लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये रोमांचक मुकाबला जहाँ लखनऊ ने कोलकाता को 2 रनों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात बैंगलोर और गुजरात के बीच होने वाले मुकाबले के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार क्विंटन डी कॉक को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इस पुरस्कार को हासिल करने के बाद बात करने के दौरान क्विंटन ने राहत की एक लम्बी सांस ली| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि हाँ एक लम्बी पारी के बाद वो कैच काफी मुश्किल था लेकिन मेरा वही काम है| मैं एक कीपर हूँ और वैसे कैच पकड़ना अहम हो जाता है| बल्लेबाज़ी पर कहा कि शुरुआत में मैंने समय लिया लेकिन बाद में जब गेंद बल्ले पर आती रही तो मैं अपने शॉट्स लगाता चला गया| मैंने सोचा नहीं था कि वो हमारे स्कोर के इतना नज़दीक आ जायेंगे| जिस तरह से श्रेयस ने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| मार्कस का वो ओवर रोमांचक था, पहली तीन गेंदों पर बाउंड्री लग गई थी लेकिन आपने वो सुना ही है कि कैच आपको मैच जिताते हैं और लुईस के उस कैच ने हमारे लिए वो काम कर दिया|


मैच जीतकर बात करने आए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमने अपने लीग के अंतिम मुकाबले को जीत लिए| ये मुकाबला काफ़ी रोमांचक था| आगे राहुल ने कहा कि कोलकाता की टीम ने काफी बेहतर खेल दिखाया और मुकाबले को अंतिम गेंद तक ले गए| केएल राहुल ने लुईस के कैच पर कहा कि इस तरह का कैच करना आसान नहीं होता लेकिन लुईस ने कमाल कर दिया| मोहसिन खान के बारे में राहुल ने बोला कि उन्होंने लीग के शुरुआत से ही अपना बेस्ट दिया और हमें शुरुआती सफ़लता दिलाते रहे हैं| जाते-जाते बताया कि मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से काफ़ी ख़ुश हूँ|

मुकाबला गंवाकर बात करने आए कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मुझे बिलकुल भी दुःख नहीं हो रहा है| हमने काफी शानदार अंदाज़ में क्रिकेट खेला| आगे श्रेयस अय्यर ने कहा कि जिस तरह से रिंकू सिंह ने हमें जीत के करीब पहुँचाया था वो काबिले तारीफ़ है| भले ही हमें जीत हाथ नहीं लगी लेकिन हमने अपनी ओर से बेस्ट दिया| आगे बताया कि हमने पॉवर प्ले में दो विकेट गँवा दिए थे लेकिन उसके बाद भी हमने रन रेट में सुधार कर लिया था| हमने इस पूरे सीज़न शानदार क्रिकेट खेला| हाँ कुछ जगहों पर हमसे चूक हुई लेकिन ये क्रिकेट का हिस्सा है| ब्रेंडन और मेरे बीच ताल-मेल काफी कमाल का बन गया है और वो एक ऐसे शक्स हैं जो किसी भी परिस्थिति में शांत रहना जानते हैं|

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का लखनऊ का फैसला अंतिम गेंद पर सही साबित हुआ लेकिन उससे पहले तक कोलकाता की टीम इस रन चेज़ में पूरी तरह से लड़ती भिड़ती हुई नज़र आई| एक भी पल ऐसा नहीं था जब ये लगा हो कि लखनऊ इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी क्योंकि कोलकाता का हर एक बल्लेबाज़ इस रन चेज़ में जलवा दिखा रहा था| रसेल ने जादू नहीं दिखाया लेकिन नारेन और रिंकू ने अपना जलवा दिखा दिया| महज़ दो ही रनों का फ़र्क अंत में रह गया लेकिन मुकाबला सुपर डूपर हिट हो गया| एक तरफ दिखी डी कॉक की शतकीय पारी तो उसपर कोलकाता के बल्लेबाजों का कैमियो पड़ गया था भारी लेकिन अंत में लखनऊ ने ही बाज़ी मारी|

कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी व्यर्थ चली गई| सबने सोचा कि एक बड़े मार्जिन से कोलकाता इस मुकाबले को गंवा देगी लेकिन फिर आया रिंकू सिंह और सुनील नारेन नामक तूफ़ान जिसने सब बदलकर रख दिया| और फिर इस तूफ़ान को रोका एविन लुईस ने| वहीँ इस हार के साथ कोलकाता का सफ़र प्ले ऑफ्स की रेस से हुआ समाप्त| मैदान में पूरी तरह से सन्नाटा सा पसर गया और हो भी क्यों न, कोलकाता के फैन्स काफी अधिक हैं| दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए लखनऊ की टीम आखिरकार प्ले ऑफ्स में पूरी तरह से अपनी जगह पक्की करने में सफल हो पाई| राहुल एंड आर्मी ने ली होगी चैन की सांस| क्विंटन डी कॉक का वो शतक काम आ गया|

