नहीं होने वाला क्योंकि मुंबई के खैमे में भी बुमराह और बोल्ट जैसा तूफ़ान बैठा है|

रोहित शर्मा (43) और सूर्यकुमार यादव (56) की शानदार पारियों के दम पर मुंबई के एक टफ पिच पर कोलकाता के सामने 152 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया| हालांकि अंतिम के कुछ ओवरों में मॉर्गन के गेंदबाज़ विकेट हासिल करने में कामयाब हुए लेकिन मुंबई के बल्लेबाज़ ज़रुरत अनुसार रन बनाते चले गए| मध्यक्रम में हार्दिक द्वारा एक छोटी सी पारी खेली गई और अंतिम के ओवर में उनके भाई क्रुणाल पंडया (15) ने कुछ समझदारी भरे हिट्स लगाये और अपने गेंदबाज़ों के लिए डिफेंड करने के लिए बैंक में रन डाल दिए| शुरुआत में जब गेंद नई थी तो मुंबई के बल्लेबाजों ने स्पिनरों को बड़े आराम से खेला और पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया|


19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! फाइफर फ़ॉर रसेल!!! अपने दो ओवर के कोटे में किया एक शानदार कारनामा!!! चाहर को आउट करते हुए अपने खाते में डाली पांचवीं विकेट| मुंबई की टीम 152 रनों पर सिमटी| यानी अब कोलकाता के सामने 153 रनों का ल्श्य रखा गया है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का सही संपर्क नही हुआ हवा में गई बॉल फील्डर नीचे मौजूद और आसान सा कैच करने में कामयाब गिल यहाँ पर| 152/10 मुंबई|

19.5 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल किया| हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड से दो रन चुरा लिए|

19.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! हैट्रिक पर रसेल!!! बुमराह बिना खाता खोले पवेलियन चलते बने| छोटी लेंथ पर डाली गई गेंद को बुमराह ने पुल कर दिया| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी हासिल नहीं कर पाई| मिड विकेट पर खड़े फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| रसेल गेंदबाज़ी में कमाल दिखाते हुए| KKR vs MI: Match 5: WICKET! Jasprit Bumrah c Shakib Al Hasan b Andre Russell 0 (1b, 0x4, 0x6). MI 150/9 (19.4 Ov). CRR: 7.63

जसप्रीत बुमराह अगले बल्लेबाज़...

19.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगता हुआ एक और झटका| आंद्रे रसेल को मिली तीसरी विकेट| क्रुणाल पंड्या 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले के ऊपर सही से नहीं आई जिसकी वजह से दूरी प्राप्त नहीं हुई| गेंद सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फील्डर के हाथ में गई| 150/8 मुंबई|

19.2 ओवर (4 रन) चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर मुंबई के लिए आती हुई पंड्या के बल्ले से और इसी के साथ 150 रन भी रोहित की सेना का पूरा होता हुआ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| KKR vs MI: Match 5: Krunal Pandya hits Andre Russell for a 4! MI 150/7 (19.2 Ov). CRR: 7.76

19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! अंतिम ओवर की पहली गेंद पर पंड्या ने लगाया बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| KKR vs MI: Match 5: Krunal Pandya hits Andre Russell for a 4! MI 146/7 (19.1 Ov). CRR: 7.62

18.6 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद को पॉइंट की दिशा में गाइड किया| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई बॉल, रन नही मिल सका|

18.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

18.4 ओवर (4 रन) चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे लेकिन बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद कीपर के ऊपर से निकाल गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला चार रन| KKR vs MI: Match 5: Krunal Pandya hits Prasidh Krishna for a 4! MI 141/7 (18.4 Ov). CRR: 7.55

18.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग बाई के रूप में आती हुई बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने चाहते थे| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को लगती हुई बॉल फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई जहाँ से मिला चार रन|

18.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को पंच करते हुए 1 रन पूरा किया|

18.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर 1 रन पूरा किया|

17.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में कट किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से भागकर 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

17.4 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

17.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट मुंबई का गिरता हुआ| चतुराई भरी गेंदों से विकेट हासिल करते हुए रसेल| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे कवर्स के ऊपर से मारने गए मार्को| बल्ले पर तो ठीक तरह से आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल हुई और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई| 126/7 मुंबई| KKR vs MI: Match 5: WICKET! Marco Jansen c Pat Cummins b Andre Russell 0 (1b, 0x4, 0x6). MI 126/7 (17.3 Ov). CRR: 7.2

17.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका|

अब कौन होगा अगला बल्लेबाज़ जो मुंबई के एक सम्मानजनक स्कोर तक ले जाएगा...

