कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें किसी भी गेंदबाज़ ने विकेट निकालकर नहीं दिया| कुछ कैच ड्रॉप और मिसफील्ड के कारण कोलकाता की टीम ने आये हुए मौके को भी हाथ से गँवा दिया| ऐसे में अब देखना होगा कि 211 रनों के विशाल लक्ष्य को अय्यर की सेना किस सोच के साथ हासिल करने मैदान पर आती है|

कोलकाता के कप्तान ने इसी बीच गेंदबाज़ में बदलाव करते हुए नितीश राणा के हाथ में गेंद थमाई लेकिन अय्यर का ये पैतरा भी सफ़ल नहीं हो सका| दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम के स्कोर को 13वें ही ओवर में 100 के पार ले गए| इसी बीच डी कॉक (140) ने नाबाद पारी खेलकर इस सीज़न का अपना सबसे बड़ा शतक लगा दिया| वहीँ दूसरे तरफ से कप्तान केएल राहुल (68) ने अपने साथी खिलाड़ी का पूरा साथ दिया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| अंतिम के 2 ओवरों में डी कॉक और राहुल ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 46 रन जोड़ दिए और अपनी टीम के स्कोर को 210 रनों तक ले गए|


लखनऊ के नवाब सलामी बल्लेबाजों ने दिखाया अपना शाही अंदाज़!!! क्विंटन डी कॉक के द्वारा खेली गई शतकीय पारी!! वहीँ कप्तान ने भी दिखाया अपना दम!! इंडियन टी20 लीग के इतिहास में सलामी जोड़ी द्वारा की गई 210 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी के दम पर लखनऊ ने कोलकाता के सामने 211 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई राहुल एंड कंपनी ने शानदार अंदाज़ में शुरुआत की| हालाँकि डी कॉक को पहले 12 रनों पर तो उसके बाद 68 रनों के स्कोर पर दो बड़ा जीवनदान मिला जिसके बाद उन्होंने अय्यर के गेंदबाजों की अच्छे से ख़बर ली और छक्के चौके लगाने लगे|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ लखनऊ की इस पारी का हुआ अंत| बोर्ड पर बिना विकेट गंवाए 210 रन लगा दिए जो अबतक का इस लीग का इतिहास बन गया| कोलकाता को करो या मरो के इस मुकाबले में 211 रनों की दरकार| तेज़ गति से पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया और एक रन हासिल किया|

19.5 ओवर (4 रन) चौथा चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| हीव किया गेंद को मिड विकेट की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Quinton de Kock hits Andre Russell for a 4! LSG 209/0 (19.5 Ov). CRR: 10.54

19.4 ओवर (4 रन) चौका! टॉप एज लेकर थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई ये गेंद जहाँ से चौका हासिल हो गया| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Quinton de Kock hits Andre Russell for a 4! LSG 205/0 (19.4 Ov). CRR: 10.42

19.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और कैच ड्रॉप!! एक के बाद एक ग़लती कोलकाता के द्वारा होती हुई| इसी के साथ बिना विकेट खोये लखनऊ ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया| पटकी हुई गेंद पुल शॉट लगाया| फील्डर राणा अपने दाएं ओर भागते हुए कैच को लपकने गए लेकिन टपकाते हुए चौका दे दिया| आज दिन कोलकाता का नहीं लखनऊ का है| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Quinton de Kock hits Andre Russell for a 4! LSG 201/0 (19.3 Ov). CRR: 10.31

19.2 ओवर (4 रन) चौका! पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| किस्मत भी बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Quinton de Kock hits Andre Russell for a 4! LSG 197/0 (19.2 Ov). CRR: 10.19

19.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! सामने की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर जबतक गेंद को कट करते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिए|

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 27 रनों के इस बड़े ओवर की हुई समाप्ति| गेम चेंजिंग ओवर हो सकता है ये लखनऊ के लिए| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