ओह!! रिंकू सिंह!! आपकी हार में भी जीत छुपी है| क्या बेमिसाल पारी खेल गए आप, अफ़सोस टीम को जीत नहीं दिला पाए| कमाल का फाईट बैक कोलकाता द्वारा देखने को मिला लेकिन अंत में एविन लुईस के कैच ने सबकुछ पलटकर रख दिया!! थ्रिलर मुकाबला!! अकसर लो स्कोरिंग गेम रोमांचक होता है लेकिन आज हमें एक हाई स्कोरिंग गेम आखिरी बॉल तक जाता हुआ दिखा| आंद्रे रसेल जब तक कोलकाता के लिए क्रीज़ पर रहे तब तक टीम की उम्मीदें बरक़रार रही लेकिन जैसे ही मोहसिन की धीमी गति की गेंद ने उनका विकेट हासिल किया मैदान में सन्नाटा पसर गया|

19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! ओह!! भाई साहब!!! ये था इस सीज़न का सबसे बेहतरीन मुकाबला!! कभी इधर तो कभी उधर हो रहे इस मैच में अंतिम गेंद पर लखनऊ की टीम ने बाज़ी मारी!!! मार्कस स्टोइनिस ने कर दिखाया कमाल| अंतिम गेंद पर उमेश को बोल्ड मारकर अपनी टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से जीत दिलाई| यॉर्कर लाइन पर डाली हुई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे समझ नहीं पाए| शायद उमेश बाउंसर या वाइड यॉर्कर गेंद की सोच में थे| गेंदबाज़ ने यहाँ पर तेज़ी दिखाते हुए ऑफ स्टंप पर जड़ में गेंद को डाला| उमेश गेंद की लाइन में अपना बल्ला नहीं ला सके| बॉल सीधा ऑफ स्टंप्स को जा लगी| इस बोल्ड के साथ स्टोइनिस और लखनऊ की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाने लगी| 208/8 कोलकाता|

उमेश यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए| क्या सुपर ओवर होगा?

19.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट एविन लुइस बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| 1 गेंद 3 रनों की दरकार| बाप रे बाप क्या कैच पकड़ा है लुईस ने यहाँ पर| इस सीज़न का सबसे बढ़िया कैच है मेरी नज़र में| इससे बेहतर कैच इस दबाव में नहीं हो सकता| एक बार फिर से मैच लखनऊ के पाले में चला गया| उफ़!! क्या मैच चल रहा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए बल्लेबाज़| मिस टाइम हुआ और दूरी नहीं हासिल हो पाई| कवर्स बाउंड्री से अपने बाएँ ओर करीब 20-25 कदम भागते हुए लुईस ने डाईव लगाई और एक हाथ से कैच को लपक लिया| ओहोहो!! ये तो जादू हो गया| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| 208/7 कोलकाता| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: WICKET! Rinku Singh c Evin Lewis b Marcus Stoinis 40 (15b, 2x4, 4x6). KKR 208/7 (19.5 Ov). Target: 211; RRR: 18

19.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेज़ी से दो रन पूरा कर लिया| क्या आज हमें सुपर ओवर देखने को मिलेगा? कोलकाता को जीत के लिए 2 गेंद पर 3 रन चाहिए|

19.3 ओवर (6 रन) छक्का! वो भी सामने की तरफ| 3 गेंदों पर अब 5 रनों की दरकार| मुकाबला अब पूरी तरह से कोलकाता के पक्ष में चला गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया और छह रन बटोर लिए| मुकाबला रोमांचक हो गया| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Rinku Singh hits Marcus Stoinis. KKR 206/6 (19.3 Ov). Target: 211; RRR: 10.00

19.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! ये मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! रिंकू सिंह ने दिखाया अपना दम यहाँ पर!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 4 गेंद पर अब 11 रन चाहिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Rinku Singh hits Marcus Stoinis. KKR 200/6 (19.2 Ov). Target: 211; RRR: 16.50

19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| कोलकाता को अब जीत के लिए 5 गेंद पर 17 रन चाहिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Rinku Singh hits Marcus Stoinis for a 4! KKR 194/6 (19.1 Ov). Target: 211; RRR: 20.4

मार्कस स्टोइनिस आखिरी ओवर लेकर आये हैं| जीत के लिए 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार...