17.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगता हुआ भी तक का सबसे बड़ा झटका| कीरोन पोलार्ड 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आंद्रे रसेल को मिली पहली सफ़लता| आज का दिन सफ़ल हो गया रसेल के लिए क्योंकि उन्होंने काफ़ी बड़े बल्लेबाज़ का शिकार कर लिया है| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को पोलार्ड ने दूर से ही कवर्स फील्डर के ऊपर से खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर ठीक से नही आ सकी बॉल और बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर की ओर गई| जहाँ से कार्तिक ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 125/6 मुंबई| KKR vs MI: Match 5: WICKET! Kieron Pollard c Dinesh Karthik b Andre Russell 5 (8b, 1x4, 0x6). MI 125/6 (17.2 Ov). CRR: 7.21

17.1 ओवर (0 रन) पोलार्ड बनाम रसेल!! ये मज़ा आएगा| राउंड द विकेट से आये और ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गेंद| बल्लेबाज़ उससे चूक गए| एक अहम डॉट बॉल|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर पोलार्ड ने एक रन पूरा किया|

16.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

16.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को थर्ड मैन की ओर कट करते हुए 1 रन लिया|

16.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

क्रुणाल पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 15 रन बनाकर हार्दिक लौटे पवेलियन| एक बार फिर से धीमी गति की गेंद ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया यहाँ पर| ऊपर डाली गई थी ये गेंद जो थोड़ा सा हार्दिक तक रुकने के बाद आई| सामने की तरफ उसे उठाकर मारने गए| बल्ले से लगने के बाद मिस टाइम हुआ और मिड ऑफ़ की तरफ खिल गई गेंद| फील्डर रसेल उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| 123/5 मुंबई| KKR vs MI: Match 5: WICKET! Hardik Pandya c Andre Russell b Prasidh Krishna 15 (17b, 2x4, 0x6). MI 123/5 (16.2 Ov). CRR: 7.53

16.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को हार्दिक ने पॉइंट फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| KKR vs MI: Match 5: Hardik Pandya hits Prasidh Krishna for a 4! MI 123/4 (16.1 Ov). CRR: 7.61

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को पोलार्ड ने आगे आकर लीव करना सही समझा| 119/4 मुंबई|

15.5 ओवर (4 रन) चौके के साथ पोलार्ड ने खोला अपना खाता| आगे आकर गेंद को खेलने का प्रयास था| गेंद फिर से थोड़ा रुककर आई| बल्लेबाज़ के बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया, कीपर को बाएँ ओर से बीट करती हुई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई और चार रन मिले| KKR vs MI: Match 5: Kieron Pollard hits Pat Cummins for a 4! MI 119/4 (15.5 Ov). CRR: 7.52

15.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

15.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पोलार्ड ने मिड ऑन की ओर पुश किया| सिंगल लेना चाहते थे पोलार्ड लेकिन अंतिम समय पर हार्दिक ने माना किया| इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल उठकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई कीपर के हाथ में गई|

कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

15.2 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!!! 27 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 43 रन बनाकर कप्तान रोहित शर्मा लौटे पवेलियन| अपने अर्धशतक से महज़ 7 रनों से चूक गए लेकिन कोई बात नहीं एक कप्तानी पारी खेलकर लौटे हैं टीम के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कट लगाने गए| गेंद पिच से रुककर बल्ले पर आई| अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई| रोहित खुद से निराश दिखे यहाँ पर| 115/4 मुंबई| KKR vs MI: Match 5: WICKET! Rohit Sharma b Pat Cummins 43 (32b, 3x4, 1x6). MI 115/4 (15.2 Ov). CRR: 7.5

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में हार्दिक ने इस गेंद को खेला और सिंगल लेकर रोहित को स्ट्राइक थमाई|

मैच रिपोर्ट