18.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

18.5 ओवर (6 रन) छक्का!!!! एक के बाद एक यहाँ पर सिक्स लगाते हुए डी कॉक!!! चौथा छक्का इस ओवर से आता हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले पर लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सिक्स| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Tim Southee. LSG 189/0 (18.5 Ov). CRR: 10.04

18.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी वो भी सेम!! जैसा पिछला शॉट लगाया था इस बार भी वैसा ही शॉट और उसी एरिया में मारा| सेम टू सेम| बाप रे बाप!! शतक लगाने के बाद और भी खतरनाक दिख रहे हैं डी कॉक| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Tim Southee. LSG 183/0 (18.4 Ov). CRR: 9.8

18.3 ओवर (6 रन) एक और सिक्स!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Tim Southee. LSG 177/0 (18.3 Ov). CRR: 9.57

18.2 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

18.1 ओवर (6 रन) गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद| हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! KL Rahul hits Tim Southee. LSG 170/0 (18.1 Ov). CRR: 9.36

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 164/0 लखनऊ|

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका! शतक!! दूसरा शतक इस लीग में क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आता हुआ| क्या कमाल की पारी खेली है आज इस अहम मैच में अपनी टीम के लिए| बड़ा खिलाड़ी बड़े मुकाबले में अपने जलवे दिखाता हुआ| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर कट किया| पॉइंट और थर्ड मैन के बीच से गैप मिल और चौका बटोर लिया| वाह!! इस पारी को देखकर मज़ा आ गया| शतक का जश्न अलग ही अंदाज़ में क्विनी ने मनाया| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a 100! Quinton de Kock hits a ton 101 (59b, 6x4, 7x6). LSG 162/0 (17.4 Ovs). CRR: 9.17

17.3 ओवर (2 रन) फुल लेंथ गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए दो रन हासिल कर लिया|

17.2 ओवर (6 रन) छक्का! शतक से महज़ 5 रन दूर डी कॉक| रसेल के पास गति नहीं और छोटी डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ इसके लिए तैयार थे और पुल करते हुए एक कड़क छक्का लगा दिया| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Andre Russell. LSG 156/0 (17.2 Ov). CRR: 9

17.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!! लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला गया शॉट| फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|

16.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प पर पर शफल करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला| डीप में सीमा रेखा के ठीक आगे कप्तान श्रेयस ने बॉल को फील्ड किया| दो ही रन मिल पाए|

16.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

16.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल ही आएगा यहाँ पर| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और डीप से एक रन बटोर लिया|

16.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया|

16.2 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

16.1 ओवर (4 रन) चौका! चतुराई भरा शॉट!! इस गेंद पर फाइन लेग की दिशा में खेला गया लैप शॉट| फील्डर घेरे के अंदर थे और गेंद उनके ऊपर से निकल गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| फील्ड से खिलवाड़ हो रहा है अब यहाँ पर| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: KL Rahul hits Tim Southee for a 4! LSG 144/0 (16.1 Ov). CRR: 8.91

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 18 रनों के एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन हासिल हो गया| 140/0 लखनऊ|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| हलके हाथों से बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

15.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर डी कॉक के बल्ले से आती हुई!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा चार रनों के लिए| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: Quinton de Kock hits Varun Chakaravarthy for a 4! LSG 138/0 (15.4 Ov). CRR: 8.81

15.3 ओवर (6 रन) दूसरा छक्का इस ओवर का आता हुआ! वरुण पूरी तरह से दबाव में आते हुए| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Varun Chakaravarthy. LSG 134/0 (15.3 Ov). CRR: 8.65

15.2 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| टाईट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) छक्का! आत्मविश्वास भरा शॉट!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए विकेट की गेंद को फाइन लेग की तरफ स्वीप कर दिया| कोई फील्डर नहीं था इस वजह से छह रन मिल गया| कोलकाता vs लखनऊ: Match 66: It's a SIX! Quinton de Kock hits Varun Chakaravarthy. LSG 128/0 (15.1 Ov). CRR: 8.44

मैच रिपोर्ट