18.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! जड़ में डाली गई गेंद| फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| कोलकाता को जीत के लिए अब 6 गेंद पर 21 रन चाहिए|

18.6 ओवर (1 रन) वाइड! 7 गेंद 22 रनों की दरकार| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया| अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन हो गया| कोलकाता को जीत के लिए अब 7 गेंद पर 23 रन चाहिए|

18.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिल गया| कोलकाता को जीत के लिए अब 8 गेंद पर 24 रन चाहिए|

18.3 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| 9 गेंद 25 रनों की दरकार| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Rinku Singh hits Jason Holder. KKR 186/6 (18.3 Ov). Target: 211; RRR: 16.67

18.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला| 10 गेंद 31 रनों की दरकार|

18.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! लड़ रही है कोलकाता यहाँ पर जीत के लिए!!! सुनील के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| बल्ले से लगने के बाद बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| कोलकाता को जीत के लिए अब 11 गेंद पर 32 रन चाहिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Sunil Narine hits Jason Holder. KKR 179/6 (18.1 Ov). Target: 211; RRR: 17.45

17.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| कोलकाता को जीत के लिए अब 12 गेंद पर 38 रन चाहिए|

17.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर सुनील ने कवर्स की ओर शॉट खेला| एक रन ही मिल सका|

17.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! सुनील नरेन के बल्ले से आता हुआ सिक्स!!! फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| कोलकाता को जीत के लिए अब 14 गेंद पर 39 रन चाहिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Sunil Narine hits Avesh Khan. KKR 172/6 (17.4 Ov). Target: 211; RRR: 16.71

17.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हेलीकॉप्टर शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन मिल गया|

17.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

17.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Rinku Singh hits Avesh Khan. KKR 164/6 (17.2 Ov). Target: 211; RRR: 17.62

17.1 ओवर (2 रन) लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| दो रन मिल गया|

16.6 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई मोहसिन के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| इस गेंद को नारेन ने मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले से लगने के बाद ही समझ आ गया था कि बॉल सीधा स्टैंड्स में जाकर रुकेगी| 18 गेंदों पर 55 रनों की दरकार| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Sunil Narine hits Mohsin Khan. KKR 156/6 (17.0 Ov). Target: 211; RRR: 18.33

16.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

सुनील नारेन अगले बल्लेबाज़..

16.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! ये कैच नहीं ये मैच है| कोलकाता को लगा सबसे बड़ा झटका!!! मोहसिन खान ने किया कमाल पहले नई गेंद से विकेट निकाला तो अब पुरानी गेंद से किया सबसे बड़ा शिकार| आंद्रे रसेल के साथ शायद कोलकाता की अंतिम उम्मीद भी पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर बड़ा शॉट लगाया चाहा| गेंद टप्पा खाकर धीमी आई और बल्ले के ऊपरी भाग पर लगकर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर दीपक हूडा ने सीमा रेखा के ठीक आगे कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने इसी बीच मनाया जश्न| 150/6 कोलकाता|

16.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेलते हुए एक रन ले लिया|

16.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Rinku Singh hits Mohsin Khan for a 4! KKR 149/5 (16.2 Ov). Target: 211; RRR: 16.91

16.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी| बाल-बाल बचे रसेल यहाँ पर| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से बीच में ही गिर गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में उठाकर खेला और शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए थे|

15.6 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| स्ट्राइक पाने पास रसेल ने रखा| 24 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| स्ट्राइक पर रसेल आये|

अब कौन बल्लेबाज़ी के लिए आएगा? रिंकू सिंह को भेजा गया है| 27 गेंदों पर 69 रनों की दरकार...

15.4 ओवर (0 रन) स्टंप आउट!!! कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटती हुई!! सैम बिलिंग्स 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ आगे आकर लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले के नीचे से गेंद गई सीधा कीपर की ओर जहाँ से डी कॉक ने कोई गलती नहीं करते हुए गेंद को पकड़ा और स्टंप्स को लगा दिया| 142/5 कोलकाता| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: WICKET! Sam Billings st Quinton de Kock b Ravi Bishnoi 36 (24b, 2x4, 3x6). KKR 142/5 (15.4 Ov). Target: 211; RRR: 15.92

15.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! सैम बिलिंग्स के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे फाइन लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Sam Billings hits Ravi Bishnoi. KKR 142/4 (15.3 Ov). Target: 211; RRR: 15.33

15.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद पर रसेल ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

मैच रिपोर्